Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP Politics : भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

UP Politics : भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा ने राज्यसभा उप चुनाव के लिए यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट भाजपा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के चलते खाली हुई है। बताया जाता है कि मौजूदा समय में दिनेश शर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। 15 सितंबर को होगी वोटिंग फिलहाल उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 को पूरा हो रहा है। हालांकि, उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। अब 5 सितंबर तक सभी प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन कराएंगे। 15 सितंबर 2023 को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ये भी पढ़ें : यूपी में 10 और IAS तबादले, 6 जिलों में नए DM, मुरादाबाद-आगरा-मथुरा शामिल, पढ़िए पूरी लिस्ट..  https://samarneetinews.com/alien-like-child-born-in-bareilly-even-family-members-get-scared-after-seeing-his-face-and-hearing-his-voice/...
IAS तबादलों में बदलाव, अब अंकित अग्रवाल बिजनौर के DM, रवींद्र बने रहेंगे डीएम रामपुर, 9 आईएएस..

IAS तबादलों में बदलाव, अब अंकित अग्रवाल बिजनौर के DM, रवींद्र बने रहेंगे डीएम रामपुर, 9 आईएएस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UP IAS Transfer बीती 1 सितंबर को हुए आईएएस अधिकारियों के तबादलों में शासन ने बदलाव किया है। संशोधन के तहत अब आईएएस पुलकित खरे को सीसीओ यूपीआरआरडीए बनाया गया है। रामपुर डीएम बने रहेंगे रवींद्र मांदर महोबा के डीएम रहे मनोज कुमार सिंह को विशेष सचिव, हाउसिंग एवं अर्बन प्लेनिंग डिपार्टमेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। शासन ने अब अंकित अग्रवाल को बिजनौर का डीएम (DM Bijnor) बनाया गया है। रवींद्र मांदड़ (IAS Ravindra Mandar) रामपुर के डीएम बने रहेंगे। चंद्र भूषण त्रिपाठी प्रशासक शारदा सहायक कमांड बनाए गए हैं। वहीं IAS संजय खत्री को एसीईओ नोएडा बनाया गया है। ये भी पढ़ें : यूपी में 10 और IAS तबादले, 6 जिलों में नए DM, मुरादाबाद-आगरा-मथुरा शामिल, पढ़िए पूरी लिस्ट..  ये भी पढ़ें : UP में IAS तबादले, कई जिलों में नए DM, कानपुर देहात-बिजनौर-ललितपुर भी बदले, पूरी लिस्ट..  ...
बरेली में जन्मा एलियन जैसा बच्चा, शक्ल देख और आवाज सुन परिजन भी डरे..

बरेली में जन्मा एलियन जैसा बच्चा, शक्ल देख और आवाज सुन परिजन भी डरे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बरेली में एक महिला ने एलियन जैसा बच्चा जन्मा है। इस घटनाक्रम से लोग स्तब्ध हैं। दरअसल, बच्चे की शक्ल-सूरत देखकर और आवाजें सुनकर लोग सहम से गए। मामला चर्चा का विषय बना है। दरअसल, बरेली के बहेड़ी स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन पहले एक दुर्लभ अनुवांशिक विकार (हार्लेक्विन इक्थियोसिस) पीड़ित एक बच्चे का जन्म हुआ है। दुर्लभ अनुवांशिक विकार (हार्लेक्विन इक्थियोसिस) पीड़ित है शिशु नार्मल डिलीवरी से जन्मा यह बच्चा 3 दिन बाद भी जीवित है। डॉक्टरों ने बीमारी की वजह पता करने के लिए स्किन बायोप्सी और केरिया टाइमिन जांच सैंपल लिए हैं। बताते हैं कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने प्रसव पीड़ा के बाद सामान्य डिलीवरी में शिशु को जन्म दिया। बुधवार देर रात जन्मे बच्चे का शरीर पूरी तरह से सफेद था और त्वचा जगह-जगह से फटी थी। ये भी पढ़ें : UP में IAS तबादले, कई जिलों में नए ...
लखनऊ पुलिस खुलासा : मंत्री के घर में भाजपा कार्यकर्ता का कत्ल, दो ने पकड़े हाथ-तीसरे ने मारी गोली..

