Monday, April 13सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

कानपुर के कर्नलगंज में खंभे से करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

Breaking News
समरनीति न्यूज, कानपुरः बजरिया थाना क्षेत्र में कर्नलगंज पार्क के पास एक सफाईकर्मी की बिजली के खंभे से चिपककर मौत हो गई। महिला को गंभीर कंरट लगने के बाद गंभीर हालत में पुलिस ने हैलट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। हैलट में मृतक के परिजनों ने हंगामा भी किया। इस दौरान पुलिस से उनकी नोंक-झोंक भी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।...
डीजीपी ओपी सिंह पहुंचे बांदा, पुलिस लाइन्स में कार्यक्रम में हुए शामिल 

डीजीपी ओपी सिंह पहुंचे बांदा, पुलिस लाइन्स में कार्यक्रम में हुए शामिल 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह बांदा आए हुए हैं। यहां पुलिस लाइन्स में आयोजित एक कार्यक्रम में डीजीपी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों की समस्याएं भी सुन रहे हैं। उनके साथ बांदा के डीआईजी के अलावा इलाहाबाद जोन के आईजी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार डीजीपी ओपी सिंह बांदा पुलिस लाइन्स में मालखाने का निरीक्षण करेंगे। साथ ही यहां पुलिस जिम, तालाब के अलाबा महूटा पुलिस चौकी का उद्घाटन भी करेंगे। डीजीपी के आने से पहले पुलिस महकमे में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी थानों को अलर्ट रहने को कहा गया है। कई थानों की पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा में तैनात की गई है।          ...
अच्छी खबरः नाव पलटने, सांप काटने और बोरवेल में गिरने पर भी भी 4-4 लाख मदद

अच्छी खबरः नाव पलटने, सांप काटने और बोरवेल में गिरने पर भी भी 4-4 लाख मदद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार ने उन गरीब किसानों और मजदूरों को बड़ी राहत दी है जो खेतों पर काम करते वक्त आए दिन किसी न किसी हादसे या दुर्घटना का शिकार होकर जान गवां देते हैं और उनके परिवार के लोगों के सामने भूखे मरने की नौबत आ जाती है। जी हां, ऐसे लोगों के लिए वाकई राहत देने वाले अच्छी खबर है कि अब योगी सरकार ने सांप काटने, नाव पलटने, सीवर सफाई के दौरान, गैस रिसाव या बोरवेल में गिरकर होने वाली मौतों को राज्य आपदा घोषित कर दिया है। योगी सरकार ने घोषित किया ऐसी दुर्घटनाओं को भी राज्य आपदा  यानि इन हादसों में होने वाली मौतों पर भी पीड़ित आश्रितों को राज्य सरकार मदद के तौर पर रकम देगी। ऐसे हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए मदद के तौर पर दिए जाएंगे। बताते चलें कि अबतक सीवर साफ करते समय या खेत पर काम करने वाले मजदूरों की अक्सर सांप या बोरवेल में गिरकर मौत हो जान...
कन्नौज और फर्रुखाबाद में अज्ञात लाशें मिलने से हड़कंप, हत्याओं की आशंका

कन्नौज और फर्रुखाबाद में अज्ञात लाशें मिलने से हड़कंप, हत्याओं की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, टीमः बीते कुछ घंटे में फर्रुखाबाद और कन्नौज जिले में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इनमें से एक शव युवती का है और दूसरा किसी युवक का। दोनों ही मामलों में प्रत्यक्षदर्शी लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। बताया जाता है कि फर्रुखाबाद में कानपुर रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवती की लाश मिली है। मरने वाली की उम्र लगभग 35 साल है। उसकी पहचान करने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन आसपास के लोग उसे पहचान नहीं पाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि किसी ने युवती की हत्या करके उसके शव को रेलवे पटरी पर डाल दिया है। उधर, दूसरी ओर कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में हाजिर तिराहा के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। सड़क किनारे पड़े इस शव की हालत से उसकी भी हत्या करके फेंके जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...
कानपुर वाले कृप्या ध्यान दें : कानपुर-दिल्ली फ्लाइट की बदल चुकी है टाइमिंग

