Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुरः हरवंश मोहाल व काहूकोठी में मकान ढहने से पति की मौत व पत्नी घायल, कई फंसे

समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः हरबंस मोहाल में बुधवार तड़के दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे में चार लोग फंस गए, जिनको पुलिस ने फायर बिग्रेड की टीम और इलाकाई लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। खबर कुछ ऐसी है कि हरबंस मोहाल के गड़रिया मोहाल में रामबाबू का मकान है। मकान के चार किरायेदार दिव्यांग लक्ष्मीदेवी, शेखू, कुक्कू और पप्पू रहते है। इसके अलावा मकान के ग्राउंड फ्लोर में पेठे का कारखाना है, जो एक महीने से बंद है। मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था।

मकान के पास खड़ी वैन और कई सामान भी क्षतिग्रस्त, पुलिस का किसी के हताहत होने की जानकारी से इंकार  

बुधवार सुबह बारिश के दौरान मकान का अगला हिस्सा ढह गया। इससे चारों किरायेदार मकान में फंस गए। पड़ोसी अनिल जायसवाल की वैन मकान के नीचे खड़ी थी। वह मलबे में दबकर गई। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस ने फायर बिग्रेड की टीम को बुलाकर चारों किरायेदार को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद नगरनिगम के कर्मचारी मलबा हटाने में जुट गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि मकान ढहा था लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अगर कारखाना चल रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

उधर, कलेक्टरगंज इलाके में बुधवार रात को काहूकोठी इलाके में एक और मकान ढह गया। इससे वहां से गुजर रहे बाइक सवार दंपति मलबे की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि अंकित नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।