Monday, April 13सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

फतेहपुर में लगातार बारिश से इंद्राआवास ढहा, दंपति व दो मासूम घायल

फतेहपुर में लगातार बारिश से इंद्राआवास ढहा, दंपति व दो मासूम घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः लगातार हो रही बारिश से 16 महीने पूर्व बना इंद्रा आवास ढह गया। इस दौरान मलबे में दंपति व उनके दो मासूम बच्चे दबकर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना जिले के मलवां थाना क्षेत्र के धमईखेड़ा गांव की है।अधिकारी मौके पर पहुंचकर हाल-चाल ले रहे हैं। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं जिले के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। ...
उन्नाव में छात्रा की हादसे में मौत के बाद बवाल, जाम-हंगामा

उन्नाव में छात्रा की हादसे में मौत के बाद बवाल, जाम-हंगामा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: थाना हसनगंज के मोहन लखपेड़ा चौराहे पर हुए हादसे में आज एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक से हुआ। ट्रक ने छात्रा को रौंद दिया। कक्षा 9 की छात्रा इस छात्रा की मौत के बाद मौके पर इकट्ठा भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। इतना ही नहीं आक्रोशित भीड़ ने मौके पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने किसी तरह हालात को काबू में किया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मौके पर अभी तक गहमा-गहमी बनी हुई है। पुलिस मौके पर हालात को संभालने की कोशिश कर रही है।  ...
डीजीपी ने लगाई कप्तानों की क्लास, कुछ को फटकार तो कुछ को पुचकार

डीजीपी ने लगाई कप्तानों की क्लास, कुछ को फटकार तो कुछ को पुचकार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊः सनसनीखेज मामलों में आरोपियों पर लगेगी रासुका। डीजीपी ने जिला कप्तानों को वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिए हैं। पुलिस मुखिया ने बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने में नाकाम रहने पर सुल्तानपुर, कानपुर नगर,शामली,गोरखपुर,इलाहाबाद के कप्तानों को फटकार लगाई है। वहीं झांसी,फतेहपुर और मुरादाबाद जिले की पुलिस को सराहा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि व्यापारियों से रंगदारी, अपहरण, दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदातों के आरोपियों पर सीधेतौर पर अब रासुका लगाई जाएगी। इसके साथ ही पुरुस्कार घोषित और पुलिस कस्टडी से फरार आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ेंः डीजीपी मुख्यालय में फर्जीबाड़ा, फर्जी हस्ताक्षर पर दो दरोगाओं का तबादला  डीजीपी ने कहा है कि जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों की लिस्ट बनाएगी और उनके बारे में सभी जानकारियां भी रखिए। इसके जिले के टॉप 10 अपराध...
Fitness और Beauty में बालीबुड Actress को पीछे छोड़ती यह Punjabi बाला Khushi Gadhvi

Fitness और Beauty में बालीबुड Actress को पीछे छोड़ती यह Punjabi बाला Khushi Gadhvi

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत, सेहत
मनोरंजन डेस्कः Bollywood की Actress की खूबसूरती और फिटनेस के कई किस्से आपने सुने और देखे होंगे। लेकिन आजकल Punjab की एक बाला अपने Hot लुक, Sexy फिगर और Fitness के साथ-साथ खूबसूरती से बालीवुड की तमाम Actress को पीछे छोड़ रही है। फिटनेस से दे रहीं सबको मात  इस Actress का नाम है खुशी गाढ्वी। 28 साल की Khuasi Gadhvi ने अपनी फिटनेस और खूबसूरती की बदौलत पूरे फिल्मी जगत में धूम मचा रखी है। कई Actress इस पंजाबी बाला की फिटनेस को लेकर अंदर ही अंदर jealousy भी feel कर रही हैं। क्योंकि खुशी अपनी Fitness पर रोज घंटों मेहनत कर रही हैं और खुद को फिट रखने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। खुशी के Body-Look से पंजाबियत की झलक भी साफ दिखाई देती है। ऐसे में कोई भी उनकी फोटो देखने बिना नहीं रह पाता है। कुछ लोगों ने उनके गालों में पड़ने वाले डिंपल की वजह से उनको Dimple Girl का नाम भी दे दिया है। 5...
कानपुरः टेनरी मालिक के बेटे ने दो साथियों के साथ युवती से किया चलती कार में गैंगरेप, मुकदमा

