Thursday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

बिजनौर में लीकेज टैंक फटने से छह की मौत, दो झुलसे

बिजनौर में लीकेज टैंक फटने से छह की मौत, दो झुलसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बिजनौरः बुधवार को शहर में नगीना रोड पर एक पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री में लीकेज टैंक में वेल्डिंग करते हुए टैंक फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री में लीकेज सिलेंडर में वेल्डिंग के दौरान हादसा  बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में नगीना रोड पर स्थित मोहित पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री है। वहां आज सुबह रोज की तरह काम चल रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री में मिथेन गैस का टैंक लीक हो गया। ये भी पढ़ेंः आईपीएस सुरेंद्र दास की आत्महत्या में नया मोड़, अधिवक्ता ने कोर्ट में मुकदमे की अर्जी दी पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री में लीकेज हुए टैंक पर वेल्डिंग काम का हो रहा था। इसी दौरान टैंक फट गया। इ...
केरल और जालंधर में ननों से रेप मामले में आरोपी बिशपों के खिलाफ आवाज उठीं

केरल और जालंधर में ननों से रेप मामले में आरोपी बिशपों के खिलाफ आवाज उठीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः  केरल की नन से रेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब पीड़िता ने आरोपी बिशप बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ कार्रवाई के लिए देश में वेटिकन के प्रतिनिधि जियामबटिस्टा दिक्वात्रो को पत्र लिखकर मामले में जल्द जांच और आरोपी बिशप को उसके पद से हटाने की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस के हलफनामे से पहले ही साफ हो चुका है कि बिशप ने पीड़िता का रेप किया था। इतना ही नहीं मेडिकल रिपोर्ट से यह साबित हो चुका है कि बिशप ने कई बार पीड़िता नन से रेप किया। पीड़िता ने लिखा भारत में वेटिकन के प्रतिनिधि जियामबटिस्टा दिक्वात्रो को पत्र    बताते चलें कि बीती 8 सितंबर को लिखे अपने पत्र में पीड़िता नन ने अपनी आपबीती लिखी है। मंगलवार को इस पत्र को मीडिया के सामने भी जारी किया। उन्होंने लिखा है कि कैथलिक चर्च बिशपों और पादरियों की चिंता करता है। पीड़िता नन ने सवाल किया कि क्या कैनन कानून में...
आईपीएस सुरेंद्र दास की आत्महत्या में नया मोड़, अधिवक्ता ने कोर्ट में मुकदमे की अर्जी दी

आईपीएस सुरेंद्र दास की आत्महत्या में नया मोड़, अधिवक्ता ने कोर्ट में मुकदमे की अर्जी दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईपीएस सुरेंद्र दास के मामले में कानपुर के एक वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद सक्सेना ने सीएजेएम कोर्ट में मुकदमे की अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी की पोषणीयता पर कोर्ट आने वाली 22 सितंबर को निर्णय लेगा। कानपुर के एसएसपी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल  अर्जी में अपील की गई है कि इस केस में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्जकर जांच कराई जाए। अर्जी में आईपीएस सुरेंद्र दास के सुसाइट नोट व उनकी मां और भाई के समाचार पत्रों में छपे बयान को मुकदमे का आधार बताया गया है। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः आईपीएस सुरेंद्र दास ने तोड़ा दम, 12 बजकर 19 मिनट पर ली आखिरी सांस साथ ही पूरे मामले में कानपुर के एसएसपी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि एसएसपी ने बिना एफआईआर दर्ज किए मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंप दी है। आईपीएस सुरेंद्र दास की मौत के मामले में पत्नी रवीना पर होगी एफआईआर !  ...
यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हास्टल में छात्रा ने लगाई फांसी

यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हास्टल में छात्रा ने लगाई फांसी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः  छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में आज एक छात्रा ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छात्रा का नाम अलंकृता कश्यप है और वह बीएससी बायोटेक 2nd इयर की छात्रा थी। मरने वाली छात्रा बीएससी बायोटेक सेकेंड इयर की थी छात्रा  बताते हैं कि छात्रा बिहार की रहने वाली थी और उसके पिता कन्नौज में सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। आत्महत्या का कारण अबतक खुलकर सामने नहीं आया है। वहीं मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची हुई है। ये भी पढ़ेंः दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने लगाई फांसी.....
हत्या के जुर्म मे दो भाइयों को आजीवन कारावास

हत्या के जुर्म मे दो भाइयों को आजीवन कारावास

Breaking News, Today's Top four News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः अपर जिला जज कुसुम लता ने हत्या के एक मामले मे दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास और 30-30 हजार रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन अधिकारी श्रीराम यादव ने बताया है कि मामला मऊ थाने के वियावल गांव के काशीनाथ पुरवा का है। ये भी पढ़ेंः रिटायर्ड दरोगा की सरेआम लाठियों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान यहां के मुन्नीलाल पुत्र शिवदास ने 25 सितंबर 2012 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र शिवबरन 20 सितंबर को नदी की तरफ खीरा की फसल की रखवाली करने गया था। अब तक नहीं लौटा। ये भी पढ़ेंः चूहे ने यात्री को काटा, रेलवे को देना पड़ा 25 हजार मुआवजा उसी दिन पुलिस ने बंबुरा चौराहे के कुएं से एक लाश बरामद की जो शिवबरन की थी। मुन्नीलाल ने इस बाबत गांव के दो सगे भाइयों ननका और रामनाथ केवट के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। मंगलवार को अपर जिला जज सु...
चित्रकूट में बाइक की टक्कर से दो की मौत,6 श्रद्धालु घायल

