Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदाः नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजकों ने कसी कमर, जिलाधिकारी को बताईं जरूरतें

बांदाः नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजकों ने कसी कमर, जिलाधिकारी को बताईं जरूरतें

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में नवरात्रि के मौके पर दुर्गा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही वैभवशाली ढंग से संपन्न होने जा रहा है। आयोजनकर्ता, बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति के सदस्यों ने तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। इसी क्रम में आज आयोजन समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी हीरा लाल से मुलाकात भी की। भारी व बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए हाइड्रा मशीन की मांग उठाई  साथ ही तैयारियों में मूलभूत सुविधआओं और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से सहयोग की अपील की है। समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देते हुए अपनी कुछ मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया। ताकि व्यवस्थाओं में किसी तरह का कोई व्यवधान पैदा न हो। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में बांदा के रहने वाले 3 इंजीनियरिंग छात्र नहर में डूबे, दो को मछुआरों ने बचाया, तीसरा लापता इस दौरान जिलाध...
यूपी में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, केंद्र के बाद राज्य सरकार ने दी राहत

यूपी में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, केंद्र के बाद राज्य सरकार ने दी राहत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेहताशा वृद्धि करने के बाद सरकार ने चुनाव से पहले जनता को राहत दी है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में ढाई रुपए प्रति लीटर कम करने की घोषणा की है। वहीं केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अपील के बाद यूपी में राज्य सरकार ने पहल करते हुए कुल 5 रुपए तक कम कर दिए।  केंद्र ने कम किए ढाई रुपए, राज्य सरकारों से भी वेट में कटौती करने की अपील   बताया जाता है कि गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपए की कटौती की घोषणा की है। इसमें 1.50 रुपए उत्पाद शुल्क में कम किए गए हैं जबकि बाकी 1 रुपए का बोझ पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियां उठाएंगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कटौती की घोषणा करते हुए राज्य सरकारों से भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की अपील की है। ये भी पढ़ेंः देखें वीडियो- नागलोक कम बेकः कन्...
बांदाः एक्सइएन के दफ्तर पर शव रखकर सैकड़ों की भीड़ ने लगाया जाम, 5 लाख मुआवजे पर सुलटा मामला  

बांदाः एक्सइएन के दफ्तर पर शव रखकर सैकड़ों की भीड़ ने लगाया जाम, 5 लाख मुआवजे पर सुलटा मामला  

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के मर्का थाना क्षेत्र के काजीटोला गांव में हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय करंट मरे संविदा लाइनमैन के मामले में आज जमकर बवाल हुआ। परिजनों ने शव को मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने रखकर जाम लगा दिया। लगभग 1 घंटे तक जाम लगा रहा। लाइनमैन के समर्थन में बिजली विभाग के दूसरे कर्मचारी के भी हड़ताल पर जाने की आशंका से अधिकारियों की हाथ-पांव फूल गए। लिहाजा विद्युत अधिकारियों ने पीड़ित परिवार की मांग मानते हुए मुआवजे के रूप में 5 लाख की रकम और मृतक के बेटे को संविदा की नौकरी देने का लिखित आश्वासन दिया। एक दिन पहले मर्का के काजीटोला गांव में हाईटेंशन लाइन ठीक करते वक्त हुई थी लाइनमैन की मौत  चेक मिल जाने के बाद ही मृतक के परिजनों ने जाम खोला। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों और गांव के लोगों को शांत किया। बताते चलें कि मर्...
रिश्ते के चचेरे भाई ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

