Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP : डिप्टी CMO सस्पेंड, बिना ड्यूटी सैलरी पर Deputy CM ब्रजेश पाठक का तगड़ा एक्शन, FIR भी..

UP : डिप्टी CMO सस्पेंड, बिना ड्यूटी सैलरी पर Deputy CM ब्रजेश पाठक का तगड़ा एक्शन, FIR भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा एक्शन लिया है। उनके निर्देश पर गुरुवार को अमरोहा की डिप्टी सीएमओ डा. इंदुबाला शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। डा. इंदुबाला पर आरोप है कि वह छह महीने तक बिना कार्यालय आए ही वेतन ले रहीं थीं। इसी शिकायत की जांच के बाद उनको सस्पेंड किया गया है। इतना ही नहीं डिप्टी सीएमओ डा. इंदुबाला शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर पर बनाए जा रहे थे। पूरे मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। रजिस्टर में लग रही थी फर्जी हाजिरी हाजिरी कौन लगा रहा था और किसके इशारे पर लग रही थी। यह सब बड़ा सवाल है। उधर, डिप्टी सीेएम ब्रजेश पाठक के निर्देशों पर निलंबन के साथ ही उनके खिलाफ वेतन रिकवरी की कार्रवाई भी की जाएगी। इस प्रकरण में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देशों पर तत्कालीन सीएमओ संजय अग्रवाल के साथ-साथ ...
जब लालू से अभिनेता मनोज बाजपेई ने पूछा हीरो आप हैं कि हम ? जवाब पर लगे ठहाके..

जब लालू से अभिनेता मनोज बाजपेई ने पूछा हीरो आप हैं कि हम ? जवाब पर लगे ठहाके..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने पटना में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। उनके आवास पर मिलने पहुंचे मनोज बाजपेई ने लालू के स्वास्थ्य का हालचाल लिया। लालू के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मुलाकात की फोटोज भी ट्विटर पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि बिहार की माटी के लाल लालू जी से मिलने पहुंचे। लालू का स्वास्थ्य जानने पहुंचे मशहूर अभिनेता रौचक मामला यह है कि मनोज बाजपेई ने लालू यादव से मुलाकात के दौरान सेहत का हाल जाना। फिर मनोज ने लालू से पूछा कि हीरो आप हैं कि हम ? इसपर लालू ने जवाब दिया कि हम। इतना सुनते ही वहां ठहाके लगने लगे। ये भी पढ़ें : ‘गंदी बात’ फेम Abha Paul ने शेयर की सबसे बोल्ड Photos, मचा हड़कंप अभिनेता मनोज बाजपेई को बुके देते हुए उनको प्रणाम किया। तेजस्वी से चर्चा करते हुए लालू की सेहत के बारे में जानका...
UP : बाइक-कार छोड़िए यहां रोडवेज बस चोरी, सरकारी बस स्टैंड पर चोरों ने किया हाथ साफ

UP : बाइक-कार छोड़िए यहां रोडवेज बस चोरी, सरकारी बस स्टैंड पर चोरों ने किया हाथ साफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आपने साइकिल, बाइक-कार के अलावा पैसे-जेबर चोरी होने के किस्से तो बहुत सुने होंगे। मगर अब रोडवेज बस स्टैंड से सरकारी बस चोरी होने की खबर भी सुन लीजिए। जी हां, यह सच है और यह सच्ची घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सामने आई है। झुमका चोरी होने के लिए पहचाने जाने वाले बरेली में अब रोडवेज बस चोरी होने का मामला सामने आया है। वह भी खुलेआम रोडवेज बस स्टैंड से। दिल्ली से बरेली पहुंची, रात में गायब दरअसल, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की एक बस दिल्ली से चलकर बरेली पहुंची। ड्राइवर ने बस को बरेली के रोडवेज बस नंबर- UP25 AT 5255 को अड्डे पर खड़ा कर दिया। इसके बाद बस का कुछ पता नहीं चला। रोडवेज आरएम आरके त्रिपाठी का कहना है कि बस चालक को लापवाही के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। लापरवाही पर बस चालक सस्पेंड उनका कहना है कि 31 अगस्त को यह बस दिल्ली से चलकर रात 10 बजे पुराने बस स्टैंड ब...
Kanpur: 60 की उम्र में शादी-पत्नी निकली किन्नर, बुर्जुग के होश उड़े

