Friday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

2020 में कानपुर को मिल जाएगा अपना बड़ा एयरपोर्ट

2020 में कानपुर को मिल जाएगा अपना बड़ा एयरपोर्ट

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वो ये कि अहिरवां एयरपोर्ट के विस्तार के लिये अब बजट प्रस्तावित हुआ है और सुनने में आया है कि 2020 तक कानपुर को बड़ा एयरपोर्ट मिल जाएगा. एयरपोर्ट से हाई-वे को जोड़ा जाएगा. एयरपोर्ट पर लगभग 120 करोड़ की लागत से नया टर्मिनल बनाया जाएगा. जानकारी मिली है कुछ ऐसी  जी हां, आप सही सुन रहे हैं. इसको लेकर आपको बता दें कि इसके लिए नए टर्मिनल के लिए जमीन का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है. पीडब्ल्यूडी ने बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. एयरपोर्ट पर जल्द ही अन्य शहरों के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की जानी हैं. इसके विस्तार को देखते हुए एयरपोर्ट को नए टर्मिनल की जरूरत है. मौजूदा समय में बना हुआ टर्मिनल बेहद छोटा है. प्रस्‍ताव रखा गया है ऐसा  मंग...
बुंदेलखंड में राहत बनकर बरसे बादल पर आकाशीय बिजली ने मचाया तांडव, दो मौत-आठ झुलसे

बुंदेलखंड में राहत बनकर बरसे बादल पर आकाशीय बिजली ने मचाया तांडव, दो मौत-आठ झुलसे

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः  बीते कई दिनों से तपती गर्मी से जूझ रहे बांदा को बुधवार को हुई तेज बारिश ने बड़ी राहत दी। गर्मी से राहत मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। तापमान करीब 5 डिग्री नीचे आ गया। बीते कई दिनों से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे लेकिन बादल आकर जा रहे थे और बारिश नहीं हो रही थी। बुधवार को सुबह से ही मौसम में बदली छाई रही। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई तेज बारिश दो से तीन घंटे चली। इससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। इससे लोगों को थोड़ी दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। लेकिन कोई खास दिक्कत नहीं हुई। किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। उधर, बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाओं ने एक विवाहिता की जान ले ली। जबकि एक अन्य जगह पर मासूम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फतेहगंज थाना क्षेत्र के पियार गांव मजरा डुगरा निवासी सह...
बांदा पहुंची इजरायल के विशेषज्ञों की टीम ने भारत में खेती की बारीकियां समझीं

बांदा पहुंची इजरायल के विशेषज्ञों की टीम ने भारत में खेती की बारीकियां समझीं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः इजरायल से भारत पहुंची एक टीम के सदस्यों ने बुधवार को बांदा पहुंचकर यहां के खेती के तौर-तरीके जाना। साथ ही तकनीक के इस्तेमाल को भी समझा। टीम के सदस्य पहले कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां कुलपति डा. एसएल गोस्वामी से मुलाकात के बाद भ्रमण किया। करीब डेढ़ घंटे तक यूनिवर्सिटी में रहने के बाद टीम के लोग आयुक्त शरद कुमार सिंह से मिलने उनके मयूर भवन स्थित कार्यालय पहुंचे। मयूर भवन सभागार में हुई अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों की बैठक में तकनीकि का खेती में उपयोग को बातें की गईं। इस दौरान आयुक्त शरद कुमार सिंह ने कहा कि बेहतर खेती करने और जल संरक्षण के लिए हमें इजरायली तकनीक को अपनाना होगा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एसएल गोस्वामी ने कहा कि जल संरक्षण के कार्य में सरकार द्वारा सहयोग किया जा रहा है। जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने कहा कि इजरायल की तकनीक बुन्देलखण्ड...
डान-माफियाओं की जेलों में अटकी हैं सांसें, क्योंकि डर सबको लगता है…