रिश्ते के चचेरे भाई ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक वारदात सामने आई है। ललितपुर जिले के महरौनी कोतवाली इलाके के एक गांव में रिश्ते के चचेरे भाई लगने वाले युवक ने पांचवीं क्लास मे पढ़ने वाली 9 साल की मासूम छात्रा से रेप कर डाला। बाद में हैवान उसे बेहोशी हालत मे छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मासूम की हालत गंभीर, झांसी में चल रहा इलाज  वहीं पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महरौनी एसओ संजय शुक्ला ने बताया है कि मंगलवार दोपहर आरोपी राजेश सहरिया ने रिश्ते की चचेरी बहन को बहाने से गांव बाहर ले जाकर उससे रेप कर डाला। वहां शमशान के नजदीक बाग में किशोरी के साथ रेप किया। ये भी पढ़ेंः टिकट घोटाले में रोडवेज के 65 कर्मचारियों पर गाज, 11 अधिकारी-3 कर्मचारी सस्पेंड, 51 बर्खास्त   किशोरी के बेहोश होने पर ...
महोबा में बजरंग दल के नेता का शव मिलने से हड़कंप, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस और पीएसी तैनात

महोबा में बजरंग दल के नेता का शव मिलने से हड़कंप, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस और पीएसी तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के महोबा सदर कोतवाली क्षेत्र में घर से लापता बजरंग दल के एक प्रमुख नेता का बीती रात शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद माहौल बिगड़ने की आशंका को लेकर शहर में भारी बल व पीएसी को तैनात किया गया है। बताया जाता है कि राहुल का किसी बात को लेकर कालोनी के ही जावेद नाम के युवक से विवाद हो गया था। जावेद ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर राहुल को घर से निकालकर मारापीटा था। परिजनों का आरोप है कि जावेद ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों ने लगाया कालोनी के ही पांच युवकों पर हत्या का आरोप, दो गिरफ्तार    पुलिस उपाधीक्षक सदर जितेंद्र दुबे ने बताया है कि बजरंग दल के सुभाषनगर वार्ड संयोजक राहुल वर्मा का शव बीती रात विजय सागर रोड पर स्थित पहाड़ी पर पड़ा मिला था...
..न इलाज मिला और न एंबुलेंस, तमाशबीनों के बीच से बैलगाड़ी पर निकली गरीब किसान की अंतिम यात्रा

..न इलाज मिला और न एंबुलेंस, तमाशबीनों के बीच से बैलगाड़ी पर निकली गरीब किसान की अंतिम यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गरीब की लाचार जिंदगी से जुड़ीं तमाम तंगहालियां न उसे इज्जत से जीने देती हैं और न मरने। रही बात सरकार और सहूलियतों की तो  न जिंदा रहते काम आती हैं और न मरने के बाद। गरीबों की जिंदगी की इस कड़वी सच्चाई में रूबरू होना चाहें तो बस बुंदेलखंड चले आइये। यहां गरीब और किसान किस तरह तिल-तिलकर मरते हैं, हकीकत आपको करीब से देखने को मिलेगी। इलाज कराने पहुंचे किसान ने तोड़ा दम, शव के पास तमाशबीन बने रहे लोग   ऐसा ही एक घटनाक्रम मंगलवार को बुंदेलखंड में बांदा जिले के ओरन कस्बे में घटित हुआ। जहां बदौसा के ओरहवन गांव का रहने वाला एक गरीब किसान आशाराम (65) बीमारी का इलाज कराने ओरन कस्बा आया था। किसान के साथ उनका बेटा विनोद भी था। इससे पहले ही गरीब किसान को इलाज मिल पाता, वह बबेरू रोड पर पुरानी पुलिस चौकी के पास अचानक गश खाकर गिर पड़े। मुंह से खून बहने लगा और तड़पते हुए कुछ देर...
बांदाः नवरात्रि में भक्ति और मस्ती से सरावोर डांडिया-गरबा की तैयारियों में जुटीं युवतियां

बांदाः नवरात्रि में भक्ति और मस्ती से सरावोर डांडिया-गरबा की तैयारियों में जुटीं युवतियां

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आगामी 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाने की तैय्यारियां पूरे जोरशोर से चल रही हैं। नगर में इस बार भी नवरात्रि के अवसर पर गुजरात के मशहूर गरबा नृत्य व ड़ांडिया रास का आयोजन किया जाएगा। ऐसा करके मां दुर्गा को प्रसन्न किया जाएगा। नगर में इस समय डांडिया व गरबा नृत्य सीखने के लिये महिलाओं मे विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले नवरात्र में नौ दिन मचेगा डांडिया का धमाल, महिलाएं-युवतियां व बच्चे भी तैयारियां में जुटे  बांदा में गरबा व डांडिया नृत्य की शुरुआत करने एक स्टूडियो की डायरेक्टर निशा गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष स्टूडियों और महिला हार्पर क्लब मिलकर उमंग नाम से गरबा व डाडिंया रास की प्रस्तुति देने जा रहे हैं। इसे लेकर ना सिर्फ कलाकारों में बल्कि आम लोगों में भी उत्साह बना है। ये भी पढ़ेंः जान लेता ही नहीं, कभी-कभी ...
बांदा में पदमाकर चौराहे पर दो गुटों में फायरिंग से दहशत

बांदा में पदमाकर चौराहे पर दो गुटों में फायरिंग से दहशत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में मंगलवार रात सरेआम दो गुटों में गोलियां चल गईं। शहर के व्यस्तम घनी आबादी वाले पदमाकर चौराहे पर हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग दहशत में आ गए। गोली चलाने के बाद दोनों गुटों के लोग वहां से हवा में असलहा लहराते हुए फरार हो गए। लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। ये भी पढ़ेंः बांदा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, कानपुर रेफर.. इस मामले में बलखंडीनाका पुलिस चौकी इंचार्ज उपेंद्र कुमार ने बताया है कि दो गुटों के बीच गोली चलने की घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष के युवक के बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि किसी बात को लेकर युवकों में विवाद हो गया था। उसके बाद गोलीबारी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ...
बांदा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, कानपुर रेफर..

बांदा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, कानपुर रेफर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। गोली मारने वाले लोगों का पता नहीं चला है। वहीं गोली लगने के बाद घायल की हालत बेहद गंभीर हो गई। इससे परिवार के लोग उसे चिंताजनक हालत में कानपुर ले गए। वहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। छानबीन में जुटी पुलिस, गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर  बताया जाता है कि बबेरू कस्बा निवासी लखनऊ सिंह का पुत्र 22 वर्षीय सत्यम कहीं जा रहा था। इसी दौरान दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके दाईं तरफ सीने में लगी। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे बबेरू स्वास्थ्य केंद्र ले गए। ये भी पढ़ेंः इकलौते बेटे की जंगल में लटकती मिली लाश देख बेहाल मां-बाप ने कहा हत्या.. वहां से उसे चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना बबेरु कस्बे क...
बांदाः अवैध रिफलिंग के दौरान लगी आग में धमकों के बीच धू-धूकर जलीं गाड़ियां

बांदाः अवैध रिफलिंग के दौरान लगी आग में धमकों के बीच धू-धूकर जलीं गाड़ियां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में अवैध रिफलिंग का धंधा अब लोगों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। शहर के व्यस्तम इलाके में इंदिरानगर गेट के पास अवैध रूप से की जा रही गैस रिफलिंग के दौरान आग लग गई। यह आग उस समय लगी जब दुकानदार घरेलू गैस के सिलेंडर से एक मारूति वैन की गैसकिट में गैस भर रहा था। इसी दौरान आग लग गई और देखते ही देखते आग ने मारूति वैन और पास के नर्सिंग होम के बाहर खड़ी पलसर गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। शहर के इंदिरानगर में सिद्दीकी कामलेक्स के पास अवैध रूप से होता था गैस रिफलिंग का काम  इसके बाद दोनों गाड़ियां धू-धूकर जल उठीं। आसपास के लोगों में आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। लोगों को डर था कि कहीं आग में सिलेंडर न फट जाएं। लेकिन गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटे। लोगों ने 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। ये भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा ने खुद को गोली से उड़...