कानपुर वाले कृप्या ध्यान दें : कानपुर-दिल्ली फ्लाइट की बदल चुकी है टाइमिंग

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः कानपुर से उड़ान भरने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसे में आप भी अगर कानपुर से दिल्‍ली की उड़ान भरने वाले हैं तो हो जाइए अलर्ट, क्‍योंकि ये खबर खास आपके लिए है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कानपुर से दिल्‍ली जाने वाली फ्लाइट के समय में कुछ फेरबदल किया गया है। क्‍या है वो फेरबदल, आइए जानें। ऐसी मिली है जानकारी जानकारी कुछ ऐसी है कि दिल्ली से कानपुर की फ्लाइट का समय 3 अगस्त से बदल दिया गया है। अब 27 अक्टूबर तक यात्रियों को बदले हुए टाइम पर ही फ्लाइट मिलेगी। नई टाइमिंग के मुताबिक दिल्ली से चलकर फ्लाइट 2 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इतने बजे करेगी टेकऑफ वहीं यहां से दिल्ली के लिए 2.20 पर फ्लाइट टेकऑफ करेगी। बदले हुए समय से अब फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। दरअसल बताया गया है कि ऑपरेशन में ...
चोरी में जेल भेजने की धमकी दे सिपाही कर रहे थे वसूली, तभी पहुंचे एएसपी तो हुआ कुछ यूं…

चोरी में जेल भेजने की धमकी दे सिपाही कर रहे थे वसूली, तभी पहुंचे एएसपी तो हुआ कुछ यूं…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बाराबंकीः रिश्वत लेने को लेकर पुलिस विभाग हमेशा से बदनाम रहा है। अब इसका एक उदाहरण भी सामने आया है। बाराबंकी में तीन सिपाहियों को रिश्वत लेते हुए एएसपी ने रंगे हाथों पकड़ा। तीनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि ये सिपाही 32 हजार रूपए रिश्वत ले रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने तीनों सिपाहियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। ये भी पढ़ेंः बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद बाद में मामला पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव के पास पहुंचा। एसपी के निर्देश पर एएसपी ने तीनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। सिपाहियों के पास से रिश्वत के 11,500 रूपए बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि ये सिपाही एक व्यक्ति को मोबाइल चोरी में फर्जी फंसाने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित व्यक्ति को जेल भेजने का डर दिखाकर सिपाहियों ने...
कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर और बिगड़ सकते हैं हालात

कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर और बिगड़ सकते हैं हालात

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज, कानपुर। शहर में लगातार हो रही बारिश और नरौरा से छोड़ जा रहे पानी से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। खबर मिली है कि गंगा चेतावनी बिंदु 113 मीटर को पार कर गई हैं। खबर लिखे जाने तक गंगा का जलस्तर 113.05 मीटर तक पहुंच चुका था। वहीं कटरी के कई इलाकों में गंगा का पानी घुसना शुरू हो गया है। लोगों को भेजा गया सुरक्षित स्‍थानों पर किसी भी तरह के संकट को भांपते हुए लोगों को उनके घरों से हटाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन की तरफ  से पूरे मसले को लेकर कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। कटरी के कई इलाकों में कुछ परिवार रात भर घरों में कैद रहे। उनके आने जाने के लिए प्रशासन की ओर से फिलहाल नांव का भी इंतजाम नहीं किया जा सका है। प्रशासनिक अमले में शुरू किया काम शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने कुछ लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित इलाकों और ...
कानपुरः बरसात में जलभराव के बाद अब बिजली रही रुला

