Friday, March 27सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

युवा साहित्यकार डॉ दीपक सक्सेना को उत्कृष्ठ कार्यों के लिए मिली डाक्टरेट की उपाधि

युवा साहित्यकार डॉ दीपक सक्सेना को उत्कृष्ठ कार्यों के लिए मिली डाक्टरेट की उपाधि

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः हिंदी की प्रतिष्ठत संस्था बिहार के गांधीनगर भागलपुर की विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ द्वारा शहर के युवा साहित्यकार/पत्रकार डॉ दीपक सक्सेना को विद्या वाचस्पति, डॉक्टरेड की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह मानद उपाधि हिंदी भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों व उपलब्धियों के लिए प्रदान की जाती है। उज्जैन में हुआ कार्यक्रम  उज्जैन मे हुए कार्यक्रम में देश-विदेश के विश्वविद्यालय से अतिथि व साहित्यकार मौजूद रहे।  विद्यापीठ द्वारा अखिल भारतीय स्तर के कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इस दौरान देशभर से आये कवियो ने अपनी कविताओं का पाठ किया। विद्या वाचस्पति की उपाधि डॉक्टरेट के समकक्ष मानी जाती है। ये भी पढ़ेंः जगतगुरु रामभद्राचार्य का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले – तोड़ना पड़ता है गलत कंस्ट्रक्शन  यह उपाधि साहित्य के क्षेत्र में बेहतर और उल्लेखनीय कार्यों...
सोच-समझकर करें टूर प्लेनिंगः कोहरे के कारण यूपी में 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक 20 ट्रेनें निरस्त

सोच-समझकर करें टूर प्लेनिंगः कोहरे के कारण यूपी में 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक 20 ट्रेनें निरस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अगर सर्दियों का मजा लेने के लिए कहीं टूर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो जरा सोच-समझकर प्लेनिंग करें। क्योंकि कोहरे का कहर यात्रा के दौरान आपकी दिक्कतें बढ़ा सकता है। जी हां, रेलवे ने भी इस बात को स्वीकार किया है। रेलवे  कोहरे की समस्या को देखते हुए 13 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी 2019 तक एक-दो नहीं बल्कि पूरी 20 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन निरंस्त कर दिया है। निरस्त की गईं ट्रेनों में झांसी से चलने वालीं आधा दर्जन ट्रेनें अगले 3 माह तक बंद रहेंगी। यात्रियों को होगी दिक्कतें  इतना ही नहीं गोरखपुर से होकर जाने वाली 8 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। वहीं कुल 14 ट्रेनें ऐसी हैं जिनके फेरे कम कर दिए गए हैं। ऐसे में निश्चित है कि सर्दी के मौसम में ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। झांसी से होकर ये ट्रेनें नहीं चलेंगी झांसी से चल...
उन्नाव में सड़क हादसे में घायल बीमा एजेंट की कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत

उन्नाव में सड़क हादसे में घायल बीमा एजेंट की कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव के गदनखेङा चौराहा के पास एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार शशिशेखर शर्मा (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक की तलाश कर रही पुलिस   इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक शशिशेखर बीमा एजेंट थे। वह घटना के वक्त काम करके घर लौट रहे थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये भी पढ़ेंः आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी बोले-बहुत याद आएंगे ...
फतेहपुर में बड़ा ट्रेन हादसा टला, कुरस्तीकला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की कपलिंग टूटी

