Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

सतर्कताः बांदा में जुमा की नमाज को लेकर भारी पुलिस बल तैनात

सतर्कताः बांदा में जुमा की नमाज को लेकर भारी पुलिस बल तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एनआरसी और कैब के विरोध की आड़ में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर बुंदेलखंड खासकर बांदा पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क है। हालांकि, यहां पुलिस की सतर्कता के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है लेकिन चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG Banda) ने पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आज शुक्रवार को जुमा की नमाज को लेकर बांदा में पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर रहा। इसके चलते सुबह से ही शहर की जामा मस्जिद के पास फोर्स तैनात कर दिया गया। डीआईजी दीपक कुमार ने दिए सतर्कता के निर्देश इसके अलावा भी शहर की सभी मस्जिदों पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर रही। डीआईजी दीपक कुमार और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह ने कहा है कि सभी लोग शांति और सौहार्द कायम रखें। अशांति फैलाने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। ये भी पढ़ेंः बांदा में पुलिस की सूझबूझः DIG दीपक कुमार ने मुस्लिम ...
पूर्व सांसद सावित्रीबाई फूले ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

पूर्व सांसद सावित्रीबाई फूले ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः 2019 के लोकसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाली पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। पूर्व सांसद फूले ने कांग्रेस नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। पूर्व सांसद सावित्रीबाई ने कहा है कि वह जल्द ही दलितों की आवाज उठाने के लिए अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगी। उन्होंने कहा कि अपनी नई पार्टी की घोषणा वह 19 जनवरी को लखनऊ में कर सकती हैं। पहले बहराइच से थीं भाजपा सांसद बताते चलें कि सावित्री बहराइच से भारतीय जनता पार्टी की सांसद थीं और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी छोड़ी थी। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी जहां एक और देश से आरक्षण खत्म करना चाहती है, वहीं दूसरी ओर भारत को मनुस्मृति से चलाना चाहती है। आरोप लगाया था कि भाजपा द...
लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया भारत रत्न स्व. अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया भारत रत्न स्व. अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अपने तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को राजधानी पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट उंची प्रतिमा का अनावरण लोकभवन में किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास किया। उन्होंने स्व. अटल जी की 25 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको याद किया। बताते हैं कि महान नेता स्व. अटल जी की प्रतिमा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संस्कृति विभाग द्वारा बनवाई गई है। इसके अनावरण की भव्य तैयारियां की गई हैं। भूजल योजना के विषय में भी बोले प्रधानमंत्री आज यहां स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती के मौके पर पहुंचे पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने खुद को सांसद के तौर पर पेश किया। पीएम मोदी ने ...
बुंदेलखंडः हत्यारों के चंगुल से छूटकर भागा खून से लतपत 9 साल का मासूम, घर पहुंचते ही मौत

बुंदेलखंडः हत्यारों के चंगुल से छूटकर भागा खून से लतपत 9 साल का मासूम, घर पहुंचते ही मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/उरईः आज दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र में कक्षा-4 के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े घनी आबादी वाली बस्ती में हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सनसनीखेज बात यह है कि बच्चा हत्यारों के चंगुल से किसी तरह छूटकर भागता हुआ घर तक पहुंचा, लेकिन वहां गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। वह परिजनों को खुद के साथ हुए वारदात के संबंध में कुछ बता नहीं पाया। मासूम की हालत देखकर परिवार में हाहाकार मच गया। घर तक पहुंचा, लेकिन कुछ बताने से पहले ही मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। शहर की घनी आबादी वाले मुहल्ले में वारदात उधर, मृतक बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वारदात उरई शहर के मुहल्ला बाघोरा में गुरुवार दोपहर को हुई। दि...
बांदा में क्रिसमस-डे के मौके पर चर्चों में हुईं प्रार्थनाएं

बांदा में क्रिसमस-डे के मौके पर चर्चों में हुईं प्रार्थनाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार को क्रिसमस के मौके पर शहर के सेंट जार्ज चर्च (चिल्ला रोड) आवास विकास में सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रार्थना सभा का संचालन पादरी अनुपम जान ने किया। उन्होंने बताया कि प्रभु ईशू के जन्म की वर्षों पहले से भविष्यवाणियां थीं कि महिला एक पुत्र को जन्म देंगी जिनका नाम ईशू रखा जाएगा। वहीं ईशू संसार को पापों से छुटकारा दिलाएंगे। सेंट जार्ज स्कूल के प्रधानाचार्य एल्बर्ट रस्किन ने देश में शांति एवं सौहार्द के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर चर्च में मसीही समाज के लोग मौजूद रहे। सुबह 11 बजे रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित सेंट पल्स चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें पादरी अनुपम जान ने बताया है कि परम पिता परमेश्वर एक हैं और प्रभु ईशू केवल ईसाई समुदाय के लिए ही नहीं, अपितु सभी समुदाय के लोगों के कल्याण के लि...
कानपुर में भीषण हादसा, वैन सवार दो लोगों की मौके पर मौत

