Tuesday, April 7सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

आज मास्कों से शुरू फीफा टूर्नामेंट 2018 का आगाज 

आज मास्कों से शुरू फीफा टूर्नामेंट 2018 का आगाज 

Feature, Today's Top four News, खेलकूद, दुनिया
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः आज से मास्कों से फीफा विश्वकप टूर्नामेंट 2018 का आगाज शुरू होने वाला है जिसका उत्साह और जोश खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 32 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन 32 टीमों के बीच कुल 64 फुटबाल मुकाबले होने हैं जिसकों देखने के लिए अरबों लोग अपना दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। आज शाम साढ़े आज बजे से शुरू होगा रूस और सऊदी अरब के बीच पहला मुकाबला   टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी  भारतीय समयानुसार गुरूवार शाम साढ़े 6 बजे होगी। ओपनिंग सेरेमनी में ब्रिटेन के पाप स्टार राबी विलियम्स, अमेरिकी कलाकार विलस्मिथ और रूस की एडा गरिफुलिना अपनी शानदार प्रस्तुति पेश करेंगी। 32 दिन चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें ले रही हिस्सा, टीमों के बीच 64 मुकाबले   ओपनिंग सेरेमनी के बाद मुकाबले में चार चांद लगाने के लिए ब्राजील के महान फुटबालर रोन...

कानपुर के स्वरूप नगर में महिला मरीज ने अस्पताल की छत से कूदकर दी जान 

Breaking News
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के स्वरूप नगर में महिला मरीज ने अस्पताल की छत से कूदकर दी जान दे दी। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिकतौर पर घटना का कारण महिला का काफी दिनों से बीमार रहना बताया जा रहा है। वह बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी।
बांदा में लापरवाही पर कार्रवाई के लपेटे में 18 सचिव और 10 ग्राम पंचायत अधिकारी 

बांदा में लापरवाही पर कार्रवाई के लपेटे में 18 सचिव और 10 ग्राम पंचायत अधिकारी 

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के बांदा में सरकारी कामकाज में लापरवाही मिलने पर 18 सचिवों व 10 ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है। शौचालय बनवाने और हैंडपंप के रिबोर जैसे कई प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही बरतने के साथ ही प्रिया साफ्ट पर वर्ष 2017-18 में शत प्रतिशत इंट्री न करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि इन सभी पंचायत कर्मियों ने प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में चाइल्ड फ्रैंडली शौचालयों व बेबी फ्रैंडली शौचालयों के कार्य में भी घोर लापरवाही की है जिसके बाद 18 ग्राम पंचायत अधिकारियों/सहायक विकास अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई की संस्तुति संग जांच अधिकारी भी नियुक्त, 15 दिन में दाखिल होंगे आरोपपत्र  मामले की जांच को एक अधिकारी भी नियुक्त किया गया है जो 15 दिन से भीतर आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया...

पहले एमएमएस बना महीनों किया रेप, फिर गर्भवती हुई तो अपहरण कर, करा दिया एबार्सन

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में एक युवती संग 6 माह पूर्व गांव के ही युवक ने रेप किया। रेप के दौरान ही उसने युवती का MMS भी बना लिया। इसके बाद एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर छह माह तक आरोपी युवक लगातार उसके साथ रेप करता रहा। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हुई। परिजन उसे लेकर थाने गए। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि युवती के थाने जाने की जानकारी के बाद आरोपी और उसके साथियों ने पीड़ित युवती को अगवा कर लिया। आरोपियों ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस का मामले में खराब रवैया देखने के बाद पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इमलिया इलाके का मामला, पुलिस ने थाने से पीड़ितों को टरकाया   मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ ...
गौतमबुद्धनगर के एएसपी ग्रामीण समेत दो आईपीएस का तबादला

गौतमबुद्धनगर के एएसपी ग्रामीण समेत दो आईपीएस का तबादला

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईपीएस सुश्री सुनीति का स्थानांतरण अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गौतमबुद्धनगर के पद से अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम, थाना लखनऊ कर दिया गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक बागपत के पद पर तैनात रहे आईपीएस आशीष श्रीवास्तव को गौतमबुद्धनगर जिले में एएसपी ग्रामीण बनाकर भेजा गया है। बताते चलें कि दो दिन पहले भी पुलिस महकमे में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए थे।...
रूपये कार्ड से केसीसी का पैसा भी निकाल सकेंगे किसान

