Friday, August 28सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

कोरोना लाॅकडाउनः बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी की अद्भुत पहल, 1 काॅल पर गरीब तक पहुंचेगा खाना

कोरोना लाॅकडाउनः बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी की अद्भुत पहल, 1 काॅल पर गरीब तक पहुंचेगा खाना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश को कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से बचाने के लिए हर संभव फैसले ले रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री मोदी हाथ जोड़कर लोगों से घरों से ना निकलने की अपील कर चुके हैं। बुंदेलखंड पिछड़ा क्षेत्र है यहां दिन में कमाकर शाम को खाने वाले लोग काफी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रोज की मजदूरी पर निर्भर रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की 21 दिन लाकडाउन का फैसला निश्चित ही सराहनीय है और देश को बड़ी बर्बादी से बचाने वाला है। ऐसे में बुंदेलखंड में घर बैठे गरीबों को खाना मिलना भी एक चैलेंज जैसा  है। बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में ऐसे ही गरीब-जरुरतमंदों की मदद के लिए सराहनीय पहल की है। इस पहल के जरिए गरीबों और जरुरतमंदों तक खाना पहुंचाया जाएगा। लाॅकडाउन में यह बेहद कारगर पहल है। रोटी बैंक खोला, कंट्रोल ...
लखनऊ-कानपुर-बांदा-सीतापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश

लखनऊ-कानपुर-बांदा-सीतापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में मौसम विभाग के अनुमान से कुछ पहले ही बारिश हो गई। मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च को कानपुर, वाराणसी, सीतापुर, जौनपुर, गाजीपुर और बस्ती के साथ ही गोरखपुर में बारिश का संभावना जताई थी। इसी बीच आज मौसम विभाग के अनुमान से पहले ही यूपी के कई शहरों में बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलीं। कुछ शहरों में तेज बारिश हुई तो कुछ में बूंदाबांदी होती रही। हालांकि, लॉकडाउन के चलते आम लोग घरों में ही रहे। साथ ही सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के बाद सड़कें गीली हो गईं। सड़कें तराबोर नजर आईं। धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी-बारिश शुक्रवार को राजधानी लखनऊ और सीतापुर जिले में बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलती रहीं। लोगों को बीते कुछ दिनों से बढ़ें तापमान से भी छुटकारा मिला। इसी तरह कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में पनकी रोड क्रसिंग से पुलिया तक जलभराव भी दिखाई दिया। ये भी पढ़ें...
बांदा में खराब गुझिया बेचने पर स्वीट्स हाउस संचालक के खिलाफ FIR

बांदा में खराब गुझिया बेचने पर स्वीट्स हाउस संचालक के खिलाफ FIR

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक मिठाई की दुकान संचालक के खिलाफ खराब गुझिया बेचने का मामला दर्ज किया गया है। बताते हैं कि इस स्वीट्स हाउस से खरीदी हुई गुझिया खाने से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उनको दवाई लेनी पड़ी। यह मुकदमा कोतवाली नगर में जिला न्यायालय के केंद्रीय नाजिर चिंतामणि अवस्थी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दुकान रोडवेज बस स्टैंड रोड पर बताई जा रही है। जिला न्यायालय के नाजिर ने दर्ज कराया मुकदमा बताया जाता है कि श्री अवस्थी विभागीय कर्मचारी रोआब आलम के साथ 16 मार्च को स्वीट्स हाउस गए थे। वहां उन्होंने 45 गुझिया खरीदीं। घर पहुंचकर देखा तो गुझिया कागज में लिपटी थीं। जैसे ही उन्होंने गुझिया खाई तो उन्हें उल्टी होने लगीं। बाद में पता चला कि गुझिया खराब थीं। पुलिस ने स्वीट्स हाउस के संचालक के खिलाफ धारा 273 के तहत मुकदमा दर्ज क...
बांदा में एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी ने मास्क बांटे

