Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी में IAS तबादले, रायबरेली-प्रतापगढ़ समेत कई DM बदले, पढ़िए लिस्ट..

यूपी में IAS तबादले, रायबरेली-प्रतापगढ़ समेत कई DM बदले, पढ़िए लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार को बड़े पैमाने पर आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। रायबरेली, कासगंज और प्रतापगढ़ समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। श्रीमति माला श्रीवास्तव को निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म के पद पर नियुक्त किया गया है। हर्षिता माथुर बनीं रायबरेली की डीएम कासगंज की डीएम रहीं आईएएस सुश्री हर्षिता माथुर को जिलाधिकारी रायबरेली बनाकर भेजा गया है। वहीं संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर कार्यरत श्रीमति सुधा वर्मा को कासगंज का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रतापगढ़ के डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को हटाकर प्रतिक्षा सूची में डाल दिया गया है। संजीव रंजन प्रतापगढ़ के DM बने वहीं सिद्धार्थनगर के डीएम संजीव रंजन को प्रतापगढ़ का डीएम बनाया दिया गया है। गोरखपुर औद्यौगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन ...
UP STF : महिला सिपाही के हमलावरों का पता बताने वाले को 1 लाख ईनाम

UP STF : महिला सिपाही के हमलावरों का पता बताने वाले को 1 लाख ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में सरयू एक्सप्रेस के जनरल कोच में 30 अगस्त को खून से लतपत मरणासन्न मिली महिला सिपाही की जांच में एसटीएफ तेजी से जुटी है। एसटीएफ ने ऐलान किया है कि महिला सिपाही के हमलावरों का सुराग देने वाले को 1 लाख रुपए ईनाम दिया जाएगा। सरयू एक्स. ट्रेन में मरणासन्न मिली थी महिला सिपाही यह इनाम स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था की ओर से दिया जाएगा। बताते चलें कि महिला मुख्य आरक्षी मनकापुर से अयोध्या जा रही थीं। रास्ते में ट्रेन में अज्ञात बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। वह खून से लतपत हालत में सीट के नीचे पड़ी मिलीं। महिला सिपाही का केजीएमयू में इलाज चल रहा है। हमलावरों की तलाश में एसटीएफ टीम भी लगी है। ये भी पढ़ें : दुष्कर्म-हत्या आरोपी भाजपा नेता नेपाल बार्डर से गिरफ्तार, घर पर चलेगा बुल्डोजर   पुलिस ने हमलावरों के बारे में सुराग देने के लिए एसटीएफ (STF) के अपर पुलिस अ...
यूपी के 26 PPS अफसर बने IPS, केंद्रीय गृह मंत्रालय से आदेश जारी

यूपी के 26 PPS अफसर बने IPS, केंद्रीय गृह मंत्रालय से आदेश जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 26 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा काडर (IPS) में प्रोन्नत किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। बताते चलें कि इससे पहले 21 अगस्त को आयोजित विभागीय प्रोन्नत समिति की बैठक में वर्ष 1993 और 1994 बैच के 26 अधिकारियों को आईपीएस काडर में प्रोन्नति की सहमति बनी थी। इन पीपीएस को मिला प्रमोशन जिन पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस काडर में प्रोन्नत किया गया है, उनमें सुरेंद्र नाथ तिवारी (एसपी सिटी बुलंदशहर), विपुल कुमार श्रीवास्तव, हरि गोविंद, पंकज, विद्यासागर मिश्रा, घनश्याम, राजेश कुमार, राम सुरेश, आनंद कुमार, रवि शंकर निम, डॉ. महेंद्र पाल सिंह, निधि सोनकर, बसंत लाल, सुशील कुमार, देवेंद्र भूषण, आशुतोष मिश्रा, डॉ. राजीव दीक्षित, मोहम्मद तारिक, कुंवर ज्ञानंजय सिंह, रामनयन सिंह, आशुतोष द्विवेदी, अरुण सिंह, डॉ. दुर्ग...
सीतापुर में दिनदहाड़े व्यापारी से साढ़े 9 लाख की लूट, आक्रोशित व्यापारियों का धरना

सीतापुर में दिनदहाड़े व्यापारी से साढ़े 9 लाख की लूट, आक्रोशित व्यापारियों का धरना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर में आज दिनदहाड़े एक गल्ला व्यापारी से बदमाशों ने साढ़े 9 लाख रुपए की लूट कर डाली। लूट की यह वारदात गल्ला मंडी के अंदर हुई। बाइक सवार बदमाशों ने रुपए से भरा बैग झपटा और वहां से फरार हो गए। व्यापारियों ने गल्ला मंडी के अंदर धरना देते हुए लूटी की घटना के जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित व्यापारियों को शांत किया। गल्ला मंडी में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी जानकारी के अनुसार शहर के नारायणनगर मोहल्ले के रहने वाले पप्पू गुप्ता की गल्ला मंडी में आढ़त है। आज दोपहर वह सिविल लाइन स्थित बैंक की शाखा से 9 लाख 50 हजार रुपए निकालकर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : viral video : स्‍कूल में ठुमके लगाकर वीडियो बनाने वाली शिक्षिका सस्पेंड, जांच शुरू उनके साथ उनका मुनीम बिनोद भी था। इसी दौरान पल्सर सवार दो बदमाशों ने उनसे रुपए से भरा बैग छ...
पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष

पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश बीजेपी ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। बांदा, कानपुर, सीतापुर, बिजनौर, ललितपुर, चित्रकूट समेत कई जिलों में यूपी बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा बदलाव किया है। पूरे यूपी में 75 प्रतिशत जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। अब नए जिलाध्यक्षों के जिम्मे लोकसभा 2023 का रण होगा। दरअसल, बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं थीं। शुक्रवार को इसपर विराम लग गया। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए नियुक्तियां की गई हैं। सिर्फ 25 जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। जारी सूची में सिर्फ पांच महिला जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ महानगर में आनंद द्विवे...
यूपी में BJP ने 75 प्रतिशत जिलाध्यक्ष बदले, बड़े पैमाने पर बदलाव, पढ़िए पूरी लिस्ट..