रूपये कार्ड से केसीसी का पैसा भी निकाल सकेंगे किसान

बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः  जिले के इचौली गांव में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के अधिकारियों ने ग्राम नायकपुरवा में केसीसी, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान रूपये कार्ड के नवीनीकरण का कैंप आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने कैंप में पहुंचकर लाभ उठाया। शाखा प्रबंधक रमेश चंद्र ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि किसान केसीसी का पैसा रूपये कार्ड से किसी भी एटीएम से निकाल सकते हैं। इस मौके पर फील्ड आफिसर जिंद्र सैनी, सहायक प्रबंधक अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।...
चित्रकूट में आंधी से जनजीवन प्रभावित, बच्ची पर टीन गिरने से घायल 

चित्रकूट में आंधी से जनजीवन प्रभावित, बच्ची पर टीन गिरने से घायल 

Breaking News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः धर्मनगरी चित्रकूट में बुधवार शाम आई आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। साथ ही एक टीन गिरने से एक बच्ची घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं आंधी के कर्वी-मानिकपुर मार्ग पर लगभग डेढ़ दर्जन पेड़ भी टूटकर गिर गए। इस दौरान मानिकपुर के ग्राम एचवारा गांव में आंधी से छप्पर की टीन उड़कर गांव के संजय उपाध्याय की बेटी रोशनी (9) के उपर गिर पड़ी। इससे वह घायल हो गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सतना रिफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी ओर मलिन टंकी के सज्जन कुमार के घर का छप्पर गिरने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।...
बांदा में पानी की समस्या, खाली घड़े लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

बांदा में पानी की समस्या, खाली घड़े लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में जलसंकट की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों को पानी नहीं मिल रहा है जिन इलाकों में पानी मिल भी रहा है वहां बेहद गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। जलनिगम और जलसंस्थान के अधिकारी समस्या के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं। यही वजह है कि जनता आय दिनों प्रदर्शन कर रही है। नोनिया मोहल्ला के लोगों ने जलनिगम के दफ्तर में किया प्रदर्शन  बुधवार को शहर के नोनिया मोहल्ला के वार्ड नंबर-12 की महिलाएं और पुरुष खाली घड़े लेकर नगर निगम के दफ्तर पहुंचे। वहां इन सभी ने नगर निगम के अधिकारियों को नींद से जगाने के लिए नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याएं उठाईं। महिलाओं का कहना था कि खाली घड़े लेकर वे सभी जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को लापरवाही से बाज आने की चेतावनी देना चाहते हैं। कि कई बार लिखित रूप से भी शिकायत करने के बावजूद विभाग के अधिकारी समस्याओं के निस्तारण ...
अपने गुरू आडवाणी का सम्मान नहीं करते मोदी, मुझे दुख होता है  – राहुल गांधी

अपने गुरू आडवाणी का सम्मान नहीं करते मोदी, मुझे दुख होता है – राहुल गांधी

Breaking News, Feature, भारत
समरनीति न्यूज, मुंबईः अपने दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने गुरू लाल कृष्ण आडवाणी का सम्मान नहीं करते। एक कार्यक्रम में सभी ने देखा था। मुझे इस बात से दुख होता है। राहुल यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आज जिस तरह से संविधान और दूसरी संस्थाओं पर हमला कर रही है उसको देखते हुए 2019 के चुनावों में महागठबंधन जरूरी हो गया है। राहुल ने कहा कि महागठबंधन की आवाज सिर्फ नेताओं की नहीं बल्कि जनता की भी है। कांग्रेस इन आवाजों को साथ लाने का प्रयास कर रही है क्योंकि महागठबंधन समय की मांग है। कहा कि मोदी सरकार अमीरों के लिए काम कर रही है और जनता गरीबी से परेशान है जिसका सरकार को कोई ध्यान नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनकी आ...