Friday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी, प्रतापगंढ़ में भी नहर में मिली लाश

समरनीति न्यूज, कानपुर/प्रतापगढ़ः कानपुर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम इलाके का है। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि आसपास इलाके में उसे पहले कभी नहीं देखा गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

इसी तरह प्रतापगढ़ जिले के रानीगंझ कोतवाली क्षेत्र में भवानीगढ़ गांव में ग्रामीणों ने शारदा सहायक नहर में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। गांव वालों का कहना है कि मरने वाला युवक उनके गांव या आसपास के इलाके का नहीं है बल्कि ग्रामीणों ने अनुमान लगाया है कि युवक की हत्या करके नहर में शव को फेंक दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।