Wednesday, April 22सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

बाढ़ के पानी में गेंद खेलते-खेलते मौत से हार गए दो युवक

बाढ़ के पानी में गेंद खेलते-खेलते मौत से हार गए दो युवक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पानी में गेंद खेलने की नादानी में दो युवाओं ने जान गवां दी। इससे हंसते-खेलते परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों में हाहाकार मचा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताते हैं कि इस वक्त गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। पानी में गेंद खेलते समय गहराई में पहुंचा एक युवक डूबा, दूसरा बचाने में डूब गया  इससे गंगा से सटे नीचले इलाकों में काफी पानी भरा है। बताते हैं कि जाजमऊ से सटे मुख्तारनगर में दोनों युवा पानी में गेंद खेल रहे थे। इसी दौरान पानी में गेंद गहराई की ओर चला गया। ये भी पढ़ेंः थम रहीं मौत की छलांग, काल के गाल में मासूम जानें इससे गेंद को उठाने के लिए मैनुदीन (26) पुत्र अफजल, निवासी नई बस्ती, अंबेडकरनगर जाजमऊ पानी में आगे बढ़ता चला गया। इसी दौरान गहराई में पैर पड़ने से वह पानी म...
देखते ही देखते गंगा की बाढ़ में समा गया पूरा रास्ता..

देखते ही देखते गंगा की बाढ़ में समा गया पूरा रास्ता..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीतिन, न्यूज, उन्नावः बाढ़ कहर लोगों पर जमकर बरस रहा है। उन्नाव में गंगा में बाढ़ का असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। गंगा के कहर से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गंगा के तेज बहाव से काली मिट्टी शिवराज पुर संपर्क मार्ग पूरी तरह से बह गया है। गंगा के तेज बहाव के कारण करीब 100 मीटर का रास्ता कटकर गंगा में समा गया है। ये भी पढ़ेंः पेट्रोल 80 तो डीजल 70 पार, गृहणियां- चालक सभी परेशान प्रशासन की तरफ से अभी तक रास्ते के दोनों ओर कोई बैरीकेटिंग भी नहीं लगाई गई है। यह मार्ग जिले के फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र में आता है। वहां का काली मिट्टी शिवराजपुर संपर्क मार्ग पूरी तरह से गंगा में समा गया है।  ...
धंसी सड़क ने खोली प्रशासनिक घालमेल की पोल…

धंसी सड़क ने खोली प्रशासनिक घालमेल की पोल…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सरकारी कामकाज में अधिकारियों की हेराफेरी थमने का नाम नहीं ले रही है। कहीं न कहीं इसकी पोल खुल ही जाती है। अब कानपुर के हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस रोड पर इसका जीता-जागता उदाहण देखने को मिला है। जहां एक्सप्रेस सड़क के बीचों-बीच 30 से 35 फिट गहरा गड्ढा हो गया। ये भी पढ़ेंः वाराणसी में सीएम योगी ने किया अलखनंदा क्रूज का उद्घाटन, ये हैं खासियत.. सड़क अचानक धंस गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई गाड़ी या बाइक सवार वहां से नहीं गुजर रहा था। वरना जान से हाथ धोने पड़ जाते। लोगों ने तुरंत ही सड़क पर बैरिकिंडिंग लगा दी है। मौके पर भीड़ जमा है। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। ...
पेपर लीक होने पर अभ्यर्थियों का घंटाघर पर बवाल…

