Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

कोरोना ब्लास्टः कानपुर में 20, चित्रकूट में 11 और उन्नाव में मां-बेटे पाॅजिटिव मिले

कोरोना ब्लास्टः कानपुर में 20, चित्रकूट में 11 और उन्नाव में मां-बेटे पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः आज गुरुवार को कानपुर और आसपास के जिलों में कोरोना बम ब्लास्ट हुआ। इसके साथ ही रिकार्ड कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले। कानपुर में जहां 22 कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में 11 कोरोना पाॅजिटिव सामने आने से खलबली मच गई है। बता दें कि यह लगातार दूसरे दिन कोरोना पाॅजिटिव मामले रिकार्ड बनकर सामने आ रहे हैं। इससे पहले बुधवार को एक साथ कानपुर नगर में 30 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए थे। वहीं बांदा में 2 कोरोना पाॅजिटिव मिले थे। बुंदेलखंड में भी लगातार कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आ रहे हैं। कानपुर में 22, चित्रकूट में 11 कोरोना पाॅजिटिव मिले बताया जाता है कि जीएसवीएम मेडिकल कालेज की लैब से आई रिपोर्ट में 22 लोगों के कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी मिली है। वहीं इसके साथ ही अब कानपुर जिले में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 441 हो गई है। क...
बांदा में काउंसलिंग को आए सैकड़ों अभ्यर्थियों के मददगार बने शिक्षक संघ पदाधिकारी

बांदा में काउंसलिंग को आए सैकड़ों अभ्यर्थियों के मददगार बने शिक्षक संघ पदाधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने यहां शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए अभ्यर्थियों का न सिर्फ स्वागत किया, बल्कि उनकी हर संभव मदद भी की। इतना ही नहीं कोविड-19 के संकट को देखते हुए इन अभ्यर्थियों को सेनेटाइजर से हाथ धुलवाकर उनको नया माॅस्क भी भेंट किया। साथ ही मिठाई खिलाकर अभ्यर्थियों को राहत भी दी। बाहर से आए अभ्यर्थियों को इससे काफी राहत मिली। बताते चलें कि बुधवार को 69000 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत राजकीय इंटर कालेज में 1070 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न हुई। मास्क देकर सेनेटाइज कराए हाथ इसमें सामान्य वर्ग से महिला, सामान्य पुरुष, पिछड़ी वर्ग की महिलाएं, पिछड़े वर्ग के पुरुष तथा अनुसूचित वर्ग के महिला, पुरुष और विकलांग अभ्यर्थियों ने अपनी काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ, खंड शिक्षा...
बांदा में पति की मौत के बाद 3 बेटियों संग पत्नी ने खाया जहर, तीनों..

बांदा में पति की मौत के बाद 3 बेटियों संग पत्नी ने खाया जहर, तीनों..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से बुधवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। एक महिला ने पति की मौत के 24 दिन बाद अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ जहर खा लिया। चारों की हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उनको क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं चर्चा है कि महिला के पति का निधन काफी पहले हो चुका है। इसलिए वह समस्याओं से जूझ रही थीं। इसी वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। पति की मौत के बाद से सदमे में था परिवार बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव निवासी सुषमा (26) के पति लवकुश ने बीती 11 मई को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। पति की मौत के बाद से पत्नी काफी सदमे में थीं। परिवार के साथ आर्थिक समेत दूसरे समस्याएं खड़ी हो गई थीं। तं...
बड़ी खबरः बांदा में पखवारे की राहत के बाद दो कोरोना पाॅजिटिव केस मिले

बड़ी खबरः बांदा में पखवारे की राहत के बाद दो कोरोना पाॅजिटिव केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते करीब 15 दिन तक कोरोना वायरस के संकट से मुक्त रहने वाले बांदा जिले में आज बुधवार को दो पाॅजिटिव मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। इसके साथ ही प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाते हुए कोरोना प्रोटोकाल के तहत एहतियातन ठोस कदम उठाए हैं। कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने वाले इलाके अतर्रा कस्बे और पुनाहुर गांव को सील कर दिया गया है। अतर्रा कस्बा सील, एहतियातन काम शुरू वहीं इन जगहों पर सेनेटाइजेशन का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों कोरोना पाॅजिटिव मामले जिले के अतर्रा कस्बे में मिले हैं। दोनों ही मरीज गुजरात और दिल्ली से घर लौटे थे। बताया जा रहा है कि 30 लोगों के सैंपुल जांच को भेजे गए थे। इनमें से 28 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दो पाजिटिव मिले हैं। इस मामले में चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि नरैनी स्थित कोविड-19 अस्पता...
22 साल की इस एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

