Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

देखें Video : भाजपा विधायक की थप्पड़ों, लात-घूंसों से पिटाई

देखें Video : भाजपा विधायक की थप्पड़ों, लात-घूंसों से पिटाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=7adwuZ87diA समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखीमपुर खीरी में भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा को आज कुछ लोगों ने थप्पड़ ही थप्पड़ और लात-घूंसों से सड़कर गिराकर पीटा। चौंकाने वाली बात यह है कि जब सदर विधायक को पीटा जा रहा था, तब दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद थे और सभी बीच-बचाव करते दिखे। विधायक को बचा नहीं पाए। लखीमपुर खीरी में अर्बन कोआपरेटिव बैंक के पास घटना जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव हैं। चुनाव को लेकर मंगलवार से कुछ लोगों में तनातनी चल रही थी। आरोप-प्रत्यारोप के बीच बुधवार को इसे लेकर बवाल हो गया। बैंक के प्रधान कार्यालय के पास आज भाजपा के ही दो गुट आपस में भिड़ गए। ये भी पढ़ें : UP : कैफों पर छापे, आपत्तिजनक हालत में 40-50 युवक-युवतियां पकड़े गए, बीयर की केन और.. सदर विधायक योगेश वर्मा को बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिं...
यूपी उपचुनाव : सपा ने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी..करहल से तेज प्रताप यादव..

यूपी उपचुनाव : सपा ने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी..करहल से तेज प्रताप यादव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश उप चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सपा ने आज बुधवार को 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में 6 सीटों के लिए उम्मीदरों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में करहल विधानसभा सीट है। सीसामऊ से नसीम सोलंकी को टिकट सपा ने करहल से तेज प्रताप यादव को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है। बताते चलें कि इस सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक बने थे। ये भी पढ़ें : संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा करारा जवाब बाद में उनके सांसद बनने पर यह सीट खाली हो गई। इसी क्रम में कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद तथा मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद को सपा ने अपना प्रत्याशी घोष...
UP : हरियाणा में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

UP : हरियाणा में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हरियाणा विधानसभा चुनाव में आज बीजेपी की जीत से उत्तर प्रदेश में भी पार्टी में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की है। सीएम योगी ने कहा है कि यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे की मुहर है। मुख्यमंत्री योगी ने इस जीत के लिए सभी को बधाई दी। उधर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी हरियाणा जीत के लिए बधाई दी। ये भी पढ़ें : सीएम योगी का बड़ा बयान, न किसी मजहब पर विवादित टिप्पणी बर्दाश्त-न विरोध के नाम पर अराजकता   ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, बीजेपी विचारधारा आधारित राजनैतिक दल https://samarneetinews.com/up-bjp-statepresident-bhupendrachaudhary-said-bjp-is-ideology-based-political-party/...
UP : कैफों पर छापे, आपत्तिजनक हालत में 40-50 युवक-युवतियां पकड़े गए, बीयर की केन और..

UP : कैफों पर छापे, आपत्तिजनक हालत में 40-50 युवक-युवतियां पकड़े गए, बीयर की केन और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुजफ्फरनगर में शहर के बीच महावीर चौक स्थित स्वरूप स्क्वायर में संचालित कैफों पर पुलिस ने छापा मारा। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सीओ सिटी व्योम बिंदल ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। पुलिस का कहना है कि वहां शहर की नामी शिक्षण संस्थाओं के 50 युवक-युवतियां आपत्तिनजक हालत में पकड़े गए। डार्क लुक हाल में बने थे अलग-अलग केबिन सभी ने खुद को छात्र-छात्राएं बताया है। आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस को मिली है। पुलिस ने 3 संचालकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्रथम तल पर बने कैफे कॉर्नर पर छापा मारा। वहां बड़े हाल में छोटे-छोटे केबिन बने थे। इन केबिन में 20 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में बैठे मिले। पुलिस छापों से हड़कंप, स्कूल ड्रेस में ज्यादातर चौंकाने वाली बात यह है कि इस हाल को डार्क रूम का लुक दिया था। तलाशी लेने पर एक दर्जन बीयर की के...
सीएम योगी का बड़ा बयान, न किसी मजहब पर विवादित टिप्पणी बर्दाश्त-न विरोध के नाम पर अराजकता