बांदा में एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी ने मास्क बांटे

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील रंग ला रही है। लोग न सिर्फ खुद जागरुक हो रहे हैं, बल्कि दूसरों की भी कोरोना से लड़ाई में मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में एपीजे अब्दुल कलाम एकेडमिक सोसायटी द्वारा गत दिवस गरीबों को मास्क वितरण किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष अकील अहमद व उनकी पत्नी डा सबीहा रहमानी द्वारा गत दिवस लोगों को मास्क वितरित किए गए। उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। मास्कर वितरण के साथ ही सभी को कोरोना से बचाव की सलाह देते हुए सरकार की गाइड लाइन का पालन करने को कहा गया। लोगों से घरों में रहने की अपील इन लोगों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह घरों से न निकलें, बल्कि घरों में रहकर ही कोरोना को भगाने का काम करें। डा सबीहा ने कहा कि कोरोना वायरस से तभी बचा जा सकता है। बताते चलें कि सरकार ने 15 अप्रैल तक लाकडाउन घोषित कर दिया है। ऐसे में...
Corona Lockdown- यूपी में पान मसाले की बिक्री-उत्पादन-वितरण पर रोक

Corona Lockdown- यूपी में पान मसाले की बिक्री-उत्पादन-वितरण पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार लड़ाई लड़ रही है। सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं। इसी क्रम में बुधवार से सरकार ने यूपी में पान मसालों की बिक्री, उत्पादन के साथ ही वितरण पर भी लोक लगा दी है। इस संबंध में सीएम योगी ने मंगलवार को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सरकार कालाबाजारी पर भी नजर रख रही है। इसी के साथ प्रदेश में लाकडाउन तो़ड़ने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों से साफ कहा है कि अगर कोई पान मसाला बेचता, उत्पादन करता मिले तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। उल्लंघन पर रद्द होंगे लाइसेंस इतना ही नहीं कंपनी के लाइसेंस कैंसल करते हुए प्रतिष्ठान को बंद कर दिया जाए। साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया जाए। सीएम योगी के निर्देश के बाद खाद्य विभाग के उच्चाधिकारी भी तुरंत ही एक्शन...
कानपुरः डाक्टर रोहित मेहरोत्रा की सुनें, कोरोना से घर बैठकर लड़ें

कानपुरः डाक्टर रोहित मेहरोत्रा की सुनें, कोरोना से घर बैठकर लड़ें

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी है जिससे आज यूरोप समेत पूरी दुनिया जूझ रही है। भारत से चिकित्सीय और तकनीकि क्षेत्र में काफी एडवांस देश चाहे अमेरिका हो या इटली। सभी इसका प्रकोप झेल रहे हैं। इसका इलाज सिर्फ इतना है कि इससे बचाव किया जाए। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों लोगों की भलाई के लिए कड़ा फैसला लेते हुए 21 दिन के लिए देश में लाॅकडाउन कर दिया है। ऐसे में सोशल डिसटेंस क्रिएट होगा, जो कोरोना को भगाने में कारगर साबित होगा। इसी क्रम में समरनीति न्यूज आपको अलग-अलग शहरों के कुछ नामचीन डाक्टरों की टिप्स आपतक पहुंचाएंगा। ताकि आप खुद फैसला कर सकें कि आपका सावधान रहना कितना जरूरी है। ENT स्पेशलिस्ट डा. रोहित मेहरोत्रा से बातचीत कानपुर के ईएनटी (आंख-नाक-गला) स्पेशलिस्ट डाक्टर रोहित मेहरोत्रा कहते हैं कि कोरोना एक तेजी से फैलने वाला वायरस है जिससे बचने क...
बांदा में लाॅकडाउनः एमपी बार्डर सील-पुलिस तैनात

