Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सहारनपुर में SSP आवास पर सिपाही ने गोली मारकर दी जान

सहारनपुर में SSP आवास पर सिपाही ने गोली मारकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीती रात एक बड़ी घटना हो गई। देर रात एसएसपी आवास पर ड्यूटी कर रहे सिपाही ने खुद को सरकारी राइफल से गोली मार ली। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बताते हैं कि सिपाही काफी समय से तनाव में था। पहले पर ड्यूटी कर रहा था सिपाही जानकारी के अनुसार सहारनपुर में एसएसपी आवास पर थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का आवास है। अमित कुमार (37) की ड्यूटी एसएसपी आवास पर पीछे की ओर पहरे पर लगी थी। तनाव में होने की बात आई सामने बताते हैं कि देर रात अमित ने अपनी सरकारी राइफल से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर एसएसपी आवास में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा सिपाही अमित खून से लतपत पड़े थे। मेरठ के रहने वाले थे सिपाही अमित बताया जा रहा है कि सिपाही अमित मेरठ...
संभल में जामा मस्जिद सर्वे के आदेश के बाद हाई अलर्ट, पुलिस-पीएसी तैनात

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के आदेश के बाद हाई अलर्ट, पुलिस-पीएसी तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे आदेश के बाद आज जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट किया गया है। पुलिस प्रशासन ने शहर में चौकसी बढ़ाते हुए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की है। मस्जिद के आसपास के अलावा आने-जाने वाले रास्तों पर नजर रखी जा रही है। विवादित पोस्ट के बाद अधिकारी अलर्ट गुरुवार को सोशल मीडिया पर जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद में ज्यादा से ज्यादा नामाजियों से पहुंचने का आह्वान वाली विवादित पोस्ट के बाद अधिकारी सतर्क हैं। ताकि शांति व्यवस्था न https://www.youtube.com/watch?v=kaB-9cXURWE बिगड़ने पाए। उच्चाधिकारी भी लगातार नजर रखे हुए हैं। बताते चलें कि न्यायालय ने सर्वे का आदेश दिया है। एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी पैदल ही फोर्स के साथ बाजार के रास्ते जामा मस्जिद पहुंचे। वहां तैनात पुलिस अधिकारियों से सतर्क रहते हुए ड्यूटी करने को कहा। ...
मुख्यमंत्री ने कैबिनेट संग देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, अब यूपी में भी टैक्स फ्री

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट संग देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, अब यूपी में भी टैक्स फ्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को लखनऊ के प्लासियो मॉल में अपने कैबिनेट के मंत्रियों के साथ 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहे। फिल्म के अभिनेता और अभिनेत्री ने की मुलाकात फिल्म के अभिनेता और अभिनेत्री ने भी सीएम योगी से फिल्म देखने के दौरान मुलाकात की। दरअसल, आज लखनऊ में शहीद पथ स्थित फिनिक्स पलासियो मॉल में फिल्म का विशेष शो रखा गया। यह शो सुबह 11.30 बजे शुरू हुआ। सीएम के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और प्रशासनिक ये भी पढ़ें : Lucknow : धर्मेंद्र और सीएम योगी की मुलाकात, काफी खुश नजर आए मुख्यमंत्री..   अधिकारी भी पहुंचे। 15 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म की प्रशंसा पीएम मोदी और गृहमंत्री ...
UP: महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से बैड टच करने वाले क्रीड़ाधिकारी और कोच के खिलाफ मुकदमा

UP: महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से बैड टच करने वाले क्रीड़ाधिकारी और कोच के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ बैड टच और प्रताड़ना का मामला तूल पकड़ गया है। क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर और फुटबॉल प्रशिक्षिका श्रद्धा सोनकर के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों के खिलाफ मामले की जांच एसडीएम और सीओ ने कर अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद बाराबंकी कोतवाली में दोनों के खिलाफ मुकदमा हुआ है। सीतापुर में तैनाती, बाराबंकी का अतिरिक्त प्रभार दरअसल, सीतापुर के महमूदाबाद स्टेडियम में तैनात क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर के पास बाराबंकी जिले का भी अतिरिक्त प्रभार है। वहीं फुटबॉल प्रशिक्षिका श्रद्धा का अब दूसरे जिले में तबादला हो चुका है। यह है पूरा मामला, दोनों पर लगे गंभीर आरोप महिला खिलाड़ियों का आरोप है कि क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर उनसे अभद्र व अनैतिक व्यवहार करते हैं। प्रशिक्षण के बहाने बैड टच करते हैं। महिला खिलाड़ियों ने कहा कि प्रतियोगि...
यूपी उपचुनाव: 9 सीटों पर 49.32% मतदान, कुंदरकी में सबसे ज्यादा वोटिंग, गाजियाबाद फिसड्डी

यूपी उपचुनाव: 9 सीटों पर 49.32% मतदान, कुंदरकी में सबसे ज्यादा वोटिंग, गाजियाबाद फिसड्डी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज 9 सीटों के लिए हुए उप चुनाव में कुल 49.32% मतदान हुआ। इस दौरान कुंदरकी में सबसे ज्यादा 57.72% वोट पड़े। वहीं गाजियाबाद फिसड्डी साबित हुआ। गाजियाबाद में सबसे कम 33.3% ही मतदान हुआ। इस दौरान कई जगह छुटमुट घटनाएं भी हुईं। कुछ जगहों पर मतदाताओं ने पुलिस पर वोट न डालने देने का आरोप लगाया। आईडी कार्ड चेक करने का भी पुलिस पर आरोप लगा। सपा की शिकायत पर 7 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया। कुछ पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया। ये हैं विधानसभा सीटों का मतदान प्रतिशत कुंदरकी : 57.72% मीरापुर : 57.12% कटेहरी : 56.9 % करहल : 54.1% मझवां : 50.41% सीसामऊ : 49.13% फूलपुर : 43.44% गाजियाबाद  : 33.3% खैर : 46.36% ये भी पढ़ें : यूपी : चुनाव आयोग ने 7 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड, मतदाताओं को जांचने का मामला ...
यूपी : चुनाव आयोग ने  7 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड, मतदाताओं को जांचने का मामला