डान-माफियाओं की जेलों में अटकी हैं सांसें, क्योंकि डर सबको लगता है…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
संपादकीय डेस्कः टीवी पर आने वाले एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी का विज्ञापन तो आपने देखा ही होगा। जिसमें एक युवक कोल्ड ड्रिंक पीते हुए कहता है "क्योंकि डर सबको लगता है।" या डर के आगे जीत है। जी, हां इसमें कोई दो राय नहीं। कई बार हम समाचारों में जब बड़े माफियाओं, अपराधियों और शूटर के दुस्साहसिक कारनामों के बारे में सुनते-पढ़ते हैं तो कुछ क्षण के लिए सोचते हैं कि वे वाकई बड़े बेखौफ हैं, न कानून का डर है और न उपर वाले का। लेकिन हकीकत में ऐसा होता नहीं है, क्यों कि यकीन मानिए, डर सबको लगता है। बस वक्त मौत का एहसास कराने वाला होना चाहिए। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेलों में बंद माफिया मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और ब्रजेश सिंह व बबलू श्रीवास्तव के चेहरे की रंगत उड़ी  कुछ ऐसा ही हाल आजकल यूपी के जेलों में बंद डान-माफियाओं और शूटरों का है। वजह एकदम साफ है। बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बा...
सीतापुर से पकड़ा गया लखनऊ में वकील की बेटी संस्कृति का हत्यारा, रेप में नाकाम रहने पर हत्या की बात कबूली

सीतापुर से पकड़ा गया लखनऊ में वकील की बेटी संस्कृति का हत्यारा, रेप में नाकाम रहने पर हत्या की बात कबूली

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः लखऩऊ में बीती 22 जून को इंदिरानगर इलाके में घर जाने को निकली पालिटेक्निक छात्रा संस्कृति की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने पड़ोसी जनपद सीतापुर से गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो पकड़ा गए हत्याभियुक्त का नाम राजेश बताया जा रहा है और वह सीतापुर जिले के रामपुर कला का रहने वाला है और लखनऊ की क्राइम ब्रांच ने उसे रामपुर कला गांव से ही गिरफ्तार किया है। सूत्र बताते हैं कि हत्याभियुक्त ने संस्कृति की हत्या की बात स्वीकार की है और हत्या की वजह रेप में असफल रहना बताया है। पुलिस उसे पकड़कर लखनऊ ले गई है। हांलाकि पुलिस अधिकारी अधिकारिक रूप से कुछ नहीं कह रहे हैं। बताते चलें कि पालिटेक्निक छात्रा संस्कृति लखनऊ के इंदिरानगर में कमरा किराये पर लेकर पढ़ाई कर रही थी। बीती 22 जून की देर शाम वह अपने पैतृक घर बलिया जिले के पेफना, भगवानपुर गांव जाने के लिए निकली थी। उसे बादशाहन...
बांदा के गिरवां में 4 साल की बच्ची से गैंगरेप, सोते समय उठा ले गए दरिंदे

बांदा के गिरवां में 4 साल की बच्ची से गैंगरेप, सोते समय उठा ले गए दरिंदे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में महिलाओं के प्रति अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बच्चियों के साथ दरिंदगी की वारदातें एक के एक सामने आ रही हैं। अभी शहर कोतवाली क्षेत्र में बच्ची को अगवा करके उससे दुष्कर्म का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक और बच्ची को सोते समय अगवा कर दो दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना सुबह तड़के की बताई जा रही है। गिरवा थाना अंतर्गत एक गांव में घर के बाहर सो रही 4 वर्षीय बच्ची को गांव के ही नत्थु शर्मा और लल्लू माली नाम के दो दरिंदे मुंह दबाकर उठा ले गए। इसके बाद खेत में ले जाकर दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। खेत पर ही बच्ची को छोड़कर फरार हो गए। गांव के लोगों के सहयोग से परिजनों को बच्ची मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ...
कन्नौज में आगरा एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर में घुसी बुलेरो, 8 लोगों मौत, 3 घायल

