Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

कानपुरः बदमाशों को मुखबरी के शक में थानाध्यक्ष निलंबित, अब STF कर रही पूछताछ, 8 पुलिस कर्मियों की शहादत का मामला

कानपुरः बदमाशों को मुखबरी के शक में थानाध्यक्ष निलंबित, अब STF कर रही पूछताछ, 8 पुलिस कर्मियों की शहादत का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों के शहीद होने के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों ने एसओ चौबेपुर विनय तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं STF उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि चौबेपुर प्रभारी विनय तिवारी को विकास दुबे के घर दबिश मामले में शिथिलता बरतने के साथ ही दबिश की सूचना लीकआउट करने के संदेह में निलंबित कर दिया गया है। उधर, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, एडीजी ला एंड आर्डर तथा आईजी एसटीएफ के कानपुर में कैंप करने से इस मामले में जांच और कार्रवाई की रफ्तार कहीं ज्यादा तेज गति से चल रही है। पुष्पराज सिंह को बनाया नया एसओ पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर) मोहित अग्रवाल ने जानकारी दी है कि एसओ विनय तिवारी को पुलिस छापेमारी को लेकर सूचना इधर-उधर करने के संदेह में सस्पेंड किया गया है। उन्होंने कहा है कि अगर ज...
कानपुर में पुलिस ने फरार बदमाश विकास दुबे के घर पर चलवाया बुलडोजर, लाखों की कारें नष्ट कीं

कानपुर में पुलिस ने फरार बदमाश विकास दुबे के घर पर चलवाया बुलडोजर, लाखों की कारें नष्ट कीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः चौबेपुर के बिकरु में सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों के शहीद होने के बाद हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पुलिस बहुत तेजी से जुटी है। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के दो बीघे में बने किलेनुमा घर को कुछ ही घंटे में जमींदोज कर दिया। साथ ही वहां खड़ी दो कारों और एक ट्रैक्टर को भी नष्ट कर दिया। पुलिस ने बुलडोजर चलवाकर दो घंटे में ही पूरे मकान को मलबे में बदल दिया। बता दें कि पुलिस को उसके घर के भीतर एक बंकरनुमा अंडरग्राउंड कमरा भी मिला था। 2 बीघा जमीन में बना था आलीशान मकान पुलिस उसकी भी तलाशी ले रही है।बताया जाता है कि कुल दो बीघा में बने मकान में चार कमरे बिल्कुल नए हैं और पूरे मकान की 12 फुट ऊंची दीवार कराई गई थी। इसके अलावा सुरक्षा के लिए छल्लेदार कांटे वाले तार भी लगाए गए थे। हालांकि, गांव के लोगों ने बताया है कि यह मकान 7-8 साल पहले ही बनवाया ...
कानपुर में पुलिस टीम पर हमला, 1 सीओ, 3 दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद

कानपुर में पुलिस टीम पर हमला, 1 सीओ, 3 दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः यूपी के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कानपुर नगर के चौबेपुर क्षेत्र में बिकरु गांव में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इसमें एक सीओ, 3 दरोगा समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। वहीं थानाध्यक्ष बिठूर समेत 6 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं पुलिस ने कुछ देर बाद हुई दूसरी मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया। वहीं बाकी की तलाश में पुलिस जुटी है। कुछ देर बाद पुलिस ने मार गिराए दो बदमाश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्तव्यपालन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 8 पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनको शहादत को नमन किया है। साथ ही उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उधर, पुलिस ने कुछ देर बाद हुई मुठभेड़ में दो बदमा...
इमोशनल मैसेज के साथ अवनीत कौर ने छोड़ा अलादीन शो