पेपर लीक होने पर अभ्यर्थियों का घंटाघर पर बवाल…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्रदेश में ट्यूबवेल आपरेटरों की भर्ती परीक्षा लीक होने की जानकारी पर अभ्यर्थियों ने कानपुर में घंटाघर पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान हालात काफी गड़बड़ा गए। छात्र उग्र होकर घंटाघर चौराहे पर सरकार नारेबाजी करने लगे। छात्रों के बवाल को देखते हुए रात में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और हालात को काबू किया। रात में छात्रों को जानकारी हुई तो काटा हंगामा, सीओ कलेक्टरगंज ने संभाले हालात  बताया जाता है कि कानपुर के घंटाघर चौराहे पर हजारों की तादात में छात्रों ने बवाल किया। इसकी वजह रविवार को ट्यूबवेल ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना था। लगभग 1:00 बजे तक छात्रों को पता चला कि लीक होने के कारण पेपर कैंसिल कर दिया गया है। इसके बाद उग्र होकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। ये भी पढ़ेंः एसटीएफ ने ट्यूबवेल परीक्षा पेपर लीक करने वाले गिरोह के 11 लोगों को मेरठ से पकड़ा बाद म...
वाराणसी में सीएम योगी ने किया अलखनंदा क्रूज का उद्घाटन, ये हैं खासियत..

वाराणसी में सीएम योगी ने किया अलखनंदा क्रूज का उद्घाटन, ये हैं खासियत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, वाराणसीः अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को काशी के बहुचर्चित अलखनंदा क्रूज का उद्घाटन कर दिया। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के बीच हर-हर महादेव बोलते हुए 500 लोगों की क्षमता वाले उत्तर प्रदेश के इस पहले क्रूज का उद्घाटन किया। 500 लोगों की क्षमता वाला क्रूज कराएगा सैलानियों को सांस्कृति धरोहरों से रूबरू  मुख्यमंत्री योगी के स्वागत में केसरिया रंग में रंगे इस क्रूज को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जयकारों के साथ इसका स्वागत किया। अब सैलानी सुबह और शाम के वक्त इस क्रूज से यात्रा करके वाराणसी की सांस्कृतिक भव्यता को बेहतर ढंग से देख सकेंगे। ये भी पढ़ेंः एसटीएफ का खुलासाः अपने ही विधायक अशोक चंदेल की हत्या कराना चाहता था बीजेपी नेता राजीव शुक्ला ! अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी से सीएम योगी सीधे गोरखपुर रवाना हो जाएंग...
एसटीएफ ने ट्यूबवेल परीक्षा पेपर लीक करने वाले गिरोह के 11 लोगों को मेरठ से पकड़ा

एसटीएफ ने ट्यूबवेल परीक्षा पेपर लीक करने वाले गिरोह के 11 लोगों को मेरठ से पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः ट्यूबवेल आपरेटर की परीक्षा का पेपर लीक करने वाला गिरोह पकड़ा गया। एसटीएफ ने इस गिरोह को पकड़कर पूरे घालमेल का खुलासा कर दिया। दरअसल, यह परीक्षा रविवार यानि आज होनी थी। 6 से 7 लाख रूपए वसूल रहे थे पास कराने के बदले परीक्षार्थियों से  यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की इस कार्रवाई में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार गिरोह के लोगों के पास से प्रवेशपत्र, लगभग 15 लाख नगद और दर्जनों मोबाइल फोन के अलावा अन्य कागजात मिले हैं। इनमें पांच अभ्यर्थी और छह प्रश्नपत्र आउट कराकर नकल कराने वाले शामिल हैं। इन सभी लोगों की गिरफ्तारी मेरठ से की गई है। ये भी पढ़ेंः एसटीएफ का खुलासाः अपने ही विधायक अशोक चंदेल की हत्या कराना चाहता था बीजेपी नेता राजीव शुक्ला ! खुलासा हुआ है कि पकड़े गए गिरोह के लोग प्रत्येक परीक्षार्थी से पास कराने के बदले 6 से 7 लाख र...
बांदा में नाबालिग के साथ रेप से सनसनी, पुलिस ने दिखाई तेजी

बांदा में नाबालिग के साथ रेप से सनसनी, पुलिस ने दिखाई तेजी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में शनिवार को एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए उसे धर दबोचा। बाद में उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है। ये भी पढ़ेंः बांदा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप की कोशिश… बताया जाता है कि जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की बकरी चराने के लिए खेतों पर गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव का ही रामचरन नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर पास की झाड़ियों में ले गया। वहां उसने लड़की के साथ रेप किया। साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। ये भी पढ़ेंः गोरखपुर में वृद्धाश्रम के भीतर नाबालिग लड़की के साथ प्रबंधक ने किया रेप पीड़ित लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों...
चाय की चाह में चली गई जान…