कानपुरः टेनरी मालिक के बेटे ने दो साथियों के साथ युवती से किया चलती कार में गैंगरेप, मुकदमा

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुर। चकेरी में चलती कार में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन युवकों पर आरोप लगाया है। इनमें से एक आरोपी के पिता की टेनरी है। पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने उसके साथ दो बार गैंगरेप किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल चैकअप के लिए भेज दिया। मूलरूप से जालौन निवासी युवती यहां पर किराये पर रहकर प्राइवेट जॉब करती है। युवती ने आरोप लगाया है कि 29 जुलाई को वह जाजमऊ चुंगी पर खड़ी थी। उसी वक्‍त कार सवार शाबाज़, आदिल और आशीष उर्फ सोनू ने उसको लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया। तीनों उसको वहां से उन्नाव स्थित एक ढाबा पर ले गए। वहां पर खाना खिलाने के बाद तीनों ने उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया। इसके बाद आशीष उसको लालबंगला स्थित घर ले गया। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने वहां पर भी उसके साथ गैंगरेप किया और...
सावधानः बराबर मंडरा रहा मलेरिया-डेंगू का खतरा, सामने आई नई रिपोर्ट

सावधानः बराबर मंडरा रहा मलेरिया-डेंगू का खतरा, सामने आई नई रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्कः बारिश का मौसम है, ज़ाहिर सी बात है कि हर कोई बीमारियों से अलर्ट रहने की चर्चा कर रहा होगा। बावजूद इसके कि कोई सख्‍त कदम भी उठाए। यहां ये भी याद दिला दें कि बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी कई पुख्ता इंतजाम के दावे किए थे, लेकिन इसके बावजूद करीब 15 परसेंट जगहों पर लगाई गई जांच टीम को डेंगू व मलेरिया का लार्वा मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। उठाया था सख्‍त कदम  बता दें कि ये हाल तब है जब खतरनाक बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए विभाग ने सीजन के पहले से ही जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिए थे। जागरूकता अभियान की शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए सख्त कदम उठाया था। इसके तहत विभाग ने किसी भी स्कूल, घर या ऑफिस में तीसरी बार मलेरिया, डेंगू का लार्वा पाए...
अब कार्डियोलॉजी में सुबह के साथ शाम को भी मिलेगा 5 रुपए में भर पेट खाना

अब कार्डियोलॉजी में सुबह के साथ शाम को भी मिलेगा 5 रुपए में भर पेट खाना

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः कार्डियोलॉजी में दूर दराज़ के क्षेत्र से आने वाले गरीब मरीजों व तीमारदारों को सुबह व शाम दोनों वक्त मात्र 5 रुपये में खाना मिल सकेगा। इसके लिए परिवर्तन संस्था अब शाम को भी रोटी बैंक के जरिए इन लोगों को खाना मुहैया कराएगी। बुधवार को कार्डियोलॉजी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने इसकी घोषणा की। संस्थान ने दान दिया ये सामान  संस्था की ओर से कार्डियोलॉजी को 6 इंफ्यूजन पंप, 2 व्हीलचेयर और एक वॉटर कूलर भी दान किया गया है। इस दौरान संस्था के अनिल गुप्ता, रेनू गुप्ता, कैप्टन एससी त्रिपाठी, सैय्यद आसिफ अली, देवेंद्र पारिख प्रमुख रूप से मौजूद रहे। ऐसा बताया डायरेक्‍टर ने  इस मौके पर कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. विनय कृष्ण ने कहा कि इससे संस्थान में मरीजों को फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में डॉ.सीएम वर्मा, डॉ.राकेश वर्मा,डॉ.रमेश ठाकुर प्रम...
कानपुरः हरवंश मोहाल व काहूकोठी में मकान ढहने से पति की मौत व पत्नी घायल, कई फंसे

