Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के मंत्री बोले, पाकिस्तानी कनेरिया और योहाना का स्वागत, आइये नागरिकता दें

सीएम योगी के मंत्री बोले, पाकिस्तानी कनेरिया और योहाना का स्वागत, आइये नागरिकता दें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊः पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के हिंदू खिलाड़ी दानिश कनेरिया से भेदभाव को लेकर दिए बयान से बवाल मच गया है। इस बयान से पाकिस्तान के घिनौने भेदभाव वाले चेहरे से नकाब हट गया है तो वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया को लेकर हुए बवाल पर बयान दिया है। मंत्री मोहसिन रजा ने ट्वीट करते हुए दिया बड़ा बयान मोहसिन रजा ने कहा ट्वीट करते हुए कहा है कि क्रिकेटर कनेरिया और यूसुफ योहाना जैसे प्रताड़ित लोगों का भारत में स्वागत है, आइये नागरिकता लीजिए। बताते चलें कि हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने एक टीवी शो में खुलासा किया था कि पाकिस्तान में हिंदू क्रिकेट खिलाड़ी की प्रताड़ना होती थी। उसके साथ बड़ा भेदभाव होता था, जिस कारण बाद में उसने अप...
बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक युवक अपने दोस्त के साथ पिता के लिए दवाई लेकर घर लौट रहा था। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक मौके से फरार हो गया है, लेकिन उसकी पहचान हो गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्त संग पिता की दवाई लेकर लौट रहा था युवक बताया जाता है कि गिरवां कस्बा निवासी दिनेश तिवारी उर्फ कालू (36) पुत्र रामकिशोर शाम को गिरवां थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव निवासी अपने साथी सुनील उर्फ शीलू (28) पुत्र रामकिशुन के साथ बाइक से पिता के लिए दवाई लेने गया था। उनके...
बांदा की बेटी ने जीता बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का खिताब

बांदा की बेटी ने जीता बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का खिताब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः यह समय बुंदेलखंड की बेटियों का है जो देशभर में अपनी काबलियत का डंका बजवा रही हैं। हाल ही में बांदा की अपर्णा शुक्ला ने एचजेएस (हायर जूडिसियर सर्विस) में बाजी मारकर नाम कमाया तो अब एक और बेटी आगे निकली है। इस बेटी का नाम आरती सोनी है और इसने मेकअप वर्ग में देश के विभिन्न प्रदेशों की प्रतिभागियों के बीच पहला स्थान हासिल किया है। आरती को बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का खिताब मिला है। शहर के लोगों ने इस बेटी को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। परिचितों और परिवार वालों में भी खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बनाई जगह सासा मीडिया साल्यूशंस के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए बांदा के महेश्वरी देवी मंदिर के पास ब्यूटी पार्लर संचालिका आरती सोनी ने जिले का डंका बजाया है। मेकअप वर्ग स...
बांदा में जहर खाने से छात्रा और युवक गंभीर, विवाहिता की मौत

बांदा में जहर खाने से छात्रा और युवक गंभीर, विवाहिता की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 24 घंटे में जहर खाने की तीन घटनाओं ने सभी को हिलाकर रख दिया। जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के खहरा गांव में रहने वाली एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार दोपहर को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है, तो वहीं दूसरी ओर शनिवार को एक छात्रा और युवक की जहर खाने से हालत गंभीर बनी हुई है। युवती की मौत के मामले में परिजन वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि मटौध क्षेत्र के खहरा गांव में रहने वाली मंजू देवी (30) पत्नी मूलचंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार दोपहर को जहरीला पदार्थ खा लिया। मटौंध थाना क्षेत्र में हुई मौत की घटना कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई। मंजू के छोटे बेटे नीरज दौड़कर पड़ोस में ही मजदूरी करने गए अपने पिता मूलचंद्र के पास जाकर उनको जानकारी दी। तुरंत घर पहुंचे मूलचंद्र ने पत्नी मंजू को गंभीर हा...
आज जुमा की नमाज के बाद भी शांति, अब अमन की राह पर यूपी

आज जुमा की नमाज के बाद भी शांति, अब अमन की राह पर यूपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः सीसीए यानि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 19 व 20 दिसंबर को हुए हिंसात्मक प्रदर्शन को लेकर आज जुमा की नमाज को लेकर प्रदेशभर में पुलिस अलर्ट रही। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान कहीं कोई हिंसा नहीं हुई। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरती गई सतर्कता के चलते बवाल नहीं हुआ है। नमाज के बाद मस्जिदों से निकले लोग सीधे अपने-अपने घर को चले गए। पश्चिमी यूपी में भी यही नजारा देखने को मिला। बताया जाता है कि यूपी में आज जुमा की नमाज के बाद शांति रही। कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। हर जगह तैनात था अतिरिक्त पुलिस बल वहीं बीते शुक्रवार को यूपी की राजधानी लखनऊ, कानपुर और बरेली, संभल समेत मेरठ में जमकर हिंसा हुई थी। अबतक यूपी में इस हिंसा में 19 लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि, सरकार ने हिंसा के बाद कड़ा कदम उठाते हुए हजारों...
यूपी में हिंसा की जांच तेज, पीएफआई (PFI) पर प्रतिबंध की तैयारी