यूपी में BJP ने 75 प्रतिशत जिलाध्यक्ष बदले, बड़े पैमाने पर बदलाव, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, महोबा, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की मद्देनजर संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पूरे यूपी में 75 प्रतिशत जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। अब नए जिलाध्यक्षों के जिम्मे लोकसभा 2023 का रण होगा। देखिए जिलाध्यक्षों की लिस्ट..   दरअसल, बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं थीं। शुक्रवार को इसपर विराम लग गया। पार्टी ने सभी जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन सूचियों का दावेदारों को लंबे समय से इंतजार था। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए नियुक्तियां की गई हैं।   सिर्फ 25 जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। जारी सूची में सिर्फ पांच महिला जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई ...
viral video : स्‍कूल में ठुमके लगाकर वीडियो बनाने वाली शिक्षिका सस्पेंड, जांच शुरू

viral video : स्‍कूल में ठुमके लगाकर वीडियो बनाने वाली शिक्षिका सस्पेंड, जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Teacher Dance Video बुलंदशहर जिले में शिक्षण कार्य छोड़ स्कूल में ठुमके लगाकर डांस करना और वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक शिक्षिका को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर जैसे ही शिक्षिका के वीडियो वायरल होने शुरू हुए, शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए। बीएसए ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ जांच बैठा दी है। साथ ही आरोपी शिक्षिका को दूसरे स्कूल से संबंद्ध कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने पर मामले ने तूल पकड़ा दरअसल, यह पूरा मामला बुलंदशहर जिले के शिकारपुर ब्लाक के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय रिवाड़ा से जुड़ा है। वहां के प्रधानाध्यापक भीम प्रकाश की ओर से सहायक अध्यापिका प्रभा नेगी पर समय पर स्कूल नहीं आने, मनमानी करने, स्टाफ से अभद्रता करने, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और मेज पर बैठने के अलावा बैंच पर ब...
बच्चों को राहत : स्कूलों में संडे के साथ शनिवार को भी छुट्टी, UP में लागू होगी नई शिक्षा नीति, पढ़ाई के घंटे और बस्ते का बोझ होगा कम..

बच्चों को राहत : स्कूलों में संडे के साथ शनिवार को भी छुट्टी, UP में लागू होगी नई शिक्षा नीति, पढ़ाई के घंटे और बस्ते का बोझ होगा कम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : बच्चों के मन पर पढ़ाई का और कंधों पर स्कूल संचालकों की कमीशनखोरी वाली ढेरों किताबों से भरे बस्ते का भारी बोझ। यह कड़वी सच्चाई किसी से छिपी नहीं है, लेकिन अब योगी सरकार इस दिशा में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। जी हां, जल्द ही यूपी सरकार बच्चों पर पढ़ाई और बस्ते के बोझ को कम करने जा रही है। योगी सरकार ने दिए नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दरअसल, यूपी सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। नई शिक्षा नियमावली के तहत यूपी के प्रदेशभर के स्कूलों में नई समय सीमा तय होगी। साथ ही सप्ताह में केवल 29 घंटे कक्षाएं लगेंगी। इतना ही नहीं, संडे के साथ महीने में दो शनिवार छुट्टियां भी होंगी। 10 दिन बिना बैग स्कूल जाने की होगी छूट, रिक्रिएशन.. बात यहीं खत्म नहीं होगी। नई शिक्षा नीति के त...
प्रेमिका को वीडियो काॅल कर सुसाइड, कच्ची उम्र के प्यार में नाबालिग का खौफनाक कदम..

प्रेमिका को वीडियो काॅल कर सुसाइड, कच्ची उम्र के प्यार में नाबालिग का खौफनाक कदम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के फतहेपुर में कच्ची उम्र के प्यार में एक नाबालिग लड़के ने खौफनाक कदम उठा लिया। लड़के ने अपनी प्रेमिका को वीडियो काॅल की और उससे कहा कि मरने जा रहा है। इसके कुछ देर बाद उसने फांसी लगा लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोग नहीं थे घर पर.. जानकारी के अनुसार फतेहपुर के लोधीगंज के रहने वाले एक 16 साल के छात्र आयुष लोधी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। परिवार के बाकी सदस्य भी अपने-अपने काम से गए हुए थे। इसी दौरान आयुष ने यह कदम उठाया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक एसपी विजय शंकर सिंह का कहना है कि लोधीगंज मोहल्ले के छात्र आयुष ने फांसी लगाकर जान दी है। ये भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- विपक्ष का इंडिया नाम, जैसे नई बोतल में पुरानी शराब उन्होंने कहा कि प्र...
weather : बांदा-चित्रकूट, झांसी समेत यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..

weather : बांदा-चित्रकूट, झांसी समेत यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग की माने तो यूपी में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बरसात और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इससे जलभराव वाले शहरों में मुश्किलें और बढ़ेंगी। इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार आज बांदा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया और आसपास के इलाकों में वज्रपात का अलर्टा जारी हुआ है। वहीं बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के अलावा आसपास के इलाकों में भारी वर्षा की भी आशंका है। ये भी पढ़ें : बांदा में आकाशीय बिजली से महिला झुलसी-गोवंश की मौत, मकान क्षतिग्रस्त   ...