फतेहपुर में बड़ा ट्रेन हादसा टला, कुरस्तीकला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की कपलिंग टूटी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः फतेहपुर में आज उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब कुरस्तीकला रेलवे स्टेशन के पास एक माल गाड़ी की कपलिंग टूट गई। कोयला लदी माल गाड़ी की कपलिंग कुरस्ती कला रेलवे स्टेशन के पास टूटी। कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में ब गई। मौके पर पहुंचे रेल अधिकारी  यह माल गाड़ी अप लाइन पर थी। इसके चलते आधा घंटा रूट रहा बाधित रहा। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए। जांच में जुटे हैं रेल अधिकारी  रेल प्रशासन जांच में जुटा है। बाद में कपलिंग जोड़कर मालगाड़ी को मलवां स्टेशन पर रोका गया। इस दौरान जानकारी मिलने पर रेलवे के  अधिकारी भी वहां पहुंच गए। आनन-फानन में रूट पर आए व्यवधान को दूर किया गया। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः शिक्षिका को गंदे-धमकियां भरे मैसेज भेजने वाला सेल्सटैक्स इंस्पेक्टर गिरफ्तार, पहुंचा जेल यह माल गाड़ी झारखंड से...
लखनऊ में नवनिर्माण सेना ने लगाए ‘मोदी हटाओ-योगी लाओ’ के होर्डिंग, भाजपा में मची खलबली

लखनऊ में नवनिर्माण सेना ने लगाए ‘मोदी हटाओ-योगी लाओ’ के होर्डिंग, भाजपा में मची खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली हार के बाद सबकुछ बदलता नजर आ रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में भाजपा की करारी हार के बाद लखनऊ में चौंकाने वाले होर्डिंग लगे हैं। इनमें बेहद चौंकाने वाली बातें लिखी हैं। इनमें लिखा है ‘मोदी हटाओ-योगी लाओ।’ दरअसल, मुख्यमंत्री चौराहा और विक्रमादित्य मार्ग वाले चौराहे पर लगे इन होर्डिंग को लेकर बवाल मच गया है। हिंदू सभा की ओर से लगाए गए होर्डिंग्स! दरअसल, ये होर्डिंग्स उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना की तरफ से लगाए गए हैं। इनपर यह भी लिखा है कि योगी नहीं तो वोट नहीं। बात यहीं खत्म नहीं हो रही है। इन होर्डिंग पर यह भी लिखा है कि आने वाली 10 फरवरी को धर्म संसद होगी। ये भी पढ़ेंः अब अयोध्या नाम से जाना जाएगा फैजाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की दीपोत्सव में घोषणा इसमें 5 लाख हिंदू इकट्ठा होंगे...
बसपा सुप्रीमो मायावती की घोषणा, भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए एमपी में कांग्रेस को समर्थन

बसपा सुप्रीमो मायावती की घोषणा, भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए एमपी में कांग्रेस को समर्थन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को समर्थन की घोषणा कर दी है। राजधानी लखनऊ में जहां बसपा सुप्रीमों मायावती ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर करके मध्यप्रदेश में कांग्रेस को पूरी राजनीतिक गुणा-भाग के बाद समर्थन की घोषणा कर दी। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में भी कांग्रेस का साथ देने के साफ संकेत दे दिए हैं। ये भी पढ़ेंः मायावती ने कहा- महागठबंधन में तभी जब सम्मानजनक सीटें मिलें, वरना अकेले लड़ेंगे लोकसभा माया ने कहा है कि अगर कांग्रेस को जरूरत पड़ी तो हम बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस का साथ देंगे। भाजपा पर हमला करते हुए मायावती ने कहा है कि बीजेपी अपनी गलत नीतियों की वजह से हारी है। कहा कि बीजेपी से जनता बुरी तरह से परेशान है और भाजपा को सत्ता में नहीं चाहती है। राजधानी में प्रेसकांफ्रेंस में माया ने किया ऐलान  इस दौरान मायावती ने राजनीतिक दांव खेलते हुए क...
कानपुर में कर्तव्य निभाते वक्त दो रेलवे ट्रैकमैनों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, गुस्साए साथियों ने रूट बाधित कर रोकीं दो दर्जन ट्रेनें

