Wednesday, April 22सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

नादान मुहब्बत की प्रेम परीक्षा, नदी में कूदी नाबालिग तो प्रेमी खिसका

नादान मुहब्बत की प्रेम परीक्षा, नदी में कूदी नाबालिग तो प्रेमी खिसका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः कहते हैं कि कम उम्र में प्यार अक्सर जानलेवा हो जाता है। इसका उदाहरण बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में देखने को मिला। जहां कोतवाली क्षेत्र के चंदुलीतीर गांव निवासी एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के सामने अपना प्यार साबित करने के लिये बेतवा नदी में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि आसपास मौजूद मल्लाहों ने उसकी जान बचा ली। हमीरपुर कोचिंग पढ़ने आ रही थी रास्ते में मिला प्रेमी तो प्यार जताने को लगाई छलांग  दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की अपने गांव से हमीरपुर कोचिंग में पढ़ने आ रही थी। बताते हैं कि इसी दौरान रास्ते में उसका प्रेमी गोली मिल गया। जो कि कानपुर का रहने वाला है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। इसके बाद किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया और पास से बह रही बेतवा नदी में छलांग लगा दी। आसपास के मल्लाहों ने समय रहते बचाया, 100 नंबर प...
इंसानियत और खाकी कलंकित करने वाले तीन दरोगा निलंबित, भुगतेंगे मुकदमा भी

इंसानियत और खाकी कलंकित करने वाले तीन दरोगा निलंबित, भुगतेंगे मुकदमा भी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, शाहजहांपुरः गैंगरेप पीड़िता के मामले में इंसानियत और खाकी को कलंकित करने वाले एसओ और दो दरोगाओं पर तगड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक ने तीनों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दरअसल, इन तीनों पुलिस कर्मियों का कारनामा इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। गैंगरेप पीड़िता का मुकदमा लिखने के बजाय डराकर आरोपियों से करा दिया समझौता एक गैंगरेप पीड़िता की रिपोर्ट लिखने के बजाय आरोपियों के इशारे पर नाचने वाले इन पुलिस कर्मियों ने उल्टा पीड़िता को डराकर, दवाब बनाकर मामले में समझौता कर दिया। खुद से हुई दरिंदगी और कुछ न कर पाने की जिल्लत और शर्मिंदगी से आहत होकर पीड़िता ने गुरूवार को खुद और अपने मासूम बेटे पर तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। खुद से हुई दरिंदगी से आहत पीड़िता ने खुद और मासूम बेटे पर तेल छिड़ककर लगाई आग, मौत मरने से पहले उसके बयान के बाद श...
बुंदेलखंडः कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

बुंदेलखंडः कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज बांदाः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में कर्ज से डूबे एक किसान द्वारा आत्महत्या का एक ओर मामला सामने आया है। यह मामला जिले के थाना सुमेरपुर के ग्राम विदोखर मेदनी का है। जहां छह लाख के कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। किसान की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सुमेरपुर के ग्राम विदोखर मेदिनी निवासी किसान जगमोहन सिंह (55) पुत्र मलखान सिंह कर्ज के कारण काफी दिनों से परेशान था और काफी चिंता में डूबा रहता था। परिवार की आर्थिक तंगी बढ़ती जा रही थी। परिवार के लोगों से उन्होंने कई बार इसका जिक्र भी किया था। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि उन्होंने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। ये भी पढ़ेंः किसानों के सब्र की परीक्षा न ले सरकार, वरना संसद से बाहर का देखना होगा रास्त...
नेपाल ने छोड़ा 2 लाख 68 हजार क्यूसेक पानी, तराई में उफनाई घाघरा

नेपाल ने छोड़ा 2 लाख 68 हजार क्यूसेक पानी, तराई में उफनाई घाघरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नेपाल से भारी पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा उफान पर है। तराई इलाके में इसका रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बाराबंकी जिले के आसपास के तराई इलाकों में घाघरा का पानी उफान मार रहा है। कुछ गांवों तक भी इसका पानी पहुंच चुका है। लोगों में इसे लेकर डर भी बना हुआ है। लोगों का आशंका है कि आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा खराब न हो जाएं। खतरे के निशान से 81 सेंटीमीटर उपर घाघरा, रौद्ररूप देख डर का माहौल   बताते चलें कि नेपाल के पानी से नदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग 81 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में जलस्तर बढ़ने और कटान तेज होने के कारण इलाके के बाढ़ पीड़ितों में जबरदस्त दहशत है। अबतक कई दर्जन गांव कटान में समा चुके हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने का कारण नेपाल द्वारा 2 लाख 68 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाना है। शारदा, घाघरा और बनबसा बैराज पर भारी बारिश, नदियों में उफान...
देखें लाइव वीडियोः ..जब देखते ही देखते गंगा में समा गया मंदिर, लगने लगे जयकारे