कानपुरः हरवंश मोहाल व काहूकोठी में मकान ढहने से पति की मौत व पत्नी घायल, कई फंसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः हरबंस मोहाल में बुधवार तड़के दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे में चार लोग फंस गए, जिनको पुलिस ने फायर बिग्रेड की टीम और इलाकाई लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। खबर कुछ ऐसी है कि हरबंस मोहाल के गड़रिया मोहाल में रामबाबू का मकान है। मकान के चार किरायेदार दिव्यांग लक्ष्मीदेवी, शेखू, कुक्कू और पप्पू रहते है। इसके अलावा मकान के ग्राउंड फ्लोर में पेठे का कारखाना है, जो एक महीने से बंद है। मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। मकान के पास खड़ी वैन और कई सामान भी क्षतिग्रस्त, पुलिस का किसी के हताहत होने की जानकारी से इंकार   बुधवार सुबह बारिश के दौरान मकान का अगला हिस्सा ढह गया। इससे चारों किरायेदार मकान में फंस गए। पड़ोसी अनिल जायसवाल की वैन मकान के नीचे खड़ी थी। वह मलबे में दबकर गई। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस ने फायर बिग्रेड की टीम को बुलाकर चारों किरायेदार ...
बुंदेलखंडः चित्रकूट में 2 हैंड ग्रेनेड, 150 कारतूस व 3 रायफल-बंदूक के साथ खूंखार डकैत गिरफ्तार  

बुंदेलखंडः चित्रकूट में 2 हैंड ग्रेनेड, 150 कारतूस व 3 रायफल-बंदूक के साथ खूंखार डकैत गिरफ्तार  

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूट के बीहड़ों में दहशत का पर्याय बने गोप्पा गैंग की सक्रियता जारी है। ऐसे में पुलिस भी उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए गैंग के सफाए में लगी है। डकैतो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में चित्रकूट पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गोप्पा यादव गैंग के सक्रिय खतरनाक बदमाश कामता कहार को रैपुरा थाना क्षेत्र के कौबरा गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड, करीब 150 कारतूस और तीन बंदूकें मिली हैं। बंदूकों में एक थ्री नाट थ्री की रायफल बताई जा रही है। चित्रकूट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोप्पा यादव गैंग के सदस्य था पकड़ा गया बदमाश कामता कहार  एसपी चित्रकूट मनोज कुमार झा ने बताया है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 50 हजार के ईनामी डकैत गोप्पा गैंग के सक्रिय सदस्य कामता प्रसाद इलाके में मौजूद है। उसके पास थर्टी स्प्रिंग सहित...
गज्जूपुरवा में केडीए की जमीनों पर अवैध टेनरियों का कब्ज़ा, कार्रवाई की तैयारी में अधिकारी

गज्जूपुरवा में केडीए की जमीनों पर अवैध टेनरियों का कब्ज़ा, कार्रवाई की तैयारी में अधिकारी

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः केडीए अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत से अंधाधुंध अवैध निर्माण औ सरकारी जमीनों पर कब्जा करने की पोल दिन पर दिन खुलती जा रही है। गज्जूपुरवा में तो केडीए की करोड़ों की जमीन पर अवैध रूप से टेनरियां बना ली गई हैं और वर्षो से चल भी रही हैं। सूत्र बताते हैं कि एक-दो नहीं बल्कि एक दर्जन के करीब ऐसी टेनरियां हैं, जिन्होंने सरकारी जमीन पर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसका खुलासा होने से केडीए के प्रॉपर्टी सेक्शन और एनफोर्समेंट टीम में हड़कंप मचा हुआ है। जमीन पर हुए कब्जे  सूत्र बताते हैं कि गज्जूपुरवा में आबादी, चारागाह, नवीन परती आदि मिलाकर 41 हेक्टेयर सरकारी जमीन है। इसमें 14 हेक्टेयर के लगभग ग्र्राम समाज की जमीन है। इन दिनों केडीए, भूमाफियाओं के खिलाफ ड्राइव चलाने को अपनी जमीनों की तलाश रहा है। इसके लिए जमीनों का ऑडिट करने के साथ इम्प्लाइज से सर्वे भी क...