Kanpur: 60 की उम्र में शादी-पत्नी निकली किन्नर, बुर्जुग के होश उड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने 60 साल की उम्र में शादी की। लेकिन उसके होश उड़ गए जब देखा कि पत्नी तो किन्नर है। बुजुर्ग ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस से गुहार लगाते हुए बुजुर्ग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बुजुर्ग ने पत्नी और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुहार लगाते बुजुर्ग का VideoViral बुजुर्ग व्यक्ति बिधनू क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि पीड़ित तहरीर देगा तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में पीड़ित बुजुर्ग ने पत्नी के अन्याय से छुटकारा दिलाने की गुहार लगा रहा है। वीडियो में दिखने वाला बुजुर्ग बिधनू मझावन चौकी क्षेत्र के भारू बंगला गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें : UP : महिला जज से छेड़छाड़ करने वाले वकील मोहम्मद हारून पर FIR वीडियो के जरिए बुजुर्ग ने आरोप लगाय...
लखनऊ : VIP इलाके में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट, 5 युवतियों संग 3 युवक गिरफ्तार

लखनऊ : VIP इलाके में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट, 5 युवतियों संग 3 युवक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक वीआईपी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलता पकड़ा गया है। पुलिस ने गोपनीय सूचना पर रेड मारकर, वहां से 5 काल गर्ल्स और 2 युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवक सेक्स रैकेट वाले स्पा सेंटर का संचालक भी है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को मिली थी यह शिकायत, रेड में खुलासा बताते हैं कि कुछ और भी इस धंधे में शामिल हैं। उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है। उन्नाव का युवक लखनऊ में चला रहा था सेक्स रैकेट दरअसल, यह सेक्स रैकेट लखनऊ के विकासनगर इलाके में आईक्यू टॉवर में पकड़ा गया है। वहां स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। आसपास के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने यह एक्शन लिया है। ये भी पढ़ें : पत्नी ने पति-चचेरी बहन के अवैध संबंधों का वीडियो किया वायरल, ...
UP: दिनभर पेड़ पर बैठा रहा तेंदुआ, नीचे इंतजार में वन विभाग की टीम, फिर पिंजरा रख लौटी..

UP: दिनभर पेड़ पर बैठा रहा तेंदुआ, नीचे इंतजार में वन विभाग की टीम, फिर पिंजरा रख लौटी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : बाराबंकी जिले में आज ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए, जब अचानक एक तेंदुआ वहां घुस आया। लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की। तेंदुआ भागकर पेड़ पर चढ़ गया। वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने पहुंची। पेड़ पर बैठे तेंदुआ को वन विभाग की टीम भी नीचे बैठी देखती रही। कोशिशों के बावजूद वह नीचे नहीं उतरा। शाम हो गई तो वन विभाग के लोग पिंजरा रखकर लौट गए। पूरा मामला बाराबंकी जिले के अकंबा मजरे बसारी गांव का है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ बताया जाता है कि गांव में एक मिर्ची के खेत में सुबह तेंदुआ बैठा देखा गया। जानकारी हुई तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया। शोर से डरकर तेंदुआ बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। ये भी पढ़ें : UP : परीक्षा दे रही छात्रा ने अचानक कालेज की चौथी मंजिल से लगाई छलांग गांव के लोगों ने वन विभाग क...
लखनऊ: यूपी में गंगा की 13 सहायक नदियों पर भी होगी ‘गंगा आरती’

लखनऊ: यूपी में गंगा की 13 सहायक नदियों पर भी होगी ‘गंगा आरती’

