Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा के शख्स की कानपुर में हादसे के दौरान मौत, VIP रोड पर कार से टक्कर

बांदा के शख्स की कानपुर में हादसे के दौरान मौत, VIP रोड पर कार से टक्कर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार देर शाम कानपुर शहर के वीआईपी रोड पर एक कार काल बनकर दौड़ी। स्कूटी सवार बांदा के अधेड़ व्यक्ति को रौंदने के बाद कार चालक ने बाइक टैक्सी चालक और एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मारी। इसके बाद वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल को उर्सला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पास मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की। तब परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मृतक मूल रूप से बांदा जिले के रहने वाले थे। कानपुर सिविल लाइन में रहते थे बांदा के बृजकिशोर शुक्ला बताया जाता है कि बांदा निवासी बृजकिशोर शुक्ला (50), कानपुर शहर में सिविल लाइंस में दोस्त सुधांशु मेहता के साथ रहते थे। यहां वह लॉजिस्टिक कंपनी में काम किया करते थे। उनके परिवार में पत्नी प्रीति शुक्ला के अलावा बेटी मानसी और बेटा प्रशांत शुक्ला हैं। बताते हैं कि गुरुवार शाम वह स्...
बांदा की स्वराज कालोनी में खेल-खेल में बच्चे ने पकड़ा विद्युत तार, फिर अस्पताल में..

बांदा की स्वराज कालोनी में खेल-खेल में बच्चे ने पकड़ा विद्युत तार, फिर अस्पताल में..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में स्वराज कालोनी में रहने वाले एक बच्चा घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसने छत के पास से निकले विद्युत तार को खेल-खेल में पकड़ लिया। तेज करंट के झटके से वह छत पर छिटककर दूर गिरा। इसके बाद बच्चा बेहोश हो गया। आहट पाकर परिवार के लोगों का ध्यान उधर गया तो भागकर वहां पहुंचे। परिजनों ने बच्चे को उठाया और सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। खतरे से बाहर है बालक की हालत जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताते हैं कि स्वराज कॉलोनी मोहल्ले में रहने वाले मुकेश कुमार का बेटा अरमान (4) आज शुक्रवार को घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसने छत के पास से निकली एलटी विद्युत लाइन का तार पकड़ लिया। करंट के झटके से वह दूर आकर छत पर गिरा। इसके बाद बेहोश हो गया। परिवार के लोगों का कहना है कि भगवान का शुक्र है कि कर...
कानपुर में पुलिस की गोली पड़ते ही गिरा फरार दुष्कर्मी

कानपुर में पुलिस की गोली पड़ते ही गिरा फरार दुष्कर्मी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज कानपुरः जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी बीती रात पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। पैर में गोली लगते वह गिर पड़ा और पुलिस ने दबोच लिया। बताते हैं बीती देर रात इस आरोपी को उस वक्त पकड़ा गया, जब पुलिस बिठूर क्षेत्र में थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ ब्लू बर्ड तिराहा पर मंधना रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से वहां से गुजरा आरोपी पुलिस को देखकर भागा और फिर पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस पार्टी ने खुद को बचाते हुए जवाब में फायरिंग की। 10 फरवरी को वारदात के बाद से थी पुलिस को तलाश एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह धड़ाम से गिर पड़ा। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान गोविंद कश्यप पुत्र रामेश्वर कश्यप निवासी ग्राम श्यामपुर थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि उक्त आरो...
प्रयागराज रेलवे जीएम और सांसद पहुंचे चित्रकूट स्टेशन, VIP वेटिंग रूम और फुट ओवरब्रिज की घोषणा

प्रयागराज रेलवे जीएम और सांसद पहुंचे चित्रकूट स्टेशन, VIP वेटिंग रूम और फुट ओवरब्रिज की घोषणा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः प्रयागराज के रेलवे महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने आज शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन से चित्रकूटधाम कर्वी के रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म पर सफाई की व्यवस्था देखने के साथ ही यात्री सुविधाओं को भी देखा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धर्मनगरी होने की वजह से चित्रकूट में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, इसलिए यहां वीआईपी प्रतिक्षालय बनाने की तैयारी चल रही है। इस मौके पर चित्रकूट-बांदा संसदीय क्षेत्र के सांसद आरके सिंह पटेल भी वहां पहुंचे। सांसद व महाप्रबंधक ने किया स्टेशन का निरीक्षण उन्होंने महाप्रबंधक ने रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बलदाऊगंज से इस पार आने में समस्या हो रही है। महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे फुटओवरब्रिज का निर्माण कराएगा। दिव्यांगों के लिए रैंप और पेयजल की व्यवस्था पहले से ज्या...
बांदा में प्राचार्य व दो शिक्षकों पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज..

बांदा में प्राचार्य व दो शिक्षकों पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक महाविद्यालय की छात्रा से कालेज स्टाफ द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कृषि महाविद्यालय की छात्रा ने महा विद्यालय के प्राचार्य और दो शिक्षकों पर छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं छात्रा की मां की ओर से प्राचार्य और दोनों शिक्षकों के खिलाफ पुलिस ने बिना देर किए मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। मामला शहर में स्थित जिला परिषद कृषि महाविद्यालय का है। उधर, महाविद्यालय के प्राचार्य ने आरोपों को झूठा बताया है। मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा लिखने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्षा ने जांच के निर्देश दिए मामले में जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता द्विवेदी का कहना है कि प्राचार्य को पहले ही आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक कमे...
देखते ही देखते किरायदार के सामने से लाखों का सोना ले भागे बदमाश

