Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

Raymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

Raymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: Vijaypat Sighania passes away: देश के जाने माने उद्योगपति रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन हो गया। विजयपत सिंघानिया 87 वर्ष के थे। बताते हैं कि उद्योगपति विजयपत सिंघानिया (Vijaypat Sighania) ने मुंबई में अंतिम सांसें लीं। आज रविवार को विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है। बेटे ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी विजयपत सिंघानिया के बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इसे लेकर पोस्ट की है। बताते चलें कि विजयपत सिंघानिया देश के प्रमुख उद्योगपति थे। ये भी पढ़ें: बाॅलीवुड अभिनेत्री से रेप-बड़े उद्योगपति श्याम सुंदर भरतिया के खिलाफ मुकदमा  उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक रेमंड ग्रुप का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने नई ऊंचाइयों को छुआ। मिल चुका है पद्मविभू...
बांदा में सम्मान समारोह, 41 शिक्षक सम्मानित-अतिथियों ने रखे विचार

बांदा में सम्मान समारोह, 41 शिक्षक सम्मानित-अतिथियों ने रखे विचार

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में प्राथमिक शिक्षक संघ बांदा की ओर से शिक्षक गौरव सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस शिक्षक सम्मान समारोह में 41 शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षकों के सम्मान के साथ ही विदाई कार्यक्रम भी हुआ। शिक्षक सम्मान का यह समारोह एक स्थानीय होटल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा महोबा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत रहे। अतिथियों का भी स्वागत सम्मान कार्यक्रम में अपने विद्यालयों को सुव्यवस्थित करने वाले 25 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने भी संबोधित किया। बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि गुरुजनों के सम्मान से ईश्वरत्व को प्राप्त किया जा सकता है। जलशक्ति राज्य मंत्री ने कहा सरकार शिक्षक हितों के लिए अनेक कार्यक्रम संचाल...
UP: शादी से पहले रोशनी ने उठाया खौफनाक कदम, मंगेतर से..

UP: शादी से पहले रोशनी ने उठाया खौफनाक कदम, मंगेतर से..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक 18 वर्षीय युवती ने शादी से दो महीने पहले खौफनाक कदम उठा लिया। युवती का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता का कहना है कि बेटी ने क्यों ऐसा किया, उन्हें इसका पता नहीं है। बेटी की शादी तय हो चुकी थी। मंगेतर से बातचीत भी होती थी। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता बोले, बेटी ने क्यों ऐसा किया, पता नहीं! जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के शिवमोहन की बेटी रोशनी (18) ने फांसी लगा ली। छोटे भाई ने देखा तो खेत पर मौजूद पिता को जानकारी दी। ये भी पढ़ें: Ram Navami 2026: बांदा प्रभु राम के जयकारों के बीच धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस  पिता का कहना है कि वह पत्नी गीता के साथ खेत पर थे। तभी बेटी ने यह कदम उठाया है। कहा कि 21 जून को बेटी की शादी होनी थी। सबकुछ ठीक ही था। ये भी पढ़ें: बांदा: सोनिया गांधी क...
यूपी: PM Modi ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

यूपी: PM Modi ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी में जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) का उद्घाटन किया। पीएम मोदी (PM Modi) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शनिवार को उद्घाटन किया। पीएम ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल हवाई अड्डे यूपी में.. कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश अब कई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला प्रदेश बन गया है। कहा कि एयरपोर्ट के शिलान्यास और उद्घाटन दोनों का ही अवसर उन्हें मिला। ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशान साधा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें https://...
करनी का फल: यूपी मैनाठेर बवाल केस में 16 को उम्रकैद-DIG पर जानलेवा..

करनी का फल: यूपी मैनाठेर बवाल केस में 16 को उम्रकैद-DIG पर जानलेवा..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुरादाबाद की एक अदालत ने आज मैनाठेर बवाल केस में 16 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला 6 जुलाई 2011 को मैनाठेर बवाल केस का है। एडीजे-दो कृष्ण कुमार की अदालत ने मैनाठेर बवाल केस के 16 बवालियों को उम्रकैद की सजा दी। कुरान के अपमान का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने भीड़ के साथ पुलिस पर हमला कर दिया था। मैनाठेर बवाल केस में डीआईजी को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। आज 15 साल पुराने इस मामले में अदालत ने अपना फैसला सुनाया। 'मैनाठेर बवाल केस'...यह है पूरा मामला बताया जाता है कि यह बवाल इतना खौफनाक था कि तत्कालीन डीआईजी पर जानलेवा हमला कर उन्हें मरणासन्न कर दिया गया। पुलिस-पीएसी गाड़ियां, चौकी फूंक डाली गई। ये भी पढ़ें: UP : पत्नी के हत्यारे को फांसी की सजा, कटा सिर लेकर खुद पहुंचा था थाना दरअसल, 6 जुलाई 2011 को मैनाठेर पुलिस गांव असालत नगर बघा में छेड़खानी के आरोपियो...
Ram Navami 2026: बांदा प्रभु राम के जयकारों के बीच धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस

Ram Navami 2026: बांदा प्रभु राम के जयकारों के बीच धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रामनवमी जुलूस बड़ी धूमधाम से निकला। प्रभु राम के जयकारों से रामनवमी पर पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रामनवमी जुलूस पर फूलों की वर्षा की। भक्ति रस में डूबे दिखे सदर विधायक भी शहर में कई जगहों पर भक्तों को प्रसाद भी वितरित करते देखा गया। जुलूस में शामिल सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी भक्तिरस में डूबे हुए नजर आए। अपने समर्थकों के साथ जयकारे लगाते और फूल बरसाते हुए शोभा यात्रा में शामिल दिखे। भगवान की आरती उतारकर पूजन भी किया। रामनवमी जुलूस में रथ पर प्रभु राम, सीता और लक्ष्मण जी की झांकी चली। मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ चारों ओर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण जय श्री राम के जयकारे लगाते चलते रहे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। हल्की-फुल्की बारिश की फुहार भी गिरी। हालांकि, सभी श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे रहे। ...
दर्दनाक: बांदा में दो बहनें नदी में डूबीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम

दर्दनाक: बांदा में दो बहनें नदी में डूबीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में दो बहनें केन नदी में डूब गईं। दोनों बहनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों बहनें मवेशियों को लेकर नदी की ओर गईं थीं। बताते हैं कि नदी में दोनों बहनें पैर फिसलने से डूब गईं। आसपास के लोगों ने दोनों बहनों को बाहर निकाला। तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पैर फिसलने से दोनों नदी में डूबीं जानकारी के अनुसार, पैलानी क्षेत्र के खैरेई गांव के चुन्नू लाल निषाद की बेटी 9 वर्षीय श्वेता आज शुक्रवार को मवेशी चराने गई थी। बच्ची के साथ उनकी चचेरी बहन 8 वर्षीय जानकारी पुत्री मोतीलाल भी थीं। बताते हैं कि मवेशी केन नदी में किनारे पर पानी पीने लगे। ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत  वहां दोनों बच्चियां पैर फिसलने से नदी में डूब ...
सीतापुर में डाॅक्टर ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाश रही पुलिस

सीतापुर में डाॅक्टर ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाश रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: यूपी के सीतापुर में डाॅक्टर ने खुद को गोली माकर सुसाइड कर ली। बताते हैं कि डाॅक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। गोली चलने की आवाज से परिवार को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सीतापुर पुलिस सुसाइड करने की वजह तलाश रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। शहर कोतवाली के पास बट्सगंज मोहल्ले में घटना घटना सीतापुर शहर के मोहल्ला बट्सगंज की है। कोतवाली से थोड़ी दूरी पर है। जानकारी के अनुसार, सीतापुर शहर में मोहल्ला बट्सगंज में डाॅक्टर राजेंद्र चौधरी (69) पत्नी के साथ रहते थे। वह खैराबाद में अपना एक क्लीनिक भी चलाते थे। उनके दो बेटे हैं। बताते हैं कि दोनों ही बेटे डाॅक्टर हैं, लेकिन बाहर रहते हैं। ये भी पढ़ें: यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें बताया जा रहा है कि आज शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने...
बांदा आयुक्त बोले-LPG और पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों पर न दें ध्यान

बांदा आयुक्त बोले-LPG और पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों पर न दें ध्यान

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के आयुक्त अजीत कुमार ने कहा है कि मंडल में LPG गैस व ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति है। इसलिए लोग कतई परेशान न हों। आयुक्त ने कहा कि मंडल के सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति जारी है। कहा, अफवाहों पर ध्यान न दें सरकार सभी जगह पर्याप्त ईंधन मुहैया करा रही है। आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। ये भी पढ़ें: यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें आयुक्त ने कहा कि सरकार प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध करा रही है। आयुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर पूरी नजर रख रहे हैं। अगर किसी ने गलत सूचना फैलाई तो सख्त कार्रवाई होगी। ये भी पढ़ें: हमीरपुर: बांदा आयुक्त अजीत कुमार के औचक निरीक्षणों से मचा हड़कंप-चेतावनी  https://samarneetinews.com/government-give-information-on-situation-of-petro...
बांदा: सोनिया गांधी की सेहत के लिए कांग्रेसियों ने किया हवन

बांदा: सोनिया गांधी की सेहत के लिए कांग्रेसियों ने किया हवन

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी बीमार हैं। बांदा में कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी की सेहत के लिए हवन किया है। साथ ही सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने हवन में हिस्सा लिया। सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना सभी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि पंडित बालेंद्र द्विवेदी शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कराया गया है। ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत इस मौके पर भगवानदीन गर्ग, शिवबली सिंह, द्वारिकेश यादव मंडेला, सत्यप्रकाश द्विवेदी, कालीचरण निगम, हेमंत वर्मा, कालीचरण साहू, रामकुमार सिंह, इरफान खान, ...