Wednesday, April 15सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

बुंदेलखंडः प्रधान और सचिव खा गए गांव वालों के हिस्से का 11.81 लाख, अब भुगतेंगे सजा

बुंदेलखंडः प्रधान और सचिव खा गए गांव वालों के हिस्से का 11.81 लाख, अब भुगतेंगे सजा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गांवो के विकास के लिए सरकार ढेरों प्रयास कर रही है। तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं लेकिन निचले स्तर पर गांव पहुंचते-पहुंचते सारी तैयारियां दम तोड़ देती हैं। ग्राम सचिव और ग्राम प्रधानों और सचिवों की मिलीभगत से होने वाले भ्रष्टाचार के चलते जनता तक योजनाओं की लाभ पहुंच ही नहीं पा रहा है। इसके दो अलग-अलग उदाहरण बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में सामने आए हैं। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः रहस्य बना एक ही परिवार के 4 लोगों का गायब होना, हैरान ग्रामीण भी परेशान जहां एक मामले में प्रधान जनता के हक के 6.50 लाख रुपए हड़पकर खा गईं। जबकि दूसरे मामले में ग्राम पंचायत सचिव ने जनता के हक के 5.31 लाख रुपए हड़प कर खा लिए। दोनों मामलों में प्रधान और सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार समाप्त कर दिए हैं...
शाहिद ने छोड़ दिया इम्तियाज़ का ‘साथ’

शाहिद ने छोड़ दिया इम्तियाज़ का ‘साथ’

एंटरटेनमेंट
मनोरंजन डेस्‍क। जी हां, आप सही सुन रहे हैं। पूरे 10 साल बाद एक्‍टर शाहिद कपूर को मौका मिला था निर्देशक इम्‍तियाज़ अली के साथ काम करने का। फिर भला अचानक ऐसा क्‍या हो गया कि दोनों के बीच अजीब से फासले आ गए हैं। खबर सुनने को मिली है कि शाहिद ने उनकी फिल्‍म में काम करने से मना कर दिया है। क्‍या हुआ ऐसा दोनों के बीच, आइए जानें। पहले भी धमाल मचा चुकी है शाहिद और इम्‍तियाज की जोड़ी यहां सबसे पहले आपको याद दिला दें कि 2007 में शाहिद ने इम्‍तियाज़ अली के साथ जिस फिल्‍म में काम किया था, उसका नाम था ‘जब वी मेट’। उस समय दोनों की जोड़ी ने मिलकर बॉक्‍स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया था। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इम्तियाज अली की उस फिल्‍म में शाहिद ने लीड रोल प्‍ले किया था। उसमें उनके साथ नजर आईं थीं एक्&...
दलित संगठनों के भारत बंद को लेकर सूबेभर में पुलिस अलर्ट

दलित संगठनों के भारत बंद को लेकर सूबेभर में पुलिस अलर्ट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में आरक्षण को लेकर दलित संगठनों के भारत बंद के आह्वान को लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट है। साथ ही 9 अगस्त के बाद प्रदेश की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर रहेगी। भारत बंद को लेकर दलित संगठनों के बंद के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका को लेकर सरकार ने प्रदेशभर के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, हवाई अड्डों, प्रमुख धार्मिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ेंः पांच साल से फरार ईनामी हत्याभियुक्त ने की थी राजभवन के सामने लूट-हत्या की वारदात, घर तक पहुंची पुलिस साथ ही स्टेट इंटेलिजेंस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस किसी तरह की कोई चूक नहीं करना चाह रही है। अलर्ट का यह निर्देश डीजीपी ऑफिस से जारी हुआ है। बताते चलें कि इससे पहले बीती 2 अप्रैल को दलित संगठनों के विरोध-प्रदर्शन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई ...
प्रशासनिक चौकसीः कानपुर के संवासिनी गृह में अब अटैंडेंस हुई बायोमैट्रिक्स