कानपुर में कर्तव्य निभाते वक्त दो रेलवे ट्रैकमैनों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, गुस्साए साथियों ने रूट बाधित कर रोकीं दो दर्जन ट्रेनें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः पनकी पड़ाव के पास गेट नंबर-83 पर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो रेलकर्मियों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रेलकर्मी ट्रैक पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में रेल अधिकारियों की लापरवाही को लेकर गुस्साए रेलकर्मियों ने रेलवे ट्रैक बाधिक कर दिया। इससे शताब्दी समेत कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें 1 घंटे तक रुकी रहीं। ट्रैक पर काम करते समय हादसे का शिकार  बताते हैं कि ब्लॉक् खत्म होने के बाद कासन बोर्ड लेने जा रहे 2 ट्रैक मैन सोबरन सिंह (30) व नीरज कुमार (32) की सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि ये दोनों गैंगमैन अपनी ड्यूटी के दौरान रेलवे का एक बोर्ड लगा रहे थे। इसी दौरान एक माल गाड़ी उस ट्रैक पर आ गई। ये भी पढ़ेंः रेलवे अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़े गैंगमैन ने ...
बुलंदशहर बवालः कश्मीर से स्याना लाया गया हत्या व हिंसा का आरोपी जीतू फौजी

बुलंदशहर बवालः कश्मीर से स्याना लाया गया हत्या व हिंसा का आरोपी जीतू फौजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
बुलंदशहर बवाल का आरोपी जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू फौजी।  समरनीति न्यूज, डेस्क: बुलंदशहर में हुए बवाल के आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू फौजी को लेकर आर्मी व एसटीएफ की टीम जम्मू-कश्मीर से मेरठ पहुंची। वहां उससे एसटीएफ ऑफिस में पुलिस ने ने पूछताछ की। इसके बाद एसटीएफ ने जीतू को अपनी कस्टडी में ले लिया।  3 दिसंबर को हुआ था बवाल  दरअसल, मेरठ से एसटीएफकी टीम वारंट लेकर श्रीनगर गई थी। वहां से आर्मी की मदद से जीतू फौजी को मेरठ लाया गया। बताते चलें कि बुलंदशहर बवाल में जीतू के खिलाफ हिंसा भड़काने, फैलाने और इंस्पेक्टर की हत्या में शामिल होने का आरोप है।  ये भी पढ़ेंः बुलंदशहर के एसपी केबी सिंह भी नपे, प्रभारकर चौधरी नए होंगे कप्तान, एलआर कुमार सीतापुर के नए एसपी वीडियो के जरिए हुई पहचान  उसका नाम इस बवाल में आरोपी नंबर 11 के रूप में दर्ज है। रविवार को मेरठ से एसटीएफ ने जीतू फौजी को बुलंदश...
उन्नाव में हर्ष फायरिंग में आर्केस्टा डांसर समेत दो घायल, लखनऊ रेफर

उन्नाव में हर्ष फायरिंग में आर्केस्टा डांसर समेत दो घायल, लखनऊ रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
प्रतिकात्मक फोटो। समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के बांगरमऊ थानाक्षेत्र में एक समारोह के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग हुई। इससे समारोह में चल रहेआर्केस्टा की डांसर समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। गोलीबारी की घटना के बादवहां हड़कंप मच गया।  मातम में बदलीं खुशियां  कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों घायलों को इलाजके लिए अस्पताल भेजा गया। वहां से दोनों को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गयाहै। बताते हैं कि यह कार्यक्रम एक गेस्टहाउस में चल रहा था।  ये भी पढ़ेंः न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से उसी के बास ने किया रेप, नौकरी से हटाने की देता था धमकी! ...
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बाप-बेटे की मौत

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बाप-बेटे की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
प्रतिकात्मक फोटो। समरनीति न्यूज, डेस्कः अवैध खनन से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में चरथावल कोतवाली क्षेत्र के हिंडन नदी से अवैध रूप से अवैध खनन के दौरान हादसा हो गया। वहां एक ट्रैक्टर ट्राली पलटा खा गई। इससे बाप और बेटे की ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई।  पिता ने मौके पर, बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम  बताया जाता है कि न्यामु गांव के रहने वाले लल्लू कश्यप अपने बेटे विपिन के साथ नदी से रेत लेने गए थे। बताते हैं कि इसी दौरान वहां ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे उसके नीचे दबकर पहले लल्लू कश्यप ने दम तोड़ दिया।  ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः ललितपुर में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला पर भाई समेत अवैध खनन कराने का मुकदमा  बाद में इलाज के दौरान उसके बेटे विपिन की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के ...