Saturday, March 21सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

सिक्किम के पहले एयरपोर्ट ‘पाक्योंग’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

सिक्किम के पहले एयरपोर्ट ‘पाक्योंग’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के सिक्किम राज्य में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। ये उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अपने दो दिन के सिक्किम दौरे पर रविवार शाम को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंच गए थे। इस दौरान सेना के लिबिंग हेलीपैड पर प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल गंगा प्रसाद और मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने स्वागत किया था। ये भी पढ़ेंः बिहार के मुजफ्फरपुर में सरेआम पूर्व मेयर की एके-47 से भूनकर हत्या बताया जाता है कि हवाई अड्डा 4500 फीट की उंचाई पर बनाया गया है जिसका नाम पाक्योंग है और यह हवाई अड्डा 206 एकड़ की जमीन पर बना है। इसको बनाने में लगभग 9 साल लग गए। इसको बनाने में 605 करोड़ रूपए खर्च हुए हैं। ये भी पढ़ेंः सरकारी नौकरी की गुड न्यूज, आईटीबीपी ने निकाली भर्तियां, जानिए कैसे करें आवेदन.. यह हवाई अड्डा...
सिक्किम के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

सिक्किम के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Breaking News, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के सिक्किम में पहले हवाई अड्डे का आज उद्घाटन होगा। ये उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर बीती शाम गंगटोक पहुंच गए हैं। सेना के लिबिंग हेलीपैड पर राज्यपाल गंगा प्रसाद और मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने उनका स्वागत किया है। बताया जाता है कि हवाई अड्डा 4500 फीट की उंचाई पर बनाया गया है जिसका नाम पाकयोंग ग्रीनफील्ड है। ये भी पढ़ेंः यशोदा ने एक कान्हा को संभाला, आप सैकड़ों को संभाल रहीं- प्रधानमंत्री मोदी यह हवाई अड्डा राजधानी गंगटोक से लगभग 30 किलोमीटर दूरी है। खास बात यह है कि यह हवाई अड्डा सिक्किम राज्य का पहला हवाई अड्डा होगा। इसके चालू होने के बाद राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है। इससे राज्य की आय भी बढ़ेंगी और सिक्किम की प्राकृतिक खूबसूरती से लोग आसानी से रूबरू भी हो सकेंगे। ...
‘ओलिविया’ नाम की लड़की का वॉट्सऐप पर आए मैसेज तो तुरंत करें ब्लाक

‘ओलिविया’ नाम की लड़की का वॉट्सऐप पर आए मैसेज तो तुरंत करें ब्लाक

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
  समरनीति न्यूज, डेस्कः इंटरनेट और सोशलमीडिया की दुनिया में फ्राड और धोखेबाजी के रोज नए तौर-तरीके सामने आ रहे हैं। कुछ जालसाज धोखेबाजी करके आम लोगों की निजी जिंदगी में सेंध तो लगा ही रहे हैं साथ ही टीन एजर को भी टारगेट बनाकर उनको बुराई की ओर धकेल रहे हैं। आजकल 'ओलिविया होक्स' नाम का वॉट्सऐप फ्रॉड तेजी से चर्चा में है। जी हां, चौंकिये नहीं। टीन ऐजर हैं निशाने पर, फ्राड मैसेज के जरिये बच्चों को पोर्न दुनिया में धकेलने का धोखा  ओलिविया होक्स नाम से एक लड़की का मैसेज वॉट्सऐप पर आता है और टीन ऐजर को पोर्न की दुनिया की ओर ले जाने का काम करता है। सोशलमीडिया के इस फ्राड को लेकर ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वाकयदा चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सावधान किया है। ये भी पढ़ेंः दूल्हे ने शादी वाले दिन तोड़ा रिश्ता, बोला ये लड़की वाट्सऐप की दिवानी ऐसे में आपके लिए यह समझना बेहद जरू...
केरल और जालंधर में ननों से रेप मामले में आरोपी बिशपों के खिलाफ आवाज उठीं

केरल और जालंधर में ननों से रेप मामले में आरोपी बिशपों के खिलाफ आवाज उठीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः  केरल की नन से रेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब पीड़िता ने आरोपी बिशप बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ कार्रवाई के लिए देश में वेटिकन के प्रतिनिधि जियामबटिस्टा दिक्वात्रो को पत्र लिखकर मामले में जल्द जांच और आरोपी बिशप को उसके पद से हटाने की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस के हलफनामे से पहले ही साफ हो चुका है कि बिशप ने पीड़िता का रेप किया था। इतना ही नहीं मेडिकल रिपोर्ट से यह साबित हो चुका है कि बिशप ने कई बार पीड़िता नन से रेप किया। पीड़िता ने लिखा भारत में वेटिकन के प्रतिनिधि जियामबटिस्टा दिक्वात्रो को पत्र    बताते चलें कि बीती 8 सितंबर को लिखे अपने पत्र में पीड़िता नन ने अपनी आपबीती लिखी है। मंगलवार को इस पत्र को मीडिया के सामने भी जारी किया। उन्होंने लिखा है कि कैथलिक चर्च बिशपों और पादरियों की चिंता करता है। पीड़िता नन ने सवाल किया कि क्या कैनन कानून में...
दिलबाग सिंह जम्मू-कश्मीर के नए डीजीपी बने, हटाए गए वैद