प्रशासनिक चौकसीः कानपुर के संवासिनी गृह में अब अटैंडेंस हुई बायोमैट्रिक्स

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः देवरिया में संवासिनी गृह में हुए जघन्य कांड के बाद अब प्रदेश के सभी संवासिनी गृहों को लेकर जबरदस्‍त सख्‍ती कर दी गई है। ऐसे में इन सभी संवासिनी गृहों के जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इस क्रम में शहर के संवासिनी गृह में जांच के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर डीएम ने बायोमैट्रिक अटेंडेस कराने के निर्देश दिए हैं। जांच में पता चला एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं इस क्रम में सबसे पहले रावतपुर स्थित प्रगति सेवा संस्थान की ओर से संचालित संवासिनी गृह की जांच की गई। जांच में पाया गया कि यहां एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। बताया गया है कि इस संवासिनी गृह में कुल 21 बालिकाएं रह रही हैं। सुविधाओं के नाम पर यहां इन्वर्टर भी खराब है और लाइट की भी कोई सही सुविधा नहीं है। इतना ही नहीं, रिकॉर्ड के नाम पर भी दिखाने के लिए यहां कुछ नहीं मिला। नहीं चुकाया गया ह...
विधानमंडल के मानसून सत्र में सड़क से सदन तक घेराबंदी को विपक्ष ने कसी कमर

विधानमंडल के मानसून सत्र में सड़क से सदन तक घेराबंदी को विपक्ष ने कसी कमर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्‍यूज़, लखनऊः देवरिया प्रकरण को लेकर विपक्ष ने सरकार की घेराबंदी करने को कमर कस ली है। सड़क से लेकर सदन तक विरोध की तैयारी है। सदन के बाहर सभी विपक्षी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर विरोध करेंगी परंतु सदन के भीतर एकजुटता दिखेगी। विपक्षी दल के नेता रामगोविंद चौधरी ने आरोप लगाया कि देवरिया के घिघौने कांड ने प्रदेश को पूरी दुनिया में शर्मसार किया है। सरकार आंख और कान बंद किए बैठी है। उसे महिलाओं पर अत्याचार नजर नहीं आता है। केवल विपक्षी दलों के नेताओं पर बर्बरता कर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। 23 अगस्त से शुरू होने वाले विधानमंडल के मानसून सत्र में देवरिया व इस तरह के अन्य मुद्दों को जोरशोर से उठाया जाएगा। ऐसी दी चेतावनी कांग्रेस विधानमंडल दल नेता अजय कुमार 'लल्लू’ ने भी सदन में सरकार को घेरने की चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा की तानाशाही को अब बर्दाश्त नहीं किया जा...
ताजमहल समेत देश के 6 वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों का दीदार हुआ महंगा

ताजमहल समेत देश के 6 वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों का दीदार हुआ महंगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः दुनिया के सात अजूबों में एक आगरा के ताजमहल का दीदार अब महंगा हो गया है। साथ ही देश के पांच अन्य वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों का दीदार भी आपकी जेब से पहले से ज्यादा खर्च कराएगा। बताते चलें कि 11 बी श्रेणी के स्मारकों में इंट्री फीस यानि प्रवेश टिकट महंगा हुआ है। वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों में भारतीयों के लिए प्रवेश टिकट 50 रुपए और विदेशी सैलानियों के लिए अब 600 रुपये का टिकट होगा। इसी तरह ताज में विदेशी सैलानी 500 रूपए देकर और भारतीय 10 रुपए का अलग से पथकर देंगे। ये भी पढ़ेंः वीर गाथाओं से बनी ऐतिहासिक धरोहर है कालिंजर का अपराजेय किला इसी तरह ताजमहल के अलावा आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के अलावा दिल्ली में क़ुतुबमीनार, लालक़िला को देखने की फीस भी महंगी हुई है। भारतीयों के लिए अबतक 40 रूपए किराया था लेकिन अब 50 हो गया है। ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारकों का बुधवार...
कानपुर में नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी, प्रतापगंढ़ में भी नहर में मिली लाश

