Friday, March 27सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

विजय माल्या बोला, बैंकों का कर्जा तो चुकाऊंगा लेकिन ब्याज नहीं दूंगा..

विजय माल्या बोला, बैंकों का कर्जा तो चुकाऊंगा लेकिन ब्याज नहीं दूंगा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बैंकों से हजारों करोड़ों का कर्ज लेकर देश से भागा विजय माल्या ने बैंकर्स की नाक में दम कर रखा है। हाल ही में माल्या ने ट्वीट करते हुए कहा है कि वह कोई अपराधी नहीं है बल्कि उसे मीडिया ने नेताओं ने अपराधी साबित कर दिया है। उसने ट्विट कर कहा है कि वह सभी बैंकों का कर्ज चुकाने को तैयार है लेकिन ब्याज नहीं देगा। माल्या के इस ट्विट ने एक बार फिर बैंकों की नींद उड़ा दी है। बोला, नेताओं और मीडिया ने बना दिया अपराधी   इतना ही नहीं विदेश में बैठे माल्या ने कहा कि इसके लिए उसने कर्नाटक हाईकोर्ट में अपील भी की है। किंगफियर एयरलाइंस जैसी कंपनी के मालिक माल्‍या ने कहा है कि वह अपराधी नहीं है। उसे भारत में अपराधी माना जा रहा है। बताते चलें कि इससे पहले भी माल्या मीडिया और नेताओं पर खुद की छवि खराब करने का आरोप लगाता रहा है। ये भी पढ़ेंः आस्ट्रेलिया में अपनी नंगी बाहो...
योगी राज में साध्वी भी नहीं सुरक्षितः भू-माफियाओं ने जलाया जिंदा, 12 दिन मौत से लड़कर दम तोड़ा

योगी राज में साध्वी भी नहीं सुरक्षितः भू-माफियाओं ने जलाया जिंदा, 12 दिन मौत से लड़कर दम तोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, शाहजहांपुरः जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में जूना अखाड़े की साध्वी कोयल गिरी ने जली हुई हालत में दम तोड़ दिया। लगभग एक सप्ताह पहले उनको भू-माफियाओं ने जिन्दा जला दिया था। बेहद गंभीर हालत में उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मरने से पहले उन्होंने मजिस्ट्रेट को बयान दे दिए थे। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर रखा है। 23 नंवबर को भू-माफियों ने जलाया था जिंदा  बताते चलें कि बीती 23 नंवबर को तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज की साध्वी कोयल गिरी को तेल डालकर जिंदा जला दिया गया था। परिजनों द्वारा उनको बरेली में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। वहां बीती देर शाम उनकी मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः बांदा में जाम में फंसी अपहरणकर्ताओं की कार, चिल्लाती हुई कूदकर भागी कौशांबी से अपह्रत लड़की.. बताया जाता है कि...
जब सुप्रीमकोर्ट ने कहा, राज्यपाल रामनाईक के फैसले ने हिला दी कोर्ट की चेतना, हत्याओं के दोषी को माफी नहीं

जब सुप्रीमकोर्ट ने कहा, राज्यपाल रामनाईक के फैसले ने हिला दी कोर्ट की चेतना, हत्याओं के दोषी को माफी नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की सर्वोच्च अदालत ने यूपी में चार सियासी हत्याओं के दोषी की सजा को माफ करने वाले राज्यपाल रामनाईक के फैसले को पलट दिया। इस मामले में सुप्रीमकोर्ट ने कहा है कि राज्यपाल के इस फैसले ने अदालत की चेतना को हिलाकर रखा दिया है। कहा कि यही वजह है कि अदालत को मजबूरन इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। पूर्वांचल में 4 सियासी हत्याओं के दोषी मार्कंडेय शाही को माफी का मामला  दरअसल, मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस एनवी रमन और जस्टिस एमएम शांतनागोडर की पीठ ने कहा है कि चार सियासी हत्याओं के दोषी मार्कंडेय शाही को उम्रकैद की सज़ा हुई थी। ऐसे में क्या कारण है कि सिर्फ 7 साल की सज़ा काटने के बाद ही राज्यपाल ने उसे छोड़ने का फैसला ले लिया। ये भी पढ़ेंः आधार पर सुप्रीमकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: अब बैंक, परीक्षाओं और मोबाइल के लिए अनिवार्य नहीं ‘आधार कार्ड’ सर्वोच...
‘परिवर्तन’ के सहयोग से इनर व्हील क्लब आफ कानपुर की महिला सदस्यों ने बांटी रोटियां

