Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

’80 हराओ, बीजेपी हटाओ’.. अखिलेश यादव का नया नारा, सरकार पर निशाना.. 

’80 हराओ, बीजेपी हटाओ’.. अखिलेश यादव का नया नारा, सरकार पर निशाना.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीजेपी जहां लोकसभा 2024 में सभी 80 सीटें जीतने का दावा कर रही हैं, तो वहीं विपक्ष 80 सीटें हराने की तैयारी में जुटा है। विपक्ष की सबसे मजबूत पार्टी सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने आज रविवार को कहा है कि यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी को हराओ। अखिलेश यादव ने नारा दिया है कि ''80 हराओ, बीजेपी हटाओ''। कहा- पुलिस लूट रही चांदी, सांसद पर हो रहा मुकदमा यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। पुलिस सत्ताधारी सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। वहीं पुलिस चांदी भी लूट रही है। थाने से लूट का सामान बरामद हो रहा है। क्या यही भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार है !  #अस्सी_हराओ_बीजेपी_हराओ ये भी पढ़ें : UP : इंस्पेक्टर-दरोगा ने लूटी सर्राफा व्यापारी से 50 किलो चांदी, गिरफ्तार दरअसल, अखिलेश यादव कन्नौज में बीजेपी सांसद के खिल...
यूपी में बड़ी कार्रवाई : इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी बर्खास्त

यूपी में बड़ी कार्रवाई : इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वाराणसी में स्थित गुजरात की एक फर्म के कार्यालय से 1.40 करोड़ की डकैती के मामले में शासन ने बड़ा एक्शन लिया है। बर्खास्त होने वाले पुलिस कर्मियों में तत्कालीन भेलूपुर थाने के इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे, दरोगा सुशील कुमार, महेश कुमार और उत्कर्ष चतुर्वेदी के अलावा सिपाही महेंद्र कुमार पटेल, कपिल देव पांडेय व शिवचंद्र शामिल हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह है पूरा मामला बताते चलें कि बैजनत्था क्षेत्र की आदि शंकराचार्य कॉलोनी में गुजरात की फर्म का आफिस है। बीती 29 मई की रात वहां डाका पड़ा। डकैत 1.40 करोड़ रुपए लूट ले गए। सूचना पर भेलूपुर थाने की पुलिस ने प्रभावी एक्शन नहीं लिया। बाद में लावारिस कार की डिकी से 92.94 लाख रुपए से ...
‘धीरेंद्र शास्त्री धर्म के ठेकेदार नहीं, आसाराम बापू और रामरहीम जैसे उदाहरण भी’- परमहंसाचार्य

‘धीरेंद्र शास्त्री धर्म के ठेकेदार नहीं, आसाराम बापू और रामरहीम जैसे उदाहरण भी’- परमहंसाचार्य

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : धीरेंद्र शास्त्री को धर्म का ठेकेदार न मानिए, उनके बयान बेतुके हैं। इनके पीछे आसाराम और राम-रहीम जैसे उदाहरण भी हैं। ये बातें जगतगुरु परमहंसाचार्य ने कहीं। अयोध्या में उनका बयान सामने आया है। जगतगुरु ने लोगों से अपील की है कि धीरेंद्र शास्त्री में निष्ठा रखिए, लेकिन उनको सनातन धर्म का ठेकेदार न मानिए। क्योंकि इसके पीछे राम रहीम और आसाराम बापू जैसे लोगों के उदाहरण भी हैं। कहा- सनातन धर्म का कोई ठेकेदार न हुआ है न होगा जब ऐसे लोगों पर आरोप लगते हैं तो इनके जैसों को मानने वाले खुद को ठगा महसूस करते हैं और सनातन धर्म के प्रति उदासीनता आती है।जगतगुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि किसी भी कथावाचक के पास कितनी ही भीड़ क्यों न आए, सनातन धर्म का ठेकेदार नहीं हो सकता। सनातन धर्म के प्रति आस्था रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति की धर्म के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ...
लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..?

लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने कील-काटें दुरुस्त करने में लगे हैं। सबसे ज्यादा तैयारियां सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की ओर से चल रही हैं। हालांकि, बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस बार टिकट वितरण की होगी। इसकी वजह है कि बीजेपी के तमाम मौजूदा सांसदों के लिए उनके अपने ही चुनौती बने हुए हैं। बात साफ है। सांसदों की लोकसभा के विधायक ही टिकट की दौड़ में उनपर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। लोकसभा-2024 में पार्टी के लिए टिकट वितरण चुनौती पार्टी आला कमान खुद इस बात को समझ रहा है। ज्यादातर लोकसभा क्षेत्र के विधायक ही अपने सांसद के खिलाफ टिकट के लिए किसी न किसी तरह से दम लगा रहे हैं। इन विधायकों का सपना विधानसभा से कूदकर लोकसभा में जाने का है। इनमें ज्यादातर ऐसे हैं जो अति महत्वाकांक्षा का शिकार हैं। यही वजह है कि इस समय उत्तर प्रदेश में...
माफिया मुख्तार अंसारी खामोश, बहू निखत बानो गुमशन..

माफिया मुख्तार अंसारी खामोश, बहू निखत बानो गुमशन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को अवधेश राय हत्याकांड के 32 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सजा से वह बेचैन है। जेल सूत्र बताते हैं कि माफिया इसके बाद से खामोश है और ज्यादातर बातों का जवाब इशारों में ही दे रहा है। जेल सूत्रों का यह भी कहना है कि माफिया की रातें करवटें बदलती कट रही हैं। बांदा में माफिया मुख्तार, चित्रकूट में बहू उधर, चित्रकूट जेल में बंद मुख्तार की बहू निखत बानो भी ससुर को सजा होने के बाद से गुमशुम है। निखत ने पहले भीषण गर्मी बताते हुए कूलर की मांग की थी। मगर अब वह कूलर के लिए नहीं कह रही है। जेल में दो रातों से करवटें बदल रहा जेल सूत्रों का कहना है कि वाराणसी के अवधेश राय हत्याकांड में उम्रकैद की सजा होने के बाद माफिया मुख्तार की नींद उड़ गई है। रात में उसने बेमन एक रोटी खाई और फिर माथे पर हाथ धरे तन्हाई बैरक में रातभर करवटें बदल...
माफिया मुख्तार अंसारी को एक और मामले में उम्रकैद, कोर्ट का फैसला..

माफिया मुख्तार अंसारी को एक और मामले में उम्रकैद, कोर्ट का फैसला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को एक और मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। वाराणसी के बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में विशेष न्यायाधीश (एमपी-एलएलए कोर्ट) अवनीश गौतम ने उम्रकैद का फैसला सुनाया है। 32 साल पुराने इस मामले में अदालत ने मुख्तार पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 1 साल में हो चुकीं अबतक 4 सजाएं आज सभी की नजरें पूर्वांचल में इस फैसले पर टिकी थीं। बताते चलें कि बीते 1 साल में मुख्तार अंसारी को 4 मामलों में सजा हो चुकी है। अवधेश राय हत्याकांड में उसे पहली बार उम्रकैद हुई है। आज अदालत के फैसले के मद्देनजर सिविल कोर्ट परिसर के साथ ही 9 मंजिला बिल्डिंग स्थित अदालत कक्ष की सुरक्षा बेहद सख्त रही। ये भी पढ़ें : बांदा में RTO विभाग की एंट्री का कमाल, बेरोकटोक दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रक ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : प्रयागराज में संगम पर वकील सम...
पद्मश्री अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का 94 साल की उम्र में निधन

