Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

प्रियंका चोपड़ा के वर्कआउट फोटो पर रणवीर ने किया जो कमेंट, वो गुदगुदा देगा आपको

मनोरंजन डेस्‍कः वैसे प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्‍मों को ड्रॉप करने को लेकर जबरदस्‍त तरीके से चर्चा में हैं। पहले उन्‍होंने सलमान खान के साथ वाली फिल्‍म ‘भारत’ छोड़ी और फिर उसके बाद एक बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट भी।

वैसे इस समय वो एक और चीज़ को लेकर चर्चा में हैं और वो है उनकी अगली बॉलीवुड फिल्‍म ‘द स्‍काई इज़ पिंक’। हाल ही में उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपनी इस फिल्‍म के क्रू के साथ कई तस्‍वीरें शेयर की हैं।

इनमें से एक है उनकी वर्कआउट पिक भी। उनकी इसी तस्‍वीर पर रणवीर सिंह ने किया ऐसा कमेंट कि खुद हंस पड़ीं प्रियंका भी। वह अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और उन्होंने भी कुछ कहा कमेंट्स करके।

 

अब की ये शुरुआत 

यहां सबसे पहले बता दें कि प्रियंका ने पिछले दिनों फिल्‍म ‘द स्‍काई इज़ पिंक’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसी खास मौके पर उन्‍होंने फिल्‍म के पूरे क्रू के साथ कुछ तस्‍वीरें अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्‍वीरों में उनके साथ फिल्‍म के एक्‍टर फरहान अख्‍तर और जायरा वसीम भी नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BmM7EnDAd_-/?hl=en&taken-by=priyankachopra

तस्‍वीरें की शेयर
इसी के साथ प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की भी कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। इस तस्‍वीर के साथ कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा है कि शूटिंग के बीच जिम ट्रेनिंग जारी है। उनकी इस तस्‍वीर पर एक्‍टर रणवीर सिंह ने बतौर दोस्‍त एक बेहतरीन कमेंटे किया है।

https://www.instagram.com/p/BmK0GPBAzDa/?hl=en&taken-by=priyankachopra

ऐसा किया कमेंट 

यहां रणवीर ने अपने कमेंट में लिखा है कि, ‘क्‍या प्रियंका वर्कआउट कर रही हैं। अब मैं ये सब पता लगा सकता हूं कि वो आखिर जिम के बाद क्‍या खाती हैं। चिवड़ा।’

रणवीर के इस कमेंट पर प्रियंका भी चुप नहीं रहीं। उन्‍होंने इस मजाक का जवाब बेहद सम्‍मान के साथ दिया। वह लिखती हैं कि, ‘नहीं यार, मैंने आपसे फोकस और डेडिकेशन सीखा है।’