Tuesday, February 10सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

बांदा में थाने के सरकारी आवास में कानपुर के सिपाही की मौत

बांदा में थाने के सरकारी आवास में कानपुर के सिपाही की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के गिरवा थाने में तैनात कांस्टेबल की उनके सरकारी आवास में हालत बिगड़ गई। पत्नी की सूचना पर थाना पुलिस के लोग उनको अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि गिरवां से जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। दरअसल, कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र के गांव करबिघवा निवासी कांस्टेबल सुरेश सिंह राजावत (45) गिरवां में तैनात थे। हार्टअटैक की आशंका  थाने के सरकारी आवास में ही उनका परिवार भी रहता था। बीती रात वह ड्यूटी करके अपने आवास पर पहुंचे। रात में सोते वक्त उनकी हालत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद पत्नी ने मदद के लिए बाकी पुलिस कर्मियों को सूचना दी। थाना पुलिस लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, चित्रकूट मेला ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घ...
फतेहपुर के आउटर पर खड़ी हुई वंदे भारत एक्स. ट्रेन, आनन-फानन पहुंचे अधिकारी, यह थी वजह..

फतेहपुर के आउटर पर खड़ी हुई वंदे भारत एक्स. ट्रेन, आनन-फानन पहुंचे अधिकारी, यह थी वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः शुक्रवार को नई दिल्ली से बनारस जाते वक्त सुपर सेमी वंदे भारत एक्सप्रेस कानपुर से निकलने के बाद फतेहपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर जाकर अचानक रुक गई। रेलवे चालक दल ने तुरंत ही स्टेशन अधीक्षक और कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब कहीं जाकर समस्या का निस्तारण हुआ और ट्रेन को वहां से रवाना किया गया। दरअसल,  एक मवेशी ट्रेन से टकराकर उसके इंजन में फंस गया। इसके बाद ट्रेन तकनीकि कारणों से रुक गई। मौके पर पहुंची टीम ने फटाफट निपटाया काम   यह घटना फतेहपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। इसके बाद ट्रेन के चालकों ने कट्रोल रूम और स्टेशन मास्टर को दी। ट्रेन के रुकने की जानकारी मिलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आ गए। बताते हैं कि अन्ना गाय ट्रेन के आगे आ गई। बाद में स्टेशन अधीक्षक राजीव लोचन शुक्ला मौके पर...
हास्पिटल का ओटी टेक्निशियन निकला नर्स के पिता का हत्यारा, इस छोटे से सबूत ने खोली पोल..

हास्पिटल का ओटी टेक्निशियन निकला नर्स के पिता का हत्यारा, इस छोटे से सबूत ने खोली पोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक प्राइवेट अस्पताल से शुरू हुई नर्स और ओटी टेक्नीशियन की दोस्ती एक बड़े हत्याकांड का वजह बन गई। बेहद शातिराना अंदाज में हुए इस हत्याकांड को पुलिस ने काफी बारीकि से सुलझाया। दरअसल, हत्याकांड में एक दूसरे व्यक्ति पर अपहरण और हत्या का अंदेशा जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फिर हत्यारों के एक सुराग ने पुलिस की जांच की सुईं दूसरी ओर घूमा दी। इसके बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने लोगों के होश उड़ा दिए। बताया जाता है कि हत्या को मृतक की नर्स बेटी के दोस्त रहे ओटी टेक्नीशियन ने ही अंजाम दिया था। कत्ल की वजह हत्यारोपी का नर्स से शादी करने की जिद्द बनी, जिसका पिता विरोध करता था। कानपुर देहात क्षेत्र में मिला था शव   पिता ने बेटी के बेहतर भविष्य के लिए उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। अब पुलिस हत्यारोपी टेक्नीशियन और उसके चचेरे भाई को जेल भेज रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों...
तड़के सुबह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पटरी से उतरीं मेमो ट्रेन की चार बोगियां, हादसा टला-यातायात बाधित

तड़के सुबह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पटरी से उतरीं मेमो ट्रेन की चार बोगियां, हादसा टला-यातायात बाधित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार तड़के सुबह करीब 4 बजे लखनऊ से आ रही गाड़ी नंबर 64201 मेमो ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। तेज आवाज के साथ ट्रेन की बोगियां उस वक्त पटरी से उतरीं, जब वह प्लेटफार्म नंबर-3 पर पहुंचने के लिए लखनऊ फाटक से गुजर चुकी थी। पटरी बदलते समय ट्रेन की चार बोगियों के ड्रेल होने से सेंट्रल स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारी और कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि कोई भी यात्री इस दौरान हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। माना जा रहा है कि बोगियां अगर पलट जातीं तो बड़ी संख्या में लोग हताहत हो सकते थे। उधर, सेंट्रल स्टेशन डायरेक्टर हिमांशू शेखर उपाध्याय ने बताया है कि किसी यात्री को कोई चोट नहीं लगी। कहा कि सबसे पहले तो रेलवे लाइन को जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद मामले की जांच की जाएगी कि आखि...
शिक्षकों को तबादले पर सरकार की बड़ी राहत, पुरुष 3 व महिलाएं 1 साल में करा सकेंगी स्थानांतरण

शिक्षकों को तबादले पर सरकार की बड़ी राहत, पुरुष 3 व महिलाएं 1 साल में करा सकेंगी स्थानांतरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षकों को तबादले पर बड़ी राहत दी है। अब पुरुष शिक्षक जहां 3 साल में अपना तबादला करा सकेंगे तो वहीं महिला शिक्षिकाएं अब 1 साल में अपना तबादला करा सकेंगी। इसके लिए अक्टूबर में आवेदन लिए जाएंगे। इस आश्य की जानकारी देते हुए आज प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा सतीश चंद्र द्विवेदी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। दरअसल, अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री द्विवेदी ने मीडिया से रूबरु होते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। 4 हजार फर्जी शिक्षकों होंगे बाहर  शिक्षा मंत्री ने कहा कि सूबे में बड़ा अभियान चला कर फर्जी शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। कहा कि एसआईटी ने पूरे प्रदेश में करीब 4000 फर्जी शिक्षकों की पहचान की है, जिनको हर हाल में विभाग से बाहर किया जाएगा। तबादला नीति पर कहा कि पारदर्शी नीति विकसित करते हुए इंडेक्स सिस्टम लागू...
34 साल बाद कुकर्म खींच लाए वापस, बाबा बनकर घरों में पूजा-पाठ करा रहा था रेप-हत्याओं का आरोपी

34 साल बाद कुकर्म खींच लाए वापस, बाबा बनकर घरों में पूजा-पाठ करा रहा था रेप-हत्याओं का आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है। हत्या-अपहरण और रेप का आरोप लंबे समय से लोगों के घरों में पूजा-पाठ करा रहा था। 34 साल पहले उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से पहले ही फरार हुआ यह आरोपी इतना शातिर है कि लगातार पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा। बाबा बनकर यूपी ही नहीं, दूसरे प्रदेशों में जाकर भी लोगों के घरों में पूजा-पाठ करता रहा। लोगों को प्रवचन सुनाता रहा। सूत्रों का कहना है कि उसने बाबा बनकर भी कुछ लोगों को शिकार बनाया है लेकिन शायद उसके कुकर्म, उसकी करनी का फल देने के लिए एक बार फिर उसे वापस उसके पैतृक गांव उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र तक खींच लाए। जहां शक के आधार पर पुलिस ने उसे पूछताछ को रोका और फिर एक के बाद एक सच्चाई खुलती गई। सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। 1984 में हुई थी उम्रकैद की सजा, फरार हुआ   उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडेय ने बताया है कि अजगै...
कानपुर में मधुराज के पीछे बैंक के गार्ड से मांगी दो नाली बंदूक और खुद को उड़ाया, इलाके में सनसनी

कानपुर में मधुराज के पीछे बैंक के गार्ड से मांगी दो नाली बंदूक और खुद को उड़ाया, इलाके में सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सोमवार सुबह करीब 11 बजे शहर के बेहद व्यस्तम पॅाश इलाके में हांडा अमेज कार में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव सिविल लाइन में मधुराज हास्पिटल के पीछे खड़ी कार में मिला है। इतना ही नहीं कार में शव के पास एक बंदूक भी पड़ी मिली है। पहचान करने में जुटी है पुलिस सीओ स्वरूप नगर और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस का कहना है कि मरने वाले व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैंक में चालक था मृतक, पारिवारिक कलह वजह  बताया जाता है कि बाद में उसकी पहचान  मृतक का नाम अशोक सचान है जो बैंक में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। बैंक की शाखा उसी जगह पर है जहां यह वारदात हुई है। बताते हैं कि बैंक कर्मचारियों के भीतर जाने के बाद उसने कार में ही बैठे हुए वहां तैनात गार्ड की दो नाली बंदूक मांगी। गार्ड कुछ ...
मधुराज हास्पिटल के पीछे हांडा अमेज कार में शव और पिस्टल मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

मधुराज हास्पिटल के पीछे हांडा अमेज कार में शव और पिस्टल मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सोमवार सुबह करीब 11 बजे शहर के बेहद व्यस्तम पॅाश इलाके में हांडा अमेज कार में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव सिविल लाइन में मधुराज हास्पिटल के पीछे वाली जगह पर खड़ी कार में मिला है। इतना ही नहीं कार में शव के पास एक रिवाल्वर भी पड़ा मिला है। पहचान करने में जुटी है पुलिस  सीओ स्वरूप नगर और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस का कहना है कि मरने वाले व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। संबंधित अपडेट खबरः कानपुर में मधुराज के पीछे बैंक के गार्ड से मांगी दो नाली बंदूक और खुद को उड़ाया, इलाके में सनसनी   ये भी पढ़ेंः कानपुर के चकेरी में कुछ देर पहले युवक की गोली मारकर सरेआम हत्या, वारदात से इलाके में दहशत  ...
अपनी गरीबी मिटाने को जनता पर बोझ डालेगा पावर कारपोरेशन, इतनी महंगी होने जा रही बिजली..

अपनी गरीबी मिटाने को जनता पर बोझ डालेगा पावर कारपोरेशन, इतनी महंगी होने जा रही बिजली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः जल्द ही यूपी में आम लोगों से लेकर व्यवसाइयों पर बिजली की तगड़ी मार पड़ने वाली है। दरअसल, घरेलू उपयोग से लेकर व्यवसाई श्रेणी तक की बिजली महंगी होने वाली है। वित्तीय घाटे से जूझ रहा पावर कारपोरेशन प्रबंधन फिर विद्युत दरें बढ़ाने की तैयारी में है। दरअसल, पावर कारपोरेशन को उम्मीद है कि ऐसा करने से उसकी माली हालत में काफी हद तक सुधार आ जाएगा। कारपोरेशन द्वारा यूपी विद्युत नियामक आयोग पर जल्द टैरिफ आर्डर जारी करने का दबाव भी बना रहा है। ऐसे में आयोग भी सितंबर के पहले सप्ताह या पखवारे में बिजली की बढ़ी दरों की घोषणा कर सकता है। मतलब साफ है कि यूपी में सितंबर के पहले पखवारे से बिजली महंगी हो सकती है। सितंबर के पहले सप्ताह से बढ़ी दरें लागू करने की तैयारी   बताया जाता है कि पावर कारपोरेशन ने बीती 14 जून को आयोग में बिजली की नई बढ़ी दरों को लेकर एक प्रस्ताव दाखिल किया था। इसके...
कानपुर के चकेरी में कुछ देर पहले युवक की गोली मारकर सरेआम हत्या, वारदात से इलाके में दहशत

कानपुर के चकेरी में कुछ देर पहले युवक की गोली मारकर सरेआम हत्या, वारदात से इलाके में दहशत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज रविवार शाम कुछ देर पहले चकेरी थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली युवक के सिर में लगी और इसके बाद वह वहीं गिर पड़ा। गोली मारने वाले तीन युवक भी बाइक पर ही सवार थे जिन्होंने बड़े ही दुस्साहसिक ढंग से हत्या की इस वारदात को सरेआम अंजाम दिया। युवक की पहचान राधापुरम निवासी करन चंद्रा (25) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दोस्तों के बीच आपसी विवाद हत्या की वजह के रूप में सामने आ रहा है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हत्यारे बाइक से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास वाहनों की चेकिंग शुरू ...