कन्नौज में आगरा एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर में घुसी बुलेरो, 8 लोगों मौत, 3 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओ से भरी तेज रफ्तार बुलेरो गा़ड़ी कंटेनर में घुस गई। इससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में 3 महिलाएं, 3 बच्चे और 2 पुरूषों बताए जा रहे हैं। घायलों को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बुलेरो में सवार सभी श्रद्धालु राजस्थान से नीमसार (सीतापुर) तीर्थ दर्शन को जा रहे थे। बताया जाता है कि यूपी के कन्नौज जिले में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बड़े हादसे के दौरान एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है मरने वालों में 3 महिलाएं व 3 पुरुष और बच्चे शामिल हैं। हादसे में घायल दो लोगों को गंभीर चोटे आईं हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रह...
चुनावी मोडः भाजपा ने की प्रदेशभर के जिला प्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

चुनावी मोडः भाजपा ने की प्रदेशभर के जिला प्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः चुनावी मोड पर काम कर रही भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने जिलों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। इतना ही नहीं सभी को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा गया है कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए। पूरी जिम्मेदारी से सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। जारी हुई जिले के प्रभारियों की सूची में अवध क्षेत्र के अलावा कानपुर, बुंदेलखंड का क्षेत्र भी शामिल है। कानपुर क्षेत्र में बांदा का प्रभारी हनुमान मिश्रा को बनाया गया है जबकि महोबा का प्रभारी देवेश कोरी को बनाया गया है। इसी तरह ललितपुर का प्रभारी रामकिशोर साहू, चित्रकूट का रामरतन कुशवाह, जालौन का मानवेंद्र सिंह (झांसी), हमीरपुर जिले का अरूण पाठक, कन्नौज का मुखलाल पाल, औरेया की रंजना उपाध्याय, इटावा का सुरेश अवस्थी को जिला प्रभारी...
सावधानः 15 जुलाई से नहीं ले सकेंगे पॉलीथिन में कोई भी सामान

सावधानः 15 जुलाई से नहीं ले सकेंगे पॉलीथिन में कोई भी सामान

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
सरमरनीति न्‍यूज़ः खबर सुनने में आई है कि प्रदेश में 50 माइक्रोन से कम की पॉलीथिन पर अब प्रतिबंध लगेगा. बल्‍कि इससे ज्‍यादा मोटाई की पॉलीथिन इस्तेमाल हो सकेगी. नगर विकास विभाग ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की 18 मार्च, 2016 की अधिसूचना लागू करने का फैसला लिया है. इसके लिए जल्द ही शासनादेशों के जारी होने की उम्‍मींद है. खबर है कुछ ऐसी प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जुलाई से पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. उन्होंने नगर विकास विभाग को इसके लिए औपचारिक आदेश जारी करने के लिए कहा है. इसी के तहत नगर विकास विभाग पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. सबसे बड़ी समस्‍या पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए अलग-अलग तीन तरह के आदेशों के कारण आ रही थी लेकिन, अब नगर विकास विभाग ने इसका हल निक...
..जरा सी लापरवाही और हर साल गंगा की गोद में समा रहीं कई जिन्दगियां

..जरा सी लापरवाही और हर साल गंगा की गोद में समा रहीं कई जिन्दगियां

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
सरमरनीति न्‍यूज, कानपुरः यहां रहने वाले हर निवासी को खुद खुदकिस्‍मत मानना चाहिए कि वो गंगा की नगरी में है. ऐसी नगरी जहां बिठूर से लेकर महाराजपुर तक लगभग 50 किलोमीटर तक गंगा अपना आशीष देते हुए बहती है. डेढ़ दर्जन से ज्यादा घाटों पर हजारों लोग आज भी रोजाना सुबह गंगा स्नान स्नान करने पहुंचते हैं. ऐसे में हर छोटे-बड़े पर्व पर तो घाटों पर मेले लगते हैं और लाखों लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन अफसोस सिर्फ एक ही बात का है कि इन घाटों पर सुरक्षा के नाम पर कोई सुविधा न होने से जीवन देने वाली गंगा की गोद में ही हर साल दर्जनों लोगों का जीवन दम तोड़ देता है. भले ही बारिश कम, फिर भी पानी नहीं कम  कानपुर में भले ही बारिश की रफ्तार बहुत धीमी हो लेकिन गंगा में पानी की कमी नहीं है. बरसात के दिनों में गंगा में पानी बढ़ने के साथ-साथ गंगा घाटों पर होने वाले हादसे भी बढ़ जाते हैं. अब गुजरे रविव...