Friday, April 3सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

हमीरपुर में बीएससी में फेल होने पर एक छात्र ने आत्महत्या की

हमीरपुर में बीएससी में फेल होने पर एक छात्र ने आत्महत्या की

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः  जिले के थाना बिवांर क्षेत्र के उमरी गाँव निवासी राजीव उर्फ राजू अनुरागी (26) पुत्र जगन्नाथ वैद्य ने पेड़ की डाल में लटकर जान दे दी। युवक के पिता ने बताया है कि उनका बेटा बीएससी का छात्र था और अभिनव प्रज्ञा परस्नातक महाविद्यालय में पढ़ता था। वह बीएससी फाइनल का छात्र था जो बीते दिनों घोषित हुए परीक्षा परिणाम में फेल हो गया था और तभी से अवसादग्रस्त था। उन्होंने बताया कि वह तभी से गुमसुम  सा रहता था। बीएससी फाइनल इयर का था छात्र, अभिनव प्रज्ञा परस्नातक महाविद्यालय से कर रहा था पढ़ाई  बताया कि बीती सोमवार की रात वह गर्मी का बहाना कर जानवर बाड़ा में सोने चला गया। पिता ने यह कहते हुए रोका भी कि वहाँ बिजली नहीं है लेकिन वह पेड़ के नीचे खुली हवा में सोने की बात कहकर वहां से चला गया। वह तड़के लगभग चार बजे बेटे को देखने वहां पहुंचे तो उसका शव पेड़ से झूल रहा था। परिजनों की स...
आज है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 46वां जन्मदिन

आज है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 46वां जन्मदिन

Today's Top four News, लखनऊ
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में हुआ था 5 जून 1972 को जन्म  समरनीति न्यूज, लखनऊः  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 46वां जन्मदिन है। 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में जन्मे योगी न तो अपने जन्मदिन पर केक काटते हैं और न ही कोई आयोजन करते हैं। बड़ी ही सादगी से जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहराज्यमंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राजस्थान के मुख्यंत्री ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आज कानपुर में है और वहां आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। उत्तराखंड की गढ़वाल यूनिवर्सिटी से बीएससी के छात्र रहे हैं योगी  मुख्यमंत्री योगी बीएससी के छात्र रहे हैं। उन्होंने शुरूआती शिक्षा अपने गांव से लेने के बाद गढ़वाल यूनिवर्सि...
हरदोई में भीषण हादसा, सात लोगों की मौत तथा सात लोग घायल

हरदोई में भीषण हादसा, सात लोगों की मौत तथा सात लोग घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, हरदोईः  जिले के मल्लावा थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सभी दैनिक मजदूर थे जो मजदूरी पर काम करके ट्रैक्टर से कन्नौज से हरदोई लौट रहे थे। मल्लावा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, मरने वाले सभी दैनिक मजदूर  बताते हैं कि कन्नौज-बिलग्राम मार्ग पर बिलग्राम की ओर आ रहे ट्रैक्टर में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे सात लोगों मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान ट्रैक्टर चालक राकेश सिंह (30), अहिबरन सिंह (42), विकास (40), महासागर (25), गुड्डू (31), रामचेला (39) तथा बबलू (27) के रूप में हुई है। सभी मल्लावा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं। ...
पुलिस ने पौधरोपण कर जागरूकता फैलाई

पुलिस ने पौधरोपण कर जागरूकता फैलाई

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः   पर्यावरण दिवस को लेकर तिन्दवारी पुलिस ने बांदा फतेहपुर मार्ग पर खाली पड़े पुलिस आवास भूखंड में पौध रोपण किया। साथ ही हरियाली के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी ने पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा है कि नगर पंचायत लगाए गए पौधों के संरक्षण में जिम्मेदारी निभाएगी। नगर पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण करके हरा भरा वातावरण बनाया जाएगा। इस मौके पर विनोद सिंह यादव, कमल मिश्रा, कमलेश यादव, यशवंत सिंह, अभय चौधरी, थानाध्यक्ष लल्लू गुप्ता आदि मौजूद रहे।...
गुजरात में वायुसेना का विमान जगुआर क्रैश, पायलट शहीद

गुजरात में वायुसेना का विमान जगुआर क्रैश, पायलट शहीद

Breaking News, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः  गुजरात में आज सुबह हुए एक दुखद हादसे में इंडियन एयरफोर्स का विमान जगुआर क्रैश हो गया। इसमें विमान के पायलट संजय चौहान शहीद हो गए। बताया जाता है कि विमान अपनी रूटीन उड़ान पर था। हादसे के बाद विमान का मलवा कई किमी दूर तक फैल गया। जिसको बाद में एयरफोर्स के जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया। गुजरात के जामनगर से सुबह साढ़े 10 बजे भरी थी उड़ान   यह दुर्घटना गुजरात के बरेजा गांव के नजदीक हुई। विमान ने सुबह साढ़े 10 बजे उड़ान भरी थी। बताया जाता है कि पायलट संजय चौहान एयर कमोडोर के पद पर तैनात थे। दुर्घटना के बाद एयरफोर्स के जवान मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि विमान दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। विमान ने जामनगर से उड़ान भरी थी। इस घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के रहने वाले एयरफोर्स के पायलट संजय चौहान की मृत्यु पर दुख जताया है।...
सुप्रीम कोर्ट ने दी  एससी/एसटी कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण पर राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी एससी/एसटी कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण पर राहत

