Thursday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

दूल्हे ने शादी वाले दिन तोड़ा रिश्ता, बोला ये लड़की वाट्सऐप की दिवानी

दूल्हे ने शादी वाले दिन तोड़ा रिश्ता, बोला ये लड़की वाट्सऐप की दिवानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, अमरोहाः ज्योतिबा फूलेनगर जिला मुख्यालय यानि अमरोहा में एक होने वाले दूल्हे और उसके परिवार ने शादी वाले दिन ही लड़की से रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता तोड़ते समय फोन पर दूल्हे और उसके परिवार के लोगों ने लड़की पक्ष को इसकी बेहद चौंकाने वाली वजह बताई। उनका कहना था कि लड़की वॉट्सऐप की दिवानी है और जरूरत से ज्‍यादा वक्त फोन को देती है। दूल्‍हे कमर अहमद और उसके परिवार वाले बारात लेकर नहीं पहुंचे। लड़की वालों ने कहा, दहेज के लिए तोड़ी शादी, पुलिस ने जांच की बात कही  न आने की जानकारी लड़की वालों को फोन करके दी गई। कहा गया कि, हम नहीं आ रहे हैं क्योंकि लड़की मोबाइल और व्हाट्सएप की दिवानी है। दूसरी ओर लड़की के परिजनों का कहना है कि शादी तोड़ने की असल वजह लड़के के परिवार की ओर से दहेज की मांग है। ये भी पढ़ियेः ..और पति ने कराई पत्नी की प्रेमी संग शादी मीडिया रिपोर्टों...
भाई के साथ नहाने गए मासूम की डूबकर मौत

भाई के साथ नहाने गए मासूम की डूबकर मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बड़े भाई के साथ नहर में नहाने गए 6 वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। ग्राम गड़ांव निवासी कक्षा 1 का छात्र अजय (6) पुत्र ओमप्रकाश अपने बड़े भाई के साथ केन कैनाल में नहाने गया था। इस दौरान नहाते समय वह गहराई में चला गया। ये भी पढ़ेंः नादान मुहब्बत की प्रेम परीक्षा, नदी में कूदी नाबालिग तो प्रेमी खिसका इस दौरान अजय डूबने लगा तो बड़े भाई ने उसको बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह नहीं बच सका। बाद में बड़े भाई ने घर लौटकर परिवार के लोगों को सूचना दी। परिजन गांव के लोगों के साथ दौड़कर मौके पर पहुंचे। ये भी पढ़ेंः आतंकी परवेज और जमशेद का अमरोहा कनेक्शन खंगालने पहुंची पुलिस काफी खोजबीन और मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो भ...
रैगिंग के मामले में बीटेक के पांच सीनियर छात्र निलंबित

रैगिंग के मामले में बीटेक के पांच सीनियर छात्र निलंबित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः इलाहाबाद केन्द्रीय विवि में रैगिंग के मामले में सख्त कार्रवाई सामने आई है। चीफ प्राक्टर चीफ प्राक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने पांच छात्रों को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि रैंगिंग की शिकायत की पुष्टि होने पर स्वत: संज्ञान लेते हुए चीफ प्राक्टर ने यह कड़ी कार्रवाई की है। ये भी पढ़ेंः कानपुर कांवेंट स्कूल ‘वेस्टकाट’ में 9वीं की छात्रा से रेप औऱ ब्लैकमेलिंग साथ ही 11 सितंबर को अभिभावकों के साथ पक्ष रखने को लिए बुलाया है। इन पांचों छात्रों पर सर राधाकृष्णन हास्टल में जूनियर छात्रों की रैगिंग का आरोप है। ये सभी पांचों छात्र जेके इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड फिजिक्स बीटेक के हैं। इस कार्रवाई से छात्रों में हड़कंप मच गया है। रैंगिग के खिलाफ इस कार्रवाई की प्रशंसा की जा रही है।  ...
लखनऊ एसटीएफ ने इनामी आजम को गाजियाबाद से दबोचा

