Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में 17 मार्च से UPCA के जिलास्तरीय ट्रायल-वासिफ जमा

बांदा में 17 मार्च से UPCA के जिलास्तरीय ट्रायल-वासिफ जमा

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपीसीए (UPCA) के सत्र 2025/26 के जिलास्तरीय ट्रायल मंगलवार दिनांक 17 मार्च से स्पोर्ट्स स्टेडियम बाँदा में शुरु हो रहे हैं। यह ट्रायल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। इसके बाद 17 मार्च को अंडर-16 व 18 मार्च को अंडर-19 के ट्रायल होंगे। यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (बांदा) के सचिव वासिफ जमा खां ने दी। खेल किट और ड्रेस अनिवार्य वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी वासिफ जमा खां ने बताया किइस ट्रायल में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे, जिन्होंने यूपीसीए में अपना रजिस्ट्रेशन कराया होगा। ट्रायल देने वाले सभी खिलाड़ियों को अपनी खेल किट और ड्रेस में आना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि सिलेक्शन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रिकेट प्रशिक्षक शिवप्रताप सिंह की देख-रेख में आयोजित होंगे। ट्रायल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ये भी पढ़ें: बांदा प्रीमियम लीग-5 का शानदार...
बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत-भाई गंभीर

बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत-भाई गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में ट्रक की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत हो गई। वहीं छात्र का भाई घायल हो गया। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई साइकिल से स्कूल से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक ने छात्रों को टक्कर मार दी। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। महोखर में हाइवे पर अंध विद्यालय के बाद हादसा परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहे थे दोनों भाई हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर में अंध विद्यालय के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान कक्षा 8 के छात्र हिमांशु (16) पुत्र अवधेश के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्र उसका भाई पुष्पेंद्र है। ये भी पढ़ें: अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर.. दोनों भाई सरस्वती प्रकाश मंदिर से परीक्षा देकर साइकिल से वापस घर लौट रहे थ...
अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर..

अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर..

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रसोई गैस संकट सामने आने लगा है। इसकी बड़ी वजह कुछ एजेंसियों की लापरवाही भी है। बांदा में आज सपाइयों ने रसोई गैस संकट लेकर अलग तरह से प्रदर्शन किया। सपाइयों ने रसोई गैस एजेंसी मालिक को माला पहनाई। फिर हाथ जोड़कर सपाइयों ने जनता को रसोई गैस उपलब्ध कराने का निवेदन किया। एजेंसी पर ताला-सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान संचालक ने भी प्राथमिकता पर गैस उपलब्ध कराने की बात कही। दरअसल, आज गैस एजेंसी बंद थी और आन लाइन बुकिंग हो नहीं रही थी। लोग परेशान थे। जानकारी होने पर सपा नेता एजेंसी पर पहुंचे। सपा नेता ईशान सिंह लवी अपने समर्थकों के साथ गैस एजेंसी पहुंचे। सपा नेताओं का कहना है कि 10.30 बजे तक एजेंसी बंद थी। फोन करके एजेंसी मालिक रामेंद्र शर्मा से बात की गई। कुछ ही देर में आ गए। ये भी पढ़ें: बांदा: परिवार में मारपीट कर भागा युवक ट्रेन से कटा-छानबीन शुरू ...
बांदा में बनेगी VIP सड़क, किरन कालेज चौराहे से बाबूलाल चौराहे तक..

बांदा में बनेगी VIP सड़क, किरन कालेज चौराहे से बाबूलाल चौराहे तक..

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में किरन कालेज चौराहे से लेकर बाबूलाल चौराहे तक VIP सड़क निर्माण होगा। इस सड़क में अंडर ग्राउंड लाइटिंग लगेगी। दोनों और यात्री आश्रय स्थल बनेंगे। यह सड़क परियोजना सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों के चलते पास हो पाई है। इतना ही नहीं बजट की पहली किस्त भी जारी हो गई है। शासन ने अवमुक्त की 1194.30 लाख की धनराशि जल्द ही इसपर काम शुरू होगी। बताया कि शासन से 23 करोड़ 88 लाख 59 हजार रुपए इस सड़क परियोजना के लिए मंजूर हुए हैं। इस सड़क परियोजना के तहत किरन कालेज महाविद्यालय चौराहे से बाबूलाल चौराहे तक निर्माण होगा। सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण भी होगा। ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट: बांदा में डेयरी प्लांट परियोजना को मंजूरी-झांसी में बढ़ेगी क्षमता यह सड़क पदमाकर चौराहा, बाकरगंज चौराहा और छावनी से होकर गुजरेगा। सड़क निर्माण के साथ नाले का भी निर्माण होगा। शह...
बांदा में दहेज का दानव! विवाहिता की संदिग्ध मौत-पति हिरासत में..

