Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, कानपुर रेफर..

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। गोली मारने वाले लोगों का पता नहीं चला है। वहीं गोली लगने के बाद घायल की हालत बेहद गंभीर हो गई। इससे परिवार के लोग उसे चिंताजनक हालत में कानपुर ले गए। वहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

छानबीन में जुटी पुलिस, गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर 

बताया जाता है कि बबेरू कस्बा निवासी लखनऊ सिंह का पुत्र 22 वर्षीय सत्यम कहीं जा रहा था। इसी दौरान दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके दाईं तरफ सीने में लगी। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे बबेरू स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

ये भी पढ़ेंः इकलौते बेटे की जंगल में लटकती मिली लाश देख बेहाल मां-बाप ने कहा हत्या..

वहां से उसे चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना बबेरु कस्बे के कमासिन रोड स्थित कुचेन्दू मोड़ के पास की बताई जा रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गोली चलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।