Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

अस्पताल संचालक का अश्लील वीडियो वायरल, ब्लैकमेलिंग का आरोप

अस्पताल संचालक का अश्लील वीडियो वायरल, ब्लैकमेलिंग का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में नौबस्ता स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि यह वीडियो अस्पताल के ही पूर्व कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। हालांकि, अस्पताल संचालक ने थाने में पूर्व कर्मचारी के खिलाफ ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, वीडियो में दिख रही महिला कर्मी ने अस्पताल संचालक पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। पूर्व कर्मचारी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, तहरीर अस्पताल संचालक का कहना है कि उनका एक पूर्व कर्मचारी हंसपुरम निवासी है जो 2018 में अस्पताल की व्यवस्था देखा करता था। फिर चोरी करने की आदत की वजह से उसे निकाल दिया गया। संचालक का आरोप है कि पूर्व कर्मचारी ने जनवरी 2018 से मार्च 2023 तक 2.50 लाख रुपए उससे वसूले हैं। लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। ये भी पढ़ें : छात्रा ने पीटी टीचर की काली करतूत खोली, ट्यूशन में रेप, फिर अश्...
STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश, बुंदेलखंड के कई जिलों में आपरेशन, पढ़िए पूरी खबर..

STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश, बुंदेलखंड के कई जिलों में आपरेशन, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीएफ की लखनऊ टीम बीते दिन से बांदा-हमीरपुर, चित्रकूट और आसपास के जिलों को खंगाल रही है। सूत्रों का कहना है कि इस टीम को लखनऊ के एक साॅफ्टवेयर इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश है। दरअसल, साॅफ्टवेयर इंजीनियर प्रिंस गुप्ता (30) लखनऊ के विराज खंड, गोमती नगर के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में ही एसटीएफ सर्च आपरेशन चला रही है। एसटीएफ की एक टीम बीते लगभग तीन दिन से बुंदेलखंड में डेरा डाले हुए है। फोन काॅल से पता चली थी यह बात इस टीम को साॅफ्टवेयर इंजीनियर प्रिंस की तलाश है। बताते हैं कि वह पिछले लगभग दो साल से लापता हैं। दो साल पहले वह लखनऊ स्थिति अपने घर से निकले थे लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। बताते हैं कि घर से जाते समय न उन्होंने अपना मोबाइल फोन लिया और न ही पर्स साथ में रखा। अब पूरा परिवार और माता-पिता उनके लिए परेशान हैं। सभी उनकी तलाश कर रहे हैं। सेवानिवृत इंजीनियर...
Weather Update : बांदा-चित्रकूट और फिरोजाबाद समेत 17 जिलों में लू की चेतावनी

Weather Update : बांदा-चित्रकूट और फिरोजाबाद समेत 17 जिलों में लू की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Weather Forecast आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ बुंदेलखंड समेत कुल 17 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट भीषण गर्मी और लू चलने का है। दरअल, मौसम विभाग ने बांदा, महोबा, चित्रकूट और फिरोजाबाद समेत 17 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 3 दिन तेज गर्मी और तपिश लोगों को परेशान करेगी। इन जिलों के लिए अलर्ट जारी लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर के अलावा आसपास के जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इसके साथ ही तीन दिन तक लू चलने के भी जबरदस्त आसार हैं। लू का सबसे ज्यादा असर 20 से 22 मई के बीच प्रदेश के दक्षिण हिस्सों में दिखाई देने की आशंका है। बताते चल...
यूपी में कई IPS अफसरों के तबादले प्रशांत कुमार की जिम्मेदारी बढ़ी

यूपी में कई IPS अफसरों के तबादले प्रशांत कुमार की जिम्मेदारी बढ़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शासन ने पुलिस विभाग में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 4 डीजी और 8 एडीजी रैंक के अफसरों को इधर से उधर किया गया है। स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार का कद बढ़ाया गया है। उनको स्टेट एसआईटी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है। स्टेट एसआईटी की डीजी रहीं रेणुका मिश्रा को डीजी प्रशिक्षण बना दिया गया है। यहां देखें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें : फिर नोटबंदी ! 2000 के नोट होंगे बंद, RBI ने दिया 4 महीने का समय    ये भी पढ़ें : नाकाम मोहब्बत : शादी तय हुई तो प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत-प्रेमी रेफर  ...
फिर नोटबंदी ! 2000 के नोट होंगे बंद, RBI ने दिया 4 महीने का समय

फिर नोटबंदी ! 2000 के नोट होंगे बंद, RBI ने दिया 4 महीने का समय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : नोटबंदी के डरावने दौर को आप भूले नहीं होंगे। अब एक बार फिर छोटी सी नोटबंदी होने वाली है। हालांकि, बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। इस बार ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने (RBI) ने शुक्रवार को 2000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की है। रिजर्ब बैंक ने कहा है कि 2000 रुपए के नोट सर्कुलेशन से वापस ले लिए जाएंगे। 30 सितंबर तक नोट बदलने की सीमा निर्धारित रिजर्व बैंक के इस कदम से पुरानी नोटबंदी की याद ताजा हो गई। हालांकि, अबकी बार नोटबंदी का तरीका भयावह नहीं है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल 2 हजार के नोट बाजार में चलते रहेंगे। नोटों को बदलने के लिए 30 सितंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। हालांकि, आरबीआई की घोषणा के बाद अब 2000 रुपए का नया नोट जारी नहीं होगा। 8 नवंबर 2016 में सामने आया 2000 का नोट अब इसका मतलब यह नहीं कि 2000 रुपए के...
कानपुर : BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी नेताओं को दिया लोकसभा जीत का मंत्र

कानपुर : BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी नेताओं को दिया लोकसभा जीत का मंत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज कानपुर में मौजूद रहे। दरअसल, नगर निकाय चुनाव में शानदार परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब 2024 लोकसभा की तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कानपुर के साकेत नगर स्थित एक होटल में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड की क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी नेता रहे मौजूद प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों को संबोधित किया। साथ ही लोकसभा चुनावों में जीत का मंत्र दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीत के लिए जुट जाएं। साथ ही पन्ना कमेटियों को सक्रिय और सजग करते हुए कार्य करने को भी कहा। इससे पहले पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत भी किया। बैठक में सभी के कार्यों की समीक्षा भी हुई, जो शाम...
Lucknow : पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की बेनामी संपत्तियां तलाश रही ईडी, कई बैंक खाते भी खंगाले

Lucknow : पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की बेनामी संपत्तियां तलाश रही ईडी, कई बैंक खाते भी खंगाले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूर्व मंत्री और किसी जमाने में बसपा के करीबी रहे बाबू सिंह कुशवाह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग के लपेटे में हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोनों एजेंसियां जांच कर रही हैं। दरअसल, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा की बेनामी संपत्तियों की जांच चल रही है। कई बेनामी संपत्तियों को चिह्नित भी किया जा चुका है। लखनऊ के सरोजनी नगर में जमीन जब्त इन संपत्तियों को लेकर ईडी को पूरा संदेह है कि ये बाबू सिंह कुशवाह की ही हैं। इन संपत्तियों को करीबियों की कंपनी के नाम से खरीदा गया है। इसी क्रम में लखनऊ में आयकर विभाग ने लगभग दो महीने पहले सरोजनीनगर क्षेत्र में स्थित एक जमीन भी जब्त की थी। ये भी पढ़ें : नसीमुद्दीन के साले मुमताज पर 8 लाख जुर्माना, रहमान स्टोर पर भी तगड़ी कार्रवाई बताते हैं कि यह जमीन देशराज कुशवाहा के नाम पर दर्ज थी। सू...
Lucknow : बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष जफरयाब जिलानी का निधन

Lucknow : बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष जफरयाब जिलानी का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के मेंबर व बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष, अधिवक्ता जफरयाब जिलानी (70) का आज निधऩ हो गया। वह निशात अस्‍पताल में भर्ती थे। बताते हैं कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इससे पहले भी उनको तबियत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि उनको ऐशबाग के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है। जिलानी के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। ये भी पढ़ें : Lucknow : ईडी ने बाबू सिंह कुशवाह के करीबियों की कंपनी के खिलाफ शुरू की जांच, आय से अधिक संपत्ति..   ये भी पढ़ें : भाजपा ने MLC प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, इन दो चेहरों पर दांव    ...
भाजपा ने MLC प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, इन दो चेहरों पर दांव

भाजपा ने MLC प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, इन दो चेहरों पर दांव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव के बाद अब दो सीटों पर एमएलसी चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा ने विधानपरिषद की दो खाली सीटों के लिए प्रत्याशी भी मैदान में उतार दिए हैं। पार्टी ने अपने दोनों प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और पद्मसेन चौधरी को एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है। मानवेंद्र सिंह-पद्मसेन चौधरी के नामों पर मुहर बताते हैं कि मानवेंद्र सीएम योगी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। बुंदेलखंड-कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं। उनके कार्यकाल में बीजेपी ने कानपुर-बुंदेलखंड में कई चुनावों में शानदार जीत हासिल की हैं। पार्टी के लिए उन्होंने काफी काम किया है। वह संगठन का बड़ा नाम हैं। वहीं दूसरे प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी बहराइच के पूर्व सांसद रहे हैं। उनके पिता रूद्रसेन चौधरी जनसंघ और फिर बीजेपी के स...
फतेहपुर में हादसा, 10 लोगों की मौत से हाहाकार, यमदूत बनकर आया लहराता टैंकर

फतेहपुर में हादसा, 10 लोगों की मौत से हाहाकार, यमदूत बनकर आया लहराता टैंकर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : फतेहपुर में टैंकर की टक्कर से आटो सवार 8 लोगों की मौत हो गई थी। बीती शाम हुए इस हादसे में बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। जहानाबाद थाने के चिल्ली मोड़ के पास हुए हादसे में लोगों का कहना है कि टैंकर काल बनकर आया। लोगों ने लहहाते हुए तेज रफ्तार टैंकर को देखते हुए कह दिया था कि यह किसी का काल बनेगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल इसके कुछ ही देर बाद हादसा हो गया। बताते चलें कि फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाने के चिल्ली मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने आटो को टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : बांदा : मरौली बालू खदान में संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, तरह-तरह की चर्चाएं अबतक आटो सवार 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया। एएसपी विज...