Breaking News, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः  सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण दिए जाने के मामले में राहत दी है। देश की सर्वोच्च अदालत के इस फैसले से देश के उन लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है जिनके उपर डिमोशन का का खतरा मंडरा रहा था। इतना ही नहीं सर्वोच्च अदालत के इस फैसले से केंद सरकार के कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता भी साफ हो गया है। सर्वोच्च अदालत ने 17 मई को पंजाब हाईकोर्ट के जरनैल सिंह बनाम लक्ष्मी नारायण गुप्ता मामले में दिए फैसले को पलट दिया।...
लखनऊ-चैन्नई सुपरफास्ट एक्स. का एसी खराब, हंगामा 

लखनऊ-चैन्नई सुपरफास्ट एक्स. का एसी खराब, हंगामा 

उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः  लखनऊ-चेन्नई सुपर फास्ट एक्सप्रेस के यात्रियों ने सोमवार की शाम कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।  हंगामे का कारण चेन्नई एक्सप्रेस के एसी का फेल हो जाना था। इससे लगभग 3 घंटे तक ट्रेन सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे अधिकारी आक्रोशित यात्रियों को समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन यात्री समस्या को दूर किए जाने की मांग कर रहे थे। गर्मी से तिलमिलाए यात्रियों ने रेलवे स्टाफ को सुनाई खरी-खोटी  इसको लेकर देर शाम तक हंगामा चलता रहा। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है लखनऊ से ट्रेन पर सवार होकर चेन्नई जा रहे एक यात्री एल के विश्वकर्मा ने बताया है रेलवे स्टेशन पर ढाई घंटे से यात्रियों का हंगामा चल रहा है। समस्या का अभी तक निदान नहीं हो पाया है। इससे ट्रेन लगभग 3 घंटे तक लेट हो चुकी है। चेन्नई एक्सप्रेस के एसी अभी तक काम नहीं कर रहे हैं जिसस...
अब सीतापुर में भाजपा नेता समेत दो पर गैंगरेप का मुकदमा

अब सीतापुर में भाजपा नेता समेत दो पर गैंगरेप का मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा  समरनीति न्यूज, सीतापुरः  अभी उन्नाव में भाजपा विधायक पर गैंगरेप के आरोप और बवाल की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि एक और भाजपा नेता पर दलित महिला से दुर्ष्कम का एक और मामला प्रकाश में आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में भी पुलिस का रवैया रिपोर्ट नहीं लिखने वाला रहा और महीनों तक पुलिस मामले को दबाए रही। पुलिस की कर्तव्यहीनता से आहत पीड़ित दलित महिला ने आखिरकार अदालत की शरण ली। बाद में अदालत के आदेश पर भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। सीतापुर के मिश्रिख मंडल (देहात)का अध्यक्ष का भी है गैंगरेप का आरोपी  आरोपी भाजपा नेता सीतापुर के मिश्रिख देहात मंडल का अध्यक्ष है और रुतबेदार नेता होने के कारण पुलिस उसपर कार्रवाई से बचती नजर आ रही है। बत...
बांदा में पूर्व डीजीपी के गांव में चोरी का 14 दिन में खुलासा, दो गिरफ्तार

बांदा में पूर्व डीजीपी के गांव में चोरी का 14 दिन में खुलासा, दो गिरफ्तार

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  आम आदमी के घर अगर चोरी हो जाए तो समझिये वापस कुछ हाथ नहीं लगता। अगर चोरी गया सामान मिल जाए तो बहुत बड़ी बात है लेकिन चोरी की घटना किसी बड़े आदमी से जुड़ी हो तो पुलिस रातों-रात चोरों को पकड़ भी लेती है और सामान भी बरामद कर लेती है। इसका एक उदाहरण बांदा में देखने को मिला। 21 मई को बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर चारकूरा गांव में हुई थी चोरी की घटना  बीती 21 मई को प्रदेश के पूर्व डीजीपी रहे सुलखान सिंह के पैतृक गांव जौहरपुर चारकूरा में चोरों ने उनके खानदानियों के घर से लाखों की नगदी, जेवर और अन्य सामान चोरी हो गया था। मामला पूर्व डीजीपी से जुड़ा था इसलिए पुलिस के आला अधिकारियों ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया था। खुलासे के लिए पुलिस टीमें भी गठित की गई थीं और आखिरकार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। आला अधिकारियों ने मौका मुआयने के बाद खुलासे के लिए गठित की थ...
हमीरपुर में भी खराब रिजल्ट को लेकर छात्राओं की नारेबाजी  

हमीरपुर में भी खराब रिजल्ट को लेकर छात्राओं की नारेबाजी  

Breaking News, बुंदेलखंड, वीडियो, हमीरपुर
हमीरपुर में भी छात्राओं ने उठाई पुनर्मूल्यांकन  की मांग, जमकर की नारेबाजी  समरनीति न्यूज, हमीरपुरः  बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा हमीरपुर में भी देखने को मिला। छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए पुनर्मूल्यांकन की मांग उठाई है। छात्राओं ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे और बड़ा प्रदर्शन करेंगी। इतना ही नहीं सड़कों पर उतरकर रोड जाम करेंगे और अपनी आवाज को उपर तक ले जाएंगे। छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा।...