Wednesday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊ में बड़ा एनकाउंटर: 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी ढेर

लखनऊ में बड़ा एनकाउंटर: 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मार गिराया। वह भागने की कोशिश में था। तभी पुलिस से उसका सामना हो गया। डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि 5 की सुबह लगभग 10 बजे शिकायत मिली थी कि एक ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। तलाश में थीं पुलिस की कई टीमें मामले में पांच टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई। तलाश में उसका पता चला तो घेराबंदी की गई। आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गया। हालांकि, उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में भव्य मंदिर में माता सीता संग विराजे राजाराम, देखें तस्वीरें.. ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, 5 डॉक्टर बर्खास्त...
लिपस्टिक को संस्कृत में क्या कहते हैं..जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

लिपस्टिक को संस्कृत में क्या कहते हैं..जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: लिपस्टिक एक ऐसा सौंदर्य प्रसाधन है जिसका उपयोग महिलाएं अपने होठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करती हैं। भारत में आम बोलचाल में सभी लिपस्टिक को लिपस्टिक ही कहते हैं, हालांकि, यह अंग्रेजी का शब्द है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिपस्टिक को संस्कृत भाषा में क्या कहते हैं। शायद ही आपने इस पर कभी गौर किया होगा। लेकिन जानना तो चाहेंगे ही। हम बताते हैं कि लिपस्टिक को संस्कृत में क्या कहते हैं। लिपस्टिक जैसी पापुलर वस्तु का संस्कृत का नाम जानकर आप बेहद चौंक हो जाएंगे। जी हां.. दरअसल, लिपस्टिक को संस्कृत में ओष्ठ रंजक कहा जाता है। संस्कृत में आप लिपस्टिक को ओष्ठ शलाका या फिर ओष्ठराग भी कह सकते हैं। ये भी पढ़ें: भोजपुरी Actress नेहा मलिक का Bold अवतार, फैंस की धड़कनें तेज ये भी पढ़ें: Actress एली एवराम ने फिर इंटरनेट का बढ़ा...
प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में भव्य मंदिर में माता सीता संग विराजे राजाराम, देखें तस्वीरें..

प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में भव्य मंदिर में माता सीता संग विराजे राजाराम, देखें तस्वीरें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रामनगरी अयोध्या में आज गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर जय श्री राम का उद्घोष होता रहा। इसी के साथ राजा राम अपने भव्य मंदिर में माता जानकी के साथ विराजमान हो गए। इस शुभ अवसर पर सभी दिशाओं से वैदिक मंत्रों की ध्वनि गूंजती रही। ब्रह्ममुहूर्त से ही आध्यात्मिक माहौल ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर प्रांगण में आचार्यों और संतों का समवेत स्वर, शंखध्वनि और हवन की महक से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया। मुख्यमंत्री ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया। फिर प्रभु राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाया गया। राजा राम का आभूषणों से भव्य श्रृंगार हुआ। 19 धर्माचार्यों समेत अन्य लोग भी रहे बताते हैं कि इस अवसर पर 19 संत धर्माचार्य मौजूद रहे। इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट और संघ व विहिप के पदाधिकारी भी मौज...
अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी

अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के सीईओ एवं दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार दोपहर विशेष विमान से रामनगरी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वह सीधा राम जन्मभूमि परिसर गए। वहां 15 अन्य अतिथियों के साथ रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन कर किया 'जय श्रीराम' का जयघोष एरोल मस्क पूरी तरह भारतीय संस्कृति में रंगे नजर आए। हनुमानगढ़ी के महंत हेमंत दास की मौजूदगी में उन्होंने जय श्री राम का उद्घोष भी किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक गौरवशाली इतिहास है। वह इसका सम्मान करते हैं। रामलला के दर्शन के दौरान पुजारी ने उन्हें और उनकी बेटी सहित सभी सहयोगियों को रामनामी पहनाया। एरोल मस्क भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कुर्ता पजामा पहनकर अयोध्या पहुंच...
यूपी में बड़ी कार्रवाई, 5 डॉक्टर बर्खास्त-कई चिकित्साधिकारियों पर भी एक्शन

यूपी में बड़ी कार्रवाई, 5 डॉक्टर बर्खास्त-कई चिकित्साधिकारियों पर भी एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। एक ही अस्पताल के पांच डाक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रदेश के छह अन्य चिकित्साधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, रोगियों के प्रति असंवेदनशील व्यवहार और काम में लापरवाही के कारण बछरावां सीएचसी के 5 डॉक्टरों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हो रही है। ताबड़तोड़ कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा इस संबंध में निर्देश दिए हैं। बताते हैं कि रायबरेली के बछरांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लखनऊ मंडल के अपर निदेशक ने 30 मई को औचक निरीक्षण किया। तबादले के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं-निलंबित हुए निरीक्षण में ज्यादातर शिकायतें सही...
अयोध्या में एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आज करेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या में एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आज करेंगे रामलला के दर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अमेरिकी अरबपति और टेस्ला व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आज अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या में वह रामलला के दर्शन करेंगे। 1 जून को भारत पहुंचे एरोल मस्क का 4 जून को अयोध्या आने का कार्यक्रम है। बताते हैं कि अयोध्या में वह रामलला के दर्शन करेंगे। दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे एरोल मस्क मस्क दिल्ली से विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। फिर वहां से सड़क मार्ग से राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। बताते हैं कि एरोल मस्क ने खुद ये भी पढ़ें: अयोध्या: ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, देखिए! ट्रस्ट से जारी तस्वीरें.. रामलला के दर्शन करने की इच्छा प्रकट की है। एरोल ने अपने एक बयान में कहा है कि वह राम मंदिर पहुंचने के लिए बेहद उत्सुक हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनके स्वागत की तैयारी की गई हैं। https:...
पढ़िए! यूपी कैबिनेट के बेहद खास फैसले..अग्निवीरों को 20% आरक्षण से लेकर होम स्टे नीति तक..

