Thursday, February 5सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुर वाले कृप्या ध्यान दें : कानपुर-दिल्ली फ्लाइट की बदल चुकी है टाइमिंग

कानपुर वाले कृप्या ध्यान दें : कानपुर-दिल्ली फ्लाइट की बदल चुकी है टाइमिंग

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः कानपुर से उड़ान भरने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसे में आप भी अगर कानपुर से दिल्‍ली की उड़ान भरने वाले हैं तो हो जाइए अलर्ट, क्‍योंकि ये खबर खास आपके लिए है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कानपुर से दिल्‍ली जाने वाली फ्लाइट के समय में कुछ फेरबदल किया गया है। क्‍या है वो फेरबदल, आइए जानें। ऐसी मिली है जानकारी जानकारी कुछ ऐसी है कि दिल्ली से कानपुर की फ्लाइट का समय 3 अगस्त से बदल दिया गया है। अब 27 अक्टूबर तक यात्रियों को बदले हुए टाइम पर ही फ्लाइट मिलेगी। नई टाइमिंग के मुताबिक दिल्ली से चलकर फ्लाइट 2 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इतने बजे करेगी टेकऑफ वहीं यहां से दिल्ली के लिए 2.20 पर फ्लाइट टेकऑफ करेगी। बदले हुए समय से अब फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। दरअसल बताया गया है कि ऑपरेशन में ...
कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर और बिगड़ सकते हैं हालात

कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर और बिगड़ सकते हैं हालात

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज, कानपुर। शहर में लगातार हो रही बारिश और नरौरा से छोड़ जा रहे पानी से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। खबर मिली है कि गंगा चेतावनी बिंदु 113 मीटर को पार कर गई हैं। खबर लिखे जाने तक गंगा का जलस्तर 113.05 मीटर तक पहुंच चुका था। वहीं कटरी के कई इलाकों में गंगा का पानी घुसना शुरू हो गया है। लोगों को भेजा गया सुरक्षित स्‍थानों पर किसी भी तरह के संकट को भांपते हुए लोगों को उनके घरों से हटाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन की तरफ  से पूरे मसले को लेकर कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। कटरी के कई इलाकों में कुछ परिवार रात भर घरों में कैद रहे। उनके आने जाने के लिए प्रशासन की ओर से फिलहाल नांव का भी इंतजाम नहीं किया जा सका है। प्रशासनिक अमले में शुरू किया काम शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने कुछ लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित इलाकों और ...
कानपुरः बरसात में जलभराव के बाद अब बिजली रही रुला

कानपुरः बरसात में जलभराव के बाद अब बिजली रही रुला

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही शुरू हुए फॉल्ट्स, ब्रेकडाउन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में लाखों लोगों को पॉवर क्राइसिस से जूझना पड़ रहा है। बारा सिरोही, नानकारी और रतनपुर में एलटी व एचटी पोल टूट गए। इंसुलेटर डैमेज हो गए। इसकी वजह से लोगों को लगातार घंटों बिजली संकट से जूझना पड़ा। सुबह गई बिजली आई शाम को   शुक्रवार को तो हालत ये थी कि सुबह पेड़ के साथ इलेक्ट्रिसिटी पोल भी टूट चुका था। इसकी वजह से सुबह 8 बजे करीब 11 केवी शताब्दी नगर व पुराना रतनपुर फीडर ठप हो गया। ऐसे में भारी बिजली संकट खड़ा हो गया। यहां तो सुबह तक नहीं आई लाइट   इसी तरह शुक्रवार की देर रात से सुबह तक लगातार बारादेवी, किदवई नगर व जूही के लगभग  32 हजार से घरों की बिजली गुल रही। वहीं दूसरी ओर कोयला नगर सबस्टेशन से जुड़ा फीडर नम्बर सुबह से लेकर दोपहर तक ठप रहा। उधर हाईटे...
जलभराव से परेशान भीड़ का हाई-वे पर फूटा गुस्सा, पथराव के साथ कई वाहन फूंके