चित्रकूट में बाइक की टक्कर से दो की मौत,6 श्रद्धालु घायल

Breaking News, Today's Top four News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कामदगिरि की परिक्रमा करने जा रहे एक दर्जन श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे करीब आधा दर्जन श्रद्धालु छिटककर दूर जा गिरे। खुद बाइक सवार युवक भी उछलकर दूर जा गिरा। ये भी पढ़ेंः देखें लाइव वीडियोः लखनऊ में ला स्टूडेंट्स पर क्लास में कैसी गिरी फाल्स सीलिंग, टला बड़ा हादसा बाइक सवार युवक और एक श्रद्धालु की मौके पर ही  मौत हो गई। जबकि छह श्रद्धालु गभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल कर्वी में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंः कलयुगी बेटे ने मां-बाप को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला.. कर्वी कोतवाल अनिल सिंह के मुताबिक मंगलवार सुबह मंदाकिनी गंगा मे स्नान के बाद करीब एक दर्जन श्रद्धालु कामदगिरि की परिक्रमा करने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आरहे युवक ने जोरदार टक्कर मार द...
बुंदेलखंडः घर में घुसकर लूटपाट के बाद किशोरी से गैंगरेप

बुंदेलखंडः घर में घुसकर लूटपाट के बाद किशोरी से गैंगरेप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः महोबा जिले के महोबकंठ थाने के एक गांव में बदमाशों द्वारा एक घर में लूटपाट के बाद नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया। वारदात से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता के माता-पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। गांव के ही 3 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा, आरोपी फरार  बताते हैं कि गांव के ही दो बदमाशों ने चाकू से धमकाकर एक घर मे लूटपाट की है। साथ ही घर में मौजूद एक 14वर्षीया किशोरी को अगवा करके गैंगरेप किया है। दिल्ली में मजदूरी करने गए माता-पिता के गांव लौटने के बाद मंगलवार को घटना की रिपोर्ट महोबकंठ थाने मे 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। ये भी पढ़ेंः इलाहाबाद रेलवे जंक्शनः गार्ड ने 4 साथियों संग किया युवती से गैंगरेप, पीड़िता लापता पुलिस मे दर्ज कराई गई रिपोर्ट मे पीडित किशोरी ने कहा है कि बीते शनि...
एसी/एसटी एक्ट मामले में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर गिरफ्तार

एसी/एसटी एक्ट मामले में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः आगरा में एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कथा वाचक की गिरफ्तारी के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। गिरफ्तारी के कुछ देर बाद रिहा करके मथुरा किया रवाना  दरअसल, पुलिस ने यह कदम कथा वाचक द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान शांतिभंग करने वाला वक्तव्य देने के बाद उठाया। पुलिस का कहना था कि कथा वाचक ठाकुर की प्रेसवार्ता में दिए वक्तव्य से शांतिभंग हो सकती थी। ये भी पढ़ेंः झांसी में नाबालिग से तांत्रिक ने की दुष्कर्म का प्रयास, पिता ने पहुंचकर बचाई इज्जत पुलिस का कहना था कि ठाकुर पर पत्रकार वार्ता के दौरान ऐसे वक्ततव्य देने का आरोप है, जिससे शांति भंग हो सकती थी। बताते हैं कि न्यू आगरा थाना क्षेत्र में कमलानगर में एक होटल से पुलिस ने इस कथा वाचक को गिरफ्तार किया है। ये...
धर्मनगरी वाराणसी में गंगा में उफान से मची हलचल

धर्मनगरी वाराणसी में गंगा में उफान से मची हलचल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, वाराणसीः धर्मनगरी वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा नदी में उफान जारी है। जानकारों का कहना है कि 2 सेमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहे इस जलस्तर से हालात असामान्य होते जा रहे हैं। घाट पानी में डूब रहे हैं और गंगा मानने को तैयार नहीं हैं। प्रति घंटे 2 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है जलस्तर   गंगा में उफान तेज होता जा रहा है और हालात यह हैं कि इसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है। आम लोगों के रोजमर्रा के कामकाज इससे प्रभावित होने लगे हैं। घाटों पर पूजा-पाठ से लेकर दाह संस्कार के काम भी बुरी तरह से प्रभावित होने लगे हैं। ये भी पढ़ेंः देखें लाइव वीडियोः ..जब देखते ही देखते गंगा में समा गया मंदिर, लगने लगे जयकारे बताया जा रहा है कि आज का वर्तमान जलस्तर 69.77 मीटर पर पहुंच गया है। वहीं घाट जलमग्न हो गए हैं और शवदाह के लिए लंबी कतार लग रही है। वहीं प्र...
विपक्षी दलों के भारत बंद के बाद भी डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं

विपक्षी दलों के भारत बंद के बाद भी डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः विपक्षी दलों के भारत बंद के बाद भी डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ने का सिलसिला जारी है। देश के कई राज्यों में इनकी कीमतों में उछाल आया है। महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल की कीमत 90.05 रु. प्रति लीटर पर पहुंच गई है। यह देशभर में सबसे ज्यादा बताई जा रही है। भारत बंद का भी नहीं पड़ा कीमत वृद्धि पर असर  वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। अब पेट्रोल 88.26 रु. प्रति लीट हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में यह 80.87 रु. कीमत हो गई है। ये भी पढ़ेंः पेट्रोल 80 तो डीजल 70 पार, गृहणियां- चालक सभी परेशान डीजल की कीमत में भी 15 पैसे का इजाफा हुआ है। मुंबई में यह 77.47 रु. प्रति लीटर। दिल्ली में 72.97 रु. प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.73 रु. लीटर, जबकि डीजल 72.83 रु. लीटर है...