Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में कुछ देर पहले SBI में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड और भीड़

Breaking : Fire in SBI branch in Banda

अपडेट के लिए रिफ्रेश करते रहें…

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज एक बड़ी घटना हो गई। स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। सिद्दीकी कांप्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर स्थित इस शाखा की खिड़की से लपटें उठती दिखाई दीं।

Breaking : Fire in SBI branch in Banda

तब सड़क से गुजर रहे और आसपास के दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंच गए।फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बिजली सप्लाई कट कराने के साथ पानी से आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं।

Breaking : Fire in SBI branch in Banda

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। बांदा के अग्निशमन अधिकारी को जानकारी के लिए काल की गई। लेकिन उनका फोन नहीं उठा। उधर, स्टेट बैंक के अधिकारियों से भी संपर्क नहीं हो सका है।

Breaking : Fire in SBI branch in Banda

हालांकि, मौके पर मौजूद फायर कर्मियों ने बताया कि आज संडे की वजह से बैंक की शाखा बंद थी। इसलिए किसी तरह की जानमाल का नुकसान होने की आशंका नहीं है। अपडेट जारी है..

ये भी पढ़ें : बांदा : इकलौता बेटा 17 साल का अमन अपने ननिहाल में फांसी पर झूला 

ये भी पढ़ें : अमरोहा : ‘हवेली’ में आब्जर्वर की कढ़ाई पनीर में निकली हड्डी, मची खलबली-होटल सील