Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

UP : दूल्हे संग 7 फेरे लेकर दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर

UP : दूल्हे संग 7 फेरे लेकर दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : जिंदगी में कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं जिनपर एकदम से विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वाक्या यूपी से सामने आया है। जहां एक युवती ने अपने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए। सबकुछ ठीक-ठाक हुआ, लेकिन सुहागरात से पहले अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। गोंडा के छपिया क्षेत्र से जुड़ा है मामला हालांकि, लोक-लाज के चलते परिवार के लोग अभी दुल्हन को अपने स्तर से तलाशने में जुटे हैं। दरअसल, पूरा मामला गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है। वहां एक गांव में बीती 26 नवंबर की रात गोंडा के मनकापुर क्षेत्र से एक युवक बारात लेकर पहुंचा था। ये भी पढ़ें : सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही पति के होश उड़े, पुलिस भी हैरान.. बताते हैं बाराती बड़ी ही खुशी-खुशी नाचते-झूमते हुए वहां पहुंचे थे। सभी मांगलिक कार्य भी बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुए। फेर की रस्म भी सभी की मौजूदगी में प...
Update : बांदा जेल से CBI ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपी JE को रिमांड पर लिया

Update : बांदा जेल से CBI ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपी JE को रिमांड पर लिया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : बच्चों के यौन शोषण और अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने के आरोपी जेई को सीबीआई ने आज रिमांड पर ले लिया। सिंचाई विभाग के इस आरोपी जेई रामभवन के कोरोना संक्रमित होने के कारण सीबीआई और जेलकर्मियों ने काफी सावधानी बरती। पीपीई किट का सहारा लेते हुए उसे जेल से बाहर निकाला गया। CMO कार्यालय भी पहुंची CBI टीम हालांकि, इससे पहले सीबीआई बांदा के सीएमओ कार्यालय भी पहुंची। वहां सीबीआई टीम ने कागजी दस्तावेजों को खंगाला। बताते हैं कि सीबीआई जेई के कोरोना संक्रमित होने के मामले की भी जांच कर सकती है। इसी क्रम में सीबीआई की टीम ने गुरुवार को सीएमओ दफ्तर का भी दौरा किया। वहां पहुंचकर संबंधित दस्तावेज भी खंगाले। कोर्ट से मिली थी 5 दिन की रिमांड बताते चलें कि चित्रकूट से गिरफ्तार इस आरोपी जेई रामभवन की अदालत ने पांच दिन की रिमांड दी है। सीबीआई ने बिना समय गंवाए आरोपी को निर्धारित स...
महोबा में पूर्व थाना प्रभारी कबरई गिरफ्तार, SP की तलाश, पढ़िए ! पूरा मामला..

महोबा में पूर्व थाना प्रभारी कबरई गिरफ्तार, SP की तलाश, पढ़िए ! पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : महोबा जिले में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में पुलिस ने आज तत्कालीन थाना प्रभारी इंद्रपाल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एडीजी (प्रयागराज) प्रेम प्रकाश ने की है। हालांकि, देर शाम महोबा पुलिस ने भी इस संबंध में मैसेज पास किया है। बताया जाता है कि कबरई के तत्कालीन थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह था पूरा मामला महोबा के कस्बा करबई के रहने वाले इंद्रकांत त्रिपाठी ने बीती 7 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। इस वीडियो में त्रिपाठी ने तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, कबरई थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला समेत कुछ लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जान को खतरा बताया था। ये भी पढ़ें : Update : यूपी : महोबा के SP मनिलाल पाटीदार भी सस्पैंड, 24 घंटे के भीतर दो IPS नपे  बाद में 8 सितंबर को गोल...
बांदा में CBI को मिली बच्चों के यौन शोषण के आरोपी JE की रिमांड

बांदा में CBI को मिली बच्चों के यौन शोषण के आरोपी JE की रिमांड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : चित्रकूट से गिरफ्तार लगभग 50 बच्चों के यौन शोषण और इंटरनेट पर उनका अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी सिंचाई विभाग के जेई की सीबीआई को कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मिल गई है। हालांकि, आरोपी जेई के कोरोना संक्रमित होने के कारण सीबीआई को पांच बिंदुओं पर गाइड लाईन भी जारी की गई है। इन पांच नियमों का पालन करते हुए ही सीबीआई आरोपी जेई से पूछताछ करेगी। बताते चलें कि चित्रकूट कर्वी में सिंचाई विभाग में कार्यरत जेई रामभवन को सीबीआई ने हाल ही में बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था। दिल्ली से एक और जेई हो चुका गिरफ्तार जेई पर करीब 50 बच्चों के यौन शोषण और उनका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने जैसे आरोप हैं। आरोपी जेई को गिरफ्तार करने के बाद 16 नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद उसे बांदा मंडल कारागार भेजा गया था। सीबीआई ने अदालत में जेई की रिमांड के ल...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का कोरोना से निधन हो गया। वह 71 साल के थ। बुधवार को उनके निधन की खबर से कांग्रेस खेमे में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं कि करीब 1 माह पहले वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से उनका लगातार इलाज चल रहा था। सीएम योगी ने जताया दुख उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ जुड़ी हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति दें। साथ ही शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। उधर, बसपा प्रमुख मायावती ने भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर दुख जताया है। इसी तरह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अहमद पटेल के निधन पर दुख जताया है। ये भी पढ़ें : योगी सरकार का लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून, 10 साल तक सजा और जुर्माना भी...
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं सिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक का मंगलवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। बताते चलें कि कल्बे सादिक लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। लंबे समय से थे बीमार उनको निमोनिया के बाद सांस लेने में दिक्कत होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताते हैं कि मौलाना सादिक ने लखनऊ के एरा मेडिकल कालेज में मंगलवार रात करीब 10 बजे अंतिम सांसें लीं। उनके बेटे सिब्तैन नूरी ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि डा. कल्बे सादिक की पहचान एक बेहद शानदार व्यक्तित्व वाले शख्स की थी। उनको आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देने वाले धर्म गुरु के रूप में जाना जाता था। ये भी पढ़ें : अब चीन में मस्जिदों पर लगेगा राष्ट्रीय ध्वज, मौलवी पढ़ाएंगे कम्युनिष्ट सिद्धांत...
योगी सरकार का लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून, 10 साल तक सजा और जुर्माना भी