कानपुरः बरसात में जलभराव के बाद अब बिजली रही रुला

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही शुरू हुए फॉल्ट्स, ब्रेकडाउन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में लाखों लोगों को पॉवर क्राइसिस से जूझना पड़ रहा है। बारा सिरोही, नानकारी और रतनपुर में एलटी व एचटी पोल टूट गए। इंसुलेटर डैमेज हो गए। इसकी वजह से लोगों को लगातार घंटों बिजली संकट से जूझना पड़ा। सुबह गई बिजली आई शाम को   शुक्रवार को तो हालत ये थी कि सुबह पेड़ के साथ इलेक्ट्रिसिटी पोल भी टूट चुका था। इसकी वजह से सुबह 8 बजे करीब 11 केवी शताब्दी नगर व पुराना रतनपुर फीडर ठप हो गया। ऐसे में भारी बिजली संकट खड़ा हो गया। यहां तो सुबह तक नहीं आई लाइट   इसी तरह शुक्रवार की देर रात से सुबह तक लगातार बारादेवी, किदवई नगर व जूही के लगभग  32 हजार से घरों की बिजली गुल रही। वहीं दूसरी ओर कोयला नगर सबस्टेशन से जुड़ा फीडर नम्बर सुबह से लेकर दोपहर तक ठप रहा। उधर हाईटे...
जलभराव से परेशान भीड़ का हाई-वे पर फूटा गुस्सा, पथराव के साथ कई वाहन फूंके

जलभराव से परेशान भीड़ का हाई-वे पर फूटा गुस्सा, पथराव के साथ कई वाहन फूंके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्‍यूज़, कानपुर। बारिश के बाद अब कानपुर शहर जलभराव और बाढ़े जैसे हालात से जूझ रहा है। कहा जा सकता है कि शहर से सटे इलाकों में बाढ़ जैसी परिस्‍थितियां हो गई हैं। प्रशासन की ओर से कोई मदद या सहायता इन इलाकों में नहीं पहुंची है। ऐसे में गुजैनी और रविदासपुरम के लोग कुछ ज्‍यादा ही परेशान नजर आ रहे हैं। उसका एक नजारा देखने को मिला शुक्रवार शाम हाई-वे पर, जब लोगों ने नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के कोई सुनवाई न करने से नाराज होकर हाई-वे जाम कर दिया। यही नहीं, जाम से बचने के लिए एक ट्रक ड्राइवर ने जैसे ही ट्रक को बढ़ाने की कोशिश की तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने शुरू कर दिया पथराव   देखते ही देखते लोगों ने वाहन चालकों से मारपीट के बाद ट्रक पर पथराव भी कर दिया। लोगों की सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंची, त...
कांग्रेस का सरकार पर मीडिया प्रतिबंध का आरोप, प्रसारण मंत्री ने आरोप किए खारिज

कांग्रेस का सरकार पर मीडिया प्रतिबंध का आरोप, प्रसारण मंत्री ने आरोप किए खारिज

Breaking News, Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः आज लोकसभा में कांग्रेस ने मोदी सरकार पर मीडिया की आवाज दबाने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करने का बड़ा आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस के इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए केंद्र सरका के सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इस आरोप को निराधार बताया। लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक निजी समाचार चैनल से 3 वरिष्ठ पत्रकारों के कथित इस्तीफे का मुद्दा उठाया। खड़गे ने आरोप लगाया है कि मौजूदा केंद्र सरकार मीडिया की आवाज दबाने, उसे डराने और धमकाने का काम कर रही है। इस दौरान विपक्ष के कई सदस्य कांग्रेस नेता खड़गे का साथ देते नजर आए। ये भी पढ़ेः सोनिया-राहुल से मुलाकात के बाद ममता बोलीं, पीएम बनना नहीं बल्कि भाजपा को रोकना मकसद कांग्रेस नेता ने सदन में दावा किया कि मौजूदा सरकार में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बार-बार हमला हो रहा है। यह...