Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

विपक्षी दलों के भारत बंद के बाद भी डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः विपक्षी दलों के भारत बंद के बाद भी डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ने का सिलसिला जारी है। देश के कई राज्यों में इनकी कीमतों में उछाल आया है। महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल की कीमत 90.05 रु. प्रति लीटर पर पहुंच गई है। यह देशभर में सबसे ज्यादा बताई जा रही है।

भारत बंद का भी नहीं पड़ा कीमत वृद्धि पर असर 

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। अब पेट्रोल 88.26 रु. प्रति लीट हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में यह 80.87 रु. कीमत हो गई है।

ये भी पढ़ेंः पेट्रोल 80 तो डीजल 70 पार, गृहणियां- चालक सभी परेशान

डीजल की कीमत में भी 15 पैसे का इजाफा हुआ है। मुंबई में यह 77.47 रु. प्रति लीटर। दिल्ली में 72.97 रु. प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.73 रु. लीटर, जबकि डीजल 72.83 रु. लीटर है।

ये भी पढ़ेंः भारत बंद का व्यापक असर, दिल्ली के रामलीला मैदान से विपक्षियों की हुंकार

बता दें कि अगस्त के मध्य से पेट्रोल की कीमत 3.79 रु. प्रति लीटर तथा डीजल 4.21 रु. प्रति लीटर महंगा हुआ है। जानकारों की माने तो इस बढ़ोत्तरी का प्रमुख कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए का रिकार्ड न्यूनतम स्तर पर गिरना है।