यूपी में हिंसा की जांच तेज, पीएफआई (PFI) पर प्रतिबंध की तैयारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हिंसा भड़काने को लेकर चर्चा में आए पीएफआई यानि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगना लगभग तय है। यूपी में स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर प्रतिबंध लगने के बाद अब कार्रवाई की तलवार इसी संगठन पर लटकी हुई है। सीएए (CAA) के विरोध की आड़ में प्रदेश में फैली हिंसा के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस संगठन की भूमिका को लेकर जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि यूपी पुलिस का दावा है कि पीएफआई की भूमिका इस हिंसा को भड़काने और कराने में रही है। हिंसा भड़काने में बड़ी भूमिका इतना ही नहीं जांच में यह भी बात सामने आई है कि प्रतिबंधित संगठन सिमी के ही लोग इस नए संगठन पीएफआई में शामिल हुए हैं। कहा जा रहा है कि इन्हीं लोगों ने नियोजित तरीके से यूपी में हिंसा कराई है और लोगों को भड़काया है। बताया जाता है ...
शातिर मोहब्बतः दोस्त की बीबी बनी महबूबा तो पहले लिखाई FIR, फिर रफूचक्कर

शातिर मोहब्बतः दोस्त की बीबी बनी महबूबा तो पहले लिखाई FIR, फिर रफूचक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शातिर दिमाग लोगों की करनी अच्छे-अच्छों को दातों तले ऊंगली दबाने को मजबूर कर देती है। ऐसा ही एक मामला कानपुर के जूही में सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने परिजनों को भेजकर थाने में खुद के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई, फिर प्रेमप्रसंग में दोस्त की बीबी को लेकर गायब हो गया। हालांकि, कहीं बाहर नहीं गया, बल्कि अपने घर में ही छिपा मिला। उधर, दोस्त की बीबी के घरवालों ने कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस के पैरों तले भी जमीन खिसक गई। फरार होने से पहले आरोपी ने खुद ही अपनी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, ताकि उसपर किसी को शक न हो। घरवालों से लिखाई खुद की गुमशुदगी पुलिस ने छानबीन शुरू की तो जनाब अपनी प्रेमिका के साथ घर में ही छिपे हुए मिले। अब पुलिस ने दोनों परिवार वालों को बुलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आरोपी के खिलाफ झू...
बांदा में लेखपालों ने बुलंद की हक की आवाज, आंदोलन जारी

बांदा में लेखपालों ने बुलंद की हक की आवाज, आंदोलन जारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला लेखपाल संघ भवन तहसील परिसर में अब्दुल सलीम की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरना प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार में जिले के समस्त लेखपाल शामिल रहे। सभा का संचालन बालकृष्ण शिवहरे तहसील अध्यक्ष ने किया। इस मौके पर जिलेभर के लेखपाल इकट्ठा हुए। 17वें दिन धरना-प्रदर्शन में शिवचंद्र यादव जिलाध्यक्ष ने कहा है कि सरकार व अधिकारी चाहते हैं कि लेखपाल अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन भी करें और मांगे भी रखें, जो संभव नहीं है। कहा कि जबतक मांगें पूरी नहीं होंगी, काम नहीं होगा। कहा, सरकार की सख्ती के आगे झुकेंगे नहीं उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। आज गुरुवार के धरना-प्रदर्शन में राकेश कुमार बुंदेला जिला मंत्री ने कहा कि हमारा आंदोलन प्रांती...
कानपुर में सिपाही की पिस्टल छीन भागा सर्राफा लुटेरा, गोली लगते ही..

कानपुर में सिपाही की पिस्टल छीन भागा सर्राफा लुटेरा, गोली लगते ही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में बुधवार को नौबस्ता थाना क्षेत्र में आवास विकास हंसपुरम स्थित ज्वैलर्स की दुकान में लूट कर भागते समय भीड़ द्वारा पकड़े गए बदमाशों के मामले में नया मोड़ आया है। बताते हैं कि जिन तीन बदमाशों को लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था उनमें से एक बदमाश को लेकर पुलिस चौथे फरार बदमाश की तलाश में जा रही थी। इसी दौरान वह लघुशंका के बहाने उतरकर सिपाही का पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाता हुआ भाग निकला। जवाब कार्रवाई में घायल होकर गिरा बदमाश हालांकि, पुलिस ने सतर्कता दिखाई और जवाबी गोलीबारी में बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिर पड़ा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इतना ही नहीं एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा है कि साहस दिखाने वाली महिला और उनके दुकानदार बेटे को सम्मानित किया जाएगा। दुकानदार और मां ने दिखाया था साहस बताते...