लखनऊ पुलिस खुलासा : मंत्री के घर में भाजपा कार्यकर्ता का कत्ल, दो ने पकड़े हाथ-तीसरे ने मारी गोली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज के फरीदीपुर स्थित आवास में हुई हत्या का पुलिस ने कुछ घंटे बाद खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि जिन तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उन्हीं तीनों ने भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस का कहना है कि वहां दोस्तों में पहले पार्टी हुई। फिर जुआ खेलने के विवाद में दोस्तों ने विनय को घसीट-घसीट कर पीटने के बाद गोली मार दी। पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने कुछ ही घंटे में किया खुलासा, यह वजह बताई.. पुलिस का कहना है कि आरोपी शमीम और अजय ने उसके हाथ पकड़े, जबकि तीसरे दोस्त अंकित ने मंत्री के बेटे विकास किशोर की पिस्टल निकालकर उसके माथे पर सटाकर गोली मार दी। ये भी पढ़ें : यूपी शिक्षक पुरस्कार : 75 शिक्षक चयनित, बांदा-कानपुर-अमरोहा-सीतापुर-बिजनौर स...
UP में IAS तबादले, कई जिलों में नए DM, कानपुर देहात-बिजनौर-ललितपुर भी बदले, पूरी लिस्ट..

UP में IAS तबादले, कई जिलों में नए DM, कानपुर देहात-बिजनौर-ललितपुर भी बदले, पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर
आशा सिंह, लखनऊ : UP IAS Transfer योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज शाम यूपी में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कानपुर देहात, बिजनौर, एटा, रामपुर, बस्ती समेत कई जिलों को नए डीएम मिले हैं। कुछ को सचिव पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार 1996 बैच के आईएएस अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण के पद पर नियुक्त किया गया है। नरेंद्र भूषण प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी बने 1992 बैच के आईएएस नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी बनाया गया है। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हेमंत राव को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बना दिया गया है। दरअसल, परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल 30 अगस्त को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इन जिलों को मिले नए डीएम उमेश मिश्रा को अब डीएम कुशीनगर बना दिया गया है। अबतक वह बिजनौर डीएम थे। महेंद्र सिंह तँवर वीसी गोरखपुर प्राधिकरण को संतकबीर...
Lucknow : मंत्री के घर में गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, हत्या का आरोप..

Lucknow : मंत्री के घर में गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, हत्या का आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में केंद्रीय मंत्री के घर में एक भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना लखनऊ के दुबग्गा में मंत्री के घर में हुई है। मरने वाले युवक की पहचान बेगरिया फरीदीपुर के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव (24) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस छानबीन कर रही है। मंत्री बोले, पिस्टल बेटे की-लेकिन वो दिल्ली में.. बताते हैं कि गोली युवक के सिर में मारी गई है। गोली जिस पिस्टल से चली, वह मंत्री के बेटे विकास किशोर की है। मृतक के परिवार के लोगों ने 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 3 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। ये भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर मेट्रो में लड़की के पीछे युवक ने की गंदी हरकत, यात्रियों ने पकड़ा-अब रोएगा सारी उम्र.. वहीं मंत्री कौशल किशोर ने कहा है कि घटना के वक्त ...
रक्षाबंधन पर मेट्रो में लड़की के पीछे युवक ने की गंदी हरकत, यात्रियों ने पकड़ा-अब रोएगा सारी उम्र..