‘परिवर्तन’ के सहयोग से इनर व्हील क्लब आफ कानपुर की महिला सदस्यों ने बांटी रोटियां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः परिवर्तन संस्था द्वारा निरंतर चलाए जा रहे रोटी बैंक के उर्सला अस्पताल पॉइंट में आज इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर की सदस्यों द्वारा भोजन वितरण किया गया। क्लब की अध्यक्षा अंकिता जैन व सेक्रेटरी नेहा गुप्ता के साथ अनामिका, पल्लवी, पूनम, नीतू , किरन और कविता आदि महिलाओं ने 'परिवर्तन' संस्था के इस अभियान की सराहना की। 'परिवर्तन' संस्था के काम की सराहना   साथ ही इस काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लिया। साथ ही आगे भी क्लब की ओर से सहयोग करते रहने की बात कही। 'परिवर्तन' संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी द्वारा क्लब की अध्यक्षा को यूको फ्रैंडली बैग दिया गया। पालीथिन के खिलाफ अभियान होगा तेज  साथ ही उनके अपील की गई कि 'परिवर्तन' संस्था द्वारा चलाए जा रहे पॉलीथीन के खिलाफ अभियान में भी सहयोग दें। क्लब की महिला सदस्यों ने 'परिवर्तन' संस्था के इस प्रयास की भी सरा...
नम आंखों से इंस्पेक्टर सुबोध को दी अंतिम सलामी, तनावपूर्ण शांति के बीच धारा 144

नम आंखों से इंस्पेक्टर सुबोध को दी अंतिम सलामी, तनावपूर्ण शांति के बीच धारा 144

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बुलंदशहर: जिले में सोमवार को स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावटी चौकी क्षेत्र में हुए बवाल में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। इस मौके पर एसएसपी केबी सिंह समेत अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों ने भी इंस्पेक्टर सुबोध के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। वहीं इलाके में बवाल के बाद से तनावपूर्ण शांति है और धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस पूरी तरह से हालात पर नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। स्याना में गोकशी के बाद बवाल का मामला  उधर, मृतक इंस्पेक्टर के गांव में भी मातम छाया है। साथ ही गौतमबुद्धनगर पुलिस विभाग में भी गम का माहौल है। उनके परिवार वालों ने इंस्पेक्टर को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। बताते चलें कि जिला गौतमबुद्ध नगर की स्याना कोतवाली क्षेत्र में चिंगरावटी चौकी क्षेत्र में गोकशी को लेकर बवाल हो गया था। चिंगर...
न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से उसी के बास ने किया रेप, नौकरी से हटाने की देता था धमकी!

न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से उसी के बास ने किया रेप, नौकरी से हटाने की देता था धमकी!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला पत्रकार के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। रेप करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला पत्रकार का बास ही है जो नौकरी से हटाने की धमकी देकर महिला पत्रकार से रेप कर रहा था। आखिरकार महिला ने हिम्मत जुटाते हुए इस दरिंदे बास के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज रही है। शादीशुदा है पीड़िता, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार  मामला पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र का है। वहां एक महिला पत्रकार ने अपने बॉस के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, यह पूरा मामला एक निजी न्यूज़ चैनल से जुड़ा है। वहां काम करने वाली एक पीड़िता महिला पत्रकार का कहना है कि नौकरी से हटाने की धमकी देते हुए उसका बास उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। ये भी पढ़ेंः प्रयागराज में हाईप्रोफाइल योग आश्रम के...
अब कानपुर बोलेगा “ग्वालटोली- मेरी शान”, सबसे स्वच्छ मोहल्ला बनाने में जुटे परिवर्तन-प्रशासन

