Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी की बड़ी खबर : हाई कोर्ट ने निठारी कांड में कोली और मनिंदर की फांसी की रद्द, दोनों बरी

Death sentence of Surendra Koli and Maninder canceled in Nithari case

समरनीति न्यूज, लखनऊ : इलाहाबाद हाई कोर्ट से यूपी की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा के निठारी कांड में सीबीआइ कोर्ट गाजियाबाद द्वारा सुरेंद्र कोली व मनिंदर सिंह पंढेर को दी गई फांसी की सजा हाई कोर्ट ने रद्द कर दी है। साथ ही दोनों को संदेह का लाभ देते हुए निर्दोष करार दे दिया है। दोनों को बरी कर दिया गया है। यह फैसला न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र व न्यायमूर्ति एसएचए रिजवी की खंडपीठ ने लिया है।

सीबीआई अदालत ने दोनों को दी थी फांसी की सजा

दोनों न्यायाधीशों ने लंबी चली बहस के बाद अपीलों पर फैसला सुरक्षित किया था। आज सोमवार को फैसला सुनाया गया है। फैसला आने के बाद मामला एक बार फिर से काफी चर्चा में है।

”पकड़ लेते तो मेरा रेप करते…” हमास के आतंकियों से बची इजरायली लड़की की कहानी

बताते चलें कि कोली पर दर्जनों लड़कियों की नृशंस हत्या और दुष्कर्म के आरोप थे जिसमें सीबीआई की अदालत ने उसे फांसी की सजा दी थी। वहीं पंढेर को तीन मामलों में फांसी दी गई थी। नोएडा की पंढेर की कोठी में निठारी गांव की लड़कियों को ले जाकर उनकी हत्या की गई थी। घर से काफी कंकाल भी मिले थे।

बोल्डनेस में आमिर खान की बेटी इरा ने सबको पीछे छोड़ा

ये भी पढ़ें : ‘पकड़ लेते तो मेरा रेप करते…’ हमास के आतंकियों से बची इजरायली लड़की की कहानी