कानपुर में भीषण हादसा, वैन सवार दो लोगों की मौके पर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बुधवार सुबह जिले में एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ओमनी वैन और ट्रक की टक्कर से हुआ। बताते हैं कि वैन सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों के शव गाड़ी में ही फंसे हुए हैं। हादसा कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में अलियापुर टोल प्लाजा के पास हुआ। वहां ट्रक और वैन की टक्कर हो गई। वैन में अगली सीट पर बैठे दोनों लोगों की मौत होने के बाद उनके शव गाड़ी में ही फंसे रह गए। हाइवे शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। गाड़ी को कटर से काटकर शवों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। सजेती थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास दुर्घटना आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को गाड़ी से निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं मृतकों की पहचान की भी कोशिशें जारी हैं। पुलिस का कहना है कि शवों को निका...
एनआरसीः कानपुर में हिंसा फैलाने के आरोपियों के पोस्टर चिपके, पता बताने वाले को नगद ईनाम

एनआरसीः कानपुर में हिंसा फैलाने के आरोपियों के पोस्टर चिपके, पता बताने वाले को नगद ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एनआरसी (NRC) और सीसीए (CCA) के विरोध के नाम पर शहर में हिंसा फैलाने वाले आरोपियों के पुलिस ने जगह-जगह पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने यह भी कहा है कि इन आरोपियों की पहचान बताने वालों नगद ईनाम देने की भी घोषणा की गई है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों में खलबली मच गई है। कानपुर के साथ ही संभल में भी पुलिस ने उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की हैं। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए हैं। कानपुर में एसएसपी ने कहा है कि उपद्रवियों के पते और नाम बताने वाले लोगों की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। पुलिस ने बढ़ाई कार्रवाई की रफ्तार वहीं पुलिस ने कार्रवाई की रफ्तार बढ़ा दी है। इसके साथ ही साफ हो गया है कि हिंसा फैलाने वाले किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे, बल्कि उनको सजा भुगतनी पड़ेगी। आज पोस्टर जारी करते हुए प्रेसवार्ता में एसएसपी (कानपुर) अनंत देव ...
पीएम नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में, अटल जी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

पीएम नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में, अटल जी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर यानि आज लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर राजधानी में काफी व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। एक ओर जहां सुरक्षा इंतजाम काफी बड़े स्तर पर किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम को भी भव्य बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर फोर्स बताते चलें कि तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3 बजे लखनऊ पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री के एक घंटे के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के काफी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है। एसपीजी ने एक...
मेरठ जा रहे राहुल-प्रियंका को पुलिस ने रोका, वापस दिल्ली लौटाया

मेरठ जा रहे राहुल-प्रियंका को पुलिस ने रोका, वापस दिल्ली लौटाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, मेरठः कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मेरठ पहुंचे। वहां हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात के लिए पहुंचे दोनों नेताओं को पुलिस ने रोक लिया। इस मौके पर शहर के लिसाड़ीगेट इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसी सबके बीच मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे राहुल और प्रियंका को पुलिस ने बीच में रोक लिया। काफी हंगामे और गहमागहमी के बीच दोनों नेताओं को आगे नहीं जाने दिया गया। इस दौरान राहुल और प्रियंका ने पुलिस अधिकारियों से बात की। धारा-144 लागू होने का दिया हवाला अधिकारियों ने उनको बताया कि मेरठ में धारा 144 लागू है और ऐसे में उनको आगे जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। इस दौरान काफी हंगामे के बाद दोनों नेता वापस दिल्ली लौट गए। इसके बाद शाम होते-होते पुलिस फोर्स भी कम हो गया। मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहे थे दोन...
यूपी में नये साल में पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी

यूपी में नये साल में पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः नया साल आने वाला है, ऐसे में पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारियां दिन-पे-दिन परवान चढ़ रहीं हैं। महकमे के सूत्रों की माने तो पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर बड़ा फेरबदल होगा। इस फेरबदल का पैमाना हाल में एनआरसी और सीसीए के विरोध को लेकर हुई हिंसा के दौरान अच्छा और खराब काम होगा। जिन पुलिस अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में अच्छा काम किया है, उनको प्रमोशन के साथ महत्वपूर्ण जगहों पर तैनाती दी जाएगी। वहीं जिन पुलिस अधिकारियों ने सही ढंग से काम नहीं किया है, उनको हटाकर साइड लाइन किया जाएगा। ऐसे अधिकारियों को हिंसा प्रभावित इलाकों में बिगड़ी कानून व्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस चर्चा से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। सभी अधिकारी अपने लिए बेहतर सोच रहे हैं। कानपुर-सीतापुर और अलीगढ़ के अधिकारियों के नाम भी शामिल बताते चलें कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न...