देखते ही देखते किरायदार के सामने से लाखों का सोना ले भागे बदमाश

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः कभी-कभी कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं जिसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। ऐसी ही एक घटना में बदमाश एक घर में लाखों का माल पार कर रहे थे, तभी वहां मकान में रहने वाला किरायदार पहुंच गया। बदमाश और किरायदार अचानक आमने-सामने थे। किरायदार कुछ समझ पाता, तबतक एक बदमाश ने तमंचा निकाला और युवक पर तानते हुए धमकाते हुए भाग जाने को कहा। किरायदार थोड़ा पीछे हटा ही था कि भीतर से दो बदमाश घर का सामान लेकर भागते हुए दौड़ गए। घबराए किरायदार ने जल्द ही फोन से अपने दफ्तर के साथियों और पड़ोसियों को जानकारी दी। मोहल्ले वालों के आने से पहले भागे बदमाश मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू हो गई। पड़ोसियों के साथ लोग अंदर पहुंचे तो देखा घर के कमरों का ताला टूटा पड़ा था। कमरों में रखे जेबर नगदी गायब थी। दरअसल, यह सनसनीखेज घटनाक्रम गुरुवार रात करीब 9 बजे कन्नौज में तिर्वा क्रासिंग के पास रहन...
चित्रकूट में पीडब्ल्यूडी की करनी से जनता हैरान, डीएम से गुहार

चित्रकूट में पीडब्ल्यूडी की करनी से जनता हैरान, डीएम से गुहार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बेड़ीपुलिया से लेकर रामघाट तक फोरलेन सड़क निर्माण का काम योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्राथमिकता में है। लोक निर्माण विभाग कोई कोरकसर बाकी नहीं छोड़ रहा है। अब सड़क निर्माण अंतिम दौर में है, लेकिन पर्यटक आवास गृह के पीछे की बस्ती राघवपुरी, मलकाना रोड के सामने बनाई जा रही नाली का मुंह सीसी रोड की ओर मोड़ने का काम विभाग द्वारा किया जा रहा है। लोगों ने इसे लेकर दिक्कत जाहिर की है। लोगों का कहना है कि विभाग सड़क बाने की जल्दबाजी में बड़े नाले के पानी को छोटी नाली के जरिए निकालने का प्रयास कर रहा है। लोगों को बारिश में जलभराव की आशंका लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मामले में उचित कार्यवाही की गुहार लगाई है। विभाग के अवर अभियंता कमल किशोर से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने मामले में अनिभिज्ञता जताई। उन्होंने यह भी कहा कि अभी निर्णय नहीं हो पाया है कि पर...
इंसान-जानवर के रिश्ते की यह अनोखी दास्तां आंखें कर देगी नम

इंसान-जानवर के रिश्ते की यह अनोखी दास्तां आंखें कर देगी नम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोशल मीडिया के जमाने में आज इंसानी रिश्ते आन लाइन सिमटकर रह गए हैं। भागम-भाग भरी जिंदगी में लोग रिश्तों न वक्त दे पा रहे हैं और न ही ठीक से निभा पा रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि रिश्तों की डोर कमजोर पड़ चुकी है, लेकिन आज भी जानवर रिश्तों को पूरी सिद्धत और ईमानदारी से निभा रहे हैं। फिल्मों में हाथी, कुत्ते और सांप के इंसानों से रिश्ते निभाने की कहानियां तो आपने खूब देखी और सुनी होंगी, लेकिन इंसान और जानवर के बीच गहरे रिश्ते का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। निसंतान सेवानिवृत शिक्षक ने बंदर को बेटे की तरह रखा जी हां, एक बंदर का अपने मालिक के प्रति इतना समर्पण कि उनके देहांत से चंद दिन पहले जंगल से 20 किमी दूरी पार करके घर लौटता है। फिर उनके निधन के साथ ही पास में सिर रखकर लेट जाता है और कुछ ही पल में प्राण त...
ललितपुरः कालेज से लौट रहीं छात्राओं को बस ने रौंदा, दोनों की मौत

ललितपुरः कालेज से लौट रहीं छात्राओं को बस ने रौंदा, दोनों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/ललितपुरः राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेहरू महाविद्यालय के पास गुरुवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। कालेज से लौट रहीं दो छात्राओं को अनियंत्रित बस ने रौंद दिया। दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू क दी है। यह हादसा ललितपुर जिले में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर को हुआ। कालेज से घर लौट रही थीं दोनों छात्राएं बताया जाता है कि सदर कोतवाली क्षेत्र में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर दीपचंद चौधरी डिग्री कालेज और नेहरू डिग्री कालेज हैं। बताते हैं कि आज गुरुवार दोपहर को दीपचंद चौधरी कालेज की छात्रा नंदनी झा और नेहरू कालेज की छात्रा ज्योति यादव पढ़...
लखनऊ में न्यायालय परिसर में बमों से हमला, कई वकील घायल

लखनऊ में न्यायालय परिसर में बमों से हमला, कई वकील घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ के जिला सत्र न्यायालय में आज गुरुवार को बदमाशों ने एक दुस्साहिक घटना करते हुए दिन में दोपहर बम फेंककर हमला कर दिया। बताते हैं कि यह हमला लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी को निशाना बनाते हुए किया गया था। इसमें वे बुरी तरह से घायल हुए हैं। इतना ही नहीं हमले में कई अन्य वकील भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बताया जा रहा है कि संजीव लोधी पर बदमाशों ने 10 बमों से हमला किया है जिसमें से 3 ही बम फटे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दौरान कई अन्य वकीलों को भी चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारियों ने छानबीन की बताया जाता है कि लखनऊ जिला सत्र न्यायालय के गेट नंबर-3 पर गुरुवार दोपहर बदमाशों ने लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर बम फेंके। पुलिस का कहना है कि इनमें से एक बम फटा। कई वकील घायल हुए। वारदात को अंजाम दे...