Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा में देसी शराब की दुकानों पर  मिलावट और ज्यादा कीमत वसूली का खेल, मिलीभगत से खतरे में लाखों जिंदगियां

बांदा में देसी शराब की दुकानों पर मिलावट और ज्यादा कीमत वसूली का खेल, मिलीभगत से खतरे में लाखों जिंदगियां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में शराब माफियाओं के आगे आबकारी विभाग बेबस नजर आ रहा है। यह बेबसी मजबूरी में है या मुनाफाखोरी में, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। हाल ही में कानपुर में आठ से ज्यादा लोगों की मिलावटी शराब पीने से मौत हो गई थी। इससे पहले उन्नाव में मिलावटी, जहरीली शराब से दर्जनों लोगों की जानें गईं। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हल्ला मचा। उस वक्त बांदा में भी अभियान चलाया गया था, ये दिखाने के लिए कि हम भी चौकसी बरत रहे हैं। खानापूर्ति के बाद फिर पुराने ढर्रे पर मिलावट और मुनाफाखोरी का खेल चल पड़ा। अफसरों की नाक तले हो रहा गौरखधंधा  चौंकाने वाली बात यह है कि कहीं दूरस्थ नहीं, बल्कि जिला मुख्यालय बांदा और आसपास के शहरी क्षेत्र की दुकानों में मिलावटी शराब की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन आबकारी विभाग के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। ज्यादातर शराब की दुकानों के ठेकेदार आबकारी नियमावली...
बांदा पुलिस ने बेटियों की सुरक्षा की दिशा में की बड़ी पहल, सड़कों पर उतरी महिला पुलिस

बांदा पुलिस ने बेटियों की सुरक्षा की दिशा में की बड़ी पहल, सड़कों पर उतरी महिला पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में छात्राओं से छेड़छाड़ के बढ़ते मामले किसी से छिपे नहीं हैं। ऐसे में अगर महिला पुलिस अचानक आकर किसी छात्रा या युवती से बात करे और उससे उसकी तकलीफ या कोई समस्या जानने का प्रयास करे। या फिर छात्राओं के आने-जाने वाले रास्तों में यहां-वहां खड़े आवारा किस्म के युवकों से सवाल-जवाब करे तो भला कैसे कानून व्यवस्था ठीक नहीं होगी। गुरूवार को बांदा में यही नजारा देखने को मिला। शहर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक शालिनी सिंह भदौरिया अपने हमराही सिपाही उपासना यादव के साथ स्कूटी से डीएम कालोनी रोड पर अपनी ड्यूटी बखूबी करती दिखाई दीं। हांलाकि ज्यादा जानकारी के लिए पुलिस अधीक्षक से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके सीयूजी नंबर पर पीआरओ ने जानकारी दी कि साहब मीटिंग में व्यस्त हैं। सड़कों पर बेटियों से बात करके जानी समस्याएं  उन्होंने साईकिल से ट्यूशन जा रहीं दो छात्राओं स...
बांदा में कानपुर के टेक्नीशियन की हादसे में मौत, लग्जरी कार पलटने से हुई दुर्घटना

बांदा में कानपुर के टेक्नीशियन की हादसे में मौत, लग्जरी कार पलटने से हुई दुर्घटना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कानपुर के एक टावर टेक्नीशियन की लग्जरी कार पलटने से हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ तब टेक्नीशियन अपनी कार से काम पूरा करके मुख्यालय बांदा आ रहे थे। लोगों का कहना है कि कार में पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, इसके बाद वह खंती में जाकर पलट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि कानपुर जिले के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी हरीशंकर कटियार के पुत्र रूपेश कटियार (45) बांदा में एक मोबाइल कंपनी में टावर टेक्नीशियन थें। कार में पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा  वह पपरेंदा और चिल्ला इलाके में लगे मोबाइल टावरों की तकनीकि गड़बड़ी ठीक करने गए थे। इसी दौरान बुधवार देर रात सबादा गांव में लगे टावर में काम पूरा करके लौट रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के मवईबुजुर्ग गांव के पास पीछे से...
कांग्रेस का बड़ा बयानः प्रधानमंत्री पद नहीं बल्कि, एनडीए को हटाना है मकसद..