पद्मश्री अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का 94 साल की उम्र में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क (लखनऊ) : Actress Sulochana Latkar Death हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार को अंतिम सांसें ली हैं। हाल ही में उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद दादर के सुश्रुषा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ-धर्मेंद्र की ऑनस्क्रीन 'मां' रहीं हैं सुलोचना पद्मश्री से सम्मानित सुलोचना हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में अपने योगदान के लिए जानी जाती हैं। वह अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की आन स्क्रीन मां का रोल निभा चुकी हैं। जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार सोमवार, 5 जून 2023 को दादर के शिवाजी पार्क शमशान घाट में शाम 5 बजे होगा। ये भी पढ़ें : vikram Gokhle : अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, अभिनेत्री तबस्सुम के बाद एक और सदमा ये भी पढ़ें : Bollywood Actress हिना खान की Bold-Beauti...
BJP सांसद सुब्रत पाठक पर पुलिस से मारपीट का मुकदमा, अखिलेश यादव ने पूछा गिरफ्तारी कब..?

BJP सांसद सुब्रत पाठक पर पुलिस से मारपीट का मुकदमा, अखिलेश यादव ने पूछा गिरफ्तारी कब..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : कन्नौज में देर रात अपहरण के आरोपी को छुड़ाने के लिए चौकी का घेराव और पुलिस से मारपीट हुई थी। भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ वहां तैनात पुलिस कर्मियों से मारपीट, चौकी प्रभारी की पिटाई और जलाने की धमकी का मुकदमा हुआ है। पुलिस ने सांसद समेत 10 नामजद और 40-42 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। मामला तूल पकड़ रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है कि आरोपी सांसद की गिरफ्तारी कब होगी। उधर, सांसद ने प्रेसवार्ता करते हुए अपना पक्ष रखा है। सांसद ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उन्नाव के युवक के अपहरण आरोपियों से जुड़ा मामला दरअसल, सदर कोतवाली के मंडी चौकी प्रभारी हाकिम सिंह ने शनिवार को सांसद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है, जिसमें कहा गया है कि वह शुक्रवार रात करीब 12 बजे उपनिरीक्षक सुरेश शुक्ला, कांस्टेबल सुभाष के साथ मंडी गेट पर थे। इसी बीच तलैया चौकी प्...
ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद बीजेपी के सभी कार्यक्रम रद्द

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद बीजेपी के सभी कार्यक्रम रद्द

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आगरा में होने वाला कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। दरअसल, शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बालासोर ट्रेन हादसे पर शोक जताया है। साथ ही ट्रेन हादसे के बाद सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। नड्डा ने कहा कि इस भीषण रेल हादसे में को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया है। ये भी पढ़ें : ओडिशा में भीषण रेल हादसा, तीन ट्रेनें टकराईं- 280 लोगों की मौत   ये भी पढ़ें : सांसद बृजभूषण शरण सिंह को झटका, अयोध्या में रैली की अनुमति नहीं  ...
ओडिशा में भीषण रेल हादसा, तीन ट्रेनें टकराईं- 280 लोगों की मौत

ओडिशा में भीषण रेल हादसा, तीन ट्रेनें टकराईं- 280 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ डेस्क : आज ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के आपस में टकराने से भीषण हादसा हो गया। इसमें अबतक 280 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। हादसे में करीब 900 लोग घायल बताए जा रहे हैं। देश के साथ-साथ विदेशी राष्ट्र प्रमुखों ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। बालासोर में हुए इस हादसे में बचाव कार्य में सेना जुट गई है। वहीं तमिलनाडु सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 9445869843, 1070, 9445869848 जारी किए हैं। इन नंबरों पर काल करके जानकारी ली जा सकती है। हादसे के बाद कई ट्रेनों का समय बदल दिया गया है। ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ा एनकाउंटर, गाजियाबाद में 50 हजार का ईनामी विशाल चौधरी ढेर ये भी पढ़ें : चित्रकूट : तंत्र-मंत्र के चक्कर में 3 साल से घर में कैद परिवार, चौंका देगी यह खबर..  ...