जलभराव से परेशान भीड़ का हाई-वे पर फूटा गुस्सा, पथराव के साथ कई वाहन फूंके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्‍यूज़, कानपुर। बारिश के बाद अब कानपुर शहर जलभराव और बाढ़े जैसे हालात से जूझ रहा है। कहा जा सकता है कि शहर से सटे इलाकों में बाढ़ जैसी परिस्‍थितियां हो गई हैं। प्रशासन की ओर से कोई मदद या सहायता इन इलाकों में नहीं पहुंची है। ऐसे में गुजैनी और रविदासपुरम के लोग कुछ ज्‍यादा ही परेशान नजर आ रहे हैं। उसका एक नजारा देखने को मिला शुक्रवार शाम हाई-वे पर, जब लोगों ने नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के कोई सुनवाई न करने से नाराज होकर हाई-वे जाम कर दिया। यही नहीं, जाम से बचने के लिए एक ट्रक ड्राइवर ने जैसे ही ट्रक को बढ़ाने की कोशिश की तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने शुरू कर दिया पथराव   देखते ही देखते लोगों ने वाहन चालकों से मारपीट के बाद ट्रक पर पथराव भी कर दिया। लोगों की सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंची, त...
बड़ी खबरः देखें-कैमरे में कैद लुटेरेः कानपुर के नौबस्ता में दिनदहाड़े लुटा बैंक, बदमाशों ने चलाईं गोलियां, बम फोड़े

बड़ी खबरः देखें-कैमरे में कैद लुटेरेः कानपुर के नौबस्ता में दिनदहाड़े लुटा बैंक, बदमाशों ने चलाईं गोलियां, बम फोड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में शुक्रवार 3 अगस्त को दुस्साहसिक बदमाशों ने नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम इलाके में दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। लूट के बाद बदमाश हवा में गोलियां चलाते हुए आराम से बाइक से चले गए। इस दौरान बदमाशों के बैंक से निकलने और बाइक से जाते समय आसपास के लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। वहीं बैंक में इस वक्त पुलिस मौजूद है। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। लूट कितने की हुई है और बदमाश इस वारदात को अंजाम देने में कितने सफल हुए हैं इसकी पूरी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत भरी है। घटना कानपुर के बेहद व्यस्तम इलाके नौबस्ता के हंसपुरम में स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बिनगवां शाखा में हुई है। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मियों को बदमाशों ने अंदर बंधक बना लिया और शाखा के ...
सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाओं की पोल खुली, खुलआम लुट रही हैं मरीजों की जेबें

सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाओं की पोल खुली, खुलआम लुट रही हैं मरीजों की जेबें

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः सरकारी अस्पतालों में मरीजों के मुफ्त इलाज, मुफ्त जांच और मुफ्त दवाओं के बड़े-बड़े दावे किए गए। सरकार की ओर से किए गए इन दावों की अब आहिस्‍ता-आहिस्‍ता पोल खुल रही है। आपको बता दें कि इन सबके लिए हर साल करोड़ों रुपये का बजट भी खर्च किया जाता है। इसके बावजूद इसका फायदा मरीजों को नहीं मिल पाता। गौर करिए यहां  आप खुद ही गौर करिए कि हैलट में मरीजों को ज्यादा से ज्यादा दवाएं अस्पताल से मुफ्त में मिल सके, इसके लिए करोड़ों का बजट सरकार की ओर से दिया गया। इसके बाद भी कई बेहद बेसिक व जरूरी दवाएं ही मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। बिल्‍कुल यही हाल उर्सला और केपीएम अस्पताल का भी है। यहां कई दवाएं महीनों से खत्म हैं और मरीजों को उन्हें ऊंची दरों पर बाहर से खरीदना पड़ रहा है। बच्‍चों के सीरप तक नहीं हैं उपलब्‍ध  केपीएम व उर्सला अस्...
शताब्दी एक्स. के आगे आईं गायें, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा

शताब्दी एक्स. के आगे आईं गायें, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः गोविंदपुरी स्टेशन के पास गुरूवार शाम को कुछ गायों ने देश की सबसे तेज दौड़ने वाले शताब्दी एक्सप्रेस को रोक दिया। दरअसल, आज शाम कानपुर-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अपनी स्पीड में दिल्ली की ओर जा रही थी। कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के पास अचानक खंबा नंबर 1022 का 19A. के पास दो गायों का एक झुंड ट्रेक सामने पटरी पर गया। चालक ने गायों को हटाने के लिए काफी हार्न बजाया, लेकिन गाय नहीं हटीं। इस कारण चालक को ट्रेन रोकनी पड़ी। बाद में गायों को हटाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से ट्रेन को रोक लिया। अन्यथा दोनों गाय अगर इंजन से टकरा जाती तो कुछ भी नुकसान हो सकता था। यह घटना शाम 5:15 मिनट के आसपास की है। बताते चलें कि गोविंदपुरी स्टेशन के पास जहां पर ट्रेन को रोका गया। वहां अक्सर गायों का झुंड लगा रहता है। लोगों का कहना है कि गोविंदपुरी से लेकर रफा का प...
कानपुरः बुद्धसेन स्वीट् हाउस में चोरों ने उड़ाई तीन लाख की नगदी

