Wednesday, April 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की दुर्घटना मामले में सीबीआई ने विधायक सेंगर समेत 10 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ लिखा मुकदमा

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की दुर्घटना मामले में सीबीआई ने विधायक सेंगर समेत 10 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ लिखा मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की दुर्घटना मामले में सीबीआई ने बुधवार को विधायक कुलदीप सेंगर समेत 10 नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके लिए सीबीआई ने रायबरेली के गुरुबख्सगंज थाने में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की ओर से दर्ज हत्या, जानलेवा हमला, हत्या की साजिश आदि की धाराओं में दर्ज मुकदमे को मामले का आधार बनाया है। सीबीआई की ओर से यह मुकदमा लखनऊ में दर्ज किया गया है। सीबीआई टीम ने शुरू कर दी जांच भी   बताते चलें कि विपक्षी पार्टियों से घिरी प्रदेश सरकार ने ही खुद मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सीबीआई ने जांच भी शुरू कर दी है। बताते हैं कि सीबीआई की टीम रायबरेली क्षेत्र में दुर्घटना स्थल पर जांच को पहुंची। इस दौरान जांच को गठित एसआईटी की टीम भी मौजूद रही। यह है पूरा मामला   बताते चलें कि उन्नाव...
कानपुर में डबल मर्डरः खेतों पर दो किसानों का बेरहमी से कत्ल, इलाके में फैली सनसनी

कानपुर में डबल मर्डरः खेतों पर दो किसानों का बेरहमी से कत्ल, इलाके में फैली सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में बढ़ती आपराधिक वारदातों के दौर में कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में दो किसानों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। आईजी मोहित अग्रवाल और एसएसपी अनंद देव ने मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। साथ ही थाना पुलिस को जल्द से जल्द वारदात के खुलासे के आदेश दिए। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ही किसानों के परिजनों ने किसी से भी रंजिश की बात से साफ इंकार किया है। हालांकि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। हत्या की यह वारदात बीती रात हुई और गांव वालों को इसका पता आज सुबह चला। वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले शव नहीं उठने दिए, लेकिन बाद में समझाने पर मान गए। हत्यारों से संघर्ष के मिले सबूत   बताया जाता है कि बरुआकलां गांव में बुधवार रात को पिकेट प्वांइट पर दो किसानों की खेत पर रखवाली करते वक्त धा...
कानपुर में अब फिरोजाबाद के इंस्पेक्टर की बेटी से चेन लूट, लगातार पुलिस परिवार बदमाशों के निशाने पर..

कानपुर में अब फिरोजाबाद के इंस्पेक्टर की बेटी से चेन लूट, लगातार पुलिस परिवार बदमाशों के निशाने पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में भले ही पुलिस कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होने का दंभ भर रही हो, लेकिन हकीकत यही है कि अपराधियों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। आम आदमी ही नहीं, बल्कि खुद पुलिस परिवार के लोग भी बदमाशों का शिकार बन रहे हैं। बुधवार को सुबह-सवेरे दो बाइक सवार बदमाश एक पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी से चेन लूट ले गए। कुल मिलाकर कहीं न कहीं पुलिस परिवार भी बदमाशों के निशाने पर आते दिखाई दे रहे हैं। बर्रा में सुबह के वक्त घटना  लूट की यह घटना इंस्पेक्टर के घर के बाहर बर्रा इलाके में हुई। बताते हैं कि घर के बाहर इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह की बेटी दीप्ति सिंह कुछ काम से आई थी। इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे बदमाश उसके गले में पड़ी चेन लूट ले गए। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर भानु प्रताप इस वक्त फिरोजाबाद जिले में क्राइम ब्रांच प्रभारी हैं। उनका परिवार कानपुर में रहता है। उनको राष्ट्रपति द्...
कानपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन छीनी

कानपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन छीनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के लाल बंगला निवासी रंजना गुप्ता से आज दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चैन झपट्टा मारकर छीन ली। घटना के बाद घबराई महिला ने इसकी जानकारी राहगीरों के जरिये पुलिस को दी। मंदिर जाते समय घटना  बाद में कैंट थाने में पीड़िता ने घटना की सूचना दी। पीड़ित महिला ने बताया है कि वह घंटाघर स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनके साथ यह घटना हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि इन दिनों कानपुर शहर में आए दिन लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। दूसरी ओर पुलिस लगातार सख्ती कर रही है, लेकिन इसका कोई जमीनी असर दिखाई नहीं दे रहा है। ये भी पढ़ेंः भाजपा जिला उपाध्यक्ष को भारी पड़ा पुलिस से उलझना, दरोगा ने ठोका काम में बाधा का मुकदमा...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, पार्टी से पहले ही निलंबित हो चुके हैं विधायक कुलदीप सेंगर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, पार्टी से पहले ही निलंबित हो चुके हैं विधायक कुलदीप सेंगर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के मामले में विपक्ष भाजपा पर चौतरफा हमला कर रहा है। सबसे ज्यादा फजीहत भाजपा की इस बात को लेकर हो रही है कि अबतक पार्टी ने दागी विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाला क्यों नहीं है। आज इस मसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विधायक कुलदीप सेंगर पहले ही पार्टी से निलंबित किए जा चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से भी बात हुई है। वहीं पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे दुखद बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है। कहा, सरकार विधायक सेंगर को बचाने के पक्ष में नहीं   इतना ही नहीं उसका सरकारी खर्च पर उचित इलाज चल रहा है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी कभी विधायक कुलदीप सेंगर को बचाने के पक्ष में नहीं रही। कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच के पक्ष में रह...
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- परिवार की दुर्दशा के लिए योगी सरकार जिम्मेदार

