
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी) से 2 करोड़ 8 लाख रुपए की ठगी हो गई है। साइबर ठगों ने उनके अकाउंटेंट को खुद को मंत्री का बेटा बताकर अपने खातों में रुपए ट्रांसफर करा लिए। मामला प्रदेश के कैबिनेट मंत्री से ठगी का होने के कारण अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें छानबीन में जुटी हुई हैं।
ठगों ने बताया खुद को मंत्री का बेटा
पुलिस उन खातों की जानकारी कर रही है जिनमें रुपए ट्रांसफर कराे गए हैं। जानकारी के अनुसार रितेश श्रीवास्तव यूपी के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता (नंदी) के अकाउंटेंट हैं। बताते हैं कि दो दिन पहले साइबर अपराधियों ने व्हाट्सअप डीपी पर मंत्री के बेटे की फोटो लगाकर उन्हें मोबाइल मैसेज भेजा।
मैं जरूरी मीटिंग में..,तुरंत भेजो’
मैसेज में लिखा था कि ‘मैं जरूरी बिजनेस मीटिंग में हूं। यह मेरा नया नंबर है, तुरंत रुपए भेजो। अभी यह मीटिंग काफी देर तक चलेगी। मुझे कुछ रुपयों की तत्काल जरूरत है। फिर इसके बाद साइबर ठगों ने बैंक खातों के 3 नंबर भेजकर उनपर रुपए भेजने को कहा। अकाउंटेंट ने 3 बार में 2.08 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।
ये भी पढ़ें : UP : प्रयागराज में पढ़ रही बांदा की छात्रा का शव उरई में मिला, कानपुर का युवक गिरफ्तार-पुलिस ने बताई यह वजह..
फिर कुछ ही देर में उसे पता चला कि मंत्री के बेटे ने ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा है। इसके बाद एकाउंटेंट घबरा गया और मंत्री नंदी और पुलिस को जानकारी दी। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में साइबर थाने में मुकदमा लिखा गया। दो टीमों के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी कार्रवाई में लगाया गया है।