सीएम योगी का बड़ा बयान, न किसी मजहब पर विवादित टिप्पणी बर्दाश्त-न विरोध के नाम पर अराजकता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी के पैगंबर पर विवादित बयान के बाद यूपी में माहौल थोड़ा गरम है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि किसी भी मजहब पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही विरोध के नाम अराजकता भी स्वीकार्य नहीं है। यति नरसिंहानंद गिरी के विवादित बयान का मामला मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि किसी मजहब अथवा संप्रदाय व साधु-संतों या जाति पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जो ऐसा करेंगे उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी ने यह भी कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता भी स्वीकार्य नहीं है, जो ऐसा करेंगे उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। ये भी पढ़ें : वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, काशी विश्वनाथ के दर्शन कर ऐतिहासिक मूर्तियों का किया दर्शन-पूजन दरअसल, मुख्यमंत्री...
क्रिकेट की पिच पर CMYogi का नया अंदाज, लगाए बेहतरीन शॉट्स, देखें Photos..

क्रिकेट की पिच पर CMYogi का नया अंदाज, लगाए बेहतरीन शॉट्स, देखें Photos..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज इकाना क्रिकेट स्टेडियम में क्रिेकट की पिच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज दिखाई दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैच के शुभारंभ करते हुए एक से बढ़कर एक शाट्स लगाए। वह बेहद खुश नजर आ रहे थे। आसपास मौजूद उनके कैबिनेट सहयोगियों ने भी खूब उत्साह बढ़ाया। दरअसल, 36वें अखिल भारतीय अधिवक्ता टूर्नामेंट का उद्घाटन कर रहे थे। फिर मुख्यमंत्री योगी ने ट्रॉफी का अनावरण भी किया। खुद पिच पर उतरकर बल्लेबाजी की। मुख्यमंत्री योगी ने एक के बाद एक कई गेंदे खेलीं। पूरे स्टेडियम का माहौल बदल हुआ नजर आया। क्योंकि किसी ने भी इससे पहले मुख्यमंत्री को इस नए अंदाज में नहीं देखा था। ये भी पढ़ें : Kanpur : आंखों के डाॅक्टर की गंदी नजर, अब पुलिस को तलाश..महिला Doctor से छेड़छाड़ का मामला     ...
Kanpur : आंखों के डाॅक्टर की गंदी नजर, अब पुलिस को तलाश..महिला Doctor से छेड़छाड़ का मामला

Kanpur : आंखों के डाॅक्टर की गंदी नजर, अब पुलिस को तलाश..महिला Doctor से छेड़छाड़ का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : एक नेत्र सर्जन द्वारा कानपुर मेडिकल कालेज की जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला गरम है। पीड़िता के कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज हुए हैं। वहीं गंदी नजरों वाला आरोपी नेत्र सर्जन फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है। दरअसल, मेडिकल कालेज के नेत्र विभाग में तृतीय वर्ष की छात्रा ने सीनियर नेत्र सर्जन पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए थे। महिला डाॅक्टर ने कहा था कि डिस्ट्रिक्ट रेजिडेंसी प्रोग्राम के तहत अक्टूबर 2023 में 3 महीने उर्सला अस्पताल में उन्होंने ड्यूटी की थी। 1 साल से तनाव में थीं महिला डाॅक्टर वहां नेत्र रोग विभाग में तैनात आवास विकास कल्याणपुर के नेत्र सर्जन डा. केएन कटियार उनसे छेड़छाड़ करते थे। फिर ड्यूटी पूरी होने के बाद भी फोन व व्हाट्सअप पर मैसेज करके परेशान करने लगे। ये भी पढ़ें : डाॅक्टर ने नर्स से की छेड़छाड़, हाथ पकड़कर ड्यूटी रूम में घसीटा और फि...
यूपी उपचुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका, BJP के बिगड़े समीकरण, खैर में चारू ने थामा कांग्रेस का हाथ