बांदा में दहेज का दानव! विवाहिता की संदिग्ध मौत-पति हिरासत में..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दहेज का दानव फिर चर्चा में है। बांदा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामला दहेज हत्या व आत्महत्या में उलझा है। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पति से पूछताछ जारी है। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फरवरी 2025 में हुई थी रजनी की शादी जानकारी के अनुसार, पैलानी के निवाइच गांव के नीरज प्रजापति की पत्नी रजनी (22) का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि वे लोग घर पर नहीं थे। वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। ये भी पढ़ें: बांदा: ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर जेवर-नगदी ले उड़ा फर्जी साधु सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। मृतका के पिता जागेश्वर निवासी मढ़ियानाका (...
बांदा: ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर जेवर-नगदी ले उड़ा फर्जी साधु

बांदा: ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर जेवर-नगदी ले उड़ा फर्जी साधु

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर एक फर्जी साधु उसकी जेवर नगदी ले उड़ा। महिला यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गई। जहरखुरानी का शिकार महिला यात्री का पति ट्रेन में ऊपर सीट पर सोता रह गया। आसपास के ट्रेन यात्रियों की नजर पड़ी तो महिला यात्री के पति को जगाया। महिला यात्री को इलाज के लिए बांदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। धनबाद से महोबा लौट रहे थे दंपती जानकारी के अनुसार, महोबा के रहने वाली शिवानी (22) पत्नी खिल्लू बुधवार को धनबाद (झारखंड) से चंबल एक्सप्रेस से घर लौट रही थीं। वह पति के साथ जनरल बोगी में सवार थे। बताते हैं कि उनके पति ऊपर वाली सीट पर सो रहे थे। महिला नीचे बैठी थीं। ये भी पढ़ें: बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले बताते हैं कि तभी एक साधुवेशधारी ट्रेन में चढ़ा और महिला यात्री के पास बैठ गय...
बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले

बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आयकर विभाग ने बुधवार को ताबड़तोड़ छापे मारे। बांदा में आयकर की कई टीमों ने पूर्व विधायक युवराज सिंह, उनके भाई बालू कारोबारी सीरजध्वज सिंह और रिलायंस पंप मालिक दिलीप सिंह के घरों पर छापे मारे। आयकर टीमों ने ठेकेदार अज्ञात गुप्ता, शशांक शेखर समेत कई लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों पर भी छापे मारे हैं। पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में घंटों चली आयकर छापेमारी आयकर की छापेमारी में बांदा के कई बड़े ठेकेदार और बालू कारोबारी शामिल रहे। खास बात यह है कि जिनके घरों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी हुई सभी आपस में पार्टनर हैं। छोटी बाजार, कालूकुआं, पीलीकोठी-अवनी परीधि पर छापे जानकारी के अनुसार, शहर के बन्योटा छोटी बाजार मुहल्ले में सुबह लगभग 8 बजे आयकर की टीमें पहुंची। आयर टीमों ने हमीरपुर सदर के पूर्व विधायक युवराज सिंह और उनके भाई सीरजध्वज सिंह के घरों में छापेमारी शुरू...
बांदा में दर्दनाक हादसे में मासूम की जान गई, पिता समेत दो घायल

बांदा में दर्दनाक हादसे में मासूम की जान गई, पिता समेत दो घायल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में मासूम बच्ची की जान चली गई। बच्ची के पिता समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों का बांदा मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि यह हादसा बांदा में ट्रैक्टर की बाइक में टक्कर से हुआ। बांदा पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। भाई और मासूम बेटी को लेकर बाइक से जा रहे थे महेंद्र हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हालत-घायल भर्ती जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टरपुरवा के महेंद्र राजपूत अपने छोटे भाई वीर सिंह और 1 साल की बेटी शिवानी को लेकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण हादसा, कार ने साइकिल को रौंदा-खंती में पलटी, एक की मौत  इन लोगों को मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के चंदौरा गांव जाना था। रास्ते में मुकेरा गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी ब...
बांदा में भीषण हादसा, कार ने साइकिल को रौंदा-खंती में पलटी, एक की मौत

बांदा में भीषण हादसा, कार ने साइकिल को रौंदा-खंती में पलटी, एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भीषण हादसे में तेज रफ्तार कार, साइकिल सवार को रौंदते हुए खंती में जा पलटी। बताते हैं कि कार चालक ने गलत दिशा से आकर घटना की। इसके बाद कार पानी से भरी खंती में जाकर पलट गई। घटना से चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने कार चालक समेत दो युवकों को हिरासत में लिया है। नरैनी में बांदा रोड पर हादसा जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गौर शिवपुर (पनगरा) के रहने वाले नत्थू यादव (55) सुबह साइकिल से दूध बेचने नरैनी जा रहे थे। बांदा मार्ग पर पनगरा की तिकोनी पुलिया के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने गलत साइड से आकर टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: बांदा सिविल लाइन पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन इसके बाद कार उन्हें रौंदते हुए सड़क किनारे पानी से भरी खंती में पलट गई। साइकिल सवाल नत्थु गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।...
यूपी कैबिनेट: बांदा में डेयरी प्लांट परियोजना को मंजूरी-झांसी में बढ़ेगी क्षमता

यूपी कैबिनेट: बांदा में डेयरी प्लांट परियोजना को मंजूरी-झांसी में बढ़ेगी क्षमता

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई। कैबिनेट की बैठक में बांदा में दुग्ध डेयरी प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। कैबिनेट प्रस्ताव में बांदा में 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले डेयरी प्लांट की स्थापना होगी। कैबिनेट फैसले के अनुसार बांदा में यह प्लांट जल्द स्थापित होगा। यूपी कैबिनेट का अहम फैसला इसी तरह झांसी में पहले से स्थापित 10 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी प्लांट का और विस्तार किया जाए। अब इस प्लांट को 30 हजार लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाया जाएगा। ये भी पढ़ें: यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग  इन परियोजनाओं के लिए इंडियन डेयरी मशीनरी कंपनी लि. को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। इतना ही नहीं कैबिनेट ने इस कंपनी को नियम के अनुसार सेंटेज चार्ज के प्रस्ताव को...