दिलबाग सिंह जम्मू-कश्मीर के नए डीजीपी बने, हटाए गए वैद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यजू, डेस्कः जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। 1987 बैच के आईपीएस दिलबाग सिंह अब राज्य के पुलिस मुखिया यानि डीजीपी होंगे। अबतक इस पद पर रहे जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद को सरकार द्वारा हटा दिया गया है। नए डीजीपी को पूर्व डीजीपी वैद ने दी टि्वट करके दी शुभकामनाएं  डीजीपी वैद अब परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। नए डीजीपी बनाए गए दिलबाग सिंह, अबतक डीजीपी जेल के पद पर तैनात थे। यह जानकारी गृह विभाग की ओर से जारी की गई है। ये भी पढ़ियेः जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं गीता मित्तल उधर, खुद एसपी वैद ने ट्वीट कर देश की सेवा के लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हुए नए डीजीपी को शुभकामनाएं दी हैं। इस बदलाव के पीछे हाल ही में आतंकियों द्वारा पुलिस वालों के परिजनों को किडनेप करने व उनके बदले में एक आतंकी के पिता को छोड़ने का मामला मना जा रहा है।  ...
चूहे ने यात्री को काटा, रेलवे को देना पड़ा 25 हजार मुआवजा

चूहे ने यात्री को काटा, रेलवे को देना पड़ा 25 हजार मुआवजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: ट्रेन में चूहे के काटने से घायल एक व्यक्ति को रेलवे ने 25 हजार रूपए का मुआवजा दिया है। यह व्यक्ति रेल यात्री था और यात्रा के दौरान उसे ट्रेन में एक चूहे ने काटकर घायल कर दिया था। यह मुआवजा उनको चिकित्सा खर्च, मानसिक खर्च और अदालती खर्च के रूप में दिया गया है। सेलम से जुड़ा मामला, उपभोक्ता शिकायत मंच ने दिया फैसला  बताते हैं कि सेलम (चैन्नई) के रहने वाले वेंकटचलम 8 अगस्त 2014 को ट्रेन से चैन्नई जा रहे थे। रास्ते में ट्रेन में उनको चूहे ने काट लिया था। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत एक उपभोक्ता शिकायत मंच से की। उपभोक्ता शिकायत मंच ने रेलवे को ट्रेन में चूहे के काटने से घायल व्यक्ति को 25 हजार का मुआवजा देने के निर्देश दिए। ये भी पढ़ियेः ..और पति ने कराई पत्नी की प्रेमी संग शादी बताया जाता है कि उपभोक्ता शिकायत मंच ने रेलवे को चिकित्सा खर्च के रूप में 2 हजार अल...
ड्रग्स सप्लाई के लिए अमेरिका से मेक्सिको तक बना डाली सुरंग

ड्रग्स सप्लाई के लिए अमेरिका से मेक्सिको तक बना डाली सुरंग

Feature, Today's Top four News, दुनिया
समरनीति न्यूज, डेस्कः नशे के कारोबारी ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए कुछ भी कर गुजर रहे हैं। अबकी बार जो किया है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां, अमेरिका में एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, अमेरिका अधिकारियों ने अमरिका के शहर सैन लुई में स्थित एक केएफसी के रेस्तरां के नीचे लगभग 180 मीटर सुरंग का खुलासा किया है। रेस्तरां के बेसमेंट से शुरू होने वाली इस सुरंग का दूसरा हिस्सा मेक्सिको के लुइस रियो कोलोराडो शहर के एक घर में जाकर खुलता है। अमेरिका अधिकारियों ने सैन लुई शहर में स्थित एक केएफसी के रेस्तरां में पकड़ी सुरंग  इस बेहद हैरान कर देने वाली सुरंग का खुलासा एक ड्रग्स माफिया के पकड़ने जाने के बाद मिले सुराग से हुआ है। पकड़ा गया ड्रग्स माफिया अपनी गाड़ी में अरबों रुपये की ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद अमरिका की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सुरंग की तलाश म...
अब ब्रिटेन से राहुल गांधी ने बोला मोदी सरकार पर ऐसा हमला कि मच गई खलबली..

अब ब्रिटेन से राहुल गांधी ने बोला मोदी सरकार पर ऐसा हमला कि मच गई खलबली..

Breaking News, Feature, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः अपने ब्रिटेन दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एल्युमनाई यूनियन (ब्रिटेन) के साथ बातचीत में भाजपा पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने राफेल डील पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने कर्ज में डूबे एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए पूरे राफेल करार में ही बदलाव कर दिया। राहुल ने कहा कि एक ऐसे उद्योगपति को यह डील सौंप दी गई है जिसे विमान उत्पादन का कोई भी अनुभव नहीं है। राहुल बोले, देश का सबसे बड़ा ठेका कर्ज में डूबे अनिल अंबानी को दिया गया  राहुल ने खुलकर कहा कि देश का सबसे बड़ा रक्षा का ठेका यानि राफेल कर्ज में डूबे अनिल अंबानी को दिया गया। अनिल अंबानी के उपर 45,000 करोड़ का कर्ज था और उन्होंने अपने जीवन में कभी कोई भी विमान उत्पादन नहीं किया। बताते चलें कि राहुल ...