Saturday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

भारत को रूस से एस-400 सुरक्षा कवच का रास्ता साफ, हटेगी अमेरिकी रोक

भारत को रूस से एस-400 सुरक्षा कवच का रास्ता साफ, हटेगी अमेरिकी रोक

Feature, दुनिया, भारत
समरनीति डेस्कः भारत के लिए रूस से जरूरी हथियार खरीदने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसा अमेरिकी संसद द्वारा राष्ट्रीय रक्षा विधेयक 2019 को पारित करने की वजह से हुआ है। इससे भारत या दूसरे देशों के खिलाफ प्रतिबंध लगने को खत्म करने का रास्ता निकल आया है। अमेरिकी कांग्रेस के सीनेट ने 10 मतों के मुकाबले 87 मतों से इस विधेयक को पारित कर दिया। इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है। ये भी पढ़ेंः अमरिका में भारतीय अभिनेत्रियों से देहव्यापार कराने वाला इंडियन कपल गिरफ्तार अब यह कानून बनने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए व्हाइट हाउस जाएगा। इस विधेयक में सीएएटीएसए के प्रावधान-231 को खत्म करने की बात कही गई है। बताया जाता है कि इसे कानूनी रूप मिलने के बाद भारत के लिए रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने का रास्ता साफ हो जाएगा। जानकारी के मुत...
सोनिया-राहुल से मुलाकात के बाद ममता बोलीं, पीएम बनना नहीं बल्कि भाजपा को रोकना मकसद

सोनिया-राहुल से मुलाकात के बाद ममता बोलीं, पीएम बनना नहीं बल्कि भाजपा को रोकना मकसद

Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः 2019 आम चुनाव में महागठबंधन होगा या नहीं, होगा तो नेतृत्व किसका रहेगा। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच कहीं न कहीं असहज करने वाली स्थिति है। ऐसे में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सोनिया गांधी और राहुल गांधी से हुई मुलाकात के बाद कांग्रेस जरूर निश्चिंत हो गई है क्योंकि ममता बनर्जी ने यह बात साफ कर दी है कि संयुक्त नेतृत्व में ही आने वाला लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वे प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हैं। उनका मकसद सिर्फ मोदी को हटाना है क्यों कि वे लोगों के साथ राजनीति प्रतिशोध और बहुत अत्याचार कर रहे हैं। इसलिए भाजपा को हटाने के लिए सभी को साथ आना चाहिए। कहा कि वह बिल्कुल आम इंसान हैं, आम ही रहने दीजिए। हांलाकि इस दौरान सवालों के जवाब देते वक्त ममता बनर्जी ने काफी सतर्कता बरती और लगभग हर सवाल का गोलमो...
Fitness और Beauty में बालीबुड Actress को पीछे छोड़ती यह Punjabi बाला Khushi Gadhvi

Fitness और Beauty में बालीबुड Actress को पीछे छोड़ती यह Punjabi बाला Khushi Gadhvi

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत, सेहत
मनोरंजन डेस्कः Bollywood की Actress की खूबसूरती और फिटनेस के कई किस्से आपने सुने और देखे होंगे। लेकिन आजकल Punjab की एक बाला अपने Hot लुक, Sexy फिगर और Fitness के साथ-साथ खूबसूरती से बालीवुड की तमाम Actress को पीछे छोड़ रही है। फिटनेस से दे रहीं सबको मात  इस Actress का नाम है खुशी गाढ्वी। 28 साल की Khuasi Gadhvi ने अपनी फिटनेस और खूबसूरती की बदौलत पूरे फिल्मी जगत में धूम मचा रखी है। कई Actress इस पंजाबी बाला की फिटनेस को लेकर अंदर ही अंदर jealousy भी feel कर रही हैं। क्योंकि खुशी अपनी Fitness पर रोज घंटों मेहनत कर रही हैं और खुद को फिट रखने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। खुशी के Body-Look से पंजाबियत की झलक भी साफ दिखाई देती है। ऐसे में कोई भी उनकी फोटो देखने बिना नहीं रह पाता है। कुछ लोगों ने उनके गालों में पड़ने वाले डिंपल की वजह से उनको Dimple Girl का नाम भी दे दिया है। 5...
तिरुपति बाला जी के दर्शन को तीसरी बार आज भारत पहुंचेंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति

तिरुपति बाला जी के दर्शन को तीसरी बार आज भारत पहुंचेंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति डेस्कः तिरुपति बाला जी की महिला किसी से छिपी नहीं है। देश ही नहीं विदेशों से भी बड़े-बड़े राजनीतिज्ञ यहां मत्था टेकने आते हैं। अब आगामी 3 अगस्त को श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे प्रभु वेंकेटेश्वर के दर्शन के लिए आ रहे हैं। उनकी तिरूपति मंदिर की यह तीसरी यात्रा है। मंदिर के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि विक्रमिसंघे, उनकी पत्नी और 15 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल यहां से पास में स्थित रेनीगुंटा हवाईअड्डा पर 2 अगस्त की शाम पहुंचेंगे। वे लोग सड़क मार्ग से मंदिर तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्री 3 अगस्त को पूजा अर्चना करेंगे। इससे पहले वह  तिरूपति मंदिर के 2002 और 2016 में भी दर्शन कर चुके हैं।  ...
उद्योगपतियों को चोर-लुटेरा कहना ठीक नहीं – प्रधानमंत्री मोदी

उद्योगपतियों को चोर-लुटेरा कहना ठीक नहीं – प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 हजार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। स मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उद्योग पतियों को चोर-लुटेरा कहना गलत है। पहले यहां पर्दे के पीछे बहुत कुछ होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। कहा कि देश में उन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जो 70 साल पहले देश को दी गईं। पीएम मोदी ने कहा कि उनको खुशी है कि यूपी के विकास के लिए लोग कोने-कोने से इकट्ठा हुए हैं। लखनऊ के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री मोदी ने किया 60 हजार करोड़ की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास  आज एक बहुत बड़ा कदम बढ़ाया है। कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री से लेकर उन अधिकारियों को भी बधाई देता हूं जिन्होंने अपना सहयोग दिया है। प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 60 हजार करोड की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम ने बड़े निवेश...
आने से पहले मची धूम, मुख्यमंत्री योगी पर बन रही फिल्म ‘जिला गोरखपुर’ !

आने से पहले मची धूम, मुख्यमंत्री योगी पर बन रही फिल्म ‘जिला गोरखपुर’ !

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बनने वाली फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसी दौरान खबर आ रही है कि अब जल्द ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बन रही फिल्म लोगों के सामने होगी। इस फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बाद सीएम योगी पहले ऐसे नेता हैं जिनपर फिल्म बनेगी। फिल्म का नाम 'जिला गोरखपुर' है और इसका पहला पोस्टर सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह फिल्म नॉस्ट्रम इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनकर तैयार हुई है। जरूर पढ़िएः योगी का “योगा लुक”, पहली बार टीशर्ट में नजर आए सीएम यह फिल्म सीएम योगी के आसपास ही घूमती है। कम से कम फिल्म का पोस्टर और उसका नाम तो यही संकेत दे रहे हैं क्योंकि सीएम योगी गोरखपुर के सांसद रहने के साथ ही वहां से जुड़े रहे हैं। पोस्टर में गाय के बछड़े की तस्वीर...
यूपी में 46 हजार लोगों ने आवास लौटाए- प्रधानमंत्री मोदी

यूपी में 46 हजार लोगों ने आवास लौटाए- प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत, स्मार्ट सिटी और प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी वर्षगांठ पर राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने देश के विकास में जनता के योगदान का जिक्र किया। कहा कि लोग समृद्ध हो रहे हैं और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं वापस लौटा रहे हैं। कहा कि यूपी में 46 हजार लोगों ने सरकार द्वारा मिले प्रधानमंत्री आवास वापस कर दिए। कहा कि  रेलवे यात्रा की सब्सिडी 40 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ दी। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा "जाके पैर न फटी बेवाई, ता का ताने पीर पराई।" प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे यूपी की जनता ने सांसद बनाया है। मुझ पर आरोप है कि चौकीदार नहीं, भागीदार हूं। मोदी ने राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा। कहा कि 'जाके पैर न फटी बेवाई, वो का जाने पीर पराई'। साथ ही कहा कि इस इल्जाम को इनाम मानता हूं। क्योंकि ...
सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण आज, बंद हो जाएंगे कई मंदिरों के कपाट

सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण आज, बंद हो जाएंगे कई मंदिरों के कपाट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति डेस्कः सदी का सबसे लंबे समय रहने वाला चंद्रग्रहण आज पड़ रहा है। यह ऐसा चंद्रग्रहण है कि जिसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। खास बात यह है कि भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखेगा। यही वजह है कि लोगों में खासा उत्साह है और इसे देखने के लिए लोग खास इंतजाम कर रहे हैं। देश में चंद्रग्रहण का प्रभाव रात 10:53 बजे से दिखना शुरू हो जाएगा। ग्रहण के दौरान धीरे-धीरे चंद्रमा का रंग लाल होता जाएगा और फिर बाद में पूरी तरह से गायब हो जाएगा। हांलाकि शुरू में नंगी आंखों से ग्रहण का कोई असर दिखाई नहीं देगा। लेकिन 11:54 बजे से लोग इसे नंगी आखों से भी देख पाएंगे। फिर रात करीब 1:51 बजे के आसपास चंद्रग्रहण अपने पूर्ण रूप में दिखाई देगा और करीब एक घंटे बाद 2.43 बजे से इसका असर कम होना शुरू हो जाएगा और शनिवार तड़के सुबह 5 बजे ग्रहण का असर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। हरिद्वार में दोपहर को होगी शाम की आरती ...
रमन मैग्सेसे अवार्ड से नवाजे जाएंगे लद्दाख़ के मशहूर इंजीनियर सोनम वांगचुक

रमन मैग्सेसे अवार्ड से नवाजे जाएंगे लद्दाख़ के मशहूर इंजीनियर सोनम वांगचुक

Feature, भारत
समरनीति डेस्कः शिक्षा के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने वाले सोनम वांगचुक से तो आप सभी परिचित होंगे. जी हां, आगे की खबर इन्‍हीं से जुड़ी है. दरअसल जानकारी कुछ ऐसी मिली है कि सोनम वांगचुक को इस साल के बहुत बड़े पुरस्‍कार से नवाजा जाने वाला है. क्‍या है आगे की जानकारी, आइए जानें. इनोवेशंस के अलावा बच्चों को पढ़ाना प्राथमिकता  जी हां, खबर कुछ ऐसी है कि शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले सोनम वांगचुक को इस साल के रमन मैग्सेसे पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इस पुरस्कार के बारे में आपको बता दें कि इसको एशिया का नोबेल पुरस्कार माना जाता है. यहां आपको बताते चलें कि सोनम लाद्दाख में रहते हैं और वहां रहकर वह कई तरह के इनोवेशंस करते हैं. इसके साथ ही साथ वह बच्चों को पढ़ाते भी हैं. 20 सालों में कर चुके हैं कई सराहनीय कार्य    आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि सोनम प...
पत्नी पर ओरल सेक्स का दवाब बनाता था डाक्टर पति, सुप्रीम कोर्ट पहुंची महिला

पत्नी पर ओरल सेक्स का दवाब बनाता था डाक्टर पति, सुप्रीम कोर्ट पहुंची महिला

भारत
नई दिल्लीः पति-पत्नी के रिश्तों के बीच का एक अजीबो-गरीब मामला कोर्ट पहुंचा है। गुजरता की एक महिला ने सुप्रीम कोर्ट में अपने पति पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाते हुए एक याचिका दायर की है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसपर ओरल सैक्स करने का दवाब बनाता है जब वह ऐसा नहीं करती है तो उसके साथ गाली-गलौच करते हुए दुर्व्यवहार करता है। गुजरात की रहने वाली है महिला, सुप्रीमकोर्ट ने महिला की याचिका पर सुनवाई के बाद पति को जारी किया नोटिस   महिला का पति डाक्टर है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे बार-बार अप्राकृतिक सेक्स के लिए मजबूर करता है। सुप्रीम कोर्ट ने महिला की अर्जी पर सुनवाई करते हुए उसके पति को नोटिस भेजा है। पति की इन हरकतों से महिला काफी परेशान थी और उसने गुजरात के साबरकांठा में पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने और रेप की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उसका पति एफआईआर रद्द कराने गु...