हाईकोर्ट के फैसले पर CM Yogi बोले- आरक्षण देने के बाद ही कराएंगे निकाय चुनाव, जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट..
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी खबर आज निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर रही। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि ओबीसी आरक्षण रद्द करते हुए सरकार तुरंत निकाय चुनाव कराए। वहीं हाईकोर्ट के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ओबीसी आरक्षण को लागू करने के बाद ही निकाय चुनाव कराएगी। मुख्यमंत्री योगी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि सरकार पिछड़ों को हक दिलाने के लिए सुप्रीमकोर्ट भी जाएगी। मुख्यमंत्री के इस बयान से राजनीतिक गलियारे में चुनावों के टलने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
सीएम ने कहा, ट्रिपल टेस्ट के आधार पर देंगे आरक्षण
मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि सरकार पिछले वर्ग के नागरिकों को आरक्षण की सुविधा दिलाने के लिए निकाय चुनाव के लिए ट्रिपल टेस्ट के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों को आरक्षण की सुविधा देगी। मुख्यमंत्री ने कहा है...