अब कानपुर बोलेगा “ग्वालटोली- मेरी शान”, सबसे स्वच्छ मोहल्ला बनाने में जुटे परिवर्तन-प्रशासन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः वार्ड न-4, ग्वालटोली को शहर का सबसे स्वच्छ वार्ड बनाने की दिशा में बिगुल फूंक दिया गया। यह काम 'परिवर्तन' फोरम व कानपुर नगर निगम के संयुक्त प्रयास से किया जाएगा। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे भैरवघाट चौराहे के पास एक सभा का आयोजन किया गया। इसका संचालन परिवर्तन के सीनियर एडवोकेट अनूप कुमार द्विवेदी ने किया। सबसे पहले अपर नगर आयुक्त अमृत लाल बिंद ने कार्यक्रम "ग्वालटोली- मेरी शान" के बारे में बताया। कानपुर का सबसे स्वच्छ मोहल्ला बनेगा ग्वालटोली नगर आयुक्त ने प्रदेश में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत इस वार्ड को कानपुर में चुनने के विषय में भी जानकारी दी। साथ ही इस काम में कैसे परिवर्तन संस्था सराहनीय ढंग से सहयोग कर रही है, इसकी भी जानकारी दी। महापौर प्रमिला पांडे ने इस वार्ड को प्रदेश में नंबर एक लाने के लिए लोगों से अपील की। जनता से इसमें मदद करने की भी अपील की।  य...
सुनील अरोड़ा बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, कार्यभार ग्रहण किया

सुनील अरोड़ा बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, कार्यभार ग्रहण किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: रविवार को देश के 23वें चुनाव आयुक्त के रूप में सुनील अरोड़ा ने कार्यभार ग्रहण किया। श्री अरोड़ा ने ओपी रावत का स्थान लिया। बताते चलें कि पूर्व चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 1 दिसंबर को समाप्त हो गया था। इसके बाद नए चुनाव आयुक्त के रूप में श्री अरोड़ा ने आज कार्यभार ग्रहण किया। 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं अरोड़ा  श्री अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और विधि मंत्रालय उनकी नियुक्ति पर पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका था और उनकी नियुक्ति 31 अगस्त, 2017 को हो चुकी थी। ये भी पढ़ेंः लोकसभा-2019 में सौ प्रतिशत मतदान केंद्रों पर होगा VVPAT का इस्तेमाल बताया जाता है कि अरोड़ा 1999-2002 के दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं 5 साल तक इंडियन एयरला...
कानपुर में ट्रेन को बस की तरह रोक रहे तीन दोस्तों में दो की कटकर मौत, तीसरा बाल-बाल बचा

कानपुर में ट्रेन को बस की तरह रोक रहे तीन दोस्तों में दो की कटकर मौत, तीसरा बाल-बाल बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शराब के नशे में तीन दोस्तों को ट्रेन के आगे खड़े होकर बेतुकी हरकत करना काफी महंगा पड़ गया। इनमें से दो की मौके पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जबकि एक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के कटे-पिटे शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं तीसरे को भी हल्की चोट लगने की बात कही जा रही है। यह घटना कानपुर के कैंट स्थित सीओडी ओवरब्रिज रेलवे क्रासिंग की बताई जा रही है। घटना शनिवार शाम साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। कानपुर के कैंट स्थित सीओडी ओवरब्रिज रेलवे क्रासिंग की घटना  बताया जाता है कि चकेरी के मानस विहार के रहने वाले विकास (35) तथा लखनऊ के एकता नगर, ठाकुरगंज के रहने वाले राकेश (25) अपने साथी लालगंज के पप्पू के साथ रिक्शे से कैंट से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। लोगों का कहना है कि तीनों शराब के नशे में थे। ये भी पढ़ेंः भीषण रेल हादसाः रायबरेली में पट...