कानपुरः बुद्धसेन स्वीट् हाउस में चोरों ने उड़ाई तीन लाख की नगदी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः बिरहाना रोड जैसे पॉश इलाके में बुधवार रात चोरों ने बुद्धसेन स्वीट हाउस में धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान से तीन लाख की नगदी पर हाथ साफ़ कर दिया। सुबह दुकान के खुलने पर वारदात का पता चला। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो पता चला कि चोर पीछे के रास्ते से दुकान में घुसे थे। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।   ऐसी मिली है जानकारी  कैंट निवासी हर्सल गुप्ता की बिरहाना रोड में बुद्धसेन स्वीट हाउस नाम से दुकान है। वह दुकान को बंद कराने के बाद रात में घर चले गए थे। उनकी दुकान के पीछे गली गई है। देर रात को गली के रास्ते से चोर दुकान में घुस गए। वे चैनल तोड़कर अंदर गए और फिर लॉकर तोड़कर तीन लाख की नगदी पार कर दी। सुबह चला वारदात का पता  सुबह दुकान के खुलने पर वारदात का पता चला। हर्सल ने सीसी...
एनजीटी के आदेश पर गंगा सफाई पर सख्त हुए आयुक्त, बदलाव के दिए निर्देश

एनजीटी के आदेश पर गंगा सफाई पर सख्त हुए आयुक्त, बदलाव के दिए निर्देश

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः गंगा में लगातार गिर रहे नालों के अपशिष्‍ट को लेकर एनजीटी अब सख्‍त नजर आ रहा है। इसी क्रम में एनजीटी की ओर से कई सख्‍त निर्देश जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं, इन निर्देशों का सख्‍ती के साथ पालन करने का भी आदेश दिया है। क्‍या हैं वो निर्देश, आइए देखें। व्‍यक्‍त की गहरी चिंता  गंगा में बढ़ रही ठोस कूड़े की मात्रा पर एनजीटी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इस चिंता के साथ एनजीटी ने कड़े निर्देश भी जारी किए हैं। इस आदेश के मुताबिक हरिद्वार से उन्नाव तक 86 बड़े नाले गंगा में गिर रहे हैं, जिनसे रोजाना टनों ठोस कूड़ा गंगा में गिर रहा है। इससे गंगा और इसकी तली में कूड़े की मात्रा बढ़ती जा रही है। आदेश के क्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने चीफ इंजीनियर मनीष कुमार सिंह को निर्देश दिए हैं कि कानपुर में गिर रहे सभी न...
4 और 5 अगस्त को केडीएकॉन 2018 में होगी डायबिटीज के हर पहलू पर चर्चा

4 और 5 अगस्त को केडीएकॉन 2018 में होगी डायबिटीज के हर पहलू पर चर्चा

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुर। डायबिटीज का प्रभाव आपकी सेहत के हर पहलू पर पड़ता है। आपके गुर्दे, हार्ट और आपकी प्रतिरोधक क्षमता सभी इससे प्रभावित होती है, लेकिन इसके प्रभावों को काबू कर एक सेहतमंद जिंदगी जी जा सकती है। डायबिटीज के हर पहलू, उसके नए इलाज व गाइडलाइन पर केडीएकॉन-2018 में चर्चा होगी। दी गई है ऐसी जानकारी   इस बारे में जानकारी दी गई है कि इसमें देश के नामी इंड्रोक्राइनोलॉजिस्ट्स शामिल होंगे। शहर के मर्चेंट चेंबर हॉल में शनिवार व रविवार को दो दिन चलने वाली इस कांफ्रेंस में कानपुर व आसपास के जिलों के 500 से ज्यादा डॉक्टर्स शामिल होंगे। ये डॉक्‍टर्स यहां आपकी स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं का भी निदान करेंगे। पहली बार होगा ये सेशन   पहली बार इस कांफ्रेंस में पैरामेडिकल स्टॉफ की ट्रेनिंग के लिए भी सेशन होगा। कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन की अध्य...