चाय की चाह में चली गई जान…

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः घर से चाय पीने के लिए निकले एक वृद्ध की हादसे में जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वृद्ध सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उसको चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ये भी पढ़ेंः नादान मुहब्बत की प्रेम परीक्षा, नदी में कूदी नाबालिग तो प्रेमी खिसका बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के मुहाल पठानपुरा निवासी भैंस व्यापारी मुन्ना कुरैशी (60) शनिवार सुबह लगभग 5 बजे घर से चाय पीने जाने की बात कहकर निकला था। वह कस्बे के बजरिया तिराहे पर सड़क पार कर रहे थे। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में रक्षा बंधन मनाकर लौट रहे मामा-भांजे की हादसे में दर्दनाक मौत  इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज व अनियंत्रित गति से जा रहे बालू ...
गरीब बच्चों को बांटी पढ़ने को किताबें और खेलने को खिलौने

गरीब बच्चों को बांटी पढ़ने को किताबें और खेलने को खिलौने

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शनिवार को पेशेंट्स हेल्थ केयर सोसाइटी द्वारा पालिका स्टेडियम स्थित आर्यनगर शाखा में समाज के अभाव ग्रस्त गरीबों की बस्ती रामबाग के बच्चों को पाठ्य सामग्री व खेलकूद की सामग्री का वितरण किया गया। यह सामग्री कोलकता की एक फर्म द्वारा दान स्वरुप भेजी गई थी। इसमें विभाग संघचालक अर्जुन दास, सह प्रांत कार्यवाह हरेश प्रताप, सोसाइटी अध्यक्ष बाबूलाल, प्रधान मंत्री धीरज जी, संयोजक सेवा बस्ती/प्रचार मंत्री अनंत नारायण मिश्र मौजूद रहे। उनके साथ कोषाध्यक्ष हरीश डा राजेश गर्ग, जगदीश खन्ना, जिला सेवा प्रमुख मुकेश जी, सुबंधु ,प्रशांत, निखिल, काशी, संदीप, विजय, भगवानदीन, अमित भदौरिया, मनीष व अनुभव महेश्वरी ने सहयोगी दिया। बताया जाता है कि पेशेंट्स हेल्थ केयर सोसाइटी समाज की अंतिम पंक्ति के बेसहारा लोगों को बीमारी में खून, दवाई व दूध-फल उपलब्ध कराती है। बताते हैं कि पीछले 17 वर्ष...
गंगा और काली नदी में बढ़ा जलस्तर, कन्नौज के कई गांव चपेट में

गंगा और काली नदी में बढ़ा जलस्तर, कन्नौज के कई गांव चपेट में

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः लगातार बारिश से शहरी इलाकों में बाढ़ की समस्या बढ़ती जा रही है। अब कन्नौज जिले में गंगा व काली नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से नदियों के किनारे बसे गाँव भी बाढ़ की चपेट में आ रहे हैं। बाढ़ को देखते हुए जिला प्रसाशन के अधिकारियों ने बाढ़ ग्रस्त इलाको में डेरा जमा दिया है। बाढ़ पीड़ितों को मदद के लिए उनको कैंपों में ठहराया जा रहा है। गंगा और काली नदी में बढ़ते जलस्तर से चपेट में आए कई गांव  सबसे ज्यादा बाढ़ पीड़ित कासिमपुर व बक्शीपुरवा गाँव में फंसे हैं। वहां के लोगों को नाव के सहारे सुरक्षित स्थान पर लाया जा रहा है। गाँव के अंदर सरकारी स्कूल के डूब जाने से बच्चों की पढ़ाई बंद हो गई है। बढ़ते जलस्तर के बाद बाढ़ से परेशान लोगों ने अपने जानवरों को सड़कों पर बाँध दिया है। खुद भी परिवार के साथ सड़कों के किनारे डेरा बनाकर रह रहे हैं। ये भी पढ़ेंः इंसानियत और खाकी कलंकित करने वाल...