कांग्रेस का बड़ा बयानः प्रधानमंत्री पद नहीं बल्कि, एनडीए को हटाना है मकसद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव परिणाम आने में महज कुछ दिन बचे हैं। राजनीतिक दल सरकार बनाने के विकल्पों पर मंथन करने लगे हैं। विपक्षी दल ज्यादा सक्रिय है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में विपक्षी गठबंधन सरकार की संभावना मजबूत करने के मकसद से प्रधानमंत्री पद पर कांग्रेस का दावा छोडऩे का संकेत दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा था कि पीएम का नाम घोषित करे कांग्रेस    बिहार की राजधानी पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'हम पहले ही साफ कह चुके हैं कि अगर सर्वसम्मति बनी कि कांग्रेस को ही संभावित गठबंधन सरकार का नेतृत्व करना चाहिए, तो हम यह जिम्मेदारी लेंगे। उन्होंने कहा कि हम ऐसा कोई मुद्दा नहीं बनाना चाहते कि अगर हमें प्रधानमंत्री प...
आयोग की चौतरफा आलोचना, बंगाल में प्रचार पर 20 घंटे पहले रोक लगाने के फैसले पर विपक्ष हमलावर

आयोग की चौतरफा आलोचना, बंगाल में प्रचार पर 20 घंटे पहले रोक लगाने के फैसले पर विपक्ष हमलावर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर चुनाव आयोग है। चुनाव शुरु होने के बाद से आए दिन आयोग अपने फैसलों की वजह से विपक्ष के निशाने पर रहा है। और अब जब चुनाव अंतिम चरण में पहुंच गया है तो एक बार फिर विपक्षी दल आयोग के कामकाज पर विपक्ष ने ऊंगली उठाई है। दरअसल बंगाल में 14 मई को हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने वहां चुनाव प्रचार पर निर्धारित समय से एक दिन पहले रोक लगा दी है। आयोग के इस फैसले की विपक्षी दल आलोचना कर रहे हैं। मायावती ने कहा सुबह से क्यों नहीं लगाई रोक   लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण का मतदान 19 मई को है। पश्चिम बंगाल में 9 सीटों पर चुनाव है। इन सीटों पर 17 मई को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थमना था लेकिन हिंसा के मद्देनजर आयोग ने बुधवार को आदेश जारी कर इन सभी सीटों पर 16 मई की रात 10 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी। चुनाव आयोग के इस फैसले को पक्षपातपूर्ण ब...
बंगाल में मूर्ति पर गरमाई सियासत, मोदी ने कहा- टीएमसी के गुंडों ने तोड़ी मूर्ति, बड़ी लगवाएंगे हम..

बंगाल में मूर्ति पर गरमाई सियासत, मोदी ने कहा- टीएमसी के गुंडों ने तोड़ी मूर्ति, बड़ी लगवाएंगे हम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः पश्चिम बंगाल में ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति पर सियासत चरम पर है। ममता बनर्जी लगातार बीजेपी को चुनौती दे रही हैं। टीएमसी ने बंगाल में ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोडऩे को बंगाल की अस्मिता से जोड़ दिया है। फिलहाल इस सियासत के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने वादा किया कि जिस जगह पर टीएमसी वालों ने मूर्ति तोड़ी है वहां पर ईश्वरचंद विद्यासागर की एक बड़ी प्रतिमा लगवाएंगे।मालूम हो कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हंगामा हुआ था, जिसमें कलकत्ता यूनिवर्सिटी के पास ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। आक्रामक मुद्रा में है टीएमसी भी   इस पर ममता बनर्जी हमलावर थीं, तो वहीं अब जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सामने आए। उत्तर प्रदेश के मऊ में गुरुवार को पीएम मोदी ने मूर्ति लगवाने का ऐलान किया। रैली में उन्होंने कहा, '...
अलवर गैंगरेप पीड़िता से राहुल ने मुलाकात कर दोषियों को सख्त सजा का दिलाया भरोसा

अलवर गैंगरेप पीड़िता से राहुल ने मुलाकात कर दोषियों को सख्त सजा का दिलाया भरोसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः अलवर गैंग रेप मुद्दे पर राजस्थान सरकार विपक्ष के निशाने पर है, लेकिन आज राहुल गांधी पीडि़ता से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अलवर सामूहिक बलात्कार से पीडि़त महिला और उसके परिवार वालों से गुरुवार को मिलने अलवर पहुंचे।उन्होंने कहा कि 'यह मेरे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं पीडि़त परिवार से मिला और उन्होंने न्याय की मांग उठाई है जो पूरी की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राहुल गांधी बुधवार को अलवर महिला से मिलने जाने वाले थे लेकिन हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की वजह से उड़ नहीं सका था। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही इसकी वजह से वो कल नहीं जा सके थे, लेकिन आज वहां पहुंचे और उन्होंने पीडि़ता से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ ...
साध्वी प्रज्ञा ने कहा- नाथुराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे

साध्वी प्रज्ञा ने कहा- नाथुराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः भोपाल से भाजपा उम्मीदवार रहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आज एक बड़ा बयान दिया है। साध्वी ने अंतिम प्रचार के दौरान एस सवाल के जवाब में कहा है कि नाथू राम गोडसे देश भक्त थे, हैं और रहेंगे। दरअसल, एक पत्रकार ने साध्वी से सवाल पूछा था कि फिल्म अभिनेता कमल हासन ने रविवार को कहा था कि 'आजाद भारत का पहला चमरपंथी एक हिंदू था।' एक रोड-शो के दौरान प्रज्ञा ने कहा है कि 'नाथूराम गोडसे देश भक्त थे, हैं और रहेंगे। साध्वी ने कहा कि उनको आतंकवादी कहने वाले लोग पहले खुद अपने गिरेहबान में झांककर देखें। साध्वी ने कहा अपने गिरेबां में झांके ऐसे लोग  कहा कि ऐसा बोलने वालों को 23 तारीख को जवाब दे दिया जाएगा। पत्रकार ने जब पूछा कि क्या आप गो़डसे को समर्थन करती हैं तो वह सवाल को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़़ गईं। कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी वाले गोड्से के वंशज हैं और इसलिए ऐ...
बांदा में देशी ठेकों पर धड़ल्ले से बिकती मिलावटी शराब, आबकारी विभाग की लापरवाही से कानपुर-उन्नाव जैसी अनहोनि की आशंका

बांदा में देशी ठेकों पर धड़ल्ले से बिकती मिलावटी शराब, आबकारी विभाग की लापरवाही से कानपुर-उन्नाव जैसी अनहोनि की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हाल ही में कानपुर के घाटमपुर में और उससे पहले उन्नाव में जहरीली शराब से दर्जनों लोगों ने अपनी जान गवाईं। इन घटनाओं से बांदा आबकारी विभाग ने कोई सबक नहीं लिया है। न ही यहां के आबकारी विभाग की कार्यशैली में कोई परिवर्तन हुआ है। यही वजह है कि शहर में खासकर रिहाइसी इलाकों में चल रहे देशी शराब के ठेकों पर धड़ल्ले से बिना रोक-टोक मिलावट का धंधा चल रहा है। सूत्रों की माने तो देशी शराब के ठेके स्कूलों, धार्मिक स्थलों और ऐसी जगहों पर चल रहे हैं जहां उनको नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि इन ठेकों पर मिलावटी शराब बेचने का काम भी तेजी से चल रहा है। धार्मिक स्थलों, रोडवेज-स्टेशन के पास ठेके   बांदा शहर मंडल मुख्यालय है, लेकिन यहां आबकारी विभाग, कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता के चलते धार्मिक स्थलों के साथ-साथ रोडवेज, रेलवे स्टेशन और स्कूलों के आसपास शराब ...
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस विधायक अदिति सिंह से की मुलाकात, कहा- मिलकर लड़ेंगे यह लड़ाई

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस विधायक अदिति सिंह से की मुलाकात, कहा- मिलकर लड़ेंगे यह लड़ाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज डेस्कः कांग्रेस विधायक अदिति सिंह से मिलने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची। वह सबसे पहले रायबरेली के तिलक भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची औंर कार्यकताओं से मुलाकात की। उन्होंने अदिति पर हमले की जानकारी ली। उन्होंंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को बीजेपी नेताओं ने कार से निकालकर मारा, हम इस मसले को लखनऊ से लेकर दिल्ली तक उठाएंगे। मालूम हो कि कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर 14 मई को हमला किया गया था। प्रशासन पर भी लगाया आरोप    आज प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को गाड़ी से निकालकर मारा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की। यूपी बीजेपी नेताओं ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर ये सब किया है और हम इसकी शिकायत लखनऊ से लेकर दिल्ली में चुनाव आयोग तक करेंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर...