Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

रिश्ते के चचेरे भाई ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक वारदात सामने आई है। ललितपुर जिले के महरौनी कोतवाली इलाके के एक गांव में रिश्ते के चचेरे भाई लगने वाले युवक ने पांचवीं क्लास मे पढ़ने वाली 9 साल की मासूम छात्रा से रेप कर डाला। बाद में हैवान उसे बेहोशी हालत मे छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मासूम की हालत गंभीर, झांसी में चल रहा इलाज 

वहीं पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महरौनी एसओ संजय शुक्ला ने बताया है कि मंगलवार दोपहर आरोपी राजेश सहरिया ने रिश्ते की चचेरी बहन को बहाने से गांव बाहर ले जाकर उससे रेप कर डाला। वहां शमशान के नजदीक बाग में किशोरी के साथ रेप किया।

ये भी पढ़ेंः टिकट घोटाले में रोडवेज के 65 कर्मचारियों पर गाज, 11 अधिकारी-3 कर्मचारी सस्पेंड, 51 बर्खास्त  

किशोरी के बेहोश होने पर उसे छोड़कर फरार हो गया। घर न लौटने पर परिजन मासूम को तलाशने निकले तो खून से लथपथ बेहोश पड़ा देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बाद पीड़ित बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया  

पुलिस ने पीड़ित मासूम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 ए,बी, 506 और 5/6पास्को एक्ट  के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।