इमोशनल मैसेज के साथ अवनीत कौर ने छोड़ा अलादीन शो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली न्यूज सामने आई है। अलादीन फेम एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपना शो छोड़ दिया है। इस शो वह यास्मिन का रोल प्ले कर रही थीं। इस रोल से उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। अब ऐसे में निश्चित ही यह खबर उनके फेन को मायूस करने वाली है। कुछ ऐसा मैसेज छोड़ा है अवनीत ने दरअसल, इसकी जानकारी खुद अवनीत ने ही एक इमोशलन नोट लिखकर सोशल मीडिया पर दी है। अवनीत कौर ने बड़ा ही इमोशनल मैसेज लिखते हुए कहा है कि वह अपनी जिंदगी के एक हिस्से को छोड़ रही हैं। आगे वह लिखती हैं यह रोल उनके दिल में हमेशा करीब रहेगा। उन्होंने लिखा है कि घुड़सवारी से लेकर दूसरे स्टंट तक उन्होंने खुद किए हैं। आगे अपने फेंस के लिए लिखा है कि उनकी इस जर्नी को शानदार बनाने के लिए सभी को थैंक्स। इस प्यार और सर्पोट के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। दूसरी ओर खबर आ रही है ...
यूपीः थाने में महिला शिकायतकर्ता के सामने मास्टरबेट करने लगा इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल-FIR

यूपीः थाने में महिला शिकायतकर्ता के सामने मास्टरबेट करने लगा इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल-FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी पुलिस महकमे में एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला शिकायकर्ता युवती के सामने इंस्पेक्टर मास्टरबेट करने लगा। युवती ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल हो गया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। ये पूरा शर्मनाक घटनाक्रम यूपी के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र का है। देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र का मामला बताते हैं कि इंस्पेक्टर का युवती को दिखाकर मास्टरबेट करते हुए यह वीडियो 22 जून का है और इसके वायरल होने के बाद 26 जून को उसे निलंबित कर दिया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद सही मामला खुलकर सामने आया है। पुलिस ने युवती की तरहरीर पर इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा लिखा है। बताया जा...
सरकार ने Tik Tok समेत 59 चीनी ऐप पर ठोका प्रतिबंध

सरकार ने Tik Tok समेत 59 चीनी ऐप पर ठोका प्रतिबंध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
रश्मि श्रीवास्तव, समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत सरकार ने चीन के खिलाफ बेहद तगड़ा एक्शन लिया है। एक और बार्डर पर चीन को जवाब देने के लिए सेना तैयार है तो दूसरी ओर देश में चीन के लोकप्रिय 59 ऐप पर रोक लगा दी गई है। इनमें भारत में काफी लोकप्रिय हो चुका टिकटाक (Tik-Tok) भी शामिल हैं। बताते हैं इन ऐप पर रोक की वजह निजता की सुरक्षा को खतरा माना जा रहा है। टिकटाक के अलावा भारत ने चीन के जिन ऐप पर लोग लगाई है उनमें यूसी ब्राउजर, हैलो, शेयर-इट और वीचैट जैसे ऐप भी शामिल हैं। UC ब्राउजर - शेयर-इट पर भी रोक चीन के ऐसे कुल 59 ऐप हैं जिनपर भारत सरकार ने रोक लगाई है। सरकार की ओर से इन ऐप पर रोक लगाने को लेकर जो आदेश दिए गए हैं उनमें कहा गया है कि इन 59 चीनी ऐप से भारत की संप्रभुता, अखंडता और भारत की रक्षा के साथ ही राज्य की सुरक्षा को खतरा है। यह प्रतिबंद्ध सूचना एवं प्रोद्योगिकी अधिनियम (IT ACT) की ओर से...
यूपीः पंजाब में तैनात रेलवे अभियंता की कार नहर में गिरने से मौत, दो बाल-बाल बचे