कानपुर में नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी, प्रतापगंढ़ में भी नहर में मिली लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/प्रतापगढ़ः कानपुर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम इलाके का है। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि आसपास इलाके में उसे पहले कभी नहीं देखा गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  इसी तरह प्रतापगढ़ जिले के रानीगंझ कोतवाली क्षेत्र में भवानीगढ़ गांव में ग्रामीणों ने शारदा सहायक नहर में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। गांव वालों का कहना है कि मरने वाला युवक उनके गांव या आसपास के इलाके का नहीं है बल्कि ग्रामीणों ने अनुमान लगाया है कि युवक की हत्या करके नहर में शव को फेंक दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...
एकता की मिसालः भोले के भक्तों की मुसलमानों ने की खिदमत

एकता की मिसालः भोले के भक्तों की मुसलमानों ने की खिदमत

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुजफ्फरनगरः कस्बा छपार में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के यूथ क्लब द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वालें कांवड़ियों को फल वितरित कर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल पेश की। जमीयत के पदाधिकारियों ने कहा है कि श्रावण माह में हरिद्वार से पैदल-पैदल चलकर कावड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों की सेवा करना सबाब का कार्य है और इसे करना चाहिए। कांवड़िए हिंदू-मुस्लिमों की एकता के प्रतीक हैं। मुख्य रूप से मौलाना हुसैंन, ग्राम प्रधान जाकिर त्यागी, इब्राहिम त्यागी,  नसीम त्यागी, कारी अफजाल, सलीम आदि सैकडों लोग उपस्थित रहे। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः देखें-कैमरे में कैद लुटेरेः कानपुर के नौबस्ता में दिनदहाड़े लुटा बैंक, बदमाशों ने चलाईं गोलियां, बम फोड़े     ...
सीएसजेएमयू : फिर बढ़ाई गई यूनिवर्सिटी में दाखिला की तारीख

सीएसजेएमयू : फिर बढ़ाई गई यूनिवर्सिटी में दाखिला की तारीख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने जा रहे छात्रों के लिए एक बार फिर से बड़ी खबर सामने आ रही है। वह ये है कि एक बार फिर से उनके एडमिशन की लास्ट डेट को बढ़ाकर 14 अगस्त कर दिया गया है। ऐसे में अब छात्र डब्लूआरएन जनरेट कर सकते हैं। ऐसी मिली है जानकारी प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह डेट सिर्फ उन कॉलेजों के लिए बढ़ाई गई है, जिनके यहां अभी भी सीट खाली पड़ी हुई हैं। यह जानकारी सीएसजेएमयू के मीडिया इंचार्ज प्रो. संजय कुमार स्वर्णकार ने दी है। बता दें कि कई सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ाने की मांग की थी। ये हैं वो कॉलेज उन्‍होंने ये भी बताया कि इन कॉलेजों की 50 परसेंट से ज्यादा सीटें खाली हैं। वीसी प्रो. नीलिमा गुप्ता ने इन कॉलेजों की मांग को गंभीरता के साथ लेते हुए 14 अगस्त तक डब्लूआरएन जनरेट करने का आदेश जा...
मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने वाले सपाइयों पर मुकदमा, धर-पकड़ तेज

मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने वाले सपाइयों पर मुकदमा, धर-पकड़ तेज

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/चंदौलीः कानपुर में देवरिया मामले को लेकर सपाइयों ने सीएम योगी का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष अनुज यादव के साथ सपाई जुलूस लेकर सपा कार्यालय से निकले और नारेबाजी करते हुए ट्रैफिक चौराहे पर पहुंचे। वहां सपाइयों ने सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सीएम का पुतला फूंका। इस दौरान वरिष्ठ सपाई अनिल शर्मा और गौरी शंकर मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार अति संवेदनशील मुद्दाें पर गंभीर नहीं है। उधर, चंदौली में मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंकने वाले सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था जबकि 50 अन्य अज्ञात सपाइयों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। बताते चलें कि देवरिया में बालिकागृह में यौन शोषण के मामले के खुलासे के बाद नगर में सपा कार्यकर्ताओं न...