यूपी : चुनाव आयोग ने 7 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड, मतदाताओं को जांचने का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सोशल मीडिया पर मतदाओं की जांच की सपा मुखिया की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है।  7 पुलिस कर्मियों की पहचान के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सपा मुखिया अखिलेश यादव की शिकायत पर चुनाव आयोग के निर्देशों पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद में 3 और कानपुर और मुजफ्फरनगर 2-2 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव अधिकारियों को निष्पक्ष और सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर सुबह से कुछ समुदायों को मतदान से रोकने के https://samarneetinews.com/high-profile-sex-racket-exposed-in-massage-parlor-in-meerut/ कथित वीडियो वायरल हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी द्वारा इसकी शिकायत आयोग की गई थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव न...
यूपी उपचुनाव : सुबह 9 बजे तक 9.67% मतदान, कुंदरकी में सबसे ज्यादा 13.59%

यूपी उपचुनाव : सुबह 9 बजे तक 9.67% मतदान, कुंदरकी में सबसे ज्यादा 13.59%

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Bye-Election 2024 Voting यूपी उपचुनाव के लिए 9 सीटों पर वोटिंग जारी है। आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक सभी 9 सीटों पर 9.67% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान कुंदरकी सीट पर 13.59% हुआ। वहीं सबसे कम मतदान 5.36% मतदान गाजियाबाद में हुआ है। 9 बजे तक सबसे कम मतदान गाजियाबाद में इसी क्रम में मीरापुर (मुजफ्फरनगर) सीट पर 13.01%, खैर सीट पर 9.03%, करहल सीट पर 9.67%, फूलपुर सीट पर 8.83%, कटेहारी सीट पर 11.48% तथा मझवां में 10.55% मतदान हुआ है। कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में फोर्स लगी है। 85 वर्षीय चंदा देवी बेटे दिलीप संग हर सहाय के मतदान केंद्र पर मतदान को पहुंचीं। https://samarneetinews.com/high-profile-sex-racket-exposed-in-massage-parlor-in-meerut/ वहीं उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान में मतदाता आम्रपाली और अनुष्का ने भी वोट डाला...
यूपी में आज 9 सीटों पर चुनाव जारी, गाजियाबाद में सबसे ज्यादा तो सीसामऊ-खैर में कम प्रत्याशी

यूपी में आज 9 सीटों पर चुनाव जारी, गाजियाबाद में सबसे ज्यादा तो सीसामऊ-खैर में कम प्रत्याशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज बुधवार को 9 विधानसभा सीटों के उप चुनाव के लिए मतदान जारी है। एक दो जगह मशीनों की खराबी की सूचनाओं के अलावा सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। इन 9 सीटों पर कुल 3435974 मतदाता और 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी गाजियाबाद और सबसे कम कानपुर की सीसामऊ और खैर विधानसभा सीट पर हैं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं। इन सीटों पर हो रहा उपचुनाव करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अम्बेडकरनगर), मझवां (मिर्जापुर), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुन्दरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद और खैर (अलीगढ़) सीटों पर चुनाव होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। https://samarneetinews.com/read-up-board-exam-schedule-exams-will-start-from-24th-february-and-end-on-1...
UP : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिनजक हाल में पकड़े..

UP : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिनजक हाल में पकड़े..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ में पुलिस ने एक मसाज पार्लर पर छापा मारकर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। बताते हैं कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय रोड स्थित द सीजर फैमिली सैलून मसाज पार्लर में पुलिस को सेक्स रैकेट की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद वहां सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में 3 थानों की फोर्स ने छापा मारा। बाथरूम से कीचन तक आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवतियां अंदर का हाल देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। मसाज पार्लर में लड़कियों के साथ लड़के बेहद आपत्तिजनक हाल में मिले। बाथरूम से लेकर किचन तक युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। इतना ही नहीं बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी पकड़ी गई। पुलिस का कहना है कि पकड़ी गईं 8 लड़कियों ने बयान दिए हैं कि संचालक मसाज पार्लर के लिए बुलाकर गंदा काम कराते थे। नहीं करने पर उनकी वीडियो वायरल करने की ...
Lucknow : सीएम योगी से मिले ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म के Actor विक्रांत मैसी

Lucknow : सीएम योगी से मिले ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म के Actor विक्रांत मैसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 'The साबरमती Report' फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के अभिनेता विक्रांत मैसी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर हुई। बताते चलें कि अभिनेता विक्रांत इन दिनों अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। फिल्म ने पहले दिन कमाए 1.41 करोड़ इसी सिलसिले में वह सीएम योगी से मिले हैं। बताते चलें कि फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। बताते चलें कि 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म 2002 में गुजरात के https://samarneetinews.com/sharda-sinha-famous-folk-singer-sharda-sinha-is-no-more/ गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में हुई आगजनी की दुखद घटना पर बनी है। बताते हैं कि 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म ने अपने पहले दिन 1.41 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब चर्चा है कि यह फिल्म यूपी म...