Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

लहंगे में संजीदा शेख की फोटो देख फैंस बोले, प्रिंसेस लग रही हो..

लहंगे में संजीदा शेख की फोटो देख फैंस बोले, प्रिंसेस लग रही हो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बालीवुड एक्ट्रेस संजीदा शेख ने एक तस्वीर कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर धमाल बचा रही है। फैंस को संजीदा शेख की यह हाट लहंगा फोटो इतनी पसंद आ रही है कि एक ने तो यहां तक लिख दिया है कि वह प्रिसेंस लग रही हैं। दरअसल, इस फोटो में संजीदा टील ग्रीन कलर का लहंगा पहने हैं। बाॅडीलैंग्वेज भी कर रही दूसरों से जुदा हालांकि, इसमें दो राय नहीं कि संजीदा वाकई इस फोटो में प्रिंसेस लग रही हैं। उनकी बाडीलैंग्वेज भी ऐसी ही लग रही है। उनका अंदाज एकदम जुदा है। उन्होंने ऑफ शोल्डर नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना है। संजीदा को ओपन हेयर लुक बना रहा बिंदास साथ ही ओपन हेयर वाला लुक संजीदा को पूरी तरह अलग कर रहे हैं। लोग बढ़-चढ़कर लहंगे वाला लुक पसंद कर रहे हैं। वह बेहद गॉर्जियस ब्यूटी लग रही हैं कोई उनको प्रिंसेस तो कोई उनको बार्बी बोल रहा है। तस्वीर में वह काफी एलिगेंट नजर आ ...
बांदा डीपीआरओ कार्यालय पर इंकमटैक्स का छापा, दस्तावेज खंगाले

बांदा डीपीआरओ कार्यालय पर इंकमटैक्स का छापा, दस्तावेज खंगाले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंडल मुख्यालय बांदा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज विकास भवन में स्थिति डीपीआरओ कार्यालय में आयकर विभाग की टीडीएस विंग की टीम ने छापा मारा। आयकर विभाग की यह टीम कार्यालय पहुंची और वहां दस्तावेजों की गहन छानबीन की। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में इससे हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे टीम तक आयकर विभाग की टीम ने बिलिंग के साथ-साथ अकाउंट, वेतन के रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों की गहन छानबीन की। आयकर आयुक्त मनीष मिश्रा के निर्देश पर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में आयकर निरीक्षक राकेश मेहरोत्रा आदि ने अपनी टीम के साथ विकास भवन में जिला पंचायती राज अधिकारी के कार्यालय पर छापा डाला। डीपीआरओ को नोटिस, तलब आयकर टीम के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। विभागीय कर्मचारियों में खलबली मच गई। लगभग दो घंटे तक टीम ने स्वच्छ भारत मिशन, चैदहवां वित्त आयोग, चैथी राज्य वित्त आयोग...
बांदा के आकाशवाणी कर्मी का जम्मू-कश्मीर तबादला, विदाई समारोह..

बांदा के आकाशवाणी कर्मी का जम्मू-कश्मीर तबादला, विदाई समारोह..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के इंदिरानगर मोहल्ले में स्थित दूरदर्शन केंद्र परिसर में स्थित आकाशवाणी FM केंद्र के वरिष्ठ तकनीशियन का तबादला जम्मू कश्मीर हो गया है। साथियों ने उनको धूमधाम से विदाई दी। साथ ही उपहार भी भेंट किए। बताते हैं कि तकनीशियन तरुण यादव का स्थानांतरण बांदा से पुंछ, जम्मू-कश्मीर हो गया है। इस मौके पर आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनको समारोहपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सजल कुमार रेंडर ने सहायक अभियंता आरके गुप्ता, एएस त्रिपाठी का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। साथियों ने प्रतीक चिह्न के साथ दी विदाई फिर स्थानांतरित हुए साथी तरुण कुमार को भी माला पहनाई। फिर सभी ने अपने विचार रखे। साथ ही स्थानांतरित हुए साथी के साथ गुजरे अनुभव को साझा किया। इस मौके पर स्थानांतरित तरुण यादव ने कहा कि बांदा में रहते हुए उनका समय बहुत ही अच्छा बीता। ये...
बांदा के राजीव गांधी डीएवी कालेज में नकलची छात्र पकड़ा गया