पढ़िए! यूपी कैबिनेट के बेहद खास फैसले..अग्निवीरों को 20% आरक्षण से लेकर होम स्टे नीति तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज मंगलवार को राजधानी लखनऊ में यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। मंजूर प्रस्तावों में अग्निवीरों को 20% क्षैतिज आरक्षण और अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण जैसे अहम फैसले शामिल हैं। अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के प्रस्ताव पर लगी कैबिनेट की मुहर कैबिनेट मीटिंग में उत्तर प्रदेश में अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। अब इसके तहत राशन की जो दुकानें गली या पतली सी सड़कों पर हैं, उनके लिए ऐसी जगह भवन बनेंगे, जहां आसानी से ट्रक पहुंच सके। सरकार ने मनरेगा से बनवाने के लिए रखा 200 करोड़ का प्रावधान नए भवन में गोदाम और वितरण स्थल दोनों ही बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 200 करोड़ का प्रावधान रखा है। मनरेगा के जरिए इन्हें बनवाया जाएगा। उत्तर प्रदेश ...
अब सपा नेता का अश्लील वीडियो आया सामने… महिला संग अश्लीलता करते दिखे..गिरफ्तार 

अब सपा नेता का अश्लील वीडियो आया सामने… महिला संग अश्लीलता करते दिखे..गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अब यूपी में सपा नेता का अश्लील वीडियो भी सामने आ गया है। महिला संग अश्लीलता करते आरोपी सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, जमानती धाराएं होने के कारण थाने से जमानत मिल गई। इससे पहले प्रयागराज की मेजा पुलिस ने आईटी एक्ट व सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता करने की धाराओं में मुकदमा लिखा था। दोनों महिलाओं की तलाश में पुलिस पुलिस का कहना है कि सपा नेता के साथ वीडियो में नजर आने वाली दोनों महिलाओं की तलाश जारी है। बताते चलें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर में ये भी पढ़ें: यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, नीरा रावत को UP-112 का अतिरिक्त प्रभार  भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का हाइवे पर बीच सड़क महिला संग यौन संबंध बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। इससे पूरे देश में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने धाकड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। महिला को पुलिस अभी तलाश रही है। ...
यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, नीरा रावत को UP-112 का अतिरिक्त प्रभार

यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, नीरा रावत को UP-112 का अतिरिक्त प्रभार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईपीएस नीरा रावत को डीजी ईओडब्ल्यू के साथ यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अबतक वह नवप्रोन्नत पुलिस महानिदेशक/बाद्ध्य प्रतीक्षा के पद पर कार्यरत थीं। पीसी मीणा को कारागार प्रशासन का भी अतिरिक्त प्रभार इसी क्रम में आईपीएस पीसी मीणा को डीजी सीएमडी के अलावा महानिदेशक कारागार प्रशासन का भी दायित्व सौंपा गया है। वहीं आईपीएस आशुतोष पांडेय को पुलिस महानिदेशक टेलीकॉम की जिम्मेदारी ये भी पढ़ें: लखनऊ: महिला IPS के IRS पति से इनकम टैक्स ऑफिस में मारपीट, जॉइंट कमिश्नर पर FIR.. दी गई है। वह अबतक नवप्रोन्नत पुलिस महानिदेशक/बाद्ध्य प्रतीक्षा के रूप में काम कर रहे थे। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में 5 IPS अफसरों के तबादले, बस्ती-गोर...
अयोध्या: ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, देखिए! ट्रस्ट से जारी तस्वीरें..

अयोध्या: ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, देखिए! ट्रस्ट से जारी तस्वीरें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या: अयोध्या में बने भगवान प्रभु श्रीराम के मंदिर को लगातार भव्यता दी जा रही है। मंदिर का शिखर स्वर्ण जड़ित बन रहा है। यह शिखर दूर से ही अपनी भव्यता की चमक बिखेरता दिखाई देगा। श्रद्धालुओं में भी इसे लेकर काफी उत्सुकता है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को मंदिर के स्वर्ण जड़ित भव्य-चमकदार शिखर की फोटोज जारी की हैं। बताते हैं कि इस शिखर की मंदिर में 5 जून तक स्थापना की जाएगी। इसके लिए 3 जून से अनुष्ठान शुरू होगा। बताते हैं कि जल्द ही मंदिर पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो रहा है। इसके साथ ही करोड़ों रामभक्तों का संकल्प पूरा होगा। मंदिर में राम दरबार में स्थापना के लिए मूर्तियां भी आ गई हैं। राम मंदिर परिसर में कई मंदिरों का निर्माण हो रहा है। राम मंदिर के शिखर और उस पर लगे कलश ट्रस्ट की ओर से फोटो जारी की गई है। ये भी पढ़ें: अयोध्या...