बांदा में लाॅकडाउनः एमपी बार्डर सील-पुलिस तैनात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना को लेकर देशभर में लाकडाउन की घोषणा होते ही पुलिस प्रशासन काफी एक्टिव नजर आया। खासकर पुलिस प्रशासन ने त्वरित एक्शन लिया। जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया। डीआईजी दीपक कुमार व एसपी एसएस मीणा खुद स्थिति का जायजा लेते रहे। वहीं गिरवां इंस्पेक्टर शशि पांडे ने पुलिस बल के साथ तत्काल ही सीमा पर बैरिकेटिंग लगाई। इसके बाद दोनों ओर से वाहनों को रोका गया। इसी तरह मटौंध और दूसरे थाना क्षेत्रों में भी बार्डर सील किए गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर वापस लौटाया कुछ वाहन चालक वहां रोज की तरह पहुंचे तो उनको कोरोना के बारे में जानकारी देते हुए सरकार की एडवाइजरी के बारे में बताया गया। इसके बाद उनको समझाया गया कि रास्ता सील है, इसलिए वे लोग वहां से आगे नहीं जा सकते हैं। पुलिस की बात लोगों की समझ ...
विधायक प्रकाश द्विवेदी-सांसद आरके सिंह पटेल ने कोरोना से जंग को लाखों का अनुदान दिया

विधायक प्रकाश द्विवेदी-सांसद आरके सिंह पटेल ने कोरोना से जंग को लाखों का अनुदान दिया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा सांसद आरके सिंह पटेल ने अपनी-अपनी निधियों से कोरोना से जंग के लिए लाखों रुपए देने की घोषणा की है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जहां 10 लाख रुपए अपनी विधायक निधि से देने की घोषणा की है। वहीं इस निधि के खर्च के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी, बांदा को नामित किया है। ताकि कोरोना से जंग के लिए मास्क, सैनेटाइजर तथा दूसरे उपाए किए जा सके। सांसद-विधायक दोनों ने घोषणाएं कीं वहीं सांसद पटेल ने अपनी सांसद निधि से बांदा और चित्रकूट जिले के लिए 50-50 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की है। विधायक और सांसद ने अपनी-अपनी निधियों से अनुदान राशि के संबंध में पत्र जिलाधिकारी बांदा को भेज दिए हैं। साथ ही कहा है कि जल्द से जल्द यह धनराशि संबंधित विभागों के लिए अवमुक्त किया जाए। बताते चलें कि देश इस वक्त कोरोना वायरस की महामारी...
पीएम मोदी का ऐलान, 21 दिन पूरे देश में लाॅकडाउन

पीएम मोदी का ऐलान, 21 दिन पूरे देश में लाॅकडाउन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित कर खतरनाक वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की है कि कोरोना को रोकने का कोई रास्ता नहीं है, बल्कि इसे रोकना है तो उसके संक्रमण के चक्र को तोड़ना होगा। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग करनी जरूरी है। यह सिर्फ मरीजों के लिए ही नहीं है, बल्कि पीएम तक के लिए है। उन्होंने कहा कि इसीलिए आज रात 12 बजे से अगले तीन हफ्ते तक पूरी तरह देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की प्रधानमंत्री ने कहा वह फिर देश से अपील कर रहे हैं, प्रार्थना कर रहे हैं कि लोग कृप्या अपने घरों में रहें, किसी भी हाल में घर से बाहर एक कदम न निकालें। इसी में खुद की, उनके परिवार की और दूसरों की भलाई है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर बीते एक सप्ताह के भीतर दूसरी बा...
बांदा से बड़ी खबरः हादसे में 3 दोस्तों की मौत, दो थे छात्र

बांदा से बड़ी खबरः हादसे में 3 दोस्तों की मौत, दो थे छात्र

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के रहने वाले बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा क्योटरा तिराहे के पास उस वक्त हुआ जब तीनों को ट्रक ने कुचल दिया। बताते हैं दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। बताते हैं कि मरने वाले तीनों युवक दोस्त थे और तीनों पड़ोसी भी थे। घटना के वक्त दीनों भूरागढ़ किला घूमकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। बताते हैं कि तीनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि नगर कोतवाली के क्योटरा मोहल्ला मुक्तिधाम के रहने वाले दीनदयाल का 18 साल का बेटा मोहित अपने पड़ोसी दोस्त अरविंद (22) पुत्र सत्तीदीन प्रजापति और राजकुमार (19) पुत्र रमेश के साथ बाइक से सोमवार शाम भूरागढ़ किला घूमने गया था। भूरागढ़ से लौटते वक्त हादसा वहां ये लोग करीब दो घंटे रुके। इसके बाद रात 8 ...