लखनऊ एसटीएफ ने इनामी आजम को गाजियाबाद से दबोचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लंबे समय से फरार इनामी शातिर अपराधी आजम को लखनऊ एसटीएफ की टीम ने इंस्पेक्टर अंजनी तिवारी के नेतृत्व में गाजियाबाद से दबोच लिया। वह काफी समय से पुलिस की आंख में धूल झोंककर वहां छिपकर रह रहा था। पुलिस जब उसे नहीं तलाश कर पाई तो मामला एसटीएफ के हवाले कर दिया गया था। एसटीएफ उसकी काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस की आंख में धूल झोंककर गाजियाबाद में रह रहा था छिपकर  बताते हैं कि उसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अभिषेक सिंह व सीओ पीके मिश्रा के निर्देशन में एसटीएफ की टीम इंस्पेक्टर अंजनी तिवारी के नेतृत्व में बनाई गई थी। यह टीम आजम की तलाश कर रही थी। ये भी पढ़ेंः आईपीएस सुरेंद्र दास का हुआ अंतिम संस्कार, आईजी ने दिया कंधा बीते दिवस एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आजम गाजियाबाद में रह रहा है। इसके बाद इंस्पेक्टर श्री तिवारी के नेतृत्व में एसटीएफ टीम द्वारा गाजियाबाद के...
बैराज से गंगा में कूदा युवक, तलाशने में जुटे पुलिस के गोताखोर

बैराज से गंगा में कूदा युवक, तलाशने में जुटे पुलिस के गोताखोर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसकी तलाश करा रही है। गंगा में गोताखोरों को उतारा गया है। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगाबैराज की है। ये भी पढ़ेंः लाइव वीडियोः पुल पर स्कूटी खड़ी करके गंगा में कूदी छात्रा   बताया जा रहा है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम पत्नी से झगड़ा होने के बाद उठाया है। गोताखोरों की मदद से युवक ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। युवक का नाम पुष्कर गुप्ता है और वह किदवई नगर का रहने वाला है। बताते हैं कि पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। ...
आईपीएस सुरेंद्र दास का हुआ अंतिम संस्कार, आईजी ने दिया कंधा

आईपीएस सुरेंद्र दास का हुआ अंतिम संस्कार, आईजी ने दिया कंधा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कानपुर के एसपी पूर्वी रहे आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार दास का आज बैकुंडधाम में अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे। आईजी रेंज सुजीत पांडे समेत तमाम अफसरों ने अपने साथी आईपीएस श्री दास को श्रद्धांजलि दी। नम आंखों से परिजनों व परिचितों ने अफसरों के साथ दी अंतिम विदाई  आईजी रेंज और एसपी ग्रामीण गौरव ग्रोवर ने स्व. सुरेंद्र दास की शव यात्रा को कंधा भी दिया। उनको अंतिम विदाई देने के लिए एडीजी स्थापना समेत सभी बड़े अफसर बैकुंठ धाम पहुंचे। बेहद दुखी और गमगीन नजर आईं पत्नी रवीना  इस दौरान उनके शव को जब लखनऊ स्थित आवास पर रखा गया तो उनकी पत्नी रवीना भी श्रद्धांजलि व अंतिम दर्शन को आईं। वह काफी दुखी और गमगीन नजर आईं। उनके माता-पिता किसी तरह सहारा देकर उनको स्व. सुरेंद्र दास के शव तक लाए। उनकी हालत...
भारत बंद का व्यापक असर, दिल्ली के रामलीला मैदान से विपक्षियों की हुंकार

भारत बंद का व्यापक असर, दिल्ली के रामलीला मैदान से विपक्षियों की हुंकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने 21 अन्य दलों के साथ भारत बंद रखा है। इस बंद का नेतृत्व दिल्ली रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के बड़े नेताओं द्वारा किया जा रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ इस वक्त दिल्ली के रामलीला मैदान में लगभग सभी विपक्षी दलों के अधिकांश नेता मौजूद हैं। राहुल और मनमोहन ने बोला मोदी सरकार पर करारा हमला  बताते चलें कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में बंद पूरे देश में रखा गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं यूपी, बिहार और एमपी के अलावा राजस्थान में बंद का असर दिखाई दे रहा है। ये भी पढ़ेंः हुजूर! पत्नी के पैर दबाता हूं फिर खाना बनाता हूं, इसलिए देर से आता हूं आफिस… वहीं बाकी जगहों पर इतना असर नहीं बताया जा रहा है। बताते चलें कि कांग्रेस व विपक्षी दल...
अब फिल्मों में अपनी अदाएं दिखाएंगी युवाओं के ‘सपनों की रानी’ सपना चौधरी  