22 साल की इस एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः वर्ष 2020 बाॅलीवुड के लिए अच्छा नहीं जा रहा। इस साल कई चहेते सितारे दुनिया को अलविदा कह गए। अब एक 22 साल की जानी-मानी एक्ट्रेस ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। दरअसल, कन्नड़ टेलीविजन की एक्ट्रेस मेबीना माइकल की मंगलवार शाम एक हादसे में मौत हो गई। वह एक लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो 'प्याते हुडुगिर हाल्ली लाइफ' की विनर रह चुकी थीं। ऐसे में कम समय में उन्होंने लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। यह वजह है कि उनकी मौत की खबर सुनते ही लाखों दर्शक दुखी हो गए। लाखों कन्नड़ दर्शक सदमे में इतना ही नहीं कन्नड़ टीवी पर उनकी एक अलग पहचान बन चुकी थी। उनको काफी पसंद किया जाता था। अचानक उनकी मौत ने लाखों दर्शकों को दुखी कर दिया है। बताते हैं कि एक्ट्रेस मेबीना की मौत नागमंगला तालुक में देवीहल्ली में हुए हादसे में हुई है। उनकी मौत से पूरा परिवार बुरी तरह से सदमे मे...
बांदा में प्राचीन कुएं से बेशकीमती कृष्ण मूर्ति मिली

बांदा में प्राचीन कुएं से बेशकीमती कृष्ण मूर्ति मिली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से सटे मवई गांव में बुधवार को एक प्राचीन कुएं की खुदाई के दौरान भगवान कृष्ण की मूर्ति मिली है। यह मूर्ति काफी प्राचीन और बेशकीमती धातु की बताई जा रही है। शहर नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मूर्ति को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। मौके पर मूर्ति को देखने वालों की भी भीड़ बड़ी संख्या में जुटी रही। मवई गांव के अवस्थी कुएं से मिली मूर्ति बताया जाता है कि मवई गांव में स्थित अवस्थी कुआं से खुदाई के दौरान भगवान कृष्ण की प्राचीन बेशकीमती मूर्ति मिली। बताते हैं कि कानूनी कार्रवाई के बाद इस मूर्ति को पुरातत्व विभाग के हवाले किया जाएगा। बताते हैं कि मवई गांव में स्थित पुराने अवस्थी कुआ की खुदाई का कार्य तकरीबन एक महीना से चल रहा था। बुधवार को खुदाई के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन बेशकीमती मूर्ति खुदाई के दौरान मिली तो हलचल बढ़ गई। ये भी पढ़ेंः बांदाः तालाब ...
कोरोना वायरसः लखनऊ में 8 पाॅजिटिव मिले, 1 परिवार के 5 सदस्य और GRP के 3 जवान शामिल

कोरोना वायरसः लखनऊ में 8 पाॅजिटिव मिले, 1 परिवार के 5 सदस्य और GRP के 3 जवान शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः बुधवार को राजधानी लखनऊ में आठ नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें पांच एक ही परिवार के सदस्य हैं जबकि 3 जीआरपी के जवान हैं। बाकी पांच राजधानी के सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा के रहने वाले हैं। इन सभी पाॅजिटिव मिले लोगों को लोकबंधु अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। बताते हैं कि जीआरपी के 16 सिपाहियों को क्वारंटाइन किया गया है। ये जवान उसी बैरक के हैं जिनमें कोरोना पाॅजिटिव मिले सिपाही रह रहे थे। इसी तरह सोमवार को भी 11 जवान क्‍वारंटाइन हुए थे। ससुराल में साथियों संग रुका था दामाद बताया जाता है कि सोमवार को कोरोना पाजिटिव मिलने वाला युवक ही दारोगाखेड़ा में स्थित अपनी ससुराल गया था। इतना ही नहीं उसके साथ चार और लोग वहां पहुंचे और सभी को वहीं छिपाकर रखा गया। ये भी पढ़ेंः राजधानी लखनऊ में ड्रग्स देकर युवती से गैंगरेप, पुलिस-नारकोटिक्स में हड़कंप इलाके के लोगों को इसक...
मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस करिश्मा ने दिखाए आर्मपिट हेयर, बोलीं-कोई फर्क नहीं पड़ता

मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस करिश्मा ने दिखाए आर्मपिट हेयर, बोलीं-कोई फर्क नहीं पड़ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः मोहब्बततें फेम एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने अपनी एक खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो के लिए उनको ट्रोल भी किया जा रहा है। वहीं खुद एक्ट्रेस करिश्मा का कहना है कि उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दरअसल, टीवी एक्ट्रेस करिश्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने अंडर आर्मपिट के हेयर (बाल) शो कर रही हैं। अपनी ग्लैमरस फोटोज को लेकर अक्सर चर्चा में छाई रहने वालीं करिश्मा की यह फोटो खूब धूम मचा रही है। इतना ही नहीं उनको इसके लिए ट्रोल भी होना पड़ रहा है। इस फोटो में उनके अंडरआर्म्स के बाल दिखाई दे रहे हैं, जिसके लिए ट्रोलर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस पहले ही फोटो शेयर करते वक्त कैप्शन में साफ कर चुकी हैं कि इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक्ट्रेस करिश्मा ने तो यहां तक लिख दिया है कि हां, उनके...
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाओं के साथ चार गिरफ्तार

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाओं के साथ चार गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में एक गेस्ट हाउस से चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मंगलवार को पकड़े गए इस सेक्स रैकेट में दो महिलाओं के साथ  चार लोग पकड़े गए हैं। मौके से पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। इनमें बड़ी मात्रा में कंडोम, गर्भनिरोधक दवाइयां और दूसरी आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ये सभी सेक्स रैकेट को हाई प्रोफाइल अंदाज में चला रहे थे। इस पूरे सेक्स रैकेट में पुलिस ने उस गेस्ट हाउस के मालिक को भी दबोच लिया है, जिसमें यह सेक्स रैकेट चल रहा था। इस सेक्स रैकेट से महिलाओं और युवतियों को आन डिमांड बाहर भी भेजा जाता था। इसके बदले में मोटी रकम वसूली जाती थी। कंडोम, गर्भनिरोधक जैसा आपत्तिजनक सामान मिला बताया जाता है कि बीटा-दो पुलिस थाना क्षेत्र में सिग्मा-1 के क्षेत्र पर पुलिस ने एक गेस्टहाउस पर कार्रवाई की। गेस्ट ...
अपडेटः हाइवे पर हादसे में मां व दो बेटों की मौत, छत्तीसगढ़ से बेटी की शादी करने यूपी के कासगंज जा रहा था परिवार

अपडेटः हाइवे पर हादसे में मां व दो बेटों की मौत, छत्तीसगढ़ से बेटी की शादी करने यूपी के कासगंज जा रहा था परिवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः कानपुर-इटावा हाइवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बोलेरो गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। इससे बोलेरो में सवार एक मां और दो बेटों की मौत हो गई, जबिक पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। यह हादसा आज बुधवार तड़के सुबह करीब 5 बजे इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में परसुपुरा गांव के पास हुआ। मरने वाले लोग छत्तीसगढ़ के थे जो काफी साल बाद अपने पैतृक घर यूपी के कासगंज बेटी की शादी करने पहुंच रहे थे। ऐसे में शादी की खुशियों पर जैसे ग्रहण लग गया।  कासगंज के रहने वाले थे परिवार के मुखिया हादसे ने पूरे परिवार के सपने चकनाचूर कर दिए। साथ ही परिवार के तीन सदस्य हमेशा के लिए काल के गाल में समा गए। वहीं कासगंज के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो रोते-बिलखते रिश्तेदार अपनों को देखने अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-र...