यूपी उपचुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका, BJP के बिगड़े समीकरण, खैर में चारू ने थामा कांग्रेस का हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 सीटों के उप चुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका लगा है। अलीगढ़ की खैर सीट से पूर्व विधायक प्रत्याशी डा. चारू केन ने बसपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। इससे बसपा को तो बड़ा झटका लगा ही है, साथ ही भाजपा के समीकरण भी अब बिगड़ गए हैं। जाट बाहुल्य इस सीट पर चारू के कांग्रेस ज्वाइन करने से आने वाले चुनावों पर सीधा असर पड़ेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर थीं चारू केन दरअसल, 10 सीटों के इन उप चुनावों को 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा के चुनावों के सेमी फाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा इन चुनावों में बड़ी जीत हांसिल कर 2027 के लिए बड़ा संदेश देना चाहती है। वहीं विपक्षी दल भी काफी मजबूत स्थिति में हैं। समर्थकों संग कांग्रेस दिल्ली मुख्यालय पर ज्वाइन की पार्टी ऐसे में खैर विधानसभा पर...
अमेठी हत्या कांड : हत्यारोपी चंदन वर्मा को लगी पुलिस की गोली, शिक्षक परिवार की हत्या का मामला

अमेठी हत्या कांड : हत्यारोपी चंदन वर्मा को लगी पुलिस की गोली, शिक्षक परिवार की हत्या का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कंपोजिट स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम और दो मासूम बेटियों की हत्या के आरोपी चंदन वर्मा को शुक्रवार देर रात पुलिस/एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। बाद लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से उसे पकड़ा गया। यह जानकारी देर रात पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने प्रेसवार्ता में दी। दरोगा की रिवाल्वर छीन चलाई गोलियां प्रेसवार्ता के बाद पुलिस हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और बाइक बरामद करने के लिए हत्यारोपी को लेकर निकली। बताते हैं कि रास्ते में मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे विंध्य नहर पट्टी के पास अचानक हत्यारोपी ने साथ चल रहे दरोगा मदन कुमार की रिवाल्वर छीन ली। संबंधित खबर पढ़ें : अमेठी हत्याकांड : ‘आज मरेंगे पांच लोग..’ आरोपी चंदन वर्मा का व्हाट्सअप स्टेटस वायरल..गिरफ्तार वह पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली हत्यारोपी के पैर में लगी। उस...
अमेठी हत्याकांड : ‘आज मरेंगे पांच लोग..’ आरोपी चंदन वर्मा का व्हाट्सअप स्टेटस वायरल..गिरफ्तार

अमेठी हत्याकांड : ‘आज मरेंगे पांच लोग..’ आरोपी चंदन वर्मा का व्हाट्सअप स्टेटस वायरल..गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमेठी के शिवरतनगंज में एक शिक्षक और उनकी पत्नी व दो मासूम बेटियों की गोली मारकर हत्या की वारदात में नई बात सामने आई है। अमेठी शिक्षक परिवार हत्या कांड के हत्यारोपी चंदन वर्मा का व्हाट्सअप स्टेटस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस ने हत्यारोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। चंदन की गिरफ्तारी पर पुलिस रफ्तार तेज दरअसल, पुलिस इस हत्याकांड में आरोपी चंदन वर्मा की तलाश में लगी है। आरोपी चंदन ने कथित वाट्सएप स्टेटस में उसने पांच लोगों की हत्या की बात कही है। इसलिए फिलहाल माना तो यही जा रहा है कि चंदन वर्मा शायद शिक्षक परिवार को खत्म करने के बाद खुद को भी मारना चाहता था। उसने अपने स्टेटस पर लिखा है कि 'पांच लोग जल्दी ही मरने जा रहे हैं। मैं जल्द ही सबको दिखाऊंगा।' रायबरेली-अमेठी पुलिस टीमें लगीं पीछे उधर, इस बदमाश चंदन की तल...