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- परिवार की दुर्दशा के लिए योगी सरकार जिम्मेदार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मंगलवार को उन्नाव दुष्कर्म कांड की घायल पीड़िता से मिलने ट्रामा सेंटर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दुष्कर्म पीड़िता के परिवार की दुर्दशा के लिए पूरी तरह से प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। इस मौके पर अखिलेश यादव मीडिया से बात कर रहे थे। सपा की ओर से पीड़िता के परिवार को 16 लाख की मदद भी दी गई है। बताया जाता है कि सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों को 10 लाख रुपए व घायल वकील के परिवार को 5 लाख रुपए मदद दी है। घायल वकील को 5 लाख की सहायता दी   सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपए और घायल वकील के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। वहीं पार्टी फंड से भी एक लाख रुपए दिए गए हैं। बताते हैं कि सपा प्रतिनिधि मंडल में जूही सिंह, जरीना उस्मानी, मधु गुप्ता तथा आईपी सिंह की ओर से पीड़ित परिवार...
पूर्व डिप्टी एसपी आले हसन के खिलाफ लुक आउट नोटिस, देश से भाग निकलने का अंदेशा

पूर्व डिप्टी एसपी आले हसन के खिलाफ लुक आउट नोटिस, देश से भाग निकलने का अंदेशा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सपा सांसद आजम खां के खासमखास रहे पूर्व डिप्टी एसपी आले हसन के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। ऐसा अंदेशा है कि वह देश से बाहर भागने की कोशिश कर सकते हैं। बताते चलें कि उनके खिलाफ कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। आजम और आले हसन की नजदीकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रामपुर में दरोगा रहे आले हसन, वहीं कोतवाल और फिर सीओ भी वहीं बने। इतना ही नहीं रिटायरमेंट के बाद आजम ने जौहर विश्वविद्यालय का सुरक्षा अधिकारी बना दिया। भूमिगत चल रहे आलेहसन की पुलिस को तलाश   दरअसल, भूमिगत चल रहे आले हसन पर कुल 32 मुकदमें दर्ज हैं, उनमें 27 मुकदमे आजम खान के साथ जमीन कब्जाने के हैं और बाकी पांच मुकदमें डूंगरपुर थाने में गरीबों के घरों पर बुल्डोजर चलवाने और लूटपाट के दर्ज हैं। माम...
बांदा में अभी-अभी सिरफिरे ने मां-बेटी की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

बांदा में अभी-अभी सिरफिरे ने मां-बेटी की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। एक सिरफिरे ने घर में घुसकर मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में वहीं पर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर डीआईजी दीपक कुमार व एसपी गणेश प्रसाद साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक श्री साहा ने बताया है कि मामला प्रेमप्रसंग का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। गिरवां गांव में दिनदहाड़े वारदात से दहशत   बताया जाता है कि गिरवां थाने से चंद कदमों की दूरी पर कालिका मंदिर के पीछे नई बस्ती में रहने वाला युवक सुधांशु मिश्रा दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाले फूलचंद्र के घर जा पहुंचा। वहां इससे पहले ...
कैसे थमे अपराध.! सीतापुर में खुद ही लुट गई पुलिस

कैसे थमे अपराध.! सीतापुर में खुद ही लुट गई पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमलावर है। इसमें भी कोई शक नहीं है कि खुद सरकार भी अपराधों को रोकने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। आपरेशन एनकाउंटर लंगड़ा उर्फ हाफ एनकाउंटर आदि-आदि, इसका उदाहरण है। वहीं दूसरी ओर संभल में तीन सिपाहियों की हत्या कर भागे तीन कैदी और सोनभद्र में जमीनी कब्जे को लेकर एक साथ 10 लोगों के नरसंहार, जैसी वारदातें बताती हैं कि सरकार की लाख सख्ती के बावजूद पूरब से पश्चिम तक अपराधियों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। इन्हीं सबके बीच एक चौंकाने वाली वारदात और सामने आई है। गश्त पर निकले थे दो पुलिसकर्मी, बदमाशों ने लुटा भी-पीटा भी   दरअसल, राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में खुद पुलिस ही लुट गई। वह भी सादे कपड़ों में नहीं, बल्कि बावर्दी, रायफल समेत, बदमाशों ने दो पुलिस कर्मियों को लूट लिया। खुद पुलिस के लुटने क...
कानपुर में बड़ा हादसा, अनवरगंज में जर्जर बिल्डिंग ढहने से महिला की मौत, मचा हड़कंप

कानपुर में बड़ा हादसा, अनवरगंज में जर्जर बिल्डिंग ढहने से महिला की मौत, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर शहर के अनवरगंज में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक जर्जर बिल्डिंग भरभराकर गिर पड़ी। सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। एक महिला इस बिल्डिंग के मलवे में दबकर बुरी तरह से घायल हो गई। अनवरगंज के कुली बाजार इलाके में घटना   उसे इलाज के लिए उर्सला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। कुली बाजार इलाके में हुए इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। हालांकि बाकी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। ये भी पढ़ेंः भारत की इस 19 साल की रैसर बेटी हिमा दास पर बरसेगा पैसा, 20 दिन में जीते हैं 5 गोल्ड मैडल.....