यूपीः पंजाब में तैनात रेलवे अभियंता की कार नहर में गिरने से मौत, दो बाल-बाल बचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ से अयोध्या जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज बुधवार को भीषण हादसा हो गया। हादसे में पंजाब रेलवे विभाग के एक अभियंता की मौत हो गई। वहीं दो लोगों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद कार और रेलवे अधिकारी के शव को बाहर निकाला। घटना बुधवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। बताया जाता है कि अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र में मवई चौराहे पर शारदा सहायक नहर है जिसपर से फोरलेन हाइवे होकर गुजरता है। तड़के सुबह अनियंत्रित हुई इनोवा कार पुल की रेलिंग तो तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। इस दौरान कार चालक चालक वीरेंद्र व रवि निवासी फिरोजपुर (पंजाब) ने तैरकर अपनी जान बचा ली। पंजाब से पटना अपने घर लौट रहे थे रेलवेे अधिकारी बाद में दोनों शोर मचाया और आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार पूरी तरह डूब...
अपडेटः कमलेश तिवारी हत्याकांड के दो आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई

अपडेटः कमलेश तिवारी हत्याकांड के दो आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने इस चर्चित और दुस्साहसिक हत्याकांड आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया है। दोनों हत्यारोपियों को नोटिस दे दिए गए हैं। हत्यारोपियों में फतेहपुर का रहने वाला युसूफ खान पुत्र इशरत खान पठान और नागपुर का रहने वाला सैयद आसिम अली पुत्र हातिम अली शामिल है। बताते चलें कि इस हत्याकांड ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया था। हत्यारों ने वारदात को तालिबानी अंदाज में अंजाम दिया था। राजधानी लखनऊ में हुई इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया था। यह था पूरा मामला बताते चलें कि राजधानी लखनऊ में 18 अक्तूबर 2019 को नाका इलाके में हिंदू सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की उनके घर में बड़े ही नृशंस ढंग से गोली व धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर द...
Update Covid-19: यूपी के इस जिले में हर रविवार पूर्ण लाॅकडाउन के आदेश

Update Covid-19: यूपी के इस जिले में हर रविवार पूर्ण लाॅकडाउन के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भले ही सरकार लाख कोशिशें कर रही हो, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं कुछ लोगों की लापरवाही इस वैश्विक महामारी को फैलने देने में मददगार साबित हो रही है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा पश्चिमी यूपी उठा रहा है। इसी के बीच पश्चिमी यूपी से एक बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर जिले के जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि हर रविवार को जिले में पूर्ण लाॅकडाउन लागू रहेगा। अब सहारनपुर में हर रविवार को पूरी तरह से लाकडाउन होगा। इस दौरान सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी के अलावा दूध की दुकानें खोलने की इजाजत दी जाएगी। डीएम ने साफ आदेश दिए हैं कि इसका पूरी सख्ती से पालन कराया जाएगा। सहारनपुर में बढ़ रहे हैं कोरोना केस बताते दें कि बीते कुछ दिनों से सहारनपुर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने कहा है कि जि...
Covid-19: सीएम योगी बोले, अनलॉक में भी भीड़ इकट्ठा न होने दें, पुलिस करे पेट्रोलिंग

Covid-19: सीएम योगी बोले, अनलॉक में भी भीड़ इकट्ठा न होने दें, पुलिस करे पेट्रोलिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अनलाक में भी एहतियात बरती जाए। कहीं भी भीड़ न जुटने दी जाए। इसके लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करती रहे। दरअसल, कोरोना वायरस तेजी से प्रदेश में पैर पसार रहा है। ऐसे में सरकार के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे में योगी सरकार अब कोरोना को लेकर रैंडम टेस्टिंग के साथ ही सर्विलांस सिस्टम को ज्यादा मजबूत करने पर जोर देना शुरू कर दिया। इसके लिए 1 लाख निगरानी समितियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। अनलाॅक में भी पूरी सतर्कता के निर्देश सीएम योगी ने कहा कि अनलॉक में भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी। खास ध्यान रखना होगा कि कहीं भीड़ न जुटने पाए। कहा कि इसके लिए पुलिस को लगातार पेट्रोलिंग करके स्थिति पर नजर रखनी होगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग क...