रक्षाबंधन पर मेट्रो में लड़की के पीछे युवक ने की गंदी हरकत, यात्रियों ने पकड़ा-अब रोएगा सारी उम्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : Obscene Incident In Delhi Metro राजधानी दिल्ली एक बार फिर मेट्रो में एक लड़की के साथ शर्मनाक घटना का मामला सामने आया है। दिल्ली मेट्रो के अंदर एक युवक ने हवस में अंधा होकर लड़की के पीछे गंदी हरकत की। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी। बताया कि मेट्रों के अंदर जा रही लड़की के साथ हरकत करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। रक्षाबंधन पर मेट्रो में भीड़ का फायदा उठाकर किया बुरा काम जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े 8 बजे के आसपास आरोपी युवक ने मेट्रो के अंदर एक लड़की के पीछे खड़े होकर आपत्तिजनक हरकत की। उसकी गंदी हरकत से लड़की के कपड़े भी खराब हो गए। पुलिस के अनुसार घटना के समय रक्षाबंधन के चलते मेट्रो में काफी भीड़ थी, इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी मोजम्मल हुसैन (28) पुत्र महिदुर रहमान निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली ने पीछे...
लखनऊ : मंत्री के चालक का सरेंडर, निजी मुचलके पर रिहा, पढ़िए पूरा मामला..

लखनऊ : मंत्री के चालक का सरेंडर, निजी मुचलके पर रिहा, पढ़िए पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार के पशुधन मंत्री के चालक ने आज आरपीएफ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। मामला बीती 23 अगस्त को चार स्टेशन पर हुई घटना से जुड़ा है। जब मंत्री का चालक कार को चारबाग स्टेशन के दिव्यांग रैंप से होकर प्लेटफार्म पर स्थित एस्केलेटर तक ले गया था। मंत्री को पैदल न चलना पड़े, इसलिए चालक ने रैंप पर चढ़ा दी थी कार दरअसल, बीती 23 अगस्त को शाम करीब 4 बजे मंत्री धर्मपाल सिंह ट्रेन 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल से बरेली जाने के लिए राजधानी के चारबाग स्टेशन पहुंचे। मंत्री का काफिला वहां पहुंचा तो पता चला कि पंजाब मेल चारबाग स्टेशन पर अपने नियत प्लेटफार्म नंबर-4 पर पहुंची थी। अब मंत्री को प्लेटफार्म नंबर-4 तक पैदल न चलना पड़े, इसके लिए चालक ने अपनी अतिरिक्त समझदारी दिखा दी। अखिलेश यादव ने ली थी चुटकी, कहा था अच्छा है मंत्री बुल्...
यूपी शिक्षक पुरस्कार : 75 शिक्षक चयनित, बांदा-कानपुर-अमरोहा-सीतापुर-बिजनौर से ये होंगे सम्मानित..

यूपी शिक्षक पुरस्कार : 75 शिक्षक चयनित, बांदा-कानपुर-अमरोहा-सीतापुर-बिजनौर से ये होंगे सम्मानित..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए 75 शिक्षकों को चयनित किया गया है। इनकी सूची बुधवार देर शाम जारी की गई है। इस पुरस्कार के लिए हर जिले से एक-एक शिक्षक का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर इन सभी को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार का कहना है कि शासन की ओर से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का चयन किया गया है। इसके लिए शिक्षकों का 17 से 21 अगस्त तक इंटरव्यू हुआ। समिति ने चयन प्रक्रिया पूरी की है। अमरोहा से सुमन रानी, बांदा से कृष्णपाल चयनित अमरोहा जिले से सुमन रानी, मुरादाबाद से सरीता देवी, रामपुर से डा. सुमन अरोरा, लखनऊ के गोसाईगंज स्थित महमूदपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय की नीता या...
UP : गाजियाबाद कोर्ट में वकील की हत्या, दिनदहाड़े चैंबर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली

UP : गाजियाबाद कोर्ट में वकील की हत्या, दिनदहाड़े चैंबर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : गाजियाबाद में तहसील परिसर में एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने वकील को उसके चैंबर में घुसकर गोली मारी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वारदात से इलाके में सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार यह वारदात गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट क्षेत्र की है। मामले में गाजियाबाद के डीसीपी निपुण अग्रवाल का कहना है कि आज दोपहर करीब सवा 2 बजे के आसपास सिंहनी गेट थाना क्षेत्र में वकील मनोज चौधरी उर्फ मोनू चौधरी अपने चेंबर में बैठे थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने वहां आकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ये भी पढ़ें : कानपुर : रक्षाबंधन से पहले दर्द...