Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

आज है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 46वां जन्मदिन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में हुआ था 5 जून 1972 को जन्म 

समरनीति न्यूज, लखनऊः  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 46वां जन्मदिन है। 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में जन्मे योगी न तो अपने जन्मदिन पर केक काटते हैं और न ही कोई आयोजन करते हैं। बड़ी ही सादगी से जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहराज्यमंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राजस्थान के मुख्यंत्री ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आज कानपुर में है और वहां आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

उत्तराखंड की गढ़वाल यूनिवर्सिटी से बीएससी के छात्र रहे हैं योगी 

मुख्यमंत्री योगी बीएससी के छात्र रहे हैं। उन्होंने शुरूआती शिक्षा अपने गांव से लेने के बाद गढ़वाल यूनिवर्सिटी कोटद्वार से बीएससी की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई के बाद उन्होंने सांसारिक मोहमाया से छुटकारा ले लिया। उनका पहले नाम अजय सिंह विष्ठ था जो बाद में सन्यासी बनने के बाद उन्होंने बदलकर योगी आदित्यनाथ कर लिया।

1998 में पहली बार जीते गोरखपुर से चुनाव, फिर मुड़कर देखने की नहीं पड़ी जरूरत 

1998 में सिर्फ 26 साल की उम्र में वह पहली बार भाजपा के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़े और शानदार जीत भी हासिल की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2004, 2009 और 2014 में योगी गोरखपुर से सांसद रहे।