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की 13 सहायक नदियों पर भी गंगा आरती होगी। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार गंगा के साथ अब 13 सहायक नदियों को भी संवारने जा रही है। जी हां, गंगा नदी की 13 सहायक नदियों पर यूपी में अब गंगा आरती होगी। यूपी सरकार ने गंगा आरती के आदेश दिए हैं। गंगा आरती के जिरए सहायक नदियों के घाटों को संवारा जाएगा। शासन ने दिए अधिकारियों को निर्देश दरअसल, काशी, प्रयागराज और बिठूर की तर्ज पर इन सहायक नदियों के घाटों पर गंगा आरती होगी। शासन ने गंगा स्वच्छता अभियान के तहत यह निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। बताया जा रहा है कि गंगा आरती के साथ-साथ गांवों में गंगा मेले भी लगाए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित कार्ययोजना बनाकर जल्द से जल्द काम शुरू करेंगे। इन नदियों के घाटों की बदलेगी सूरत सरकारी प्रवक्ता कहना है कि गंगा नदी में मिलने वाली नदियों को भ...
सीतापुर: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला बजरंग मुनि गिरफ्तार

सीतापुर: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला बजरंग मुनि गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर के खैराबाद में दूसरे समुदाय की महिलाओं पर अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला महंत बजरंग मुनि गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद उसका डाक्टरी परीक्षण कराया है। इस दौरान खैराबाद अस्पताल में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। बताते हैं कि महंत का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बयान के बाद मांगी थी माफी हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले में बोलने से बचते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि बजरंग मुनि को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ये भी पढ़ें : मैनपुरी : जींस में तमंचा लगाकर छात्रा खा रही थी चाट, पुलिस ने पकड़ा तो बताई यह वजह.. बताते चलें कि महंत ने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बाद में एफआईआर दर्ज ह...

Fackbook Love : घर से नैनिताल घूमने निकला युवक गुझिया लेकर प्रेमिका के गांव पहुंचा, फिर धुनाई के बाद हवालात..पढ़िए पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : फेसबुक से परवान चढ़ी एक लव स्टोरी का प्रेमी के लिए थोड़ा कष्टकारी अंत हुआ। घर से नैनिताल घूमने जाने की बात कहकर निकला प्रेमी युवक कानपुर से सीधे अपनी प्रेमिका के घर जा पहुंचा। दुर्भाग्य से प्रेमिका के परिवार वालों के हाथ लग गया। उन्होंने पहले तो उसकी धुनाई की, फिर पुलिस को ले जाकर सौंप दिया। पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। प्रेमी के बैग से मां के हाथ की गुझियां और लड्डू भी मिले। जो नाश्ते के लिए साथ रखे गए थे। पुलिस ने घरवालों को सूचना दी, तो सारी बातें सामने आईं। युवक के परिजन भी थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने उनको सारी घटना की जानकारी दी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। फेसबुक से शुरू दोस्ती प्यार में बदली, फिर थाने पर खत्म बताया जाता है कि कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र एक महिला का फेसबुक पर युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवक उससे मिलने के ल...
UP MLC Election : सपा ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बहू को बनाया प्रत्याशी

UP MLC Election : सपा ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बहू को बनाया प्रत्याशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमेठी-सुलतानपुर विधान परिषद सदस्य (MLC) के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की बहू शिल्पा को प्रत्याशी घोषित किया है। बताते हैं कि सोमवार को शिल्पा प्रजापति नामांकन पत्र घोषित करेंगी। हालांकि, इस सीट से भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की है। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में लोगों की नजर एमएलसी चुनाव पर टिकी हैं। खासकर बीजेपी के प्रत्याशी घोषित न होने को लेकर लोग स्तब्ध हैं। यह भी माना जा रहा है कि बीजेपी अपना प्रत्याशी अचानक उतारकर सभी को चौंकाने वाली है। ये भी पढ़ें : UP MLC Election : सपा ने 35 प्रत्याशियों की सूची की जारी, पढ़िए पूरी लिस्ट.. https://samarneetinews.com/up-mlc-election-sp-releases-list-of-35-mlc-candidates/  ...