Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुरः मासूम से किया रेप, पुलिस की गोली लगते ही गिरा आरोपी

Teacher rapes six-year-old girl in school in Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, कानपुर देहातः जिले के मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की मासूम बच्ची से दरिंदे ने रेप कर डाला। बच्ची की हालत गंभीर है। वहीं आरोपी को भागते समय पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्मी ने भागते समय पुलिस पर गोली भी चलाई। बाद में उसके पैर में गोली लगने पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि मूसानगर के एक गांव की 6 साल की मासूम बच्ची को उसके ही परिवार के रिश्ते के चाचा महेश ने रात में पकड़ लिया। बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद दरिंदा युवक वहां से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने तेजी दिखाई। पीड़ित बच्ची को अस्पताल भिजवाया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कंट्रोलरूम को सूचना देकर घेराबंदी भी कराई।

पुलिस ने घेराबंदी से आरोपी को पकड़ा

आरोपी वहां से भाग निकला। वहीं बच्ची को गंभीर हालत में परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही भाग रहे दरिंदे की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। एसओ मूसानगर ने मासूम को परिजनों के साथ इलाज के लिए भिजवाने की व्यवस्था की।

बच्ची की हालत गंभीर, इलाज जारी

इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को आरोपी के मुगल रोड पर सट्टी की ओर भागने की जानकारी दी। भाग रहे आरोपी को एसओ सट्टी ने रैगवां के पास मुगलरोड घेर लिया। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। गोली आरोपी के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी को पुखरायां सीएचसी भेजा गया। थानाध्यक्ष मूसानगर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।

ये भी पढ़ेंः उन्नावः एक तरफा प्यार में पागल लड़की ने लड़के पर तेजाब फेंका

ये भी पढ़ेंः लावारिस लाशों के वारिस मोहम्मद शरीफ को पद्मश्री, पीएम मोदी को बताया फरिश्ता