देखें लाइव वीडियोः ..जब देखते ही देखते गंगा में समा गया मंदिर, लगने लगे जयकारे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, उन्नाव: लगातार बारिश से बढ़ता गंगा का पानी कहर बरपाने लगा है। उन्नाव के कटरी इलाके में कई गांवों में गांवों का पानी घुस आया है। लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के कटरी क्षेत्र में रमपुरवा गांव में पानी घुसने से हालात ज्यादा खराब हो हैं। लोगों को छतों को शरण लेनी पड़ी है। ये भी पढ़ेंः एसटीएफ का खुलासाः अपने ही विधायक अशोक चंदेल की हत्या कराना चाहता था बीजेपी नेता राजीव शुक्ला ! आज गांव में बना छोटा सा शिवमंदिर गांव में घुसे गंगा के पानी में गिरकर डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी लाइव फोटो कैमरे में वीडियो बनाकर कैद कर ली। दूसरी ओर प्रशासन भी हालात से निपटने को पूरी तरह से तैयार है। बताया जा रहा है कि बचाव के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ...
छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति एक्स. के एसी कोच में यात्रियों से लूटपाट

छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति एक्स. के एसी कोच में यात्रियों से लूटपाट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, झांसीः आज यहां छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति एक्स. में बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने दो एसी कोच पर धावा बोला और लाखों लूटकर ले गए। खास बात यह रही कि एक महिला यात्री के विराध के बाद एकजुट यात्रियों के ललकारने पर बदमाश भागने लगे। लेकिन नीचे उतरकर बदमाशों ने जमकर पत्थरबाजी की। इसमें दो तीन यात्रियों को चोटें भी लगीं हैं। तीन बदमाशों ने आउटर पर चैन पुलिंग करके रोकी ट्रैन, वहां से तीन और बदमाशों चढ़ें  मामले की रिपोर्ट नई दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर लिखी गई है। जीआरपी झांसी के थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी देते हुए जांच करने की जानकारी दी है। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली संपर्कक्रांति एक्सप्रेस सुबह लगभग 3 बजे झांसी स्टेशन पहुंची। वहां से चलने के बाद ट्रेन जैसे ही झांसी आउटर पर पहुंची वहां पहले से ट्रेन में सवार तीन बदमाशों ने चैनपुलिंग करके उसे रोक ...
एसटीएफ का खुलासाः अपने ही विधायक अशोक चंदेल की हत्या कराना चाहता था बीजेपी नेता राजीव शुक्ला !

एसटीएफ का खुलासाः अपने ही विधायक अशोक चंदेल की हत्या कराना चाहता था बीजेपी नेता राजीव शुक्ला !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीते दिवस हमीरपुर के बड़े भाजपा नेता राजीव शुक्ला के घर पर हुई छापेमारी के पीछे असल वजह अब खुलकर सामने आ गई है। दरअसल, असल वजह का खुलासा वाराणसी में एसटीएफ के अधिकारियों ने किया है। एसटीएफ के अधिकारियों द्वारा खुलासे के तहत बताया गया है कि बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले की सदर विधानसभा से विधायक अशोक चंदेल की हत्या की साजिश रची जा रही थी जिसमें भाजपा नेता राजीव शुक्ला मुख्य भूमिका में थे। एसटीएफ ने सुबह ही कर लिया था अजय कुमार ‘हड्डी’ की गिरफ्तार   इसी वजह से पहले सुबह भाजपा नेता के करीबी को एसटीएफ ने उठाया। बाद में पूछताछ के बाद भारी पुलिस बल के साथ सीओ सदर ने भाजपा नेता के घर छापेमारी करते हुए वहां से कार्बाइन और डबल बैरल बंदूक बरामद की थी। लगभग 2 घंटे घंटे चली इस छापेमारी को लेकर पुलिस अधिकारी काफी देर से कुछ बोलने को तैयार हुए थे। 50 हजार के ईनामी चंदन सोनकर...
बुंदेलखंड में होता है महिलाओं का अनोखा दंगल, जहां घूंघट वालियां दिखाती हैं कुश्ती में दम-खम

बुंदेलखंड में होता है महिलाओं का अनोखा दंगल, जहां घूंघट वालियां दिखाती हैं कुश्ती में दम-खम

Today's Top four News, बुंदेलखंड, भारत, समरनीति स्पेशल
अशोक निगम, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना के गांव लोदीपुर निवादा में कजलिया पर्व पर महिलाओं के दंगल मे घूंघटवाली बहुओं ने तरह-तरह के दांव पेंच दिखाए जाते हैं। कहीं सास पर बहू भारी पड़ती है तो कहीं सास ने बहू को पटखनी लगाकर चारों खाने चित्त कर दिया। सास से बहू, ननद से भौजाई और देवरानी-जेठानी में भिड़ंत ननद-भौजाइयों के बीच हुई भिडंत में कहीं ननद का पलड़ा भारी रहता है तो कहीं भौजाइयां बाजी मार ले जाती है। घूंघट में लिपटीं देवरानियां-जेठानियां भी किसी से कम नहीं रहतीं। कई देवरानियां जेठानियों को धूल चटाती हैं तो कई जेठानियां अपनी देवरानियों को चारों खाने चित्त कर डालती हैं। ये भी पढ़ेंः अच्छी खबरः देश की बेटी विनेश फोगाट ने जकार्ता में दिखाया दम, जीत लाई सोना दंगल में बुआ और मौसियां भी अपने-अपने करतब दिखाती हैं। ज्यादातर मौसी बुअाओं पर भारी पड़ती हैं। महिलाों में...
सपूत की कहानीः वृद्ध मां के लिए 17 दिन में छोड़ दी गजेटेड नौकरी

सपूत की कहानीः वृद्ध मां के लिए 17 दिन में छोड़ दी गजेटेड नौकरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः आज के दौर में कलयुगी बच्चों के अपने मां-बाप को बुढ़ापे में बेसहारा छोड़ने की किस्से तो आपने बहुत सुने और पढ़े होंगे। लेकिन हम आपको एक ऐसे होनहार और लायक बेटे से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपनी बूढ़ी वृद्ध विधवा के लिए अपनी आयोग से मिली राजपत्रित अधिकारी की शानदार नौकरी को सिर्फ 17 दिन में छोड़ दिया। रायबरेली के अजय ने 10 अगस्त को संभाला था कार्यभार   अपने त्यागपत्र में इस युवा अधिकारी ने साफ-साफ तौर पर वजह के रूप में इस बात जिक्र भी किया है कि उसकी मां, वृद्ध व विधवा हैं जिनकी देखभाल में समस्या आ रही है। इसलिए वे त्यागपत्र दे रहे हैं। ये अधिकारी हैं बांदा की नगर पंचायत मटौंध में तैनात रहे अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः ऐसा क्या हुआ जो हैवान बने बेटे ने काट डाला बाप का गला रायबरेली जिले के अहियापुर के धमसीराय गांव के रहने वाले स्व. श्रीनाथ...
भाजपा नेता के घर पुलिस का छापा, कारबाईन व अवैध असलहा बरामद, गोली चलने से दहशत

भाजपा नेता के घर पुलिस का छापा, कारबाईन व अवैध असलहा बरामद, गोली चलने से दहशत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिला मुख्यालय के रमेड़ी तरौस मोहल्ले में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़े चेहरे माने जाने वाले राजीव शुक्ला के घर पर पुलिस ने तगड़ी घेराबंदी के साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घर के कमरों की एक-एक करके तलाशी ली। सूत्रों की माने तो पुलिस ने सभी महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया। भाजपा नेता राजीव शुक्ला के घर अचानक पहुंची पुलिस, हड़कंप मचा   इसके बाद तलाशी लेने के दौरान पुलिस को घर से एक कार्रबाईन और एक अवैध रूप से रखी गई बंदूक बरामद हुई। खास बात यह है कि जिस समय पुलिस छापेमारी कर रही थी घर से गोली चलने की आवाज आई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बाहर खड़े पुलिस के जवानों ने अनहोनी की आशंका के मद्देनजर पोजीशन लेते हुए रायफलें तान लीं। ये भी पढ़ेंः …जब अचानक सीएम योगी पहुंचे भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’ के घर लेकिन बाद...