अब फिल्मों में अपनी अदाएं दिखाएंगी युवाओं के ‘सपनों की रानी’ सपना चौधरी  

एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः देसी स्टाइल के डांस से युवाओं के सपनों की रानी बनीं हरिणवी छोरी सपना चौधरी अब फिल्मों में भी अपनी अदाएं दिखाती नजर आएंगी। जी हां, यह सच है। सपना चौधरी को अपना पहला हीरो मिल चुका है और जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। बताते चलें कि बिग बॉस के बाद सपना चौधरी को हिंदी फिल्मों से ऑफर आने लगे थे। सपना ने नानू की जानू और वीरे दी वेडिंग के साथ-साथ एक भोजपुरी मूवी में आइटम नंबर किया था। पंजाबी मूवी में भी सपना का टैलेंट देखने को मिला। ये भी पढ़ेंः Fitness और Beauty में बालीबुड Actress को पीछे छोड़ती यह Punjabi बाला Khushi Gadhvi   दरअसल, सपना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसका कैप्शन लिखा है फिल्म में उनके हीरो विक्रांत आनंद हैं और उनके साथ 'कसौटी जिंदगी की' के जुबैर खान और अंजू जाधव भी दिखेंगे। फिल्मी सूत्रों का क...
जान लेता ही नहीं, कभी-कभी बचाता भी है “शक” – नाटक शक

जान लेता ही नहीं, कभी-कभी बचाता भी है “शक” – नाटक शक

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः ‘हम सिर्फ ये एक्टिंग इसलिए कर रहे थे कि मैं तुम्हारे खोये हुए प्यार को दोबारा हांसिल कर सकूं और तुम पहले की तरह एकदम सही हो जाओ। देखों तुम्हारा शक ही हमारे प्रेम की ताकत बन गया।’ अपने प्रेम की परख का एहसास कराते इन ये भावनात्मक शब्द हिस्सा हैं नाटक ‘शक’ का। जिसका मंचन बीती देर शाम राघवेंद्र स्वरूप आडिटोरियम में किया गया। इस नाटक की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ चार केंद्रीय पात्रों ने अपने अभियन से दर्शकों को बांधे रखा। नाटक की थीम में दिखाया गया कि एक हादसे में पति अपाहिज हो जाता है और धीरे-धीरे महसूस करने लगता है कि उसकी पत्नी का झुकाव उसके करीबी दोस्त की ओर हो रहा है। ये भी पढ़ेंः Fitness और Beauty में बालीबुड Actress को पीछे छोड़ती यह Punjabi बाला Khushi Gadhvi वह दोनों पर शक करने लगता है। एक दिन वह दोनों को एक साथ पकड़ लेता है। लेकिन बाद में पता चलता...
खुलासाः पहले साथ बैठकर की पार्टी, फिर इस एक बात पर किया भाइयों का कत्ल.. 

खुलासाः पहले साथ बैठकर की पार्टी, फिर इस एक बात पर किया भाइयों का कत्ल.. 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के काकादेव इलाके में पहले खून से सनी कार का मिलना और दो सगे भाइयों का लापता होना। उसके बाद दोनों की लाशें गड्ढे में गढ़ी हुई मिलना। इस पूरे घटनाक्रम ने काकादेव जैसे पाश इलाके के लोगों के बीच सनसनी पैदा कर दी थी। इतना ही नहीं पुलिस भी इसमें बुरी तरह से उलझ गई थी लेकिन पुलिस ने रविवार को दो हत्यारों तक पहुंच गई। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस के सामने अपने जुर्म को कबूल करते हुए एक तीसरे हत्याभियुक्त का भी खुलासा किया। जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। काकादेव में खून से सनी मिली कार और दो भाइयों की हत्याओं का खुलासा बताते चलें कि तीन दिन पहले 6 सितंबर को कानपुर के काकादेव इलाके में एक फेमस स्कूल के पास से एक खून से सनी लावारिस कार मिलने से सनसनी फैल गई थी। बाद में पता चला था कि कार सवार दो सगे भाई लापता हैं। संबंधित खबरः कानपुर में खून से सनी लावारिस कार से ...