योगी सरकार का लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून, 10 साल तक सजा और जुर्माना भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। इन घटनाओं पर लगाम कसने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 'उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020' को मंजूरी दी गई है। छल-कपट और जबरन धर्मांतरण पर सख्ती अब इस कानून के लागू होने के बाद छल-कपट और जबरन धर्मांतरण के मामलों में दोषी को 1 से 10 साल तक की सजा दी जा सकेगी। साथ ही जुर्माना भी देना होगा। खासकर किसी नाबालिग या अनुसूचित जाति-जनजाति की महिला का जबरन धर्मपरिवर्तन कराने में दोषि को 3 से 10 साल की सजा का प्रस्ताव है। ये भी पढ़ें : #LoveJihaad : CM योगी ने कहा, ‘बेटियों की इज्जत से खेलने वालों का करेंगे राम नाम सत्य’  सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस दौरान स...
लखनऊ में महिला डाक्टर, पति समेत 5 पर रेप, ब्लैकमेलिंग की FIR

लखनऊ में महिला डाक्टर, पति समेत 5 पर रेप, ब्लैकमेलिंग की FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक महिला डाक्टर, उनके पति और देवर-सास समेत 5 लोगों के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग की एफआईआर दर्ज हुई है। महिला डाक्टर और उनके पति के खिलाफ एफआईआर लिखाने वाली महिला गोमतीनगर विस्तार की रहने वाली हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि महिला डाक्टर ने फेसबुक पर उनके साथ दोस्ती की। फिर उनके पति ने भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनके साथ दोस्ती कर ली। महिला का आरोप है कि महिला डाक्टर के पति ने धोखे से कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उनको ब्लैकमेल करने लगा। फेसबुक से शुरू हुआ दोस्ती का सिलसिला महिला का कहना है कि महिला डाक्टर के पति ने उनकी सारी संपत्ति या तो बेच डाली है, या फिर अपनी मां के नाम कर दी है। इतना ही नहीं महिला की दो लग्जरी गाड़ियां और लाखों रुपए की नगदी भी पर भी हाथ साफ कर दिया है। गोमतीनगर विस्तार में दर्ज हुई इस एफआईआर में महिला डॉक्टर निकिता वरुण अ...
यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक बने VFI के एसोसिएट Vice President

यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक बने VFI के एसोसिएट Vice President

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपना एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट बनाया है। भारतीय वालीबाल महासंघ के कोषाध्यक्ष सुनील तिवारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि वीएफआइ ने वालीबाल को बढ़ावा देने के लिए खास कदम उठाए हैं। नर्वनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक बताते हैं कि कोरोना संक्रमण के चलते वेबिनार के माध्यम से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। बताते हैं कि महासंघ ने भारतीय वालीबाल लीग का आयोजन कराने का फैसला किया है। इस दौरान फेडरेशन ने 14 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है। इस दौरान नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष सुनील तिवारी को नामित सदस्य नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें : Lockdown: ‘राजनीति’ से परे राजनीति के योद्धा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और.. ...
NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह को किया गिरफ्तार, घर से मिला था गांजा

NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह को किया गिरफ्तार, घर से मिला था गांजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : एनसीबी यानि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने को कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि भारती सिंह के घर से गांजा मिला था। भारती और उनके पति हर्ष ने गांजा का सेवन करने की बात भी कबूल कर ली थी। आज सुबह ही एनसीबी ने भारती सिंह के घर, उनके पति के दफ्तर और प्रोडक्शन आफिस पर छापेमारी की थी। पति पर भी लटकी है गिरफ्तारी की तलवार इन जगहों से जांच एजेंसी को करीब 86.5 ग्राम गांजा मिला था। बताते हैं कि भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उनके पति से एनसीबी अभी पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में भारती के अंधेरी स्थित लोखंडवाला कांप्लेक्स में स्थित घर पर रेड मारी थी। बताते हैं कि भारती सिंह का नाम एक ड्रग्स कारोबारी से पूछताछ में सामने आया है। ये भी पढ़ें : रकुल प्रीत भी बनीं अजय देवगन क...