बांदा के राजीव गांधी डीएवी कालेज में नकलची छात्र पकड़ा गया

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में चल रही बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की वार्षिक परीक्षाओं का क्रम गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान एक छात्र को परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। छात्र को महाविद्यालय के आंतरिक उड़न दस्ते ने नकल करते हुए पकड़ा। इसके बाद छात्र का रस्टीकेशन कर दिया गया। इस छात्र को कालेज के उड़न दस्ते ने पकड़ा है।छात्र के पास से अनुचित पर्चियां भी पकड़ी गई हैं। राजा देवी का छात्र है पकड़ा गया परीक्षार्थी कालेज के प्रोफेसर विवेक पांडे ने बताया कि पकड़ा गया परीक्षार्थी राजा देवी डिग्री कालेज (बांदा) का छात्र है। वह महाविद्यालय में बीए की तीसरे वर्ष की परीक्षा दे रहा था। बताया जाता जाता है कि बीए तीसरे वर्ष की परीक्षा में आज कुल 21 छात्र उपस्थित रहे। वहीं बीएससी तीसरे वर्ष की परीक्षा में 57 छात्रों में 50 परीक्षार्थियों की उपस्थ...
बांदा में दिनदहाड़े कार से 7 लाख पार, पिता-पुत्र बने शिकार

बांदा में दिनदहाड़े कार से 7 लाख पार, पिता-पुत्र बने शिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः पड़ोसी जिले हमीरपुर के मौदहा से कार से आए पिता-पुत्र को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बना लिया। टप्पेबाजों ने उनको कार में पंचर होने की बात कहते हुए ऐसे उलझाया कि दोनों पिता-पुत्र कुछ समझ नहीं पाए। इसके बाद देखते ही देखते टप्पेबाज उनकी कार से 7 लाख रुपए की नगदी लेकर चंपत हो गए। यह घटना शहर के बेहद व्यस्तम इलाके में अलीगंज पुलिस चौकी के पास हुई। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमीरपुर निवासी पिता-पुत्र के साथ हुई घटना बताया जाता है कि हमीरपुर के मौदहा कस्बे के रहने वाले रामविलास गुरुवार सुबह अपने बेटे अमित के साथ कार से जरूरी काम से बांदा आए थे। कचहरी के पास दोपहर के समय अमित अपनी कार से उतरे और ड्राइविंग सीट पर उनके पिता रामविलास सवार हो गए।जैसे ही वे लोग आगे बढ़े एक व्यक्ति ने कहा कि उनकी कार का टायर पंचर हो गय...
अब सीतापुर जेल में शिफ्ट होगा डॉन छोटा राजन का शूटर, आजम खां पहले से बंद

अब सीतापुर जेल में शिफ्ट होगा डॉन छोटा राजन का शूटर, आजम खां पहले से बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः अंडरवर्ल्ड डान छोटा राजन के शूटर खान मुबारक को जल्द ही यूपी की सीतापुर जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इसकी तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। बताते चलें कि यह खबर इसलिए भी खास है क्योंकि सीतापुर जेल में सपा सांसद आजम खां, उनका परिवार और माफिया डान सुंदर भाटी और दुजाना के साथ-साथ अतीक अहमद जैसे खतरनाक अपराधियों के गैंग के गुर्गे पहले से बंद हैं। जेल अधिकारियों की सिक्योरिटी को लेकर चिंता ऐेसे में इस नई खबर से सीतापुर जेल के अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने स्वाभाविक हैं। जेल अधीक्षक का कहना है कि यहां स्टाफ की कमी है और जेल में कोई हाई सिक्योरिटी सेल नहीं है। इसलिए सुरक्षा की बड़ी चुनौती है। ये भी पढ़ेंः सीतापुर जेल में पहली रात, आजम खां मच्छरों से परेशान बात करने पर जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा का कहना है कि उनके पास जेल में मात्र 34 सिपाही ही हैं। इनमें से भी 6 इस वक्त लखनऊ म...
बांदाः बातों में मशगूल थीं महिलाएं, चोर घर से ले उड़े लाखों का माल

बांदाः बातों में मशगूल थीं महिलाएं, चोर घर से ले उड़े लाखों का माल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर की महिलाएं दरवाजे पर बैठीं बातचीत में व्यस्थ थीं, जबकि पुरुष काम से बाजार गए थे। इसी बीच दिनदहाड़े देखते ही देखत चोर घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी करके ले उड़े। घटना की जानकारी होने पर परिवार के वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सामान बिखरा पड़ा था और जेवर-नगदी गायब थे। परिवार के लोगों का कहना है कि लगभग 8 लाख रुपए के जेवर और हजारों की नगदी चोर ले गए हैं। बाद में सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। डाग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। पुलिस ने चोरों की तलाश में मौके पर सुराग तलाशे। पुलिस का कहना है कि बारीकि से छानबीन की जा रही है। घर के पुरुष सदस्य के आने पर खुलासा बताया जाता है कि नरैनी कस्बे के पटेलनगर मुहल्ला निवासी अनिल खरे अपनी पत्नी, दो बेटों और बहुओं के साथ रहते हैं। परिवार की तीनों महिलाएं बच्चों के साथ दरवाजे पर बैठी थीं। अनिल और दोनों बेटे ...
एस्ट्रेस उर्वशी रौतेला की नई बिकनी फोटो को कुछ घंटों में 13 लाख से ज्यादा लाइक

एस्ट्रेस उर्वशी रौतेला की नई बिकनी फोटो को कुछ घंटों में 13 लाख से ज्यादा लाइक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः बालीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, उर्वशी इन दिनों मालदीव्स में छुट्टियां मनाने गई हुई हैं और वहा से उन्होंने अपनी एक बिकनी फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। नई बिकनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर बोल्ड एक्ट्रेस उर्वशी की नई बिकनी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रही है। हाल ही में अपना 25वां बर्थ-डे मनाने वालीं बोल्ड एक्ट्रेस उर्वशी की इस नई बिकनी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। दरअसल, उर्वशी इस फोटो में बैक पोज देती हुई दखाई दे रही हैं। फोटो को उनके फैंस ने कितना पसंद किया है। ये भी पढ़ेंः अब बाॅलीवुड Actress उर्वशी रौतेला की हाई स्लिट ब्लैक ड्रेस Photo वायरल इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चंद घंटों में इस फोटो को 13 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं। यही वजह है कि उर्वशी भले ही अपनी किसी फिल्म...
बांदा में सावधान इंडिया-चंद्रकांता के एक्टर राजीव मैकले ने देखा कालिंजर दुर्ग

बांदा में सावधान इंडिया-चंद्रकांता के एक्टर राजीव मैकले ने देखा कालिंजर दुर्ग

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में स्थित कालिंजर के ऐतिहासिक दुर्ग में भगवान नीलकंण्ठ के पूजन-दर्शन को टेलीविजन कलाकार राजीव मैकले यहां पहुंचे। उनके साथ छतरपुर से अभिषेक तिवारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने भगवान नीलकंठ के दर्शन-पूजन किए। साथ ही कालिंजर के अजय दुर्ग को भी देखा। इस मौके पर मीडिया से भी बात की। भगवान नीलकंंठ के दर्शन कर किया पूजन टीवी कलाकार राजीव मैकले ने कहा कि कालिंजर दुर्ग अपने आप में अतुलनीय दुर्ग है। यह आज भी अपनी अखंडता और वैभव के साथ दुनिया को शौर्य गाथाएं याद दिलाता है। ये भी पढ़ेंः ‘गंदी बात’ फेम Actress अन्वेषी जैन बनीं बोल्ड डिजिटल सेंसेशन उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन में कई जगह घूमने गए और कई दुर्गों को देखा। इनमें कालिंजर दुर्ग अद्भुत लगा। उन्होंने कहा कि कालिंजर दुर्ग में टूरिज्म के साथ-साथ फिल्म उद्योग के लिए भी अनेक संभावनाएं हैं। कालिंजर दुर्ग को बत...
यूपी के स्थाई पुलिस महानिदेशक बने IPS हितेश चंद्र अवस्थी

यूपी के स्थाई पुलिस महानिदेशक बने IPS हितेश चंद्र अवस्थी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के कार्यवाहक डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी अब पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक बना दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस संबंध में आदेश भी जारी हो गया है। अब श्री अवस्थी 29 जून 2021 तक प्रदेश के पुलिस मुखिया बने रहेंगे। बताते चलें कि प्रदेश के मौजूदा पुलिस मुखिया हितेश चंद्र अवस्थी 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। साफ छवि वाले श्री अवस्थी कई वर्ष तक सीबीआई में कार्यरत रहे हैं। 31 जनवरी को कार्यवाहक डीजीपी हुए थे नियुक्त उनको 31 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश पुलिस का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया था। लखनऊ जिले के रहने वाले आईपीएस अवस्थी राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके साथ ही उन्होंने डिप्लोमेसी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमफिल भी कर रखा है। बताया जाता है कि एडीजी के पद पर प्रमोशन से पहले वह दो बार केंद्रीय अन्वेष्ण ब्यूरो यानि सीबीआई म...