Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

विकास दुबे का कानपुर के भैरव घाट में अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटा, एक रिश्तेदार रहा मौजूद

Vikas Dubey's body was cremated at Bhairav ​​Ghat in Kanpur

समरनीति न्यूज, कानपुरः शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मोस्ट वांटेड विकास दुबे का शाम को कानपुर के भैरवघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर विकास की पत्नी ऋचा और बेटे के अलावा सिर्फ एक और रिश्तेदार बहनोई दिनेश तिवारी मौजूद रहे। विकास की पत्नी ऋचा मीडिया पर भड़की भीं। ऋचा ने मीडिया कर्मियों से कहा कि तुम सभी ने पति को मरवाया है। इस मौके पर कई थानों का फोर्स तथा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

कई थानों का फोर्स रहा मौजूद

हालांकि, विकास के माता और पिता दोनों ने बेटे के अंतिम संस्कार में जाने से इंकार कर दिया। विकास की मां ने कहा है कि पुलिस ने जो किया ठीक किया। कुछ ऐसी ही बात विकास के पिता ने भी कही। विकास दुबे के पिता ने कहा कि पुलिस ने ठीक किया। कहा कि वह बेटे के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे। वहीं विकास दुबे का कोई रिश्तेदार भी अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं पहुंचा। सिर्फ एक ही रिश्तेदार दिखाई दिए। इससे पहले विकास दुबे के शव का पोस्टमार्टम भी हुआ। वहीं लोगों में सुबह से ही घटना को लेकर चर्चा बनी रही।

ये भी पढ़ेंः BiG News: विकास दुबे ढेर, कानपुर में मुठभेड़

ये भी पढ़ेंः यूपीः 4 IPS के तबादले, STF से भी गए